गोरखपुर के दक्षिणी ग्रामीण इलाके में घर के बरामदे में सो रहे बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र की सर में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है. हादसे के वक्त परिवार के लोग मृतक के पिता का इलाज करने लखनऊ गए हुए थे.
यूपी के गोरखपुर के दक्षिणी ग्रामीण इलाके में दुस्साहसिक वारदात ने सनसनी फैला दी है. घर के बरामदे में सो रहे बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र की सर में चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना के समय परिवार के लोग मृतक के पिता का इलाज करने लखनऊ गए हुए थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच और ग्रामीणों से पूछताछ की है. फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया है. पुलिस ने हत्यारे की तलाश में टीम में लगा दी है, हालांकि हत्या किसने और किस वजह से की है या अभी पता नहीं चल पाया है.
शुभम की बरामदे में सोते समय चाकू मारकर की हत्या
गोरखपुर के बांसगांव थानाक्षेत्र के जयंतीपुर गांव में बीएससी प्रथम वर्ष के 19 वर्षीय छात्र शुभम मिश्रा की घर के बाहर बरामदे में सोते समय चाकू मारकर हत्या कर दी गई. हमलावर ने उसके सिर पर चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी व सीओ खजनी अनुज सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. शुभम का शव घर के बाहर रखा गया है. परिजनों के गांव पहुंचने के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा.

बुधवार, 16 सितंबर की रात खाना खाने के बाद शुभम घर के बाहर बरामदे में सोने चला गया था. 17 सितंबर (गुरुवार) तड़के करीब 5 बजे अज्ञात हमलावर ने सोते समय उसके सिर पर चाकू से वार कर दिया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण उसे एंबुलेंस से पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए. सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. हत्या किस वजह से हुई, इसका पुलिस पता लगाने में जुटी है. पुलिस अज्ञात हमलावर की तलाश कर रही है.
जयंतीपुर गांव के रहने वाला शुभम मिश्रा (19) दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था. उसके पिता स्वदेश मिश्रा खेती-किसानी करते हैं. स्वदेश मिश्रा पिछले चार-पांच साल से किडनी की बीमारी का इलाज करा रहे हैं. वे परिवार के साथ इलाज के लिए लखनऊ गए थे. घटना के वक्त छात्र घर पर अकेला था.
पुलिस ने आरोपियों को ट्रेस करने के लिए लगाया 8 टीमों को
गोरखपुर के एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में शुभम मिश्रा नाम के युवक को सुबह 6:30 बजे सिर में छोट लगने और अधिक खून बहने की सूचना पुलिस को मिली, जिससे उनकी डेथ हो गई है. रात 8:30 बजे तक लोगों की इनसे बात हुई है. वारदात को किसने अंजाम दिया है, इसकी पड़ताल की जा रही है. परिवार के मुख्य सदस्यों के आने के बाद तहरीर दी जाएगी. घटना की सूचना मिलने के बाद आरोपियों को ट्रेस करने के लिए 8 टीमों को लगाया गया है.
इस घटना का शीघ्र ही अनावरण किया जाएगा. पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि किस वेपन का हत्या में इस्तेमाल किया गया है. प्रथम दृश्य देखने में यह लग रहा है की घटना को अंजाम देने में किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है. सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मृतक यहां पर अकेले रहते हैं और उनके परिवार के सदस्य लखनऊ और गोरखपुर रहते हैं.

