राम मंदिर चोरी मामले पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने बयान में कहा है कि सीता को चुराने वाले रावण का वंश नाश हुआ था. राम मंदिर में चोरी करने वालों को भगवान महादंड देगा.
बागेश्वर धाम का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें वह हजारों की संख्या में लोगों को प्रवचन दे रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने राम मंदिर चोरी को लेकर बयान दिया. इस दौरान शास्त्री काफी भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि रावण तो ये भी हैं, लेकिन भेष बदलकर आए. रावण ने तो सीता माता की चोरी की थी, लेकिन इन्होंने तो लाखों भक्तों की आस्था ही चोरी कर ली. एक मिनट के इस वीडियो में शास्त्री कहते हैं कि राम मंदिर की चोरी से करोड़ों लोगों का विश्वास चोरी हुआ है. उन्होंने कहा कि हमें खबर मिली कि एफआईआर दर्ज हुई है. अभी और जांच हो. और भी पकड़े जाएंगे. पक्का और भी पकड़े जाएंगे.
शास्त्री ने कहा कि हम तो सच कह रहे हैं. जिसको बुरा लगे, वो उसका जाने. सच कहना हमारा काम है. इतना कह सकते हैं, रावण ने सीता जी की चोरी की थी, उसका नाश सहापरिवार हुआ, करोड़ों लोगों के दान दिए हुए राम मंदिर में चोरी करेगा, वो सरकारी दंड तो पाएगा, लेकिन भगवान का महादंड भी पाएगा. उसे कोई छोड़ नहीं सकता.

राम मंदिर को दान में मिले चांदी के हार, ईंटें और चरण पादुकाएं कहां हैं? SIT जांच में बड़ा खुलासा
चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है.
वहीं इस पूरे मामले पर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. वहीं, एसआईटी रिपोर्ट के बाद एफआईआर दर्ज हो गई है. इस मामले में सभी आठ नामजद आरोपी बनाए गए हैं. सभी को गिरफ्तार किया गया है.
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की तहरीर के बाद इन सभी पर मामला दर्ज किया गया है. इनमें रिटायर्ड बैंककर्मी गणना प्रभारी सुभाष चंद्र श्रीवास्त्व, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, अनुकल्प मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव और राम शंकर यादव टिन्नू का नाम शामिल है.

