NATIONAL : इंतजार खत्म! दिल्ली चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, चुनाव आयोग ने 2 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

0
271

चुनाव आयोग ने आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया है। खबरों की मानें तो आज चुनाव आयोग दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का सभी को बेसब्री से इंतजार है। चुनावी तारीखों की घोषणा से पहले ही राजधानी का सियासी पारा रोज नए रिकॉर्ड तोड़ता है। वहीं अब इंतजार खत्म हो चुका है। चुनाव आयोग आज दिल्ली चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। चुनाव आयोग ने आज दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग दिल्ली चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा।

फरवरी में पूरा होगा कार्यकाल
बता दें कि आगामी 23 फरवरी को दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान कर सकता है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर अगले महीने मतदान होने की संभावना है।

पिछली बार कब हुए थे चुनाव?
इससे पहले 2020 में भी 6 जनवरी को चुनाव आयोग ने मतदान की घोषणा की थी और 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव करवाए गए थे। इसके नतीजे 11 फरवरी को सामने आए थे। इस बार भी इन्हीं तारीखों के आसपास मतदान और परिणाम आने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here