वर्ल्ड टाइगर डे : मोदी ने कहा- भारत में 3 हजार बाघ, हम उनके सबसे सुरक्षित निवास स्थानों में से एक

0
62

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को 2018 में हुई बाघों की गणना के आंकड़े जारी किए। उन्होंने कहा कि आज गर्व के साथ कह सकते हैं कि भारत में करीब 3 हज़ार टाइगर हैं। हम दुनिया में उनके सबसे बड़े और सुरक्षित निवास स्थानों में से एक हैं। इससे पहले सेंसस 2014 में देश में बाघों की संख्या 2226 सामने आई थी। वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यट ऑफ इंडिया ने पिछले साल देशभर के टाइगर रिजर्व, नेशनल पार्क, अभ्यारण्य और सामान्य वन मंडलों में 28 पैरामीटर पर बाघों की गणना की।

मोदी ने कहा कि 9 साल पहले सेंट पीट्सबर्ग के सम्मेलन में 2022 तक बाघों की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन हमने इसे बीते चार साल में ही हासिल कर लिया। देश में टाइगर और संरक्षित इलाकों की संख्या बढ़ने का असर रोजगार पर भी पड़ता है। मैंने पिछले दिनों पढ़ा था कि रणथंबौर में बाघ देखने के लिए हजारों टूरिस्ट पहुंचते हैं। बाघों के लिए सरकार इंफ्रास्ट्रक्टर बढ़ा रही है।

शिवजी और गणेशजी का उदाहरण दिया
मोदी ने कहा, ”हमारा देश ऐसा है जहां सहअस्तित्व की परंपरा रही है। आज सावन सोमवार है, शिवजी के गले में सांप है, उनके बेटे गणेशजी का वाहन चूहा है। सांप चूहे को खाता है, लेकिन शिवजी के परिवार में सहअस्तित्व है। कोई किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता।”

इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ देश में ट्री कवरेज भी बढ़ रहा
भारत आर्थिक और पर्यावरण के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हमारे देश में रेल कनेक्टिविटी बढ़ रही है, लेकिन वृक्षों का कवरेज भी बना हुआ है। बीते पांच सालों में अगली पीढ़ी के लिए इंफ्रास्ट्रक्टर पर काम हुआ है। पर्यावरण और जंगलों को बचाने के लिए योजनाएं तैयार की गई हैं।”

देश में बाघों की संख्या लगातार बढ़ी
वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन सोसायटी ऑफ इंडिया (डब्लूपीएसआई) के सेंट्रल इंडिया शाखा के डायरेक्टर नितिन देसाई ने बताया कि इससे पहले 2006, 2010, 2014 में टाइगर सेंसस जारी किया जा चुका है। तीनों ही सेंसस में बाघों की संख्या में इजाफा हुआ था। 2018 के चौथे टाइगर सेंसस में भी भारत में बाघों की संख्या में इजाफा हुआ है।

12 साल में ऐसे बढ़ते गए टाइगर

सालबाघों की संख्या
20183000
20142226
20101706
20061411

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here