NATIONAL : ‘अभिजीत दीपके, आशुतोष और मुझे गिरफ्तार किया जा सकता है’, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास का दावा

0
32

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास ने दावा किया है कि सरकार उन्हें, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, रत्ना सिंह और सीजेपी के अन्य नेताओं को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। हालांकि, दास ने चेतावनी दी कि ऐसी कोई तानाशाही का नहीं आएगी।

सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “अगर सरकार सोचती है कि ऐसे तानाशाही कदम कारगर होंगे, तो वह गलतफहमी में है! युवा पीढ़ी जाग उठी है। हम सभी से अपील करते हैं कि हमारे अधिकारों और भविष्य के लिए संघर्ष जारी रखें, चाहे हम साथ हों या न हों। हम हमेशा जेल या इससे भी बदतर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहे हैं। लेकिन यह एक बड़ी गलती होगी। युवा इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। विरोध प्रदर्शन जारी रहना चाहिए। भारत की जनता को 10 अक्टूबर से शुरू होने वाले सबसे बड़े जन आंदोलन को सुनिश्चित करना चाहिए।”

अभिजीत दीपके ने दी प्रतिक्रिया
सौरव दास की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए अभिजीत दीपके ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “कितने लोगों को गिरफ्तार करोगे? अमितशाह? 10 अक्टूबर को पूरा देश आ रहा है…”

महाराष्ट्र में महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके पुणे पहुंचे। छात्रों से मुलाकात के बाद दीपके ने कहा, “मैं यहां विरोध कर रहे छात्रों से मिलने आया हूं। पेपर लीक के लगातार मामलों की वजह से उनका भविष्य खतरे में है। सरकार इन लीक को लेकर गंभीर नहीं है। CJP उनकी मांगों का समर्थन करती है और जब तक MPSC के चेयरमैन इस्तीफा नहीं देते, तब तक यह विरोध जारी रहेगा।”

अभिजीत दीपके ने कहा, “मुझे लगता है कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित नहीं करते, तब तक ऐसे चुनावों में भाग लेने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि विजेता पहले से ही तय है। बीजेपी उन राज्यों में जीत रही है जहां वह ‘मोदी लहर’ के चरम पर भी जीत हासिल नहीं कर पाई थी और यह ज्ञानेश कुमार की वजह से हो रहा है। ज्ञानेश कुमार के जाने और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के स्थिर होने के बाद ही हमें पता चलेगा कि भाजपा वास्तव में कितनी सीटें जीतती है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here