नया साल 2025 शुरू होते ही सोने और चांदी की कीमतों में हलचल जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के बावजूद भारतीय बाजार में इनकी कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। घरेलू बाजार में सोना और चांदी दोनों ही मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। एमसीएक्स पर सोना बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी में भी हल्की तेजी देखी जा रही है।

एमसीएक्स पर सोना-चांदी का हाल
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 147 रुपये या 0.19% की बढ़त के साथ 76,894 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। आज सोने ने 76,660 रुपये का निचला स्तर और 76,894 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ। चांदी की बात करें तो यह 147 रुपये या 0.17% की तेजी के साथ 87,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
आपके शहर में सोने-चांदी का भाव
दिल्ली: 24 कैरेट सोना 440 रुपये बढ़कर 78,150 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई: 24 कैरेट सोना 440 रुपये बढ़कर 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
चेन्नई: 24 कैरेट सोना 440 रुपये बढ़कर 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
कोलकाता: 24 कैरेट सोना 440 रुपये बढ़कर 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
अहमदाबाद: 24 कैरेट सोना 440 रुपये बढ़कर 78,050 रुपये प्रति 10 ग्राम
चंडीगढ़: 24 कैरेट सोना 440 रुपये बढ़कर 78,150 रुपये प्रति 10 ग्राम
लखनऊ: 24 कैरेट सोना 440 रुपये बढ़कर 78,150 रुपये प्रति 10 ग्राम
अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
कॉमैक्स (COMEX) पर सोना मामूली गिरावट के साथ 2,639.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी 29.290 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर है। डॉलर की मजबूती और ग्लोबल करेंसी में उछाल के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
घरेलू बाजार में सोने-चांदी के रेट में तेजी निवेशकों के लिए अच्छा संकेत है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति और डॉलर का उतार-चढ़ाव इनकी कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में बाजार के ट्रेंड पर नजर बनाए रखना जरूरी है।





ट्रेन समय में बदलाव के मुख्य कारण


साल 2025 की शुरुआत में यूपी के 52 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। इनमें से 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपेश जुनेजा को डीजी पद पर प्रमोट किया गया है। 31 दिसंबर को डीजी सीबीसीआईडी एसएन साबत के रिटायर होने के बाद दीपेश जुनेजा को डीजी पद पर प्रमोट किया गया है।
राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री एवं विधायक को नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके अलावा राज्यपाल से आज राजभवन में राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी, राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 अजीत कुमार सिन्हा, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य ने भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने भी सभी लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इस बारे में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि PRTC द्वारा 83 नई बी.एस.6 अनुकूल साधारण स्टैंडेट बसें अपने बेड़े में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि ये बसें किलोमीटर स्कीम के तहत 6 साल के लिए लीज आधार पर ली जाएंगी। इसके अलावा बसों के बेड़े में बढ़ोतरी के लिए पंजाब रोडवेज/पनबस द्वारा किलोमीटर स्कीम के तहत 20 सुपर इंटीग्रल बीएस-6 अनुकूल सामान्य बसें और 19 HVAC बसें खरीदी जा रही हैं।
मोदी कैबिनेट मीटिंग में केंद्र सरकार ने डीएपी फर्टिलाइजर्स के मैन्यूफैक्चर्रर्स को राहत दी है। इसके तहत इन्हें सब्सिडी के अलावा आर्थिक सहायता देने पर भी मंजूरी दी गई है। इन फैसलों का लक्ष्य कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देना, किसानों को आर्थिक रूप से मदद देना और जरूरी फर्टिलाइजर्स तक किफायती पहुंच दिलाना है।
ई-समन के तहत पहला कदम