Wednesday, June 24, 2026
Home Blog Page 1255

इस दिन भारतीय बाजार में दस्तक देगी Audi RS Q8 Facelift, कंपनी ने किया तारीख का ऐलान

Audi RS Q8 का फेसलिफ्ट वर्जन भारत में 17 फरवरी 2025 को लॉन्च होने जा रहा है। यह नया वर्जन मौजूदा मॉडल से कई मायनों में बेहतर होगा। इसमें नए एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन के अलावा एक पावरफुल इंजन भी मिलेगा। चलिए जानते हैं इस गाड़ी के बारे में…

PunjabKesari

एक्सटीरियर 

इस गाड़ी में नया 3D हनीकॉम्ब पैटर्न वाली ब्लैक ग्रिल, फ्रंट लिप पर कार्बन फाइबर एलिमेंट्स और एयर वेंट्स दिए जा सकते हैं। ड्राइविंग के दौरान बेहतर विजिबिलिटी के लिए इसमें LED मैट्रिक्स हेडलाइट्स और OLED टेललाइट्स भी हो सकती हैं। इसके अलावा 22 इंच और 23 इंच के व्हील्स का ऑप्शन भी मिलेगा।

इंटीरियर

PunjabKesari

Audi RS Q8 Performance में स्पोर्ट सीट्स प्लस होंगे, जो रेस-टेक्स अपहोल्स्ट्री के साथ अतिरिक्त आराम और सपोर्ट देंगे। इसके केबिन में डुअल-स्क्रीन सेंटर कंसोल के साथ RS ड्राइव मोड, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और एक आरामदायक इन्वायरनमेंट मिलेगा। इसके अलावा एक्टिव रोल स्टेबिलाइजेशन, ऑल-व्हील स्टीयरिंग, अडेप्टिव एयर सस्पेंशन और नया क्वाट्रो स्पोर्ट डिफरेंशियल बॉडी रोल को भी शामिल किया जा सकता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

Audi RS Q8 facelift में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन मिल सकता है, जो 631 bhp की पावर और 850 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा, जो मौजूदा मॉडल (591 bhp और 800 Nm) से ज्यादा होगा। इसके साथ ही इसमें 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी हो सकता है। यह कार मात्र 3.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 305 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।

कीमत

Audi RS Q8 Performance की भारत में एक्स-शोरूम कीमत लगभग 2 करोड़ रुपए हो सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Lamborghini Urus SE और Porsche Cayenne GTS से होगा।

शेयर बाजार से जुड़ी बड़ी खबरः PNB, बंधन बैंक समेत 9 कंपनियों की ट्रेडिंग पर बैन

0

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने 27 जनवरी को एक दिन के लिए फ्यूचर और ऑप्शन ट्रेडिंग के तहत पंजाब नेशनल बैंक, बंधन बैंक और सात अन्य बड़ी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। इन कंपनियों में एलएंडटी फाइनेंस, आदित्य बिड़ला फैशन, कैन फिन होम्स, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, इंडिया मार्ट इंटरमेश, मण्णापुरम फाइनेंस और महानगर गैस शामिल हैं। इस प्रतिबंध के बावजूद इनकी कैश मार्केट ट्रेडिंग जारी रहेगी।

नौ कंपनियों की ट्रेडिंग पर इसलिए लगा है बैन

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE की ओर से कहा गया है कि इन कंपनियों के स्टॉक्स में डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स ने 95 फीसदी से अधिक मार्केट वाइड प़ॉजिशन लिमिट को क्रॉस कर लिया है। इसलिए इन सिक्योरिटीज को बैन पीरियड में रखा गया है। इस दौरान इन स्टॉक्स के फ्यूचर एंड ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट्स में नई पोजीशन खोलने की इजाजत नहीं रहेगी।

अगर कोई नई पोजीशन खोलने की कोशिश करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा और उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। 24 जनवरी यानी शुक्रवार को भी इन्हीं नौ कंपनियों के शेयर F&O बैन लिस्ट में शामिल रहे थे। इनके स्टॉक्स में डिरेवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट पोजीशन नहीं घट पाने के कारण बैन को एक दिन और बढ़ाया गया है।

पोजीशन घटाने के लिए कर सकते हैं ट्रेडिंग 

फ्यूचर एंड ऑप्शन के बैन लिस्ट में शामिल किसी शेयर में डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स में प़ॉजिशन घटाने के लिए ही कोई ट्रेडर केवल ट्रेडिंग कर सकता है। ओपन पोजीशन में किसी भी तरह से आगे बढ़ने पर एक्शन लिया जा सकता है। उनके खिलाफ गाइडलाइन के तहत पेनाल्टी या अनुशासनिक कार्रवाई की जा सकती है। सेबी ने पहले से ही इसके लिए गाइडलाइन जारी कर रखी है। इसी के तहत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने यह कार्रवाई की है। फिलहाल शेयर बाजार में उठापटक का दौर जारी है। शुक्रवार को बीएसई और एनएसई दोनों के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

24 फरवरी को भागलपुर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किसानों को देंगे नए साल की सौगात

0

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 24 फरवरी को भागलपुर आएंगे और वहां किसान सम्मान समारोह में किसानों के लिए करोड़ों रुपए की कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा कर नए साल की सौगात देंगे।

नए वर्ष में प्रधानमंत्री का पहला बिहार दौरा
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भागलपुर जिला प्रशासन के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा के बाद चौधरी ने कहा कि नए वर्ष में यह प्रधानमंत्री का पहला बिहार दौरा होगा। उनके आगमन की तैयारियां शुरु हो गई हैं।प्रधानमंत्री भागलपुर में किसानों से जुड़ी योजनाओं समेत केंद्र सरकार की कई परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास भी करेंगे। चौधरी ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष (2024-25) में मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, दरभंगा, नालंदा, और औरंगाबाद सहित 10 जिलों में मिट्टी जांच के लिए नई प्रयोगशालाएं स्थापित होंगी। प्रत्येक जांच प्रयोगशाला की स्थापना पर 75 लाख रुपए खर्च होंगे। बिहार की सभी पंचायतो में अब किसान चौपाल लगाई जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 साल में किसानों के लिए तीन कृषि रोडमैप लागू किए और चौथे रोडमैप पर काम चल रहा है। इससे कृषि का अर्थव्यवस्था में योगदान लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए जहां राज्य सरकार अलग कृषि फीडर स्थापित कर रही है, वहीं किसानों से संवाद बढाने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। चौधरी ने कहा कि राजधानी पटना स्थित कृषि भवन में बिहार कृषि रेडियो की शुरुआत की गई और मीडिया सेंटर का उद्घाटन हुआ।

जम्मू-कश्मीर में Punjab का एक और जवान शहीद, परिवार में छाया मातम

जम्मू-कश्मीर से एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में पंजाब का एक जवान शहीद हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जवान की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गश्त के दौरान जवान सतनाम सिंह का वाहन खाई में गिर गया।

जवान सतनाम सिंह गुरदासपुर के कलानौर के निवासी थे, जो उधमपुर में ड्यूटी पर थे। परिजनों का कहना है कि उन्हें सतनाम सिंह की शहादत की सूचना फोन पर मिली। जैसे ही सैनिक की शहादत की खबर परिवार को मिली तो परिवार में मातम छा गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि उक्त जवान का पार्थिव शरीर रविवार को गांव पहुंचेगा, जहां सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

MP की बेटी ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

मध्यप्रदेश की‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की ब्रेन्ड एम्बेसडर पर्वतारोही भावना डेहरिया ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकॉनकागुआ (6961 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर भारत का झंडा फहराया है। उन्होंने यह उपलब्धि ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के 10 वर्षों को समर्पित की है।

महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने भावना की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की बेटी ने न सिर्फ संपूर्ण भारत को गौरवाविंत किया है बल्कि यह संदेश भी दिया है कि बेटियां बेटों से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि भावना की इस उपलब्धि से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक बदलाव के साथ उन्हें अपने सपनों को साकार करने की द्दढ़ता मिलेगी।

बता दें कि पर्वतारोही भावना डेहरिया छिंदवाड़ा की रहने वाली है। उसने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकॉनकागुआ (6,961 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर नया कीर्तिमान रचा है।

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: महिला-बच्चों पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोशिश

मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के अशोका गार्डन इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां दो आरोपियों ने महिला और बच्चों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने इस वारदात के बाद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इन आरोपियों पर पहले से ही कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

PunjabKesari

गिरफ्तारी के बाद अशोका गार्डन पुलिस ने आरोपियों का क्षेत्र में जुलूस निकाला, ताकि जनता को उनके खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई का संदेश दिया जा सके। इस घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश है, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में न्याय की उम्मीद जागी है।

उज्जैन में कार और ऑटो की टक्कर, पिता – बेटी की दर्दनाक मौत, मां – बेटा घायल

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शुक्रवार की रात को एक भीषण सड़क हादसे में एक पिता और उसकी छह महीने की बेटी की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना एमआर-5 रोड़ पर आलोक इंटरनेशनल स्कूल के पास हुई, जब एक ऑटो और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक शेख जीशान (38) अपनी पत्नी शहाना (30), बेटे आरिल और बेटी अनाविया को लेकर ससुराल तोपखाने से घर लौट रहे थे।

PunjabKesari

जब वे ढांचा भवन के पास पहुंचे, तो सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी और ऑटो के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में ऑटो चालक जीशान और उसकी 6 महीने की बेटी अनाविया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शहाना और आरिल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर जमा स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए चक्काजाम कर दिया। उनका आरोप था कि इस रास्ते पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक इस रास्ते पर स्पीड ब्रेकर नहीं बनवाए स्थानीय लोगों की मांग है कि इस सड़क पर सुरक्षा इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

भोपाल में तीन मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 30 फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में खानूगांव में शनिवार की सुबह एक बिल्डिंग में भीषण सड़क लग गई, सिलाई सेंटर में शनिवार सुबह यह आग लगी थी। पूरी बिल्डिंग को देखते ही देखते आग ने अपनी चपेट में ले लिया। यहां पर रहने वाले 50 लोगों का रेस्क्यू किया गया है और सुरक्षित उनको बाहर निकाला गया।

PunjabKesari

करीब 30 फायर ब्रिगेड ने 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि सिलाई सेंटर बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर है।

PunjabKesari

यहां सिलाई मशीन और कपड़े की गठानें रखी रहती हैं। सिलाई सेंटर से मजदूर बाहर भागे देखा तो यहां पर आग लग रही थी। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, घरों में रखे गैस सिलेंडर बाहर किए गए और 50 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकल गया है। 3 घंटे की मशक्कत के बाद 30 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और पानी के टैंकरों से आग पर काबू पाया जा सका।

महाकुंभ जाने वालों के लिए बड़ी सौगात, हरियाणा के इस जिले से चली सीधी बस

0

अगर आप हरियाणा से महाकुंभ जाना चाहते हो, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। दरअसल, हरियाणा के पलवल से भी प्रयागराज जाने के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम की माता ने पलवल बस अड्डे से पहली रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

29 फरवरी तक जारी रहेगी बस सेवा 

हरियाणा सरकार की ओर से यह विशेष बस सेवा 29 फरवरी तक जारी रहेगी। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि 144 साल बाद आया यह शुभ अवसर हर किसी के जीवन में एक ऐतिहासिक क्षण है और ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु इसमें शामिल हो सकें। इसके लिए सरकार ने यह जरूरी कदम उठाया है। यह बस हर रोज सुबह 8 बजे पलवल से रवाना होगी।

मथुरा, आगरा, इटावा, कानपुर और कौशांबी होते हुए कुल 645 किलोमीटर का सफर तय कर रात 8 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। सरकार ने दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों और छोटे बच्चों के लिए भी विशेष इंतजाम किए हैं ताकि उनकी यात्रा आरामदायक और सुविधाजनक हो।

कम किराए में होगी महाकुंभ की यात्रा

पलवल से प्रयागराज जाने वाली इस बस का किराया बेहद किफायती रखा गया है। श्रद्धालुओं को मात्र 890 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करना होगा, जिससे आम लोगों को भी इस सुविधा का लाभ मिल सके। भक्तों ने खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि इस सेवा से उनकी यात्रा और अधिक सुगम हो गई है। अब हर दिन सुबह 8 बजे पलवल से बस रवाना होगी, जिससे श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के प्रयागराज पहुंचकर पवित्र महाकुंभ स्नान का लाभ उठा सकेंगे।

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, हरियाणा के रास्ते जाने वाली इन ट्रेनों में बढ़े कोच

0

हरियाणा के रास्ते जाने वाली ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे की ओर से कोचों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया गया है। हरियाणा से होकर दूसरे प्रांतों में जाने वाली 17 ट्रेनों में 40 नए साधारण श्रेणी, एसी फर्स्ट और सेकेंड डिब्बे जोड़े गए हैं। इसके अलावा जयपुर भिवानी और रेवाड़ी रींगस 2 स्पेशल ट्रेनों के संचालन में विस्तार भी किया गया है। इन दोनों ट्रेनों की 42 ट्रिप कर दी गई हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार डिब्बों में यह बढ़ोतरी अस्थायी रूप से की गई है। मार्च के बाद ही इस पर आगे कोई फैसला किया जाएगा।

इन 2 ट्रेनों की ट्रिप में किया गया विस्तार

गाड़ी संख्या 09733/09734, जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 1 फरवरी से 28 फरवरी 25 तक (28 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। वहीं, गाडी संख्या 09637/09638, रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 29 जनवरी से 27 फरवरी के दौरान (13 ट्रिप) विस्तार किया गया है।

इन ट्रेनों में बढ़ाई गई कोचों की संख्या

गाड़ी संख्या 22471/22472, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 1 फरवरी से 28 फरवरी तक तथा दिल्ली सराय से दिनांक 3 फरवरी से 2 मार्च तक 01 सेकेंड एसी व 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।

गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से 1 फरवरी से 28 फरवरी तक तथा उदयपुर सिटी से 2 फरवरी से 1 मार्च तक 1 सेकेंड एसी व 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।

गाड़ी संख्या 14707/14708, बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 1 फरवरी से 28 फरवरी तक एवं दादर से 2 फरवरी से 1 मार्च तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

गाड़ी संख्या 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 3 फरवरी से 26 फरवरी तक तथा अमृतसर से दिनांक 4 फरवरी से 27 फरवरी तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

गाड़ी संख्या 12065/12066, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी रेलसेवा में 3 फरवरी से 28 फरवरी तक 1 द्वितीय कुर्सीयान व 01 वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

गाड़ी संख्या 19701/19702, जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 1 फरवरी से 28 फरवरी तक तथा दिल्ली कैंट से 3 फरवरी से 2 मार्च तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।7. गाड़ी संख्या 20409/20410, दिल्ली कैंट -बठिण्डा-दिल्ली कैंट रेलसेवा में 2 फरवरी से एक मार्च तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

गाड़ी संख्या 14717/14718, बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 3 फरवरी से 28 फरवरी तक एवं हरिद्वार से 4 फरवरी से 1 मार्च तक 1 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

गाड़ी संख्या 14888/14887, बाडमेर-ऋषिकेश-बाडमेर रेलसेवा में बाडमेर से 1 फरवरी से 28 फरवरी तक एवं ऋषिकेश से 3 फरवरी से 2 मार्च तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

गाड़ी संख्या 14816/14815, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर-ऋषिकेश रेलसेवा में ऋषिकेश से दिनांक 2 फरवरी से 1 मार्च तक एवं श्रीगंगानगर से 3 फरवरी से 2 मार्च तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

गाड़ी संख्या 14735/14736, श्रीगंगानगर-अम्बाला-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा में 1 फरवरी से 28 फवरी तक 05 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

गाड़ी संख्या 54754/54753, श्रीगंगानगर-बठिंडा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा में 1 फरवरी से 28 फरवरी तक 05 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

गाडी संख्या 54756/54755, श्रीगंगानगर-बठिंडा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा में दिनांक 01 फरवरी से 28 फरवरी तक 05 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

गाडी संख्या 54766/54765, बठिण्डा-धुरी-बठिण्डा एक्सप्रेस रेलसेवा में दिनांक 01 फरवरी से 28 फरवरी तक 05 साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

गाडी संख्या 14714/14713, दिल्ली सराय-सीकर-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से दिनांक 05 फरवरी से 28फरवरी तक एवं सीकर से दिनांक 05 फरवरी से 28 फरवरी तक 01 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

गाडी संख्या 22464/22463, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 01 फरवरी से 25 फरवरी तक एवं दिल्ली सराय से दिनांक 02 फरवरी से 28 फरवरी तक 01 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

गाडी संख्या 12463/12464, दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिल्ली सराय से दिनांक 05 फरवरी से 26 फरवरी  तक एवं जोधपुर से दिनांक 06 फरवरी से 27 फरवरी तक 01 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

गाडी संख्या 22497/22498, श्रीगंगानगर-तिरूच्चिराप्पल्लि- श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा में श्रीगंगानगर से दिनांक 03 फरवरी से 24 फरवरी तक एवं तिरूच्चिराप्पल्लि से दिनांक 07 फरवरी से 28 फरवरी तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

- Advertisement -