NATIONAL : दिल्ली मेट्रो में खिड़की से वीडियो बनाना पड़ सकता है भारी, DMRC ने दी चेतावनी

0
356

दिल्ली मेट्रो की खिड़की से वीडियो बनाने के बाद वायरल होने के मामले पर अब रेल प्रशासन ने चेतावनी दे दी है. इस बीच ऑथिरिटी का कहना है कि इस तरह से वीडियो बनाते हुए कोई पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली मेट्रो में कई सोशल मीडिया कंटेट क्रिएटर्स विंडो पर अपना फोन चिपकाकर वीडियोग्राफी करते हुए नजर आए हैं. बीते दिनों एक लड़का मेट्रो की खिड़की पर अपना चिपकाकर वीडियो बनाते हुए नजर आया था. इसी बीच ट्रेन चल पड़ी. ऐसे में अब मेट्रो की खिड़की से फोन चिपकाकर वीडियोग्राफी करना महंगा पड़ सकता है.

दरअसल मामले पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने संज्ञान ले लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस तरह के वीडियो पर मेट्रो ऑथिरिटी ने सख्ती दिखाई है. दिल्ली मेट्रो प्रशासन की तरफ से इस तरह की घटना को लेकर चेतावनी दी गई है. साथ ही कहा गया है कि इस तरह से वीडियो बनाते हुए अगर कोई पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश, 1 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

दिल्ली मेट्रो ने दी यह प्रतिक्रिया
इस मामले पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कहा, “हमने देखा है कि कुछ सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स मेट्रो ट्रेन की खिड़कियों पर अपने मोबाइल फोन चिपकाकर चलती ट्रेन में वीडियो शूट कर रहे हैं. इस हरकत से दूसरे यात्रियों को परेशानी हो सकती है या उन्हें चोट भी लग सकती है और यूज़र्स के मोबाइल फोन भी खराब हो सकते हैं.”

वहीं आगे कहा, “DMRC अधिकारी इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं और अगर कोई कंटेंट क्रिएटर ऐसी शूटिंग करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ ज़रूरी कार्रवाई की जाएगी. इसलिए, कंटेंट क्रिएटर्स को निर्देश दिया जाता है कि वे दिल्ली मेट्रो परिसर के अंदर ऐसे वीडियो शूट न करें.”

रील के लिए युवक ने निकाला नया उपाय
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक वीडियो बनाने का नया तरीका अपनाते हुए नजर आ रहा है. बता दें कि युवक मेट्रो के बाहर खड़ा हुआ है और अपने फोन को मेट्रो की विंडो पर सेट कर रहा है. इस वीडियो बनाने का उद्देश्य यह था कि मेट्रो के चलने के साथ उसका भी चलता हुआ वीडियो दिखाई दे.

इसके बाद उसने वीडियो बनाना शुरू किया लेकिन ट्रेन तेजी से चलना शुरू हो गई. इसके बाद युवक स्टेशन पर ही रह गया और उसका फोन मेट्रो पर चिपका हुआ ही साथ चला गया. इस मामले पर अब DMRC ने सख्ती दिखाते हुए लोगों से ऐसा न करने की अपील की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here