हिमाचल प्रदेश में तेजी से मौसम बदला है. मैदानी इलाकों में बारिश के साथ चंबा, लाहौल-स्पीति और मनाली के रोहतांग में बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है. कई जगह सड़कें बंद हो गयीं हैं.
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. राज्य के मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की ताजा बर्फबारी शुरू हो गई है. चंबा,लाहौल-स्पीति और मनाली के रोहतांग क्षेत्र में हिमपात दर्ज किया गया है.
चंबा जिले के चुराह उपमंडल में समुद्र तल से करीब 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित साच पास में बुधवार रात से बर्फबारी का दौर शुरू हुआ. यहां करीब 30.48 सेंटीमीटर ताजा हिमपात दर्ज किया गया है. बर्फबारी के चलते साच पास क्षेत्र ने सफेद चादर ओढ़ ली है.
भारी हिमपात के कारण बैरागढ़-साच पास-किलाड़ सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है.सड़क पर बर्फ जमने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है, जिससे पांगी घाटी का जिला मुख्यालय चंबा से संपर्क कट गया है. मौसम विभाग के अनुसार ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले कुछ समय तक बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. प्रशासन ने लोगों और यात्रियों को मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है. साथ ही बारिश और बर्फ़बारी जिलों में अलर्ट भी जारी कर दिया गया हैं और लोगों को सावधान रहने को कहा गया है. अब से सर्दी का प्रकोप बढ़ सकता है.

शीत ऋतू की शुरुआत
मौसम के इस बदलाव से तापमान गिर गए हैं और ठंड बढ़ गई है, वैसे भा आज शायर पर्व है. ऐसा माना जाता है कि आज से शीत ऋतु शुरू हो जाती है. इस बीच बर्फबारी और बारिश ने बढ़ा दी है. लोगों को सलाह दी गई है कि ऐसे मौसम में पर्याप्त कपड़े पहनकर बाहर निकलें.अन्यथा नुकसान हो सकता है. बर्फबारी के चलते तापमान काफी गिर गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन इस तरह मौसम बना रह सकता है. निचले इलाकों के साथ उपरी इलाकों में जारी बर्फबारी से जनजीवन भी प्रभावित हो सकता है.

