बैठक में राहुल गांधी और खरगे ने सीएम पद के तीनों दावेदारों से बात की और कहा कि जो भी पार्टी का फैसला होगा, उसे धैर्यपूर्वक स्वीकार करें. कांग्रेस नेतृत्व ने सभी नेताओं से एक साथ विचार-विमर्श करने के बाद उनसे अलग-अलग भी बात की.
केरल के नए सीएम के नाम को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को अधिकृत किया हैकांग्रेस नेताओं की 3 घंटे चली बैठक में सीएम पद के तीन दावेदारों वेणुगोपाल, सतीशन और चेन्निथला पर चर्चा हुईकांग्रेस आलाकमान ने विधायकों से एक लाइन के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर अंतिम निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है
केरल के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस बरकरार है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर करीब तीन घंटे तक चली उच्च स्तरीय बैठक के बाद भी पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे का ऐलान नहीं किया. पार्टी नेताओं के मुताबिक, अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर छोड़ा गया है. बैठक में खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ, वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, वी डी सतीशन तथा कांग्रेस के दोनों पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक एवं प्रदेश प्रभारी दीपा दासमुंशी शामिल हुए.

बैठक के बाद रमेश चेन्नीतला ने एनडीटीवी से कहा कि केरल में मुख्यमंत्री का फैसला कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व करेगा. आज की बैठक में हमने चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रदेश में बदले राजनीतिक हालात पर चर्चा की. हम सभी एकजुट हैं. कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सब साथ हैं. जल्द ही दिल्ली कमान से निर्देश मिलने के बाद सीएम के नाम की घोषणा हो जाएगी.
चेन्निथला ने कहा, ‘‘यह एक अच्छी बैठक थी. सभी नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के साथ-साथ राहुल गांधी के संग भी अपने विचार साझा किए. आलाकमान अंतिम निर्णय लेगा.” यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री के लिए उनके नाम पर चर्चा की गई तो चेन्नीथला ने कहा कि सबके नाम पर चर्चा की गई.
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राहुल गांधी और खरगे ने सीएम पद के तीनों दावेदारों से बात की और कहा कि जो भी पार्टी का फैसला होगा, उसे धैर्यपूर्वक स्वीकार करें. कांग्रेस नेतृत्व ने सभी नेताओं से एक साथ विचार-विमर्श करने के बाद उनसे अलग-अलग भी बात की. सीएम पद के तीनों दावेदारों वेणुगोपाल, सतीशन और चेन्नीथला ने पार्टी आलाकमान पर भरोसा जताया.
केरल के सभी नेता आज रात वापस लौट रहे हैं. बैठक के बाद जिस तरह कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन नहीं करने की अपील की गई है, उससे संकेत मिल रहा है कि रेस में सतीशन पिछड़ गए हैं.

