Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 121

Maharashtra News : ‘मैं किसी गोल टोपी और दाढ़ी वालों की वजह से विधायक नहीं बना’, मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान

ठाणे के मुंब्रा में बीजेपी मंत्री नितेश राणे ने बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि मैं किसी गोल टोपी और दाढ़ी वालों की वजह से विधायक नहीं बना हूं. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नीतेश राणे शुक्रवार (3 अप्रैल) को मुंब्रा में छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित अभिवादन एवं माल्यार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है. इस बीच उन्होंने एक बार फिर ऐसा बयान दिया जो फिर चर्चा का विषय बन गया.

बीजेपी नेता नीतेश राण ने मुस्लिम समुदाय को लेकर कहा कि मैं छाती ठोककर कहता हूं कि मैं किसी गोल टोपी और दाढ़ी वालों की वजह से विधायक नहीं बना हूं. मैं जो विधायक बना हूं, वह हमारे हिंदू समाज ने मुझे चुनकर यहां विधायक के रूप में खड़ा किया है. मंत्री नितेश राणे ने आगे कहा कि हमारे हिंदू समाज को धमकाना-डराना नहीं. तुम अगर हमारा तीसरा डोला (आंख) खोलोगे तो शुक्रवार को तुम्हारा सिलेंडर भी ऊपर नहीं आएगा, इतनी सावधानी बरतना. उन्होंने आगे कहा कि अच्छी तरह से सावधानी बरतना. क्योंकि हमारे इस हिंदू राष्ट्र में, हमारे हिंदू समाज ने आशीर्वाद देकर हमें यहां बिठाया है.

उन्होंने आगे कहा कि मैं जो मंत्रालय में बैठता हूं या यहां तुम्हारी सभा में आया हूं, वह विधायक या मंत्री के रूप में नहीं बल्कि एक हिंदू के रूप में तुम सबसे बात करने और तुम्हें ताकत देने के लिए आया हूं. इसलिए तुम निश्चिंत रहो.

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि हमें वोटों की चिंता नहीं है. अगर उनके पाँच वोट कम होंगे, तो हमारे हिंदू समाज के पचास वोट हमें मिलेंगे, इसकी चिंता मत करो. हमें अच्छी तरह पता है कि हमारे हिंदू समाज की ताकत क्या है.

उन्होंने अंत में कहा कि यह किसी के पिता का मुंब्रा नहीं है. यह हमारे हिंदू राष्ट्र की मुंब्रा देवी हैं. इसलिए हमें यहां सभा आयोजित करने, हमारे भगवाधारी मुंब्रा में जाकर हमारी इस हिंदू भूमि पर छत्रपति शिवाजी महाराज का जयघोष करने के लिए किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं है.

World : ईरान ने ठुकराई अमेरिका की शर्तें, बातचीत के लिए मिलने से किया मना, खत्म नहीं होगी जंग?

0

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर वार्ता के लिए पाकिस्तान सहित क्षेत्रीय देशों द्वारा किए जा रहे मध्यस्थता प्रयास अब विफल हो गए हैं. अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के लिए की जा रही मध्यस्थता प्रयासों में ठहराव आ गया है. ईरान ने तय वार्ता में हिस्सा लेने से साफ इंकार कर दिया है. यह जानकारी द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में सामने आई है. रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान समेत क्षेत्रीय देशों द्वारा अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर कराए जाने के प्रयास अब नाकाम साबित हो रहे हैं.

ईरान ने मध्यस्थों को स्पष्ट रूप से कहा है कि वह आगामी दिनों में इस्लामाबाद में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने के लिए तैयार नहीं है और अमेरिका की मांगों को अस्वीकार्य मानता है. रिपोर्ट में कहा गया, “ईरान ने आधिकारिक तौर पर मध्यस्थों को बताया कि वह इस्लामाबाद में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने को तैयार नहीं है और अमेरिकी मांगें अस्वीकार्य हैं.”

इससे पहले पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की मेजबानी करने की पेशकश की थी, लेकिन मध्यस्थता प्रयासों में प्रगति न होने के कारण यह प्रस्ताव अब टल गया है. इस्लामाबाद ने कहा था कि वह सार्थक वार्ता की मेजबानी और सुविधा देने के लिए तैयार है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा था कि देश सम्मानित महसूस करेगा और सार्थक वार्ता में मदद देगा.”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी संकेत दिए थे कि अमेरिका ईरान के साथ बातचीत में है. उन्होंने कहा था, “हम इस वार्ता में बेहद अच्छी प्रगति कर रहे हैं.” हालांकि उन्होंने कोई और विवरण नहीं दिया. ईरान ने साफ कहा है कि वह पाकिस्तान के जरिए होने वाली बातचीत में शामिल नहीं है. ईरान के प्रवक्ता एस्माइल बाघई ने बताया कि अमेरिका से कोई सीधी बात नहीं हुई. सिर्फ दूसरे लोगों के जरिए अमेरिका की “ज्यादा और गलत” मांगें भेजी गई हैं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी तरफ से कोशिश कर रहा है, लेकिन ईरान उसमें शामिल नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि युद्ध खत्म होना अच्छा है, लेकिन यह भी याद रखना चाहिए कि शुरुआत किसने की. ईरान को अमेरिका की तरफ से 15 पॉइंट का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उसे “अवास्तविक और बेकार” बताते हुए ठुकरा दिया गया.

Utter Pradesh News : महोबा हत्या को सर्पदंश का रूप देने की कोशिश नाकाम, 10 हजार का इनामी आरोपी दामाद गिरफ्तार

पुलिस ने महिला के हत्या के मामले में 10 हजार के इनामी आरोपी दामाद को हथियार से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. महोबा पुलिस ने बिलबई गांव में महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया कि 10 दिन पहले गोली मारकर की गई हत्या को शातिर दामाद ने सर्पदंश का रूप देने की कोशिश की थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की तफ्तीश ने उसकी साजिश नाकाम कर दी. पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 10 दिन पूर्व बिलबई गांव में हुई 50 वर्षीय श्यामवती की हत्या के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी दामाद गोलू उर्फ भूपेंद्र रैकवार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं. इस पूरी घटना की शुरुआत 23 मार्च को हुई थी, जब खेत पर फसल काटने गई श्यामवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. शातिर दामाद ने इस हत्या को प्राकृतिक मौत का रूप देने के लिए इसे सांप के काटने यानी सर्पदंश की अफवाह फैला दी थी.

हालांकि, मृतका के परिजन इसे सर्पदंश मान रहे थे, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के शरीर पर ब्लीडिंग देख शक हुआ. जब पोस्टमार्टम और एक्स-रे कराया गया, तो सीएमएस डॉ. सुरेश ने पुष्टि की थी कि महिला की मौत सर्पदंश से नहीं, बल्कि 12 बोर के तमंचे की गोली लगने से हुई है.

आपको बता दें कि मृतका के पुत्र नीरज ने अपने जीजा भूपेंद्र पर सीधा आरोप लगाया था. बताया गया कि भूपेंद्र की पत्नी मीरा अपने बेटे के साथ मायके आई थी और वहां से कहीं लापता हो गई थी. इसी रंजिश में दामाद ने ससुराल पक्ष को खत्म करने की धमकी दी थी और मौका पाकर अपनी सास श्यामवती को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था.

पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को करिया पठवा के पास से घेराबंदी कर दबोच लिया. प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पाण्डेय के नेतृत्व वाली टीम ने न केवल हत्यारे को पकड़ा, बल्कि वारदात में इस्तेमाल आलाकत्ल भी बरामद कर लिया. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और अब पुलिस उसे जेल भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

Sports : सूर्यकुमार यादव पर छाया ‘धुरंधर’ का खुमार, रहमान डकैत का आइकॉनिक डांस किया कॉपी

0

आईपीएल 2026 के बीच सूर्यकुमार यादव धुरंधर के रहमान डकैत के जैसा डांस करते हुए दिखे. भारत के फिल्मी जगत में चारों तरफ सिर्फ धुरंधर (Dhurandhar) का ही नाम गूंज रहा है. जनता को मूवी काफी पसंद आ रही है. अब इस फिल्म का खुमार आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भी चढ़ता दिख रहा है. सूर्या ने धुरंधर के मशहूर कैरेक्टर रहमान डकैत का डांस स्टाइल कॉपी किया.

मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, जिसमें सूर्यकुमार यादव एमआई की जर्सी पहनकर स्टेज पर चढ़ते वक्त रहमान डकैत के स्टाइल में डांस करते हुए दिखाई दिए. सूर्या का यह डांस फैंस को खूब पसंद आ रहा है. उन्होंने काफी बारीकी से डांस को कॉपी किया है. वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “दादा का स्टाइल है, फुल धुरंधर मूड.” मुंबई के आईपीएल 2026 के पहले मैच में सूर्या का बल्ला खामोश दिखाई दिया. उन्होंने 8 मैचों में 3 चौकों की मदद से सिर्फ 16 रन स्कोर किए थे. अब देखना दिलचस्प होगा कि वह पूरे टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करते हैं.

मुंबई ने सीजन का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था. इस मैच में मुंबई को 6 विकेट से जीत मिली थी. मैच में कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन बोर्ड पर लगाए. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 67 रन स्कोर किए थे.

रन चेज के लिए उतरी मुंबई ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 224/4 रन बनाकर जीत हासिल कर ली थी. टीम के लिए रियान रिकल्टन और रोहित शर्मा ने बड़ी पारियां खेलते हुए क्रमश: 81 और 78 रन बनाए थे. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को अगला मुकाबला 04 अप्रैल, शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है. यह दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यह दिन का मैच होगा, जिसकी शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर में 3:30 बजे से होगी.

World : US के दूसरे F-35 को मार गिराने का ईरान ने किया दावा, पायलट ने इजेक्ट किया तो बना डाला बंधक

ईरान ने अमेरिका के पांचवीं पीढ़ी के दूसरे स्टील्थ F-35 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है. ईरान की ओर से यह भी दावा किया गया है कि इस जेट के पायलट को भी बंधक बना लिया है. पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच लगातार जारी संघर्ष भयावह रूप लेता जा रहा है. इस बीच ईरान ने शुक्रवार (3 अप्रैल, 2026) को अमेरिका के दूसरे पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ F-35 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है. इसके साथ-साथ यह भी कहा जा रहा है कि ईरान ने अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराने के बाद उसके पायलट को भी पकड़ लिया है.

ईरान के सरकारी और अर्ध-सरकारी न्यूज चैनलों ने अधिकारियों के हवाले से कहा है कि पायलट के जिंदा बचने की संभावना कम है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि एफ-35 लड़ाकू विमान के पायलट को जिंदा पकड़ लिया गया है. हालांकि, अभी तक अमेरिका की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

ईरान की तस्लीम न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ईरान ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने आज शुक्रवार (3 अप्रैल, 2026) को पहले अमेरिका के एक एडवांस लड़ाकू विमान को मार गिराया है. पायलट पर हमले के बाद पायलट ने इजेक्ट किया और देश की सीमा के अंदर ही उतरा है.

वहीं, मेहर न्यूज एजेंसी ने रिपोर्ट किया, ‘अमेरिका यह मान रहा है उसका पायलट जिंदा हो सकता है और वह उसे ईरान की सीमा से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कुछ सूत्रों का कहना है कि हो सकता है कि पायलट को ईरानी फोर्स ने पकड़ लिया है.’ ईरान की प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, IRGC के सेंट्रल मिलिट्री हेडक्वार्टर खातम अल-अनबिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘IRGC के एयरोस्पेस फोर्स ने नए एयर डिफेंस सिस्टम के जरिए अमेरिका के एक और पांचवीं पीढ़ी के F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान को मार गिराया है. हमले के दौरान हुए धमाके को देखते हुए पायलट के इजेक्ट होने की संभावना बहुत कम है.’

इस घटना से पहले भी ईरान ने पिछले महीने 19 मार्च, 2026 को दावा किया था कि वह दुनिया के पहला देश बन गया है, जिसने अमेरिका के F-35 लाइटनिंग II को मार गिराया है. यह अमेरिका के सबसे महंगे विमानों में से एक है और उसकी पांचवीं पीढ़ी की युद्ध क्षमता का मुख्य आधार है.

Delhi News : एनसीआर के इन इलाकों में कुछ देर में भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं. यह जानकारी भारत मौसम विभाग ने दी है. विभाग के अनुसार इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकतीं हैं.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में कुछ देर में भारी बारिश होने के आसार हैं. भारत मौसम विभाग ने बताया है कि ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के चलते हो रहा है.

IMD ने अपने अलर्ट में कहा है कि इस हफ्ते के दौरान दो लगातार पश्चिमी विक्षोभों का उत्तर-पश्चिमी भारत पर असर पड़ने की संभावना है, जिनकी सबसे ज़्यादा सक्रियता 3 और 4 अप्रैल, और फिर 7 अप्रैल को रहेगी. इस क्षेत्र में ओलावृष्टि होने की संभावना है, और 3 तथा 4 अप्रैल को कश्मीर घाटी में कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है.

मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में 07 अप्रैल तक गरज और बिजली के साथ वर्षा की संभावना है. मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और आसपास के गुजरात क्षेत्र में 3 अप्रैल और पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 4 अप्रैल को कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है.

देश के अधिकांश हिस्सों में सप्ताह के दौरान दिन का तापमान सामान्य से कम या सामान्य के आसपास रहने की संभावना है.

Bollywood : अब रोहित रॉय की बेटी कियारा बनने जा रहीं हैं एक्ट्रेस, शरमन जोशी से भी है खास रिश्ता, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू

एक्टर रोहित रॉय की बेटी कियारा बोस रॉय इन दिनों चर्चा में हैं. खबरे हैं कि वो जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘ऐसी दीवानगी’ में नजर आएंगी. एक्टर शरमन जोशी के साथ भी उनका खास रिश्ता है. हाल ही में फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभाष नाडियावाला के एक्टिंग डेब्यू की खबरें सामने आई थीं, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आए. बताया जा रहा है कि उनकी पहली फिल्म ‘ऐसी दीवानगी’ होगी, जिसकी शूटिंग मार्च के आखिरी हफ्ते में मुंबई में शुरू होने की चर्चा है.

अब इस फिल्म की फीमेल लीड को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा बोस रॉय को सुभान के अपोजिट कास्ट किया गया है. वो रोहित रॉय और मानसी जोशी रॉय की बेटी हैं. खबरों के अनुसार, मेकर्स एक नए चेहरे की तलाश में थे, जिसमें दमदार स्क्रीन प्रेजेंस हो, और कियारा इस रोल के लिए फिट बैठीं.

फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान ने भी उन्हें इस किरदार के लिए परफेक्ट माना. टीम को उम्मीद है कि कियारा अपनी एक्टिंग और ऑन-स्क्रीन चार्म से दर्शकों को इंप्रेस कर सकती हैं. इंडस्ट्री में ऐसी भी चर्चा है कि कियारा बोस रॉय अपने स्क्रीन नाम के तौर पर ‘एराह बोस रॉय’ का इस्तेमाल कर सकती हैं. हालांकि, इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

बता दें कि कियारा एक मजबूत फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं. उनकी मां मानसी जोशी रॉय, मशहूर गुजराती एक्टर, नाटककार और निर्देशक अरविंद जोशी की बेटी हैं. इतना ही नहीं, अरविंद जोशी एक्टर शरमन जोशी के भी पिता हैं, जिससे रिश्ते में शरमन जोशी कियारा के मामा लगे. साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभाष नाडियावाला की डेब्यू फिल्म ‘ऐसी दीवानगी’ को लेकर लगातार चर्चाएं बनी हुई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग 23 मार्च से शुरू हो चुकी है. पहला शेड्यूल मुंबई के अंधेरी वेस्ट के डीएन नगर इलाके में एक अंडर-कंस्ट्रक्शन साइट पर शूट किया गया.

दिलचस्प बात ये है कि सुभान ने अपने पहले ही दिन सेट पर करीब 60 ट्रेंड फाइटर्स के साथ एक बड़ा एक्शन सीन शूट किया. नए कलाकार के लिए ये काफी चैलेंजिंग था, लेकिन बताया जा रहा है कि उन्होंने इसके लिए महीनों तक तैयारी की थी.

Health : हेल्दी किड्स को शिकार बना रहा कोविड का नया वैरिएंट सिकाडा, कितने सेफ हैं भारत के बच्चे?

नया वैरिएंट BA.3.2 के नाम से जाना जाता है, जिसे सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने कई राज्यों में ट्रैक किया है. चलिए आपको बताते हैं कि बच्चे पर क्या असर होता है. क्या कोविड का नया वैरिएंट बच्चों के लिए ज्यादा खतरा बन रहा है? अमेरिका में तेजी से फैल रहे “सिकाडा” नाम के कोविड वैरिएंट ने स्वास्थ्य एक्सपर्ट की चिंता बढ़ा दी है. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वैरिएंट खासतौर पर बच्चों को ज्यादा प्रभावित कर रहा है, हालांकि फिलहाल इसके लक्षण पहले जैसे ही बताए जा रहे हैं. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

यह नया वैरिएंट BA.3.2 के नाम से जाना जाता है, जिसे सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने कई राज्यों में ट्रैक किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वैरिएंट अमेरिका के 25 राज्यों और 23 देशों में फैल चुका है. लेकिन अच्छी बात यह है कि अस्पताल में भर्ती होने के मामले फिलहाल कम हो रहे हैं. साइंटिस्ट का मानना है कि यह वैरिएंट ओमिक्रॉन के BA.3 सब-वैरिएंट से जुड़ा हुआ है, जो पहले 2022 में सामने आया था. माना जा रहा है कि यह वायरस लंबे समय तक किसी कमजोर इम्यून सिस्टम वाले व्यक्ति के शरीर में मौजूद रहा और धीरे-धीरे म्यूटेशन के जरिए एक नए रूप में सामने आया.

इस वैरिएंट को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने वैरिएंट अंडर मॉनिटरिंग की कैटेगरी में रखा है, यानी अभी इस पर नजर रखी जा रही है लेकिन इसे बेहद खतरनाक घोषित नहीं किया गया है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि BA.3.2 बच्चों को ज्यादा इंफेक्टेड करता दिख रहा है. न्यूयॉर्क के डेटा के अनुसार, 3 से 15 साल के बच्चे इस वैरिएंट से लगभग पांच गुना ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. हालांकि, कुल मामलों में इसकी हिस्सेदारी अभी भी सीमित है.

लक्षणों की बात करें तो इसमें कोई नया बदलाव नहीं देखा गया है. बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, थकान और सांस लेने में दिक्कत जैसे सामान्य कोविड लक्षण ही सामने आ रहे हैं। स्वाद और गंध का जाना अब कम मामलों में देखा जा रहा है. एक्सपर्ट का कहना है कि मौजूदा वैक्सीन इस वैरिएंट पर पूरी तरह असरदार नहीं हो सकती, लेकिन यह गंभीर बीमारी से बचाने में अब भी मदद करती है. इसके अलावा, मौजूदा एंटीवायरल दवाएं भी प्रभावी मानी जा रही है.

अब सवाल उठता है कि क्या भारत के बच्चे सुरक्षित हैं? फिलहाल भारत में इस वैरिएंट के बड़े पैमाने पर फैलने की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ग्लोबल ट्रेंड को देखते हुए सतर्क रहना जरूरी है. डॉक्टर्स सलाह देते हैं कि बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत रखने, साफ-सफाई का ध्यान रखने और भीड़भाड़ वाली जगहों से बचाव जैसे उपाय अपनाए जाएं. इसके साथ ही, जरूरत पड़ने पर बूस्टर डोज को लेकर डॉक्टर से सलाह लेना भी जरूरी है.

Jharkhand News : रांची में महिला और उसकी बेटी के चेहरे पर कालिख पोतने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाभानगर कॉलोनी में 29 मार्च को पीड़ितों के चेहरों पर कालिख पोतने के बाद उनके पड़ोसियों द्वारा उन्हें पैदल घुमाया गया. झारखंड के रांची जिले में 28 वर्षीय महिला और उसकी बेटी को सार्वजनिक तौर पर अपमानित किए जाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाभानगर कॉलोनी में 29 मार्च को पीड़ितों के चेहरों पर कालिख पोतने के बाद उनके पड़ोसियों द्वारा उन्हें पैदल घुमाया गया.

सदर थाने के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) संजीव बेसरा ने कहा, ‘‘अब तक हमने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है. आरोपी गुंजा श्रीवास्तव (32) को बुधवार को गिरफ्तार किया गया. इससे पहले मुख्य आरोपी पंकज सिंह (28) और संताना कुमारी (28) को गिरफ्तार किया गया था.

डीएसपी ने बताया कि पीड़ितों की लिखित शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. सदर थाने के प्रभारी कुलदीप कुमार के मुताबिक, जांच के दौरान यह बात सामने आई कि घटना से चार-पांच दिन पहले पीड़ित महिला के पति ने पंकज को बिना बताए उसकी मोटरसाइकिल ले ली थी और वे पड़ोसी हैं तथा एक ही कॉलोनी में किराए के मकानों में रहते हैं.

उन्होंने बताया कि पंकज ने पीड़िता के पति पर अपनी मोटरसाइकिल चुराने का आरोप लगाया था और महिला (पीड़ित) ने स्वीकार किया कि उसके पति ने मोटरसाइकिल ली है तथा वह उसे लौटा देगा.

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी ने अपनी महिला मित्र और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर पीड़िता और उसकी बेटी को पकड़ लिया, उसके चेहरे पर काला रंग पोत दिया और उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया अध्यक्ष सतीश पॉल मुंजिनी ने एक आदिवासी महिला और उसकी बेटी के साथ अमानवीय व्यवहार की कड़ी निंदा की है. मुंजिनी ने इस घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की. इससे पहले बृहस्पतिवार को कुछ आदिवासी संगठनों ने कॉलोनी में प्रदर्शन किया. उन्होंने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की.

Business : डंकिन डोनट्स का भारत में सफर खत्म! बंद होने जा रहे हैं स्टोर्स, जानें इसकी वजह.

अमेरिकी फूड ब्रांड डंकिन डोनट्स के भारत में कारोबार को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. कंपनी के भारतीय पार्टनर जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड ने फ्रेंचाइजी समझौते को आगे न बढ़ाने का निर्णय लिया है. अमेरिकी फूड ब्रांड डंकिन डोनट्स के भारत में कारोबार को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है. कंपनी के भारतीय पार्टनर जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड ने फ्रेंचाइजी समझौते को आगे न बढ़ाने का निर्णय लिया है.

यह एग्रीमेंट 31 दिसंबर 2026 को खत्म हो रहा है. जिसके बाद देशभर में डंकिन डोनट्स के स्टोर्स को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाएगा. इसके ऑपरेशन्स धीरे-धीरे पूरी तरह समाप्त कर दिए जाएंगे. Jubilant FoodWorks Ltd का यह कदम बताता है कि कंपनी अब अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है. अपने मुख्य ब्रांड्स व अहम बाजारों पर ज्यादा फोकस करना चाहती है. बोर्ड की मंजूरी और आधिकारिक फाइलिंग के बाद डंकिन से जुड़े कारोबार को बंद करने का फैसला लिया गया है.

आने वाले समय में स्टोर्स के धीरे-धीरे बंद किया जाएगा. साथ ही और अपडेट सामने आ सकते हैं. मिली जानकारी के अनुसार लगातार हो रहे नुकसान और बिजनेस में उम्मीद के मुताबिक ग्रोथ न मिलना इस समझौते के टूटने की बड़ी वजह माना जा रहा है. कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि डंकिन के स्टोर्स को एक साथ बंद नहीं किया जाएगा. बल्कि धीरे-धीरे इनके ऑपरेशन कम किए जाएंगे. कुछ जगहों पर दुकानें पूरी तरह बंद हो सकती हैं.

जबकि कुछ को बेचने या किसी और को देने का फैसला लिया जा सकता है. यह पूरी प्रक्रिया तय नियमों के मुताबिक होगी, ताकि कोई परेशानी न हो और ग्राहकों पर इसका असर भी कम से कम पड़े. जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड की शुरुआत 1995 में हुई थी और आज यह 6 देशों में अपना कारोबार कर रही हैं. भारत समेत तुर्की, बांग्लादेश, श्रीलंका, अजरबैजान और जॉर्जिया में कंपनी के 3,500 से ज्यादा स्टोर्स है.

- Advertisement -

News of the Day