Sunday, February 8, 2026
Home Blog Page 1015

बजट से पहले मोदी सरकार का बड़ा कदम, 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी UPS

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) की घोषणा कर दी है, जो 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी। यह कदम कर्मचारियों के भविष्य के लिए बड़ा बदलाव लेकर आया है, क्योंकि इसमें उन्हें रिटायरमेंट के बाद गारंटीड पेंशन मिलेगी, जो उनकी वित्तीय सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा।

UPS क्या है और कैसे काम करेगा?

यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) का उद्देश्य पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) और नई पेंशन योजना (NPS) के बीच संतुलन बनाना है। इसके तहत कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद गारंटीड पेंशन मिलेगी। यह पेंशन कर्मचारी की बेसिक सैलरी के 50% के बराबर होगी, जो आजीवन दी जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों को कम से कम 25 साल तक सेवा देनी होगी। साथ ही, समय-समय पर महंगाई राहत (DR) का लाभ भी पेंशन में जोड़ा जाएगा।

यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) केंद्र सरकार के उन कर्मचारियों पर लागू होगी, जो नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) के तहत आते हैं और UPS का विकल्प चुनते हैं। कर्मचारियों को यह विकल्प मिलेगा कि वे NPS के तहत UPS को अपनाएं या फिर NPS के तहत ही अपनी पुरानी योजना जारी रखें। हालांकि, UPS को चुनने वाले कर्मचारियों को किसी अन्य पॉलिसी रियायत का लाभ नहीं मिलेगा।

सरकारी योगदान में बड़ा बदलाव

एनपीएस के तहत कर्मचारियों को अपनी बेसिक सैलरी का 10% योगदान करना होता है, जबकि सरकार का योगदान 14% होता है। वहीं, 1 अप्रैल 2025 से UPS लागू होने के बाद सरकार का योगदान कर्मचारी की बेसिक सैलरी का 18.5% होगा। इसका मतलब यह है कि कर्मचारियों को अब अधिक पेंशन मिलेगी, लेकिन इससे सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। पहले साल में इसका अनुमानित खर्च 6250 करोड़ रुपये तक हो सकता है।

UPS के लाभ:

  1. 50% पेंशन: रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी को उनकी बेसिक सैलरी का 50% पेंशन मिलेगी, जो जीवनभर जारी रहेगी।
  2. महंगाई राहत: पेंशन में समय-समय पर महंगाई राहत (DR) जोड़ा जाएगा।
  3. परिवार को लाभ: कर्मचारी की मृत्यु के बाद परिवार के एक सदस्य को पेंशन का 60% हिस्सा मिलेगा।
  4. न्यूनतम पेंशन: 10 साल या उससे अधिक की सेवा देने वाले कर्मचारियों को कम से कम 10,000 रुपये की पेंशन मिलेगी।
  5. ग्रेच्युटी और एकमुश्त राशि: रिटायरमेंट पर कर्मचारियों को ग्रेच्युटी के अलावा एकमुश्त राशि भी दी जाएगी, जो उनकी सेवा के आधार पर निर्धारित होगी।

सरकार की पहल और भविष्य की योजना

यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के माध्यम से सरकार ने अपने कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। यह योजना सरकारी कर्मचारियों को एक मजबूत वित्तीय सुरक्षा प्रदान करेगी और उनके जीवन के बाद की अवस्था में उन्हें सहारा देगी।

जर्मन के इंजीनियर ने पानी के अंदर बिताए 120 दिन, बनाया Guinness World Record

0

अगर कोई आपसे कहे कि आप पानी के अंदर कितने दिन तक रह सकते हैं तो आप शायद एक या दो मिनट ही सोच पाएंगे लेकिन जर्मन इंजीनियर रुडिगर कोच ने पानी के नीचे 120 दिन बिताकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने यह रिकॉर्ड पनामा के तट पर डूबे एक कैप्सूल में 120 दिन रहकर बनाया।

59 वर्षीय रुडिगर कोच ने शुक्रवार को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की निर्णायक सुजाना रेयेस की मौजूदगी में समुद्र के अंदर से बाहर निकलते हुए इस सफलता को हासिल किया। कोच ने 30 वर्ग मीटर के कैप्सूल में 120 दिन बिताए। इससे पहले जोसेफ डिटुरी ने फ्लोरिडा के लैगून में अंडर वाटर लॉज में 100 दिन बिताकर एक रिकॉर्ड बनाया था जिसे अब रुडिगर कोच ने तोड़ दिया है।

रुडिगर कोच पेशे से एयरोस्पेस इंजीनियर हैं। उन्होंने समुद्र के 11 मीटर नीचे 120 दिन बिताने के बाद कहा कि यह रोमांचक अनुभव था जिसका उन्होंने पूरा आनंद लिया लेकिन उन्होंने अफसोस जताया कि यह सफर अब खत्म हो गया है। कैप्सूल के अंदर बिताए गए समय को लेकर उन्होंने कहा कि जब चीजें शांत हो जाती हैं और अंधेरा छा जाता है तो समुद्र खुद ही चमकता है जो शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

कोच ने बात करते हुए कहा कि इस प्रयोग के माध्यम से हम यह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि समुद्र का वातावरण मानव जीवन के लिए सुरक्षित और व्यवहार्य हो सकता है। उनका मानना है कि इस अनुभव से हमारी सोच में बदलाव आएगा।

इन 120 दिनों में कोच के पास कैप्सूल के अंदर एक बेड, शौचालय, टीवी, कंप्यूटर इंटरनेट और व्यायाम की सुविधा थी लेकिन इस दौरान वह नहा नहीं सके।

UP News: महिला ने गुस्से में अपने मासूम बच्चे को छत से फेंका, दर्दनाक मौत

 उत्तर प्रदेश के बलिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक मां ने गुस्से में अपने नौ महीने के मासूम बच्चे को छत से फेंक दिया। जिसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया और घटना की वजह जानने के लिए पूछताछ की।

जानिए पूरा मामला
बता दें कि यह पूरा मामला कृष्णा नगर इलाके का है। यहां पर 27 वर्षीय अंजू देवी अपनी बहन मनीषा के साथ अपने मायके में रह रही थी। शनिवार को दोनों बहनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच काफी झगड़ा होने लगा और गुस्से में आकर अंजू ने अपने नौ महीने के बेटे को दो मंजिला मकान की छत से नीचे फेंक दिया। इससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी मां को किया गिरफ्तार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक बच्चे की दादी शोभा देवी की शिकायत पर अंजू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि अंजू देवी ने प्रेम विवाह किया था।  पिछले दो साल से अपने मायके में रह रही थी। अंजू की बड़ी बहन मनीषा भी पिछले दो महीने से उसी घर में रह रही थी।

Board Exams से पहले CBSE ने जारी की सख्त हिदायतें, न माने तो लगेगा 2 साल का Ban

0

सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने 15 फरवरी से शुरू होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और परीक्षा ड्यूटी अधिकारियों के लिए कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं। सी.बी.एस.ई. ने एक नोटिफिकेशन जारी कर स्पष्ट किया है कि इतनी बड़ी परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न करना छात्रों के शैक्षणिक हित के लिए अनिवार्य है।

बोर्ड ने हर एग्जाम में सामने आने वाले कई मामलों का पहले ही संज्ञान लेते हुए कहा कि स्टूडैंट्स एग्जाम हॉल में इलैक्ट्रॉनिक उपकरण या मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकते हैं। अगर कोई भी स्टूडैंट मोबाइल फोन या अन्य इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस या किसी भी प्रतिबंधित वस्तु के साथ पकड़ा जाता है तो उसे 2 साल के लिए परीक्षा में बैठने से निलंबित कर दिया जाएगा। इसी के साथ जो स्टूडैंट्स परीक्षा से संबंधित किसी भी तरह की अफवाहें फैलाने में लिप्त पाए जाएंगे, उन्हें वर्तमान और अगले साल की परीक्षा से भी सस्पैंड कर दिया जाएगा।

सभी परीक्षा केंद्रों में होंगे सी.सी.टी.वी.

यू.एफ.एम. गाइडलाइंस और संभावित दंड का उल्लेख करते हुए बोर्ड ने कहा सभी परीक्षा केंद्र सी.सी.टी.वी. से लैस होंगे और हर गतिविधि पर सहायक सुपरिंटैंडैंट द्वारा नजर रखी जाएगी। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देशित किया है कि वे अभिभावकों और छात्रों को निर्देशों बारे जागरूक करें। छात्रों को परीक्षा के नियम और गलत व्यवहार पर होने वाली सजा के बारे में विस्तार से बताया जाए। अभिभावकों को भी नियमों और दिशा निर्देशों की जानकारी दी जाए ताकि वे छात्रों को सहयोग कर सकें। अफवाहों पर ध्यान न देने और फैलाने से बचने की सलाह दी गई है।

एग्जामिनेशन हॉल में इन पर रहेगा प्रतिबंध

स्टेशनरी सामग्री : पाठ्य सामग्री (प्रिंटेड/लिखित), कैल्कुलेटर (विशेष आवश्यकता वाले छात्रों को छोड़कर), पैन ड्राइव, इलैक्ट्रॉनिक पैन, स्कैनर आदि।
कम्युनिकेशन डिवाइस : मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच, हैल्थ बैंड, कैमरा आदि।
अन्य वस्तुएं : वॉलेट, गॉगल्स, पाऊच, हैंडबैग आदि।

डायबिटीज से पीड़ित स्टूडैंट्स के अलावा कोई भी खाने वाली चीज (खुली या पैक की हुई) लेकर नहीं जा सकता।

ड्रैस कोड

रैगुलर विद्यार्थियों के लिए : स्कूल यूनिफॉर्म अनिवार्य।
प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए : हल्के और साधारण कपड़े।

परीक्षा में केवल एडमिट कार्ड, आई.डी. प्रूफ, स्टेशनरी (पारदर्शी पाऊच में), एनालॉग घड़ी, पारदर्शी पानी की बोतल, मैट्रो कार्ड और बस पास जैसे आवश्यक सामान ही ले जाने की अनुमति है।

Republic Day: गणतंत्र दिवस समारोह के लिए झारखंड में कड़ी सुरक्षा, परेड में सेना और पश्चिम बंगाल पुलिस सहित 14 टुकड़ियां होंगी शामिल

0

आज पूरा देश 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। वहीं, गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पूरे झारखंड में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। राज्य की राजधानी स्थित मोरहाबादी मैदान और उप-राजधानी दुमका स्थित पुलिस लाइन मैदान को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सजाया गया।

आज गणतंत्र दिवस के मौके पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार रांची के मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका में समारोह का नेतृत्व करेंगे। मुख्यमंत्री बीते शनिवार को समारोह के लिए दुमका पहुंचे। रांची के उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि राज्यपाल रविवार सुबह 9 बजे रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने बताया कि परेड में सेना और पश्चिम बंगाल पुलिस सहित 14 टुकड़ियां शामिल होंगी।

भजंत्री ने बताया कि सेना, सीआरपीएफ, पश्चिम बंगाल पुलिस, झारखंड सशस्त्र पुलिस, रांची पुलिस, एसएसबी, होमगार्ड, एनसीसी और अन्य की मिश्रित टुकड़ियों का ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ शुक्रवार को संपन्न हुआ। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि कार्यक्रम के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मैदान की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि यातायात योजना बना ली गई है तथा रविवार को कुछ समय के लिए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

श्रीनगर के लाल चौक पर गणतंत्र दिवस का जोश, डांस करते नजर आए लोग, देखें VIDEO

0

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में इस साल का गणतंत्र दिवस बेहद खास रहा। लाल चौक पर लोग देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए और पूरी गली देशभक्ति के गानों से गूंज उठी। यहां लोगों ने जमकर डांस किया और अपनी खुशियां मनाईं। इस दिलचस्प घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें लोग उत्साह से थिरकते दिख रहे हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर यह दृश्य निश्चित रूप से देशभर में जोश और गर्व का प्रतीक बन गया है।

गणतंत्र दिवस की खुशी में रंगी श्रीनगर की सड़कों

श्रीनगर के लाल चौक में गणतंत्र दिवस के मौके पर शहरवासी बहुत उत्साहित थे। देशभक्ति के गानों पर नाचते हुए उन्होंने इस दिन को खास बनाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग तिरंगे के रंग में रंगे हुए हैं और झूमते हुए अपनी आज़ादी और भारतीयता का उत्सव मना रहे हैं। इस प्रकार का उत्साह जम्मू कश्मीर के लोगों के दिलों में गणतंत्र दिवस के प्रति गहरी श्रद्धा और प्रेम को दर्शाता है।

सीएम उमर अब्दुल्ला की गणतंत्र दिवस पर बधाई

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस दिन को विशेष रूप से याद करते हुए ट्वीट किया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। गणतंत्र के संस्थापकों द्वारा हमें सौंपा गया संविधान हमारा मार्गदर्शक बना रहे और हममें से जिन लोगों ने इसकी रक्षा करने की शपथ ली है, वे हमेशा अपनी शपथ पर खरे उतरें।”

गणतंत्र दिवस के जोश में देशभर के लोग

देशभर में गणतंत्र दिवस के जश्न की कोई कमी नहीं थी। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भी भव्य समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। इस साल के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो थे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं, और भारत के संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने की कामना की।

पीएम मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, “हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है।”

 

 

Hamas ने 7 अक्टूबर को बंदी बनाई गईं 4 इजरायली महिला सैनिकों को किया रिहा

0

गाजा युद्धविराम समझौता धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास ने 7 अक्टूबर को बंदी बनाई गईं चार इजरायली महिला सैनिकों को रिहा कर दिया। इन सैनिकों की रिहाई के बदले में इजरायल अपनी जेलों में बंद फिलिस्तीनी कैदियों के एक समूह को रिहा करेगा। यह संख्या अभी तक साफ नहीं है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 200 फिलिस्तीनी कैदी रिहा हो सकते हैं।

रिहा की गईं इन सैनिकों को सेना की वर्दी में लाया गया और उन्हें एक मंच पर खड़ा कर दिया गया। इसके बाद इन सैनिकों को रेडक्रॉस के सदस्यों के हवाले कर दिया गया। फिलहाल ये सैनिक गाजा से बाहर निकल चुके हैं। रिहा होने के बाद इन चारों सैनिकों के चेहरे पर राहत और खुशी की मुस्कान थी। हमास के मुताबिक रिहा किए गए सैनिकों के नाम करीना एरिएव, डेनिएला गिल्बोआ, नामा लेवी और लिरी अल्बाग हैं।

इससे पहले शुक्रवार को हमास ने कहा था कि वे संघर्षविराम समझौते के अगले चरण के तहत शनिवार को इन चार महिला सैनिकों को रिहा करेंगे जिन्हें 7 अक्टूबर के हमले के दौरान बंदी बनाया गया था। ये सैनिक गाजा सीमा के करीब एक किलोमीटर दूर दोस नाहल ओज सैन्य अड्डे से बंदी बनाए गए थे और पिछले 15 महीनों से हमास की कैद में थे।

यह युद्धविराम समझौते के तहत दोनों पक्षों के बीच आदान-प्रदान का दूसरा चरण है। चार महिला सैनिकों की रिहाई के बदले इजरायल फिलिस्तीनी कैदियों के एक समूह को अपनी जेलों से रिहा करेगा। यह समझौता 15 महीने से चल रहे युद्ध को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके बाद कई विस्थापित गाजावासी अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। इस मौके पर बात करते हुए एक गाजावासी ने बताया कि जब वे वापस लौटने की सोचते हैं तो उन्हें लगता है कि उनके घर पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। उनके पास तंबू लगाने तक की जगह नहीं है और जहां कभी घर हुआ करते थे अब वहां सिर्फ मलबा पड़ा है।

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, ठंड और बारिश की संभावना

0

मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही एक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होने वाला है जो 29-30 जनवरी के बीच उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में प्रभाव डाल सकता है। इसके कारण जनवरी के आखिरी दिनों में दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और ठंड की वापसी हो सकती है। यह सर्दी का दौर फरवरी के पहले हफ्ते तक जारी रह सकता है।

मौसम विभाग के ताजे अपडेट के अनुसार निचले स्तरों पर पूर्वोत्तर असम के ऊपर एक चक्रवाती प्रसार सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ का असर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर पड़ेगा। इसके प्रभाव से चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मौसम में बदलाव हो सकता है। फिलहाल देश के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शून्य से नीचे तापमान

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे गिर गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान एक से पांच डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है। उत्तर-पश्चिम भारत के कई मैदानी इलाकों में यह तापमान पांच से 10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

हिमाचल और पंजाब में शीतलहर के आसार

पश्चिमी हिमालय और शिवालिक रेंज में भारी बर्फबारी हो सकती है जिससे हिमाचल और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। हिमाचल के कुछ इलाकों में अभी भी प्रचंड शीतलहर जारी है।

अगले 24 घंटों के दौरान पारा गिरेगा

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इसी तरह अगले तीन दिनों के दौरान मध्य भारत में भी न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। पूर्वी भारत में भी अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है।

इस देश में है दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, Pakistan भी इस लिस्ट में शामिल, जानिए INDIA कौन से नंबर पर

0

दुनिया में सबसे सस्ते मोबाइल इंटरनेट डेटा की बात करें तो भारत टॉप 10 देशों में शामिल है लेकिन पहला स्थान नहीं रखता। Cable.co.uk की एक रिपोर्ट के अनुसार, सबसे सस्ता मोबाइल डेटा इजरायल में मिलता है, जहां 1GB डेटा की कीमत मात्र 0.02 डॉलर (करीब 1.70 रुपए) है। यह अध्ययन जून से सितंबर 2023 के बीच 5,600 से अधिक मोबाइल डेटा प्लान के आधार पर तैयार किया गया। वहीं, सबसे महंगा इंटरनेट फॉकलैंड आइसलैंड में है, जहां 1GB डेटा की कीमत करीब 3,340 रुपए है। दिलचस्प बात यह है कि सस्ते मोबाइल डेटा के मामले में पाकिस्तान भी भारत से आगे है।

ज्‍यादातर लोग इंटरनेट इस्तेमाल करते समय सस्ते डेटा प्लान ढूंढते हैं। कई लोग सोचते हैं कि सबसे सस्ता इंटरनेट भारत में है लेकिन यह सच नहीं है। दरअसल, इजरायल में इंटरनेट सबसे सस्ता है। वहां 1GB डेटा की कीमत सिर्फ 0.02 डॉलर है। यह भारत के मुकाबले बहुत कम है। इस सूची में दूसरे नंबर पर इटली है, जहां 1GB डेटा की कीमत 0.08 डॉलर (करीब 8 रुपए)। इसमें फिजी (0.08 डॉलर), सैन मरीनो (0.09 डॉलर) और कंबोडिया (0.12 डॉलर) के बाद छठे पायदान पर पाकिस्तान है। जिन्‍ना के देश में 1GB डेटा 0.13 डॉलर (करीब 11 रुपए) में मिलता है। इसके बाद भारत का नंबर है। यहां एक जीबी डेटा की कॉस्‍ट 0.16 डॉलर (लगभग 13 रुपए) है। फिर किर्गिस्‍तान (0.17 डॉलर), फ्रांस (0.20 डॉलर) और कोलंबिया (0.20 डॉलर) का नंबर है।

सबसे महंगा इंटरनेट

दूसरी तरफ सबसे महंगा इंटरनेट फॉकलैंड आइसलैंड में मिलता है। वहां 1GB डेटा के लिए आपको करीब 3,340 रुपए चुकाने पड़ेंगे। यह कीमत इतनी ज्‍यादा है कि इसमें भारत में एक साधारण मोबाइल फोन खरीदा जा सकता है। बांग्लादेश, मलेशिया, इंडोनेशिया, पोलैंड, चीन और ब्राजील में भी इंटरनेट की कीमतें काफी ज्‍यादा हैं।

कई फैक्‍टर पर न‍िर्भर करती है डेटा की कीमत

इससे पता चलता है कि दुनियाभर में इंटरनेट की कीमतों में बहुत अंतर है। कुछ देशों में इंटरनेट बहुत सस्ता है तो कुछ देशों में बहुत महंगा। यह अंतर कई फैक्‍टर्स पर निर्भर करता है, जैसे कि देश की आर्थिक स्थिति, इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रतिस्पर्धा।

पाकिस्तान जैसे देश में मोबाइल डेटा के सस्‍ते होने का कारण यह है कि ज्‍यादातर लोगों की आय कम है। इसलिए टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सस्ते डेटा प्लान्स ऑफर करती हैं। पाकिस्तान में डेटा नेटवर्क का बुनियादी ढांचा भारत की तुलना में कम विकसित है। इससे कंपनियों को कम लागत में डेटा सेवाएं प्रदान करने में मदद मिलती है। पाकिस्तानी रुपए का मूल्य भारतीय रुपए की तुलना में कम है। इसके कारण डेटा की कीमतें भी कम दिखती हैं।

गणतंत्र दिवस को लेकर Delhi Police ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, देखें कहां-कहां होगा जाम?

0

आज देशभर में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है और दिल्ली में इसके लिए खास तैयारियां की गई हैं। दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन 26 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। इस परेड में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचने लगे हैं। इसके कारण शनिवार शाम से ही कई रास्तों पर जाने पर पाबंदी लगा दी गई है और डायवर्जन लागू किया गया है। दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी से 31 जनवरी तक के लिए एक और एडवाइजरी जारी की है इसलिए अगर आप आज बाहर जाने का सोच रहे हैं तो पहले इस एडवाइजरी को जरूर देख लें।

26 जनवरी के लिए एडवाइजरी

26 जनवरी (रविवार) को सुबह 10:30 बजे गणतंत्र दिवस परेड होगी जो विजय चौक से लाल किले तक पहुंचेगी। इस परेड में कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग और बहादुर शाह जफर मार्ग शामिल होंगे। परेड और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शनिवार शाम से ही यातायात प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 26 से 31 जनवरी तक लाल किले पर होने वाले ‘भारत पर्व’ कार्यक्रम के मद्देनजर एक और एडवाइजरी जारी की है। इसमें यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करें ताकि यातायात सही से चले।

कहां पर प्रभावित रहेगा यातायात?

छत्ता रेल क्रॉसिंग
➤ सुभाष पार्क टी-प्वाइंट
➤ शांति वन चौक
➤ दिल्ली गेट

इसके अलावा नेताजी सुभाष मार्ग, छत्ता रेल चौक से सुभाष पार्क टी-प्वाइंट तक, निषाद राज मार्ग, शांति वन चौक से सुभाष पार्क टी-प्वाइंट तक भी यातायात प्रभावित रहेगा।

पार्किंग की सुविधा

जो लोग भारत पर्व में अपनी गाड़ियों से आएंगे उनके लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। निम्नलिखित जगहों पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी:

➤ परेड ग्राउंड पार्किंग
➤ सुनेहरी मस्जिद के पास ASI पार्किंग
➤ टिकोना पार्क पार्किंग
➤ ओमैक्स मॉल पार्किंग (चांदनी चौक)

वहीं यातायात और पार्किंग की इन व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है ताकि सभी को आसानी से यात्रा करने में मदद मिल सके।

- Advertisement -