NATIONAL : भरण-पोषण भत्ता नहीं देने पर पति गिरफ्तार

0
84

भरण-पोषण भत्ता का भुगतान नहीं करने और न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने के मामले में सेन्हा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह मामला सेन्हा थाना क्षेत्र के नीचे तुरियाडीह गांव से जुड़ा है।जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद के मामले में न्यायालय ने सुनवाई के बाद पत्नी के भरण-पोषण के लिए निर्धारित राशि भुगतान करने का आदेश दिया था। बावजूद इसके आदेश का पालन नहीं किए जाने पर न्यायालय के निर्देश पर कार्रवाई की गई।मामला कांड संख्या ओएमसी 59/23 और एमआईएससी 50/24 से संबंधित बताया गया है।

नीचे तुरियाडीह निवासी स्व बिरसा उरांव के 42 वर्षीय पुत्र बलराम उरांव के विरुद्ध उनकी पत्नी ने न्यायालय में भरण-पोषण से संबंधित मामला दायर किया था। सुनवाई के बाद न्यायालय ने पत्नी को निर्धारित भरण-पोषण भत्ता देने का निर्देश जारी किया था।न्यायालय के आदेश का पालन नहीं होने पर पत्नी द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई। जिसके बाद न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई की।

सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा के निर्देश पर एसआई दयानंद सरस्वती ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी डिस्ट्रेस वारंट के आधार पर बलराम उरांव को गिरफ्तार किया गया। मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में लोहरदगा मंडल कारा भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here