Saturday, June 27, 2026
Home Blog Page 1292

Mahakumbh 2025: सीएम योगी ने शंकराचार्यों, संत महात्माओं से की भेंट; जाना उनका हालचाल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र में शंकराचार्यों और संत महात्माओं से भेंट कर उनका हालचाल जाना और उनके लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने महाकुंभ के कुशल संचालन के लिए शंकराचार्यों और संतों की भूमिका की सराहना भी की।
मुख्यमंत्री योगी सबसे पहले सेक्टर-नौ में स्थित गुरुशरणानंद जी के आश्रम गए और उनसे भेंट की। इसके बाद वह आचार्य बाड़ा के अध्यक्ष और मंत्री से मिले। सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर इस मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ”आज तीर्थराज प्रयाग में उदासीन कार्ष्णि आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी श्री गुरु शरणानंद जी महाराज का आत्मीय सान्निध्य प्राप्त हुआ।”

 

मुख्यमंत्री योगी ने शारदा द्वारका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती के शिविर में जाकर उनसे भी भेंट की। उन्होंने एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ”तीर्थराज प्रयाग में आज द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्य स्वामी श्री सदानन्द सरस्वती जी महाराज का आत्मीय सान्निध्य प्राप्त हुआ।”

इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती के शिविर गए जहां उन्होंने महाकुंभ में आने के लिए शंकराचार्य का आभार प्रकट किया। सीएम ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ”पावन संगम नगरी प्रयागराज में आज पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज का आत्मीय सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।”

मानहानि मामले में Rahul Gandhi को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के रांची में उनके खिलाफ चल रहे मानहानि केस पर रोक लगा दी है। साथ ही राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार और शिकायतकर्ता नवीन झा को नोटिस जारी किया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 6 हफ्ते बाद होगी।

क्या था मामला?

यह मामला साल 2019 से जुड़ा है जब राहुल गांधी ने भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह के बारे में एक विवादित बयान दिया था। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भाजपा एक हत्यारे को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकती है। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने रांची की अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई

राहुल गांधी ने इस केस को रद्द करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इससे पहले उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की थी लेकिन हाईकोर्ट ने 22 फरवरी 2024 को उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद राहुल गांधी ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपील की।

राहुल गांधी के वकील का तर्क

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने तर्क दिया कि अगर आप सीधे प्रभावित पक्ष नहीं हैं तो आप इस तरह का मुकदमा दाखिल नहीं कर सकते। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में तीसरे पक्ष की शिकायत स्वीकार नहीं की जा सकती। इसलिए राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस को रद्द किया जाए और शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

क्या था राहुल गांधी का बयान?

राहुल गांधी ने 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले यह बयान दिया था कि भाजपा एक हत्यारे को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना सकती है। इस बयान के बाद भाजपा के कार्यकर्ता नवीन झा ने रांची की मजिस्ट्रेट कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था।

फिलहाल अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई को स्थगित कर दिया है और इस पर आगे की कार्रवाई का निर्णय छह हफ्ते बाद होगा।

Donald Trump के शपथ ग्रहण से पहले भारत में घटे सोने के दाम

0

आज, 20 जनवरी 2025 को Donald Trump अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। हालांकि, उनके शपथ ग्रहण से पहले ही भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। 20 जनवरी 2025 को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 72,371 रुपये प्रति 10 ग्राम है। भारत में सोने की कीमतों में यह बदलाव कई आर्थिक और वैश्विक कारकों के कारण हुआ है, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति, भारतीय रुपये और अमेरिकी डॉलर के बीच विनिमय दर, और स्थानीय मांग जैसे तत्व शामिल हैं।

क्या है सोने की कीमतों में गिरावट के कारण
सोने की कीमतें विश्वभर के बाजारों में विभिन्न आर्थिक कारकों से प्रभावित होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव, भारतीय रुपये और अमेरिकी डॉलर के बीच विनिमय दर, और भारतीय बाजार में सोने की मांग कुछ प्रमुख कारण हैं जिनसे सोने के दाम बदलते हैं। हाल के दिनों में, वैश्विक आर्थिक स्थिति और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण सोने के दाम में थोड़ी गिरावट आई है। इसके अलावा, भारतीय बाजार में सोने की मांग में भी कुछ कमी देखने को मिली है, जिसका असर स्थानीय बाजारों में सोने के दामों पर पड़ा है।

जानिए भारत के प्रमुख शहरों में क्या है सोने की कीमतें
भारत में सोने की कीमतें शहर दर शहर अलग-अलग होती हैं, जो मुख्य रूप से स्थानीय अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक प्राथमिकताओं और सोने की मांग पर निर्भर करती हैं। सोने की कीमत 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के हिसाब से अलग-अलग होती है। आइए जानते हैं भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें।

18 कैरेट सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम):
– अहमदाबाद: 59,393 रुपये
– बेंगलुरु: 59,355 रुपये
– चेन्नई: 59,483 रुपये
– दिल्ली: 59,213 रुपये
– हैदराबाद: 59,408 रुपये
– कोलकाता: 59,235 रुपये
– मुंबई: 59,310 रुपये
– पुणे: 59,310 रुपये
– सूरत: 59,393 रुपये

22 कैरेट सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम):
– अहमदाबाद: 72,591 रुपये
– बेंगलुरु: 72,545 रुपये
– चेन्नई: 72,701 रुपये
– दिल्ली: 72,371 रुपये
– हैदराबाद: 72,609 रुपये
– कोलकाता: 72,398 रुपये
– मुंबई: 72,490 रुपये
– पुणे: 72,490 रुपये
– सूरत: 72,591 रुपये

24 कैरेट सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम):
– अहमदाबाद: 79,190 रुपये
– बेंगलुरु: 79,140 रुपये
– चेन्नई: 79,310 रुपये
– दिल्ली: 78,950 रुपये
– हैदराबाद: 79,210 रुपये
– कोलकाता: 78,980 रुपये
– मुंबई: 79,080 रुपये
– पुणे: 79,080 रुपये
– सूरत: 79,190 रुपये

भारत में सोने का सांस्कृतिक महत्व
भारत में सोने का अत्यधिक सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है। यहाँ पर सोने को न केवल मूल्यवान धातु के रूप में देखा जाता है, बल्कि इसे आशीर्वाद और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। भारत में खासतौर पर त्योहारों, शादियों और अन्य धार्मिक अवसरों पर सोने की खरीदारी की परंपरा बहुत पुरानी है। यही कारण है कि भारतीय बाजार में सोने की मांग हमेशा बनी रहती है। विभिन्न शहरों में सोने की कीमतों में भिन्नता स्थानीय मांग और आर्थिक कारकों को दर्शाती है। साथ ही, सोना एक निवेश के रूप में भी भारत में बहुत लोकप्रिय है, जो परिवारों की संपत्ति का महत्वपूर्ण हिस्सा बनता है।

Donald Trump का शपथ ग्रहण समारोह
आज, 20 जनवरी 2025 को, Donald Trump अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। उनका शपथ ग्रहण समारोह वाशिंगटन, डीसी में होगा और भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा। शपथ ग्रहण समारोह में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स उन्हें शपथ दिलाएंगे। इस अवसर पर कई औपचारिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें संगीत, परेड और अन्य सांस्कृतिक आयोजन शामिल होंगे। Donald Trump के शपथ ग्रहण को लेकर पूरे अमेरिका में उत्साह का माहौल है और इसे एक ऐतिहासिक घटना के रूप में देखा जा रहा है। आज के समय में सोने की कीमतें विभिन्न वैश्विक और स्थानीय आर्थिक कारकों से प्रभावित हो रही हैं, जिसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव, मुद्रा विनिमय दर और स्थानीय मांग जैसे प्रमुख तत्व शामिल हैं। Donald Trump के शपथ ग्रहण से पहले सोने की कीमतों में गिरावट आई है, लेकिन भारतीय बाजार में सोने की मांग और सांस्कृतिक महत्व के कारण इसकी कीमतों में भिन्नताएँ बनी रहती हैं।

Himachal : पैराग्लाइडिंग के दौरान 19 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत..

0

धर्मशाला में एक बार फिर से पैराग्लाइडिंग लेते हुए एक टूरिस्ट की मौत हो गई।  हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग साइट पर एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें गुजरात की 19 वर्षीय युवती, खुशी भावसर की मौत हो गई. पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्लाइडर असंतुलित हो गया और वह 60 फीट गहरी खाई में गिर गई।

कैसे हुआ हादसा?
शनिवार शाम 5 बजे, अहमदाबाद की निवासी खुशी भावसर अपने परिवार के साथ धर्मशाला घूमने आई थीं. यहां उन्होंने इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग साइट पर साहसिक खेल का अनुभव लेने का निर्णय लिया. उड़ान के दौरान पैराग्लाइडर असंतुलित हो गया, जिसके कारण खुशी और उनके सहायक मुनीष कुमार गहरी खाई में गिर गए.

घायल सहायक की पहचान: 
मुनीष कुमार, निवासी टऊ चौहला, प्यारेलाल के पुत्र हैं. दोनों को तुरंत धर्मशाला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने खुशी को मृत घोषित कर दिया. वहीं, मुनीष को गंभीर चोटों के कारण टांडा अस्पताल रेफर किया गया.

पुलिस का बयान हादसे की पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. शुरुआती जांच में पैराग्लाइडर के असंतुलन को हादसे का कारण माना जा रहा है. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और सुरक्षा मानकों में कोई चूक हुई थी या नहीं, इसका तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है.

केरल की अदालत ने प्रेमी शेरोन राज की हत्या के लिए ग्रीष्मा को सुनाई मौत की सजा

0

केरल के त्रिवेंद्रम में एक अदालत ने ग्रीष्मा नाम की महिला को अपने प्रेमी शेरोन राज को जहर देकर मारने के लिए दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई है। यह मामला नेय्याट्टिनकारा अतिरिक्त सत्र न्यायालय में चला था। अदालत ने ग्रीष्मा के मामा निर्मलकुमारन नायर को भी सबूत नष्ट करने का दोषी माना जबकि उसकी मां सिंधुकुमारी को बरी कर दिया गया।

PunjabKesari

बता दें कि ग्रीष्मा को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 364 (अपहरण या हत्या के लिए अपहरण), 328 (जहर देकर चोट पहुंचाना), 302 (हत्या के लिए सजा) और 201 (सबूत नष्ट करना और झूठे सबूत देना) के तहत दोषी पाया गया है।

BSNL ने यूजर्स को दिया धांसु आफर… साल भर रिचार्ज की टेंशन खत्म

0

अगर आप BSNL का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए शानदार खबर है। BSNL ने ऐसा खास प्लान पेश किया है जो आपको 1 साल तक बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से मुक्त करेगा। सिर्फ ₹1999 में मिलने वाले इस प्लान में कंपनी 600GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, और हर दिन 100 SMS की सुविधा दे रही है। महीने का औसत खर्च सिर्फ ₹170 से कम है। यह प्लान डेटा और कॉलिंग की कम कीमत पर बेहतरीन सुविधाएं देता है, जो दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रहा है।

प्लान की कीमत और फायदे:
प्लान की कीमत: ₹1999
डेटा: कुल 600GB, यानी हर दिन लगभग 1.6GB डेटा
कॉलिंग: अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल्स
SMS: हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा

वैलिडिटी: 365 दिन
इस प्लान से कौन से ग्राहक होंगे सबसे ज्यादा फायदे में?
यह प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे बेहतर है, जो ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं जैसे:

वीडियो स्ट्रीमिंग: OTT प्लेटफॉर्म्स पर मूवी और शो देखने वाले
वर्क फ्रॉम होम: ऑफिस का काम करने वाले
ऑनलाइन गेमिंग: भारी इंटरनेट की जरूरत वाले गेम्स खेलने वाले

दूसरी कंपनियों को दे रहा कड़ी टक्कर
BSNL का यह प्लान Airtel, Jio और Vi जैसी निजी टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में काफी सस्ता और सुविधाजनक है। 1 साल के लिए सिर्फ एक बार रिचार्ज करने से न तो बार-बार रिचार्ज की टेंशन होगी और न ही ज्यादा खर्च। अगर आप लंबी वैधता और कम कीमत में बेहतर प्लान की तलाश में हैं, तो BSNL का यह ₹1999 वाला प्लान आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है।

Bigg Boss 18 Winner: करणवीर के सिर सजा जीत का ताज, ट्रॉफी के साथ मिले 50 लाख

0

19 जनवरी को रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ की वो घड़ी आ आई जिसको सभी का तीन महीने से इंतजार था। ‘बिग बॉस 18’ को उसका विनर मिल गया। होस्ट सलमान खान ने इस सीजन के विनर का नाम अनाउंस कर दिया है।

PunjabKesari

इस सीजन की ऑल गोल्ड की ट्रॉफी करण वीर मेहरा ने अपने नाम की है। इसके साथ ही 50 लाख की प्राइज मनी भी मिली है। उन्होंने ‘बिग बॉस’ के लाडले विवियन डीसेना को पछाड़ते हुए जीत का ताज अपने सिर सजाया। इस सीजन के सेकंड रनरअप रजत दलाल बने।

Bigg Boss 18 के टॉप-6 कंटेस्टेंट विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, चुम दरांग और ईशा सिंह थे। फिनाले में सबसे पहले एविक्शन ईशा सिंह का हुआ। इसके बाद चुम दरांग कम वोट मिलने के कारण एविक्ट हो गई। फिर अविनाश मिश्रा बाहर हुए। इसके बाद टॉप-3 में विवियन, करण और रजत दलाल बचे।

करण और विवियन ने टॉप-2 में अपनी जगह बनाई। दोनों एकसाथ घर से बाहर निकले और स्टेज पर आए। इसके बाद सलमान खान ने दोनों का बारी-बारी से हाथ उठाया और फिर आखिरी में करण वीर के नाम का ऐलान किया। विनर बनने के बाद करण की आंखों से आंसू निकल आए।

PunjabKesari

22 और 23 जनवरी को दिल्ली-NCR में बारिश होने का येलो अलर्ट…उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आज सुबह कोल्ड वेव ने अपना असर दिखाया, जिससे राजधानी समेत आसपास के इलाकों में सूखी ठंड का अनुभव हुआ। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 22 और 23 जनवरी को दिल्ली-NCR में बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। IMD ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 5 दिनों तक बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। वहीं, देश के मैदानी इलाकों में भी 22 और 23 जनवरी को गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दिल्ली-NCR का मौसम: राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 26.1°C और न्यूनतम तापमान 9.2°C दर्ज किया गया। आज 20 जनवरी को सुबह का न्यूनतम तापमान 12.05°C और दिन का अधिकतम तापमान 24.35°C रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों में हवा की गति 46 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। 22 और 23 जनवरी को बारिश से तापमान में वृद्धि और कोहरे में कमी होने की उम्मीद है।

उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?

  • हिमाचल प्रदेश: बर्फबारी और बारिश का सिलसिला 21 से 23 जनवरी तक जारी रहेगा। निचले इलाकों में शीतलहर चलेगी।
  • जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर, डोडा और गुलमर्ग में भारी बर्फबारी का अलर्ट। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 4.1°C और गुलमर्ग में -1.6°C दर्ज हुआ।
  • पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश: इन राज्यों में 22 और 23 जनवरी को बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

अन्य राज्यों का हाल:

  • तमिलनाडु और पुडुचेरी: भारी बारिश का अनुमान। तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना है।
  • पूर्वोत्तर भारत: असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाएगा।

मछुआरों के लिए चेतावनी:
IMD ने मछुआरों को कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में जाने से बचने की सलाह दी है।

तापमान का पूर्वानुमान:
22 जनवरी के बाद मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। वहीं, मध्य भारत और महाराष्ट्र-गोवा में तापमान स्थिर रहने की संभावना है। गुजरात समेत पश्चिमी और पूर्वी भारत में भी तापमान सामान्य रहेगा।

कुल मिलाकर, उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी से ठंड का असर तेज रहेगा, लेकिन बारिश के बाद तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

इस्राइल ने जेल से रिहा किए 90 फलस्तीनी कैदी, लोगों ने मनाया जश्न

0

इस्राइल और हमास के बीच लंबे समय से चल रहे संघर्ष के बाद आखिरकार युद्ध विराम समझौता लागू हो गया। रविवार को एक ओर हमास ने तीन इस्राइली बंधकों को छोड़ा तो वहीं इस्राइल ने 90 फलस्तीनियों को रिहा किया। जिससे क्षेत्र में राहत और खुशी का माहौल है।

PunjabKesari

रविवार को हुई रिहाई

➤ हमास ने तीन इस्राइली बंधकों को छोड़ा।
➤ इस्राइल ने 90 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया।
➤ रिहा किए गए फलस्तीनियों में महिलाएं, बच्चे और फलस्तीनी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हैं।
➤ कैदियों को इस्राइल के रामल्लाह स्थित ओफर जेल से रिहा किया गया।

जेल के बाहर जश्न का माहौल

: जेल से रिहाई के दौरान बड़ी संख्या में फलस्तीनी लोग जेल के बाहर जमा हुए।

1. जश्न और आतिशबाजी:

रिहा कैदियों का स्वागत किया गया और सफेद बसों में उन्हें घर ले जाया गया।

2. इस्राइली सेना की चेतावनी:

सार्वजनिक जश्न पर रोक लगाने के लिए इस्राइली सेना ने सख्त चेतावनी दी थी।

कैदियों की पहचान

रिहा किए गए कैदियों में कुछ प्रमुख हस्तियां शामिल हैं:

1. खालिदा जर्रारा (62 वर्ष):

: पॉपुलर फ्रंट फॉर लिबरेशन ऑफ फलस्तीन की प्रमुख।
: दिसंबर 2023 से हिरासत में थीं।

2. दलाल खासीब:

: हमास अधिकारी सालेह अरोरी की बहन।

3. अबला अब्देल रसूल:

: फलस्तीनी नेता अहमद सआदत की पत्नी।

PunjabKesari

युद्ध और संघर्ष की पृष्ठभूमि

➤ शुरुआत:

: 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले के बाद इस्राइल-हमास युद्ध शुरू हुआ।

➤ परिणाम:

: हजारों लोगों की मौत हुई।
: लाखों लोग बेघर हो गए।

1. राजनयिक प्रयास:

मिस्र, कतर और अमेरिका जैसे देशों ने शांति स्थापित करने के लिए मध्यस्थता की।

2. युद्ध विराम समझौता:

15 जनवरी 2024 को इस्राइल ने युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई पर सहमति दी।

पहले भी हुआ युद्ध विराम

बता दें कि नवंबर 2023 में भी एक सप्ताह के युद्ध विराम के दौरान 100 से अधिक बंधकों को रिहा किया गया था। इस बार की रिहाई में हमास की कैद से 471 दिनों बाद तीन इस्राइली महिलाएं भी वापस लौटीं। वहीं इस्राइल-हमास युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई ने संघर्ष क्षेत्र में थोड़ी शांति की उम्मीद जगाई है।

राधा स्वामी डेरा ब्यास की संगत के लिए बड़ी खबर… फरवरी भंडारे के लिए बड़े अपडेट

0

राधा स्वामी डेरा ब्यास की संगत के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। बाबा गुरिंदर सिंह जी द्वारा फरवरी 2025 में तीन भंडारे आयोजित किए जाएंगे। ये भंडारे निम्नलिखित तारीखों पर होंगे:

पहला भंडारा: 9 फरवरी, रविवार, सुबह 10:00 बजे
दूसरा भंडारा: 16 फरवरी, रविवार, सुबह 10:00 बजे
तीसरा भंडारा: 23 फरवरी, रविवार, सुबह 10:00 बजे

NRIs के लिए नामदान रजिस्ट्रेशन
जो NRI संगत नामदान के लिए इच्छुक हैं, उनके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 7 फरवरी, शुक्रवार को आयोजित की जाएगी।  सभी संगत से अनुरोध है कि समय का ध्यान रखते हुए इन कार्यक्रमों में भाग लें और बाबा जी के सत्संग का लाभ उठाएं।

वहीं इससे पहले संगत के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है कि बाबा जी ने अब डेरा ब्यास में VIP कल्चर खत्म कर दिया है। अब राधा स्वामी सत्संग ब्यास (RSSB) ने अपने डेरे में वीआईपी कल्चर को खत्म करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस कदम का उद्देश्य संगत में सभी श्रद्धालुओं को समान महत्व देना और आध्यात्मिक एकता को बढ़ावा देना है। अब से, सत्संग के दौरान कोई विशेष बैठने की व्यवस्था नहीं होगी और सभी श्रद्धालु समान स्थान पर बैठेंगे। यह निर्णय एकता और समानता की भावना को प्रोत्साहित करेगा, और संगत ने इसे एक सराहनीय कदम बताया है।

- Advertisement -

News of the Day