NATIONAL : असम-बंगाल में कांग्रेस के 21 में से 20 विधायक मुस्लिम:AIUDF बोली- कांग्रेस ‘मुस्लिम लीग’ बनी; भाजपा ने किसी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया था

0
20

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मुस्लिम सीटों पर सबसे अलग ट्रेंड बंगाल में दिखा। यहां 142 मुस्लिम सीटों में से भाजपा ने 72, टीएमसी ने 64 सीटें और कांग्रेस को 2 सीटें मिलीं। वहीं, असम की 22 मुस्लिम बहुल सीटों पर कांग्रेस को 18, AIUDF को 2 सीटें मिलीं।केरलम की 44 मुस्लिम बहुल सीटों में IUML को 21 और कांग्रेस को 14 सीटें मिलीं। केरलम में कांग्रेस ने 114 सीटों पर चुनाव लड़ा, इसमें 63 सीटें मिलीं। यहां उसके 8 मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव जीते हैं।

कांग्रेस ने बंगाल और असम में कुल 390 सीटों पर चुनाव लड़ा। 21 सीटों पर जीत दर्ज की, इनमें से 20 मुस्लिम विधायक हैं। इधर भाजपा ने एक भी मुस्लिम उम्मीवार को टिकट नहीं दिया।AIUDF के नेता बदरुद्दीन अजमल ने तंज कसते हुए कहा- ‘असम में कांग्रेस अब मुस्लिम लीग बन चुकी है।’ पहले AIUDF का कांग्रेस के साथ गठबंधन था।

असम में कांग्रेस ने 19 सीटें जीती हैं, इनमें से 18 विधायक मुस्लिम हैं। पार्टी ने 20 मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। 79 गैर-मुस्लिम कैंडिडेट्स में से सिर्फ एक जीत पाया।बंगाल में कांग्रेस ने 292 सीटों पर चुनाव लड़ा था। सिर्फ दो सीटों पर जीत दर्ज की। दोनों ही मुस्लिम विधायक हैं।केरल में 35 मुस्लिम कैंडिडेट चुनाव जीते हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 22 IUML के और 8 कांग्रेस के हैं। बाकी 5 अन्य दलों से हैं।बंगाल में कांग्रेस ने TMC से ज्यादा मुसलमानों को टिकट दिया

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 63 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया। वहीं, 15 साल से शासन कर रही TMC ने 47 मुस्लिम कैंडिडेट्स उतारे। कांग्रेस ने 2021 में भी 94 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे।असम की कई सीटों पर कांग्रेस और उसके सहयोगियों के मुस्लिम उम्मीदवारों की जीत की दर 80 प्रतिशत से भी ज्यादा रही है। कई सीटों पर तो कांग्रेस उम्मीदवारों ने 1 लाख से भी ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here