NATIONAL : झारखंड में आकाशीय बिजली बनी जानलेवा: प्रदेश में 24 घंटे में सात लोगों की मौत, खराब मौसम के बीच की गई ये अपील

0
70

झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न जिलों में बिजली गिरने की घटनाओं में तीन महिलाओं और एक 10 वर्षीय बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई। रांची और गढ़वा में सबसे ज्यादा जनहानि हुई है।

झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाओं और एक 10 वर्षीय बच्चे समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मृतकों में दो-दो लोग रांची और गढ़वा जिलों से हैं, जबकि अन्य घटनाएं चतरा, गिरिडीह और सरायकेला-खरसावां जिलों में हुईं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “पिछले 24 घंटों में झारखंड के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम सात लोगों की मौत हुई है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here