NATIONAL : इंडिया गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मनाई जाएगी

0
37

आज 2 अक्तूबर सिंतबर 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी है। आज से इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन शुरू होगा। इसके साथ ही देश में महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मनाई जाएगी।

इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन
इंडिया गठबंधन के सदस्य 2 अक्तूबर से 8 अक्तूबर तक डीएम कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं, 6 अक्तूबर को सभी विपक्षी सांसद चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे। अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में विपक्षी नेता राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगेंगे और उन्हें बताएंगे कि किस तरह संस्थाओं पर नियंत्रण किया जा रहा है। उनका यह प्रदर्शन चुनाव आयोग के खिलाफ है।

सीजेपी का प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी शुक्रवार को मुंबई के शिवाजी पार्क से आंदोलन शुरू होगा। उनका कहना है इसे देश के अलग-अलग हिस्सों तक ले जाया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और शिवसेना (यूबीटी) की ओर से भी 4 अक्तूबर को मुंबई में चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा निकालने की बात कही गई है।

केंद्रीय मंत्री का मध्य प्रदेश दौरा
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे। वे शनिवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। गोपालक सम्मेलन में वे भारतीय न्याय संहिता पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे। इसके बाद गोपालकों और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्यों को संबोधित करेंगे। दौरे के दौरान अमित शाह भोपाल बायपास-भौरी के पास आईआईएसईआर (अत्रि) परिसर का शिलान्यास करेंगे।

आज है गांधी जयंती
आज 2 अक्तूबर है। आज गांधी जयंती मनाई जाती है। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्तूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। 2 अक्तूबर 2026 को उनकी 157वीं जयंती के रूप में मनाई जाएगी। सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह से जुड़े उनके विचारों ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रभावित किया।

लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
भारत के दूसरे प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर साल 2 अक्टूबर को मनाई जाती है। सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के लिए याद किए जाने वाले शास्त्री जी का सार्वजनिक जीवन आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। शास्त्री जी ने देश के कठिन दौर में नेतृत्व किया और ‘जय जवान, जय किसान’ का प्रसिद्ध नारा दिया। यह नारा देश की सुरक्षा और कृषि क्षेत्र के महत्व को रेखांकित करता है। उनका जीवन सादगी और सार्वजनिक सेवा से जुड़े मूल्यों के लिए जाना जाता है।

केंद्र सरकार 2 से 31 अक्तूबर तक विशेष अभियान-6.0 चलाएगी। इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्गों और टोल प्लाजा की सफाई, रखरखाव, गड्ढामुक्त सड़कें, शौचालयों का उन्नयन, बेहतर प्रकाश व्यवस्था तथा सड़क संकेतकों में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अभियान का मकसद राष्ट्रीय राजमार्गों को अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, अभियान के दौरान शहरी क्षेत्रों से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों से कचरा हटाया जाएगा। टोल प्लाजा के शौचालयों का नवीनीकरण और नियमित रखरखाव किया जाएगा। साथ ही टोल प्लाजा पर सफाई, रंग-रोगन, बेहतर रोशनी और सौर ऊर्जा सुविधाओं को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here