Republic Day: गणतंत्र दिवस समारोह के लिए झारखंड में कड़ी सुरक्षा, परेड में सेना और पश्चिम बंगाल पुलिस सहित 14 टुकड़ियां होंगी शामिल

0
285

आज पूरा देश 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। वहीं, गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पूरे झारखंड में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। राज्य की राजधानी स्थित मोरहाबादी मैदान और उप-राजधानी दुमका स्थित पुलिस लाइन मैदान को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सजाया गया।

आज गणतंत्र दिवस के मौके पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार रांची के मोरहाबादी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका में समारोह का नेतृत्व करेंगे। मुख्यमंत्री बीते शनिवार को समारोह के लिए दुमका पहुंचे। रांची के उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि राज्यपाल रविवार सुबह 9 बजे रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने बताया कि परेड में सेना और पश्चिम बंगाल पुलिस सहित 14 टुकड़ियां शामिल होंगी।

भजंत्री ने बताया कि सेना, सीआरपीएफ, पश्चिम बंगाल पुलिस, झारखंड सशस्त्र पुलिस, रांची पुलिस, एसएसबी, होमगार्ड, एनसीसी और अन्य की मिश्रित टुकड़ियों का ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ शुक्रवार को संपन्न हुआ। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि कार्यक्रम के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मैदान की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि यातायात योजना बना ली गई है तथा रविवार को कुछ समय के लिए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here