NATIONAL : जब आप दिल्ली में सत्ता से गिरेंगे, तो कर्मों का फल भुगतना पड़ेगा, फाल्टा रिजल्ट के बाद ममता बनर्जी का हमला

0
41

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी ने बीजेपी पर करारा हमला बोला है। फाल्टा सीट पर टीएमसी की करारी शिकस्त के बाद ममता बनर्जी ने एक वीडियो संदेश में कहा है 4 मई के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं का निशाना बनाया जा रहा है। बनर्जी ने कहा मैं देखूंगी कि किसके ज्यादा ताकत-संविधान या बंदूक की नली में।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर बीजेपी की रिकॉर्ड मार्जिन से जीत के बाद ममता बनर्जी ने बीजेपी पर हमला बोला है। ममता बनर्जी ने एक बार फिर चुनावों में धांधली के आरोपों को दोहराते हुए कहा है कि गिनती के दौरान EVM में हेराफेरी की गई, वोट लूटे गए और मुझे गिनती केंद्र से बाहर धकेल दिया गया। ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी शासन में पुलिस शिकारी बन गई है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के दफ्तरों में लूटपाट की गई, महिलाओं पर हमला किया गया। ममता बनर्जी ने एक वीडियो संदेश में केंद्र की बीजेपी की अगुवाई वाली सरकार पर बड़ा निशाना साधा।

ममता बनर्जी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब कल्याणी एक्सप्रेस सेतु बनाया गया था, तो सड़क पर 43 घर प्रभावित हुए थे, और हमने उनके पुनर्वास के लिए बिल्कुल वैसे ही 43 घर बनाए थे। अब, यहां लूटपाट, तोड़फोड़ और सभी निशानों को मिटाने की कोशिशें हो रही हैं। जब आप दिल्ली में सत्ता से गिरेंगे, तो आपको अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ेगा। ममता बनर्जी ने कहा कि हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं। मैं न्यायपालिका को याद दिलाना चाहती हूं कि वे ही कानून के असली रक्षक हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं राज्य प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ती रहूंगी। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं देखूंगी कि किसमें ज्यादा ताकत है। संविधान में या बंदूक की नली में।

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि 4 मई के नतीजों के बाद बंगाल के लोग और अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आतंक का शिकार हुए हैं। ममता बनर्जी ने केंद्र और बंगाल की बीजेपी की अगुवाई वाली सरकारों पर यह हमला फाल्टा में टीएमसी की बड़ी हार के बाद बोला है। फाल्टा सीट पर टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान की जमानत जब्त हो गई। इस सीट पर बीजेपी ने 1,09021 वोटों से जीत दर्ज की है। यह बंगाल में बीजेपी की किसी भी सीट पर सबसे बड़ी जीत है। फाल्टा की जीत के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा हमला बोला था। अधिकारी ने कहा था कि ये तो बस शुरुआत है। आगे टीएमसी नेतृत्व को NOTA से लड़ना पड़ेगा। गौरतलब हो कि फाल्टा में री-पोल के बाद जब चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था तब टीएमसी कैंडिडेट जहांगीर खान ने मैदान छोड़ने का ऐलान कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here