नैनीताल : ओखलकांडा के छीड़ाखान में खाई में गिरा वाहन, 9 की मौत

0
30

नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लाक के गांव छीड़ाकान में एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में 11 लोग सवार थे। इसमें से नौ लोगों ने दम तोड़ दिया है। पिकअप वाहन 800 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। ग्रामीण की मदद से घायलों व शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायलों का उपचार ओखलकांडा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

शुक्रवार की सुबह आठ बजे पिकअप ओखलकांडा के पतलोट से हल्द्वानी के लिए चला था। इसमें चालक सहित 11 लोग सवार थे। कुछ ही दूरी पर चलने के बाद छीड़ाकान में पिकअप 800 मीटर गहरी खाई में गिर गया। मौके पर ही छह लोगाें की मौत हो गई थी। इस घटना में बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बाइक से टक्कर होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने सभी घायलों व मृतकों को सड़क तक पहुंचाया। तीन घायलों ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया।

बाकी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा में उपचार चल रहा है। मृतक ओखलकांडा क्षेत्र के ही डालकन्या व अधौड़ा गांव के हैं। इसमें पिता-पुत्र, पत्नी-पत्नी, बेटा, भाई भी शामिल हैं। पुलिस-प्रशासन की टीम के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने कहा कि घटना के होने के दो घंटे तक मदद नहीं मिल सकी। उन्होंने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताई। मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों पर भी ग्रामीण बरस पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here