Saturday, February 7, 2026
Home Blog Page 1033

खंडवा में जंगल में मिली युवक की लाश फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के जंगल में एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, फिलहाल पुलिस ने शव की शिनाख्त कर ली है। घटना मंगलवार जावर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां कालेश्वर कमलिया जंगल के चौकीदार ने जावर पुलिस को सूचना दी की जंगल में लखन गांव की पगडंडी रास्ते पर एक बाईक एवं उसके पास शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही जावर थाना प्रभारी गंगा प्रसाद वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की है।

PunjabKesari

जांच में अज्ञात पुरुष की तलाश करने के उपरान्त शिनाख्त राजू उर्फ राजकुमार पिता सखाराम उम्र 40 वर्ष निवासी टपाल चाल बडा अवार थाना कोतवाली जिला खंडवा होना पाया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव पीएम के लिए सौंप दिया गया, टिआई गंगा प्रसाद वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी, फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है बताया जा रहा है।

हरियाणा की विधवा महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई पेंशन, अब मिलेंगे इतने हजार

0

हरियाणा सरकार ने महिलाओं को आर्थिकतौर पर मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। इसी कड़ी में नायब सिंह सैनी की सरकार विधवा महिलाओं के लिए हरियाणा सरकार विधवा पेंशन योजना चला रही है। इस योजना के तहत विधवाओं को हर महीने 3 हजार रुपये पेंशन दे रही है। सरकार का उद्देश्य विधवा महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

इन विधवाओं को मिलेगा लाभ

इस विधवा पेंशन योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को मिलता है, जिनकी वार्षिक आय 2 लाख रुपये है। इस विधवा पेंशन योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर विधवाओं को हर महीने वित्तीय सहायता दी जा रही है। हरियाणा सरकार विधवा पेंशन योजना के तहत पेंशन की राशि राज्य से राज्य में भिन्न होती है। अब सरकार ने विधवा पेंशन योजना की पेंशन राशि को बढ़ाने का निर्णय लिया है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं भी बेहतर जीवन जी सकें।

इन राज्यों में मिलती है विधवा पेंशन

इस विधवा पेंशन योजना का लाभ उन विधवाओं को मिलता है, जो गरीबी रेखा के नीचे आती हैं। इसके अलावा, उन्हें सरकार की किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। विधवा पेंशन योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार विधवाओं को 1000 रुपये प्रति माह देती है।

विधवा पेंशन योजना की राशि सीधे महिलाओं के खाते में हस्तांतरित की जाती है। महाराष्ट्र में विधवा पेंशन योजना के तहत 900 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। दिल्ली में विधवा महिलाओं को हर 3 महीने में 2500 रुपये, राजस्थान में हर महीने 750 रुपये, उत्तराखंड में हर महीने 1200 रुपये दिए जाते हैं। गुजरात विधवा पेंशन योजना के तहत हर महीने 1250 रुपये दिए जाते हैं।

आवश्यक पात्रता और शर्तें

  • आवेदिका विधवा होनी चाहिए।
  • सालाना आय 2 लाख रुपये से कम हो।
  • किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ न ले रही हो।

ऑनलाइन करें आवेदन 

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। लाभार्थी महिला को राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे विवाह प्रमाण पत्र, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, और आय प्रमाण पत्र अपलोड करना जरूरी है। ऑनलाइन आवेदन विधवा पेंशन योजना को सरल और पारदर्शी बनाता है।

विधवा महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को आसानी से संभाल सकती हैं। यह कदम समाज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा योगदान देता है।

हरियाणा में 25 और 26 जनवरी ये सेवाएं रहेगी बंद, आज ही निपटा लें ये सारे काम…!

0

हरियाणा वासियों के लिए अहम खबर है। प्रदेश में 25 जनवरी और 26 जनवरी को सरल व PPP से संबंधित सभी ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी। राज्य डाटा सेंटर द्वारा अपग्रेडेशन के चलते इन दो दिनों के दौरान ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहेंगी।

मिली जानकारी के अनुसार, DIO सिंकदर ने बताया कि हरियाणा राज्य डाटा सेंटर की ओर से 25 और 26 जनवरी को पोर्टल को अपग्रेड किया जाएगा। इस दौरान नागरिकों को सरल  सेवाओं व पीपीपी से संबंधित सेवाओं आदि सहित कुछ ऑनलाइन सेवाओं में अस्थायी व्यवधान होगा।

उन्होंने बताया कि डाटा सेंटर की टीम जल्द बाधित सेवाओं को बहाल करने का प्रयास करेगी। उन्होंने आमजन से कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को रिहायशी, जाति, EWS, जन्म या मृत्यु प्रमाणपत्र या अन्य सरल सेवाओं आदि की आवश्यकता हो तो वह डाउन टाइम से पहले बनवा लें।

हरियाणा में रेप पीड़िता के परिवार ने लिया बड़ा फैसला, SP को लगी भनक तो हुआ ये……

0

जिले के एक गांव में दुष्कर्म पीड़ित महिला ने पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर गांव छोड़ने का फैसला किया। पीड़िता अपने परिवार सहित सामान लादकर जब गांव से जाने लगी तो एसपी को मामले की भनक लग गई। उन्होंने तुरंत पुलिस की टीम को भेजकर महिला को गांव छोड़कर जाने से रोका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। सिरसा के एक गांव की रहने वाली महिला ने महिला थाना पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि उसका बीपीएल राशन कार्ड बना हुआ है। जब भी वह राशन लेने जाती है तो गांव का डिपोधारक सुभाष उस पर गलत नजर रखता था।
काफी टाइम तक उसे डिपो पर ही बिठाए रखता था। 28 अप्रैल 2024 को सुभाष के डिपो पर राशन लेने के लिए गई थी। तब सुभाष ने उससे कहा कि अभी राशन वाली मशीन नहीं चल रही, उसे कुछ देर इंतजार करना होगा। सुभाष ने उसे कमरे में बैठा दिया। कुछ देर बाद उसे प्यास लगी। उसने सुभाष से पीने के लिए पानी मांगा। इसके बाद सुभाष पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक लेकर आया। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में सुभाष ने उसके साथ गलत हरकतें कीं। साथ ही अश्लील वीडियो भी बना ली।

जब वह होश में आई तो उसे पता चला कि सुभाष ने कोल्ड ड्रिंक में उसे कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर दिया था। इसके बाद वह जब भी सुभाष के डिपो पर जाती थी तो वह उसके साथ गलत हरकत करता था। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। इन सब में सुभाष का भाई भी शामिल था।

पुलिस ने 20 जनवरी को केस दर्ज किया लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। इससे वह निराश हो गए और सोमवार को ट्रॉली पर सामान लादकर जाने लगे। जैसे ही इसकी भनक रढ को लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस टीम भेजकर उन्हें रोका। इसके बाद शाम को ही आरोपी डिपो होल्डर को गिरफ्तार कर लिया।

हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी अपडेट, रेलवे ने इन पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करें APPLY

0

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। भारतीय रेलवे की ओर से लेवल 1 के तहत ग्रुप डी के 32438 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 जनवरी, 2025 से शुरू होगी।  इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म 22 फरवरी, 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।

ग्रुप डी भर्ती के लिए उम्र सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जनवरी 2025 को 18 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को एज लिमिट में छूट दी जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल और एससी/एसटी को पांच साल की छूट मिलेगी।

इन पदों पर होगी भर्ती

ग्रुप डी लेवल-1 के तहत प्वाइंट्समैन, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट ब्रिज, ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट लोको शेड जैसे 32438 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

आरआरबी ग्रुप डी के लिए आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग- 500 रुपये

दिव्यांग-250 रुपये

ट्रांसजेंडर-250 रुपये

एक्स सर्विसमैन-250 रुपये

एससी/एसटी-250 रुपये

EWS कैटेगरी- 250 रुपये

अल्पसंख्यक वर्ग-250 रुपये

ग्रुप डी भर्ती से जुड़ी अहम तिथियां

रेलवे लेवल 1 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 23 जनवरी, 2025

रेलवे लेवल 1 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 22 फरवरी, 2025

रेलवे लेवल 1 भर्ती के बाद फीस जमा करने की अंतिम तिथि- 24 फरवरी, 2025

रेलवे लेवल 1 भर्ती फॉर्म में करेक्शन की शुरुआत- 25 फरवरी, 2025 से 06 मार्च, 2025

ग्रुप डी भर्ती के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

हरियाणा में इस साल निकलेंगी बंपर भर्तियां, नौकरी ढूंढ रहे हजारों युवाओं का इंतजार होगा खत्म

0

अगर आप भी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो अब आपका इंतजार खत्म हो जाएगा। क्योंकि हरियाणा में इस साल बंपर भर्तियों निकलेंगी। हरियाणा सरकार ने CET (संयुक्त पात्रता परीक्षा) के माध्यम से इसी साल 50 हजार से अधिक पदों को भरने का लक्ष्य रखा है।

बता दें कि हरियाणा सरकार के संकल्प पत्र में 2 लाख खाली पड़े पदों पर भर्तियों का वादा किया गया है। प्रत्येक साल 50 हजार पदों को भरने की तैयारी है।  अब सरकार अपने वादे को निभाने के लिए जुट गई है।

मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने इसके लिए विभिन्न विभागों से खाली पदों का ब्योरा मंगवाया है। अभी तक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास अलग-अलग विभागों से करीब 10 हजार पदों की मांग पहुंच चुकी है। इनमें 5600 सिपाहियों के पद व 750 पद स्वास्थ्य विभाग के हैं।

Kangra: पढियारखर के ITBP जवान का निधन, सैंकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

0

बैजनाथ उपमंडल के पढियारखर गांव के आईटीबीपी जवान हवलदार संजय कुमार बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। संजय कुमार वर्तमान में नॉर्थ ईस्ट में सेवाएं दे रहे थे। वह लंबे से बीमारी से जूझ रहे थे और चड़ीगढ़ स्थित आर्मी अस्पताल में उपचाराधीन थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बुधवार को पैतृक श्मशानघाट में हवलदार संजय कुमार का अंतिम संस्कार किया गया, जहां सैंकड़ों लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

इससे पहले आईटीबीपी के जवानों ने हवलदार संजय कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की व उनके पिता को तिरंगा सौंपा। वहीं विधायक किशोरी लाल, पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने भी संजय कुमार के निधन पर गहरा शोक जताया है।

Kangra: इंद्रुनाग साइट में शाम 6 बजे के बाद उड़ान नहीं भर पाएंगे ‘मानव परिंदे’, प्रशासन ने लिया फैसला

0

पैराग्लाइडिंग साइट इंद्रुनाग में शाम 6 बजे के बाद उड़ान नहीं भर पाएंगे। मंगलवार को एसडीएम की अध्यक्षता में इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के साथ हुई बैठक में उक्त फैसला लिया गया है। जानकारी के अनुसार इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग साइट में बीते शनिवार को गुजरात की युवती की उड़ान भरने के दौरान संतुलन बिगड़ने से मौत हो गई थी, जिसके चलते पैराग्लाइडिंग के दौरान सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में प्रशासन और पैराग्लाइडिंग कंपनियों के ऑपरेटरों ने सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए कई सुझाव दिए। अगले दो दिनों में सभी ऑप्रेटरों से सेफ्टी प्लान के सुझाव भी मांगे गए हैं। इसके अलावा साइटों पर समय-समय पर जांच की जाएगी और पैराग्लाइडिंग के नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा। यह फैसला भी लिया गया है कि मौसम खराब होने की परिस्थिति में शाम 5 बजे के बाद पैराग्लाइडिंग गतिविधियां नहीं करवाई जाएंगी। बता दें कि वर्ष 2022 में तत्कालीन डीसी कांगड़ा की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की एक बैठक हुई थी। इसमें पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के नियमों की सख्ती से पालना करने के आदेश जारी किए गए थे। बैठक के दौरान यह फैसला भी लिया गया कि उपमंडल प्रशासन द्वारा पर्यटन विभाग को जिले भर की साइटों में पैराग्लाइडिंग उपकरणों की जांच को पत्र लिखा जाएगा।

एसडीएम धर्मशाला संजीव भोट ने बताया कि इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग साइट पर हुए हादसे के बाद प्रशासन और धर्मशाला की विभिन्न पैराग्लाइडिंग कंपनियों के ऑप्रेटरों ने सुरक्षा को लेकर अपने सुझाव बैठक में रखे। इस दौरान यह फैसला लिया गया कि शाम 6 बजे के बाद कोई भी उड़ान नहीं होगी। इसके अलावा 2 दिनों में सभी कंपनियों के ऑप्रेटरों से सेफ्टी प्लान के लिए सुझाव मांगे गए हैं। वहीं पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन इंद्रुनाग के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग साइट पर पैराग्लाइडिंग गतिविधियां करवा रही सभी कंपनियों ने उपमंडल प्रशासन के साथ बैठक की। इस दौरान सुरक्षा को लेकर नियमों की पालना करने के साथ और बेहतरीन सुरक्षा कदमों को उठाने पर भी चर्चा की गई।

Himachal Weather: बर्फबारी और बारिश के आसार, ये दो दिन घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान

0

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती है। शिमला स्थित मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है। सरकार ने सड़कों को साफ रखने और यातायात सुचारू करने के लिए लोक निर्माण विभाग और प्रशासन को अलर्ट पर रखा है। इसके बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है। 24 और 25 जनवरी को सुबह और रात में निचले पहाड़ी इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छा सकता है।

लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों में पिछले तीन दिनों से मौसम खराब है। लगातार तीसरे दिन 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे और ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। हालांकि, दिनभर कुल्लू और लाहौल में बादल छाए रहने के बावजूद निचले इलाकों में न तो बर्फबारी हुई और न ही बारिश। इससे किसानों और बागवानों को निराशा हुई है क्योंकि उनकी फसलों और बागों को बर्फबारी की जरूरत है।

मनाली से केलांग के बीच एचआरटीसी की बस सेवा पिछले एक सप्ताह से बंद है। केलांग से दारचा और मनाली से अटल टनल रोहतांग के बीच केवल फोर बाई फोर वाहन चल रहे हैं। लाहौल में अभी भी लगभग 100 संपर्क सड़कें यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

सरकार ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। स्थानीय प्रशासन और विभागों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि बर्फबारी और बारिश से लोगों को कम से कम परेशानी हो। आने वाले दिनों में मौसम साफ होने की संभावना के साथ, उम्मीद की जा रही है कि यातायात और जनजीवन सामान्य हो जाएगा।

Himachal: सुंदरनगर में विदेश भेजने के नाम पर 4 लोगों से 8.88 लाख की धोखाधड़ी

0

मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर में 4 लोगों के साथ विदेश भेजने के नाम पर 8.88 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसे लेकर पुलिस थाना सुंदरनगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप हैं कि एजैंट ने ठगे हुए लोगों के पासपोर्ट भी वीजा दिलाने के नाम पर ले लिए हैं, जिन्हें अभी तक वापस नहीं किया है। जब पीड़ितों को उनके साथ ठगी होने का अहसास हो गया तो उन्होंने पुलिस थाना सुंदरनगर में धोखाधड़ी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाई।

रूपलाल (65) पुत्र लोभी राम निवासी गांव चनोल व डाकघर तलेली ने शिकायत में बताया कि पंजाब के रूपनगर जिले के तखतगढ़ गांव निवासी एजैंट मनीष कुमार पुत्र दलजीत सिंह ने उसे व सुरजीत सिंह पुत्र राम सिंह निवासी गांव चनोल व डाकघर, जोगिंदर सिंह पुत्र श्याम लाल निवासी गांव बारल व डाकघर तलेली और बबन सिंह पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव व डाकघर नालग तहसील सुंदरनगर जिला मंडी को कनाडा भेजने की बात कही थी। इसके लिए उन्होंने अक्तूबर, 2023 में एजैंट के बैंक खाते में नकद और गूगल-पे के माध्यम से 8 लाख 88 हजार रुपए डाले थे।

कुछ समय के बाद एजैंट ने वीजा लगाने की बात कही और उनके पासपोर्ट भी ले लिए। अब एजैंट न तो पैसे और न ही पासपोर्ट वापस कर रहा है। पीड़ितों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके साथ ठगी और धोखाधड़ी करने वाले एजैंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनकी राशि और पासपोर्ट वापस दिलाए जाएं। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

News of the Day