Saturday, June 27, 2026
Home Blog Page 1291

Meta लॉन्च करेगी नया ऐप Edit, Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए होगा अवेलेबल

0

इंस्टाग्राम के सीईओ एडम मोसेरी ने रविवार रात को ऐलान किया कि मेटा जल्द ही एडिट नाम से एक नया वीडियो एडिटिंग ऐप लॉन्च करने जा रहा है। यह ऐप  एंड्रॉइड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। मोसेरी ने थ्रेड्स पर एक वीडियो पोस्ट में कहा, “एडिट एक वीडियो एडिटिंग ऐप से कहीं बढ़कर है, यह क्रिएटिव टूल्स का एक पूरा सूट है।” उन्होंने यह भी खुलासा किया कि ऐप में “प्रेरणा के लिए एक समर्पित टैब होगा, दूसरा आपके पास मौजूद किसी भी शुरुआती विचार पर नज़र रखने के लिए”।

PunjabKesari

इंस्टाग्राम के सीईओ ने कहा- 

इंस्टाग्राम के सीईओ का कहना है कि ऐप में “सभी editing tools होंगे जिनकी आप अपेक्षा करते हैं, दोस्तों और अन्य रचनाकारों के साथ ड्राफ्ट साझा करने की क्षमता और यदि आप इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो साझा करने का निर्णय लेते हैं, तो उन वीडियो के बारे में शक्तिशाली जानकारी भी”।

ऐप्पल ऐप स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए अवेलेबल-

मोसेरी ने घोषणा की है कि एडिट ऐप पहले से ही ऐप्पल ऐप स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए अवेलेबल है। यह जल्द ही एंड्रॉइड स्मार्टफोन के लिए Google Play स्टोर पर उपलब्ध होगा। उन्होंने थ्रेड्स पोस्ट में लिखा, “आप आज ही iOS ऐप स्टोर में ऐप को प्रीऑर्डर कर सकते हैं, और यह जल्द ही एंड्रॉइड पर भी आ रहा है।”

CapCut से होगा मिलता- जुलता-

Edit ऐप में TikTok-निर्माता ByteDance के स्वामित्व वाले ऐप CapCut से भी कुछ मिलता जुलता समानता है। बीते दिन सभी ByteDance ऐप को Apple ऐप स्टोर और Google Play Store से कुछ समय के लिए हटा दिया गया था।

Auto Expo 2025: Toyota Fortuner को टक्कर देने आ गई MG Majestor

MG Motor India ने ऑटो एक्सपो में अपनी नई SUV Majestor से पर्दा उठा दिया है। यह कंपनी के ग्लोस्टर मॉडल का फेसलिफ्ट वर्जन माना जा रहा है। MG ने बताया कि Majestor ग्लोस्टर रेंज का टॉप वेरिएंट होगा। इसके बोल्ड डिजाइन और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स इसे टोयोटा फॉर्च्यूनर का असली प्रतियोगी बना रहे हैं। MG Majestor की संभावित कीमत 40 लाख रुपए से 45 लाख रुपए एक्स शोरूम तक हो सकती है। यह गाड़ी Toyota Fortuner Legender को टक्कर देगी।

PunjabKesari

इंजन

Majestor में 2.0 लीटर ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, जो 213bhp की पावर और 478Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम के साथ जोड़ा गया है।

फीचर्स

इस SUV में 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, नया फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, थ्री जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस मोबाइल चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Ghazipur में नौकरी का झांसा देकर 300 युवाओं के साथ लाखों की ठगी…अब तक 6 केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक कोचिंग सेंटर के संचालक और उसके परिवार द्वारा लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। गाजीपुर के नगदिलपुर में स्थित बकसू बाबा अकादमी के संचालक विनोद कुमार गुप्ता ने नौकरी का झांसा देकर करीब 300 युवाओं से 10-10 लाख रुपये वसूले।

PunjabKesari

इन युवाओं को यह बताया गया था कि उन्हें बिहार सचिवालय में नौकरी मिल जाएगी। इसके लिए विनोद गुप्ता ने छात्रों को सचिवालय में घूमने भी ले जाकर यह विश्वास दिलाया कि उन्हें नौकरी मिल जाएगी।

वहीं विनोद कुमार गुप्ता के इस फर्जीवाड़े में उसके बेटे, पत्नी और अन्य रिश्तेदारों ने भी मदद की। उन्होंने छात्रों को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और आई कार्ड जारी किए। जब छात्र इन दस्तावेजों के साथ सचिवालय पहुंचे तो उन्हें यह पता चला कि दस्तावेज़ फर्जी थे। इसके बाद छात्रों ने विनोद गुप्ता से पैसे वापस करने की मांग की लेकिन जब पैसा वापस नहीं किया गया तो पीड़ितों ने गाजीपुर के रेवतीपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई।

बता दें कि अबतक इस मामले में कुल 6 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की योजना बनाई है।

कक्षा 8वीं तक के स्कूलों का बदला समय… आधिरकारिक आदेश जारी

पटना में ठंड के कारण बंद किए गए कक्षा 8 तक के स्कूल आज, 20 जनवरी को फिर से खुल गए हैं। पहले पटना जिला प्रशासन ने 11 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था, जिसे बाद में 18 जनवरी तक बढ़ा दिया गया था। अब, नए समय के अनुसार, स्कूल सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक खुलेंगे। इस बारे में आधिकारिक आदेश रविवार शाम को जिला मजिस्ट्रेट डॉ. चंद्रशेखर सिंह द्वारा जारी किया गया।

आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों (आंगनवाड़ी केंद्रों और प्री-स्कूलों सहित) में सुबह 9 बजे से पहले और दोपहर 3:30 बजे के बाद कक्षाएं नहीं हो सकतीं। यह कदम जिले में चल रही ठंड और कम तापमान को देखते हुए उठाया गया है, खासकर सुबह और शाम के समय बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन को खतरे में डालने के मद्देनजर।

साथ ही, स्कूल प्रबंधन से कहा गया है कि वे इस आदेश के अनुरूप शैक्षिक गतिविधियों का पुनर्निर्धारण करें। हालांकि, प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं के लिए आयोजित विशेष कक्षाओं/परीक्षाओं को इस आदेश से छूट दी गई है। यह आदेश 20 से 25 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।

Sopore Encounter Update : फिर शुरू हुई मुठभेड़, गोली लगने से सैनिक घायल

0

सोपोर के जालोरा के गुज्जरपति इलाके में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ के दौरान फिर से गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि इस गोलीबारी में एक सैनिक घायल हो गया। बता दें कि इलाके में मुठभेड़ कल देर शाम शुरू हुई।

एक अधिकारियों ने जानकारी देते बताया कि अंधेरे के कारण कल रात ऑपरेशन रोक दिया गया था। उन्होंने कहा कि दिन की पहली किरण के साथ ही फिर से गोलीबारी शुरू हो गई। वहीं इस मुठभेड़ में एक सैनिक घायल हो गया है। वहीं अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन जारी है। इसके बाद और जानकारी साझा की जाएगी।

गौरतलब है कि रविवार को सेना, सी.आर.पी.एफ. और पुलिस की संयुक्त टीमों ने गुज्जरपति इलाके की घेराबंदी की थी। इस घेराबंदी के दौरान एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ भी किया गया। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार तलाशी के दौरान, सुरक्षाबलों की टीम पर आतंकियों ने गोलीबारी की जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई।

बिहार में सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, जानें कितने घट गए दाम?

0

बिहार में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, राज्य के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में काफी गिरावट हुई है। सोमवार को इसका नया रेट जारी किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पटना में पेट्रोल 88 पैसा सस्ता हो गया है तो वहीं डीजल में 83 पैसे की कमी आई है। अब पटना में पेट्रोल 105 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.09 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। इससे पहले राजधानी में पेट्रोल 106.11 और डीजल 92.92 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था।

जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम- 

जिला पेट्रोल (रुपए प्रति लीटर)डीजल (रुपए प्रति लीटर)
अररिया106.9493.80
औरंगाबाद106.3493.13
बेगूसराय104.9491.80
भोजपुर105.6092.44
दरभंगा106.0492.83
पूर्वी चंपारण106.6693.43
गोपालगंज106.7693.52
जहानाबाद105.7392.56
जमुई106.2192.98
कैमूर106.94
कटिहार106.20,92.98
किशनगंज106.9393.80
लखीसराय106.0392.82
मधेपुरा106.2793.04
मुंगेर105.4692.29
मुजफ्फरपुर106.0592.84
नालन्दा105.6692.49
पूर्णिया106.7893.52
रोहतास106.7693.53
सिवान106.4593.23
शेखपुरा 106.5593.33
शिवहर106.5593.31
पश्चिमी चंपारण106.94
बांका106.0692.85

 

पंजाब के गांवों के लिए खुशखबरी, सरकार का बड़ा ऐलान, एक हफ्ते का दिया लक्ष्य

0

पंजाब के कैबिनेट मंत्री डा. बलबीर सिंह ने अचानक राजपुरा सब डिवीजन के गांव सराला कलां और साथ लगते दूसरे गांवों का निरीक्षण किया और भारी ट्रैफिक कारण टूटी सड़कों का पैदल चलकर जायजा लिया। उन्होंने पी.डब्ल्यू.डी., पंजाब मंडी बोर्ड, पंचायती राज और बी.एम.एल. के आधिकारियों को अपने अधीन पड़तीं सड़कों और पुलों की मुरम्मत एक हफ्ते के अंदर अंदर मुकम्मल करने के निर्देश दिए।

इस मौके गांव सराला कला के निवासियों के साथ बातचीत करते डा. बलबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से लोगों की समस्याओं के हल के लिए लोगों तक पहुंच बनाने के लिए चलाए ‘आप की सरकार आप के द्वार’ प्रोग्राम के अंतर्गत आज वह गांव सरालाकलां के निवासियों के पास पहुंचे हैं और स्थानीय निवासियों की मुश्किलों का हल करने के लिए अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए गए हैं। डा. बलबीर सिंह ने पंचायत विभाग को सराला कलां के तालाब को गहरा करने, पी.डब्ल्यू.डी. को गांव सराला खुर्द से सराला कलां को आती सड़क की मुरम्मत और वर्मा की सफाई सप्ताह के अंदर-अंदर मुकम्मल करने के निर्देश देते बी.एम.एल. के अधिकारियों को सराला हैड के पुल के तरफ तुरंत मजबूत करने की हिदायत की। उन्होंने कहा कि सराला कलां में नया बन रहा पुल अगले दो दिनों अंदर चालू कर दिया जाएगा, इस पुल के चलने साथ ट्रैफिक की समस्या हल हो जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने ऊंटसर से लोहसिम्बली वाली 5. 44 किलोमीटर सड़क, अम्बाला से पटियाला आने वाली कपूरी- लोहसिम्बली वाली 17. 50 किलोमीटर लम्बी सड़क, सरालाकलां से हरियाणा बार्डर के साथ लगती लिंक सड़क के 1. 13 किलोमीटर के होने वाले काम की प्रगति का जायजा लेते कहा कि यह सभी सड़कें प्रदेश के अर्थचारे को और मजबूत करने के लिए जरूरी हैं, इसलिए इन का काम जल्दी से जल्दी शुरू किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को काम में ओर तेजी लाने के निर्देश दिए। डा. बलबीर सिंह ने पी. डब्ल्यू. डी विभाग को फीके पड़ चुके सड़कों की सफेद पट्टियों को तुरंत दोबारा लगाने के निर्देश देते कहा कि धूंध के मौसम में सफेद पट्टी न होने के कारण सड़की हादसे होने का खतरें रहता है, इसलिए जो कोई सड़कें पर सफेद पट्टिया नहीं हैं, वहां तुरंत लगवाईं जाएं। इस मौके एस. पी. राजेश छिब्बर, एस. डी. एम. राजपुरा अविकेश गुप्ता, एस. डी. एम. दुधनसाधा ्त्रिरपालबीर सिंह, एक्सियन नवीन मित्तल, डी. डी. पी. ओ शविन्द्र सिंह समेत अलग अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Mahakumbh 2025: सीएम योगी ने शंकराचार्यों, संत महात्माओं से की भेंट; जाना उनका हालचाल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र में शंकराचार्यों और संत महात्माओं से भेंट कर उनका हालचाल जाना और उनके लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने महाकुंभ के कुशल संचालन के लिए शंकराचार्यों और संतों की भूमिका की सराहना भी की।
मुख्यमंत्री योगी सबसे पहले सेक्टर-नौ में स्थित गुरुशरणानंद जी के आश्रम गए और उनसे भेंट की। इसके बाद वह आचार्य बाड़ा के अध्यक्ष और मंत्री से मिले। सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर इस मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ”आज तीर्थराज प्रयाग में उदासीन कार्ष्णि आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी श्री गुरु शरणानंद जी महाराज का आत्मीय सान्निध्य प्राप्त हुआ।”

 

मुख्यमंत्री योगी ने शारदा द्वारका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती के शिविर में जाकर उनसे भी भेंट की। उन्होंने एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ”तीर्थराज प्रयाग में आज द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्य स्वामी श्री सदानन्द सरस्वती जी महाराज का आत्मीय सान्निध्य प्राप्त हुआ।”

इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती के शिविर गए जहां उन्होंने महाकुंभ में आने के लिए शंकराचार्य का आभार प्रकट किया। सीएम ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ”पावन संगम नगरी प्रयागराज में आज पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज का आत्मीय सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।”

मानहानि मामले में Rahul Gandhi को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के रांची में उनके खिलाफ चल रहे मानहानि केस पर रोक लगा दी है। साथ ही राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार और शिकायतकर्ता नवीन झा को नोटिस जारी किया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 6 हफ्ते बाद होगी।

क्या था मामला?

यह मामला साल 2019 से जुड़ा है जब राहुल गांधी ने भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह के बारे में एक विवादित बयान दिया था। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भाजपा एक हत्यारे को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकती है। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने रांची की अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई

राहुल गांधी ने इस केस को रद्द करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इससे पहले उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की थी लेकिन हाईकोर्ट ने 22 फरवरी 2024 को उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद राहुल गांधी ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपील की।

राहुल गांधी के वकील का तर्क

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने तर्क दिया कि अगर आप सीधे प्रभावित पक्ष नहीं हैं तो आप इस तरह का मुकदमा दाखिल नहीं कर सकते। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में तीसरे पक्ष की शिकायत स्वीकार नहीं की जा सकती। इसलिए राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस को रद्द किया जाए और शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

क्या था राहुल गांधी का बयान?

राहुल गांधी ने 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले यह बयान दिया था कि भाजपा एक हत्यारे को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकती है। इस बयान के बाद भाजपा के कार्यकर्ता नवीन झा ने रांची की मजिस्ट्रेट कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था।

फिलहाल अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई को स्थगित कर दिया है और इस पर आगे की कार्रवाई का निर्णय छह हफ्ते बाद होगा।

Donald Trump के शपथ ग्रहण से पहले भारत में घटे सोने के दाम

0

आज, 20 जनवरी 2025 को Donald Trump अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। हालांकि, उनके शपथ ग्रहण से पहले ही भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। 20 जनवरी 2025 को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 72,371 रुपये प्रति 10 ग्राम है। भारत में सोने की कीमतों में यह बदलाव कई आर्थिक और वैश्विक कारकों के कारण हुआ है, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति, भारतीय रुपये और अमेरिकी डॉलर के बीच विनिमय दर, और स्थानीय मांग जैसे तत्व शामिल हैं।

क्या है सोने की कीमतों में गिरावट के कारण
सोने की कीमतें विश्वभर के बाजारों में विभिन्न आर्थिक कारकों से प्रभावित होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, भारतीय रुपये और अमेरिकी डॉलर के बीच विनिमय दर, और भारतीय बाजार में सोने की मांग कुछ प्रमुख कारण हैं जिनसे सोने के दाम बदलते हैं। हाल के दिनों में, वैश्विक आर्थिक स्थिति और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण सोने के दाम में थोड़ी गिरावट आई है। इसके अलावा, भारतीय बाजार में सोने की मांग में भी कुछ कमी देखने को मिली है, जिसका असर स्थानीय बाजारों में सोने के दामों पर पड़ा है।

जानिए भारत के प्रमुख शहरों में क्या है सोने की कीमतें
भारत में सोने की कीमतें शहर दर शहर अलग-अलग होती हैं, जो मुख्य रूप से स्थानीय अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक प्राथमिकताओं और सोने की मांग पर निर्भर करती हैं। सोने की कीमत 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के हिसाब से अलग-अलग होती है। आइए जानते हैं भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें।

18 कैरेट सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम):
– अहमदाबाद: 59,393 रुपये
– बेंगलुरु: 59,355 रुपये
– चेन्नई: 59,483 रुपये
– दिल्ली: 59,213 रुपये
– हैदराबाद: 59,408 रुपये
– कोलकाता: 59,235 रुपये
– मुंबई: 59,310 रुपये
– पुणे: 59,310 रुपये
– सूरत: 59,393 रुपये

22 कैरेट सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम):
– अहमदाबाद: 72,591 रुपये
– बेंगलुरु: 72,545 रुपये
– चेन्नई: 72,701 रुपये
– दिल्ली: 72,371 रुपये
– हैदराबाद: 72,609 रुपये
– कोलकाता: 72,398 रुपये
– मुंबई: 72,490 रुपये
– पुणे: 72,490 रुपये
– सूरत: 72,591 रुपये

24 कैरेट सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम):
– अहमदाबाद: 79,190 रुपये
– बेंगलुरु: 79,140 रुपये
– चेन्नई: 79,310 रुपये
– दिल्ली: 78,950 रुपये
– हैदराबाद: 79,210 रुपये
– कोलकाता: 78,980 रुपये
– मुंबई: 79,080 रुपये
– पुणे: 79,080 रुपये
– सूरत: 79,190 रुपये

भारत में सोने का सांस्कृतिक महत्व
भारत में सोने का अत्यधिक सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है। यहाँ पर सोने को न केवल मूल्यवान धातु के रूप में देखा जाता है, बल्कि इसे आशीर्वाद और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। भारत में खासतौर पर त्योहारों, शादियों और अन्य धार्मिक अवसरों पर सोने की खरीदारी की परंपरा बहुत पुरानी है। यही कारण है कि भारतीय बाजार में सोने की मांग हमेशा बनी रहती है। विभिन्न शहरों में सोने की कीमतों में भिन्नता स्थानीय मांग और आर्थिक कारकों को दर्शाती है। साथ ही, सोना एक निवेश के रूप में भी भारत में बहुत लोकप्रिय है, जो परिवारों की संपत्ति का महत्वपूर्ण हिस्सा बनता है।

Donald Trump का शपथ ग्रहण समारोह
आज, 20 जनवरी 2025 को, Donald Trump अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। उनका शपथ ग्रहण समारोह वाशिंगटन, डीसी में होगा और भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा। शपथ ग्रहण समारोह में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स उन्हें शपथ दिलाएंगे। इस अवसर पर कई औपचारिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें संगीत, परेड और अन्य सांस्कृतिक आयोजन शामिल होंगे। Donald Trump के शपथ ग्रहण को लेकर पूरे अमेरिका में उत्साह का माहौल है और इसे एक ऐतिहासिक घटना के रूप में देखा जा रहा है। आज के समय में सोने की कीमतें विभिन्न वैश्विक और स्थानीय आर्थिक कारकों से प्रभावित हो रही हैं, जिसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव, मुद्रा विनिमय दर और स्थानीय मांग जैसे प्रमुख तत्व शामिल हैं। Donald Trump के शपथ ग्रहण से पहले सोने की कीमतों में गिरावट आई है, लेकिन भारतीय बाजार में सोने की मांग और सांस्कृतिक महत्व के कारण इसकी कीमतों में भिन्नताएँ बनी रहती हैं।

- Advertisement -

News of the Day