Monday, June 29, 2026
Home Blog Page 1322

ब्रिटिश लेखक Neil Gaiman पर लगे नए यौन शोषण और दुर्व्यवहार के आरोप: रिपोर्ट

0

प्रसिद्ध ब्रिटिश लेखक नील गैमन जिन्होंने गुड ओमेंस, अमेरिकन गॉड्स और द सैंडमैन जैसी चर्चित किताबें लिखी हैं पर यौन शोषण और दुर्व्यवहार के नए आरोप लगे हैं। यह आरोप न्यूयॉर्क मैगज़ीन के “देयर इज़ नो सेफ वर्ड” नामक लेख में लगाए गए हैं।

नैनी और पत्नी समेत 8 महिलाओं के आरोप

इस लेख में आठ महिलाओं ने गैमन के खिलाफ मारपीट, जबरदस्ती और यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इनमें से एक महिला गैमन के लिए नैनी के रूप में काम करती थी। इसके अलावा उनकी दूसरी पत्नी अमांडा पामर ने भी उन पर आरोप लगाया है।

नैनी का आरोप

नैनी ने बताया कि फरवरी 2022 में जब वह न्यूज़ीलैंड में गैमन के घर पर थीं तो गैमन ने उन्हें बाथटब में यौन रूप से परेशान किया। उन्होंने यह भी कहा कि गैमन ने होटल के कमरे में कंबल के नीचे उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इस दौरान नैनी का बेटा कमरे में मौजूद था और आईपैड पर खेल रहा था।

गैमन पर आरोप लगाते हुए नैनी ने कहा
“उसने (गैमन) मुझसे कहा, ‘मुझे मास्टर बुलाओ और मैं आऊंगा। तुम एक अच्छी छोटी लड़की हो।'”

युवतियों को बनाया निशाना

लेख में यह भी बताया गया कि गैमन द्वारा शोषित की गई अधिकतर महिलाएं 20 साल की थीं जिनमें से सबसे कम उम्र की महिला 18 साल की थी। उस समय गैमन की उम्र 40 साल या उससे अधिक थी।

पहले भी लगे थे ऐसे आरोप

जुलाई 2024 में नील गैमन पर पांच महिलाओं ने यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। इन आरोपों को “मास्टर” नामक एक पॉडकास्ट श्रृंखला में उजागर किया गया था।

जेके राउलिंग ने की आलोचना

हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग ने इस मामले पर चुप्पी साधे साहित्यिक समुदाय की आलोचना की। उन्होंने कहा,

“जब हार्वे वीनस्टीन पर आरोप लगे थे तब साहित्यिक समुदाय ने खुलकर बात की थी लेकिन नील गैमन के खिलाफ इतने गंभीर आरोपों पर वही समुदाय चुप है।”

हार्वे वीनस्टीन से तुलना

जेके राउलिंग ने इस मामले की तुलना हॉलीवुड के निर्माता हार्वे वीनस्टीन से की। वीनस्टीन को यौन शोषण के मामलों में दोषी पाया गया था और उन्हें न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया के मामलों में कुल 39 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

वहीं नील गैमन पर लगे ये आरोप न केवल उनके करियर पर सवाल खड़े करते हैं बल्कि साहित्यिक समुदाय की जिम्मेदारी और चुप्पी पर भी सवाल उठाते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच और प्रतिक्रियाओं पर नजर बनी रहेगी।

राजौरी में हुई 2 और बच्चों की मौत, लोगों में दहशत का माहौल

0

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के बधाल गांव में एक रहस्यमयी बीमारी के कारण एक ही परिवार के 6 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद सोमवार को 2 और बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद असलम के 6 बच्चों को शनिवार शाम को मैडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। उन्होंने बताया कि बच्चों को पहले राजौरी के सरकारी मैडिकल कॉलेज (जी.एम.सी.) से संबंधित अस्पताल ले जाने के लिए रैफर किया गया। बाद में उन्हें जम्मू के एस.एम.जी.एस. अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां 5 वर्षीय नबीना की रविवार को मौत हो गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को अस्पताल में इलाज के दौरान जहूर (14) और मारूफ (8) की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार कोटरंका उपसंभाग के तहत आने वाला यह गांव एक रहस्यमय बीमारी से जूझ रहा है, जिसने पिछले वर्ष दिसंबर में 2 अलग-अलग परिवारों के 9 लोगों की जान ले ली थी। अधिकारियों ने बताया कि इस बीमारी के चलते जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर अब 12 हो गई है। पिछले 2 दिनों में जान गंवाने वाले बच्चों के रिश्तेदार एजाज अहमद ने कहा कि यहां अस्पताल में 6 बच्चे भर्ती थे।

कल एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि आज 2 और बच्चों की मौत हो गई। मौत के सही कारणों के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। स्वास्थ्य विभाग बीमारी की पहचान करने में विफल रहा है। जांच में सहायता के लिए पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान, पी.जी.आई. चंडीगढ़, एम्स दिल्ली और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एन.सी.डी.सी.), दिल्ली के विशेषज्ञों की टीम गांव का दौरा कर चुकी है।

रांची में बढ़ रहा साइबर ठगों का आतंक, रिटायर्ड अधिकारी को 11 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 2.27 करोड़

0

आजकल साइबर ठगी और धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर ठग लोगों को अपनी चुंगल में फंसाने के लिए नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे है। इसी कड़ी में साइबर अपराधियों ने रांची के बरियातु इलाके से एक सेवानिवृत्त कोयला कंपनी अधिकारी को अपना टारगेट बनाया। साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त अधिकारी को 11 दिन डिजिटल अरेस्ट कर साइबर अपराधियों ने 2.27 करोड़ रुपये की ठगी कर ली।

फर्जी ट्राई का अधिकारी बनकर ठगे पैसे

मिली जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर 2024 को सेवानिवृत्त कोयला कंपनी के अधिकारी के निजी मोबाइल नंबर पर एक अनजान कॉल आया। फोन करने वाले ने अपना नाम अभिराज शुक्ला बताते हुए खुद को ट्राई का अधिकारी बताया। इसके बाद जनता को अवैध विज्ञापन और भ्रामक संदेश भेजने की शिकायत मिलने की बात कहकर सेवानिवृत्त अधिकारी को अपने चक्रव्यूह में फंसाया और अपने गिरोह के साथियों से वीडियो कॉल के जरिए मानसिक रूप से प्रताड़ित कर 10 दिसंबर से 20 दिसंबर के दौरान आठ बार में अलग-अलग बैंक खाते में 2.27 करोड़ रुपये ट्रांसफर कराए।

अधिकारी ने  बताया कि इस ठगी में उनकी सारी कमाई चली गई। जब उन्हें  पता लगा कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ तो उन्होंने मामले की शिकायत सीआईडी के साइबर थाने और साइबर क्राइम कंट्रोल नंबर 1930 पर की है। साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन करनी शुरू कर दी है।

Breaking: Jalandhar के इस इलाके में मिला बम, पुलिस ने सील किया Area

0

जिला जालंधर के आदमपुर स्थित पधियाना गांव में खाली प्लाट में से  ग्रेनेड बम जैसी वस्तु मिलाने से हड़कंप मच गया है।

सूचना मिलते ही थाना आदमपुर की पुलिस बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने इलाके को सील कर सर्च अभियान चलाया। मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. आदमपुर कुलवंत सिंह ने बताया कि बम स्क्वॉड द्वारा ग्रेनेड को कब्जे में लेकर अगली जांच शुरू कर दी गई है।

Anushka Sharma और Virat Kohli के बेटे अकाय का चेहरा हुआ वायरल, जानें किसकी तरह दिखते हैं छोटे विराट?

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा ही बेहद प्राइवेट रहे हैं। दोनों स्टार्स ने अपने बच्चों के चेहरे कभी सार्वजनिक नहीं किए और उनकी प्राइवेसी का पूरी तरह से ख्याल रखा। लेकिन हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनके छोटे बेटे अकाय का चेहरा भी नजर आया। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर उनके बेटे को लेकर कई प्रतिक्रियाएं आईं।

वायरल वीडियो में नजर आए अकाय का चेहरा
फरवरी 2024 में जन्मे अकाय का चेहरा अब तक कभी सार्वजनिक नहीं हुआ था, लेकिन हाल ही में एक वीडियो में अनुष्का उन्हें गोद में लिए हुए एयरपोर्ट पर दिखीं। इस वीडियो में अकाय का चेहरा पूरी तरह से स्पष्ट था, हालांकि वीडियो में बच्चे का चेहरा थोड़ा धुंधला किया गया था, लेकिन फिर भी अकाय का प्यारा लुक इंटरनेट यूज़र्स की निगाहों से बच नहीं सका। वीडियो के वायरल होते ही लोग सोशल मीडिया पर कमेंट करने लगे और अकाय को लेकर अपनी राय व्यक्त करने लगे। कुछ यूज़र्स ने उन्हें करीना कपूर के बेटे जेह के जैसा क्यूट बताया, तो वहीं कुछ ने यह भी कहा कि अकाय बिल्कुल अनुष्का और विराट की कॉपी हैं। इस वीडियो के बाद अकाय की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बन गए।

वामिका और अकाय की प्राइवेसी की चिंता
हालांकि, अनुष्का और विराट हमेशा अपने बच्चों की प्राइवेसी का ख्याल रखते हुए उन्हें कैमरे से दूर रखते हैं। वे कभी भी अपने बच्चों की तस्वीरें पब्लिकली शेयर नहीं करते। इससे पहले, अनुष्का और विराट की बेटी वामिका का चेहरा भी एक वायरल वीडियो में थोड़ा सा दिखा था, लेकिन उस समय भी उन्हें स्पष्ट रूप से नहीं दिखाया गया था। यही कारण है कि इस बार भी उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए, इस वायरल वीडियो में भी अकाय का चेहरा पूरी तरह से साफ नहीं दिखाया गया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा ही बेहद प्राइवेट रहे हैं। दोनों स्टार्स ने अपने बच्चों के चेहरे कभी सार्वजनिक नहीं किए और उनकी प्राइवेसी का पूरी तरह से ख्याल रखा। लेकिन हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनके छोटे बेटे अकाय का चेहरा भी नजर आया। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर उनके बेटे को लेकर कई प्रतिक्रियाएं आईं।

वायरल वीडियो में नजर आए अकाय का चेहरा
फरवरी 2024 में जन्मे अकाय का चेहरा अब तक कभी सार्वजनिक नहीं हुआ था, लेकिन हाल ही में एक वीडियो में अनुष्का उन्हें गोद में लिए हुए एयरपोर्ट पर दिखीं। इस वीडियो में अकाय का चेहरा पूरी तरह से स्पष्ट था, हालांकि वीडियो में बच्चे का चेहरा थोड़ा धुंधला किया गया था, लेकिन फिर भी अकाय का प्यारा लुक इंटरनेट यूज़र्स की निगाहों से बच नहीं सका। वीडियो के वायरल होते ही लोग सोशल मीडिया पर कमेंट करने लगे और अकाय को लेकर अपनी राय व्यक्त करने लगे। कुछ यूज़र्स ने उन्हें करीना कपूर के बेटे जेह के जैसा क्यूट बताया, तो वहीं कुछ ने यह भी कहा कि अकाय बिल्कुल अनुष्का और विराट की कॉपी हैं। इस वीडियो के बाद अकाय की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बन गए।

वामिका और अकाय की प्राइवेसी की चिंता
हालांकि, अनुष्का और विराट हमेशा अपने बच्चों की प्राइवेसी का ख्याल रखते हुए उन्हें कैमरे से दूर रखते हैं। वे कभी भी अपने बच्चों की तस्वीरें पब्लिकली शेयर नहीं करते। इससे पहले, अनुष्का और विराट की बेटी वामिका का चेहरा भी एक वायरल वीडियो में थोड़ा सा दिखा था, लेकिन उस समय भी उन्हें स्पष्ट रूप से नहीं दिखाया गया था। यही कारण है कि इस बार भी उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए, इस वायरल वीडियो में भी अकाय का चेहरा पूरी तरह से साफ नहीं दिखाया गया।

अनुष्का और विराट का अलीबाग ट्रिप
वीडियो वायरल होने के बाद अनुष्का और विराट को अपनी प्राइवेसी और अपने बच्चों को लेकर चिंताएं जरूर हो सकती हैं, लेकिन हाल ही में विराट और अनुष्का अपने बच्चों के साथ वृंदावन गए थे, जहां वे प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे। वहां कुछ सवाल-जवाब के दौरान उनके बच्चे भी उनके साथ थे, लेकिन उनके बच्चों का चेहरा वीडियो में ब्लर कर दिया गया था। वृंदावन से लौटने के बाद, अनुष्का और विराट ने अलीबाग का रुख किया था, जहां वे कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताने गए थे। हालांकि, सोमवार को अनुष्का अकेली ही अलीबाग से वापस लौटीं, जबकि विराट उनके साथ नहीं दिखे थे।

बच्चों की प्राइवेसी का सम्मान
अनुष्का और विराट ने हमेशा अपने बच्चों की प्राइवेसी का सम्मान किया है और उन्हें पब्लिक लाइफ से दूर रखा है। वे दोनों चाहते हैं कि उनके बच्चे बिना किसी मीडिया दबाव के एक सामान्य जीवन जी सकें। इसी कारण से दोनों ने अपने बच्चों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचते हुए उन्हें पब्लिक नजरों से बचाकर रखा है।

दक्षिण Africa में बड़ा हादसा: भूख और प्यास से तड़पकर 100 मजदूरों की मौत

0

दक्षिण अफ्रीका के उत्तर पश्चिमी प्रांत में एक बंद सोने की खदान में अवैध खनन कर रहे करीब 100 मजदूरों की भूख और प्यास से मौत हो गई। खनिक महीनों से इस खदान में फंसे हुए थे। यह जानकारी खनिकों के अधिकारों के लिए काम करने वाले समूह माइनिंग अफेक्टेड कम्युनिटीज यूनाइटेड इन एक्शन (MACUA) ने दी है।

वीडियो से हुआ खुलासा

MACUA के प्रवक्ता सबेलो मंगुनी ने बताया कि खदान में मजदूरों की हालत का खुलासा तब हुआ जब 10 जनवरी को कुछ बचे हुए खनिकों द्वारा भेजा गया एक वीडियो सामने आया। वीडियो में दिखा कि सैकड़ों लोग भूख और प्यास से बेहाल हैं। इनमें से कई मजदूरों की मौत हो चुकी थी।

मंगुनी के अनुसार खदान में अब तक 100 खनिकों की मौत हो चुकी है। इनकी मौत का कारण भोजन और पानी की कमी बताया गया है।

➤  शवों को बाहर निकालने का काम जारी है। शुक्रवार (10 जनवरी) से शुरू हुए बचाव अभियान में अब तक 18 शव निकाले गए हैं।
➤  सोमवार (13 जनवरी) को चलाए गए अभियान में 26 लोगों को जीवित बचाया गया और 9 और शव बरामद किए गए।

 

 

पुलिस का बयान और बचाव अभियान

पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर सेबाटा मोकगवाबोन ने बताया कि बचाव कार्य अभी जारी है। सोमवार से एक नया अभियान शुरू किया गया है जिसमें सभी फंसे खनिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश हो रही है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि खदान में कितने मजदूर फंसे हुए हैं।

अवैध खनन का संकट

दक्षिण अफ्रीका में अवैध खनन एक आम समस्या बन गई है। कंपनियों द्वारा बंद की गई खदानों में मजदूर अवैध रूप से प्रवेश करते हैं और बचे हुए सोने को निकालने की कोशिश करते हैं।

➤  स्टिलफोंटेन के पास बफ़ेल्सफोंटेन गोल्ड माइन ऐसी ही एक खदान है जहां नवंबर से खनिकों और पुलिस के बीच संघर्ष चल रहा है।
➤  नवंबर में अधिकारियों ने खदान को सील करने का प्रयास किया था लेकिन खनिकों ने इसका विरोध किया।

अवैध खनन के खतरे

➤ अवैध खनन बेहद खतरनाक होता है।
➤ ऐसी खदानों में सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं होता।
➤ खदान में फंसे लोगों को भोजन और पानी नहीं मिलता।
➤ खदान के अंदर हवा की कमी और अन्य दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है।

सरकार और समाज की ज़िम्मेदारी

यह घटना दक्षिण अफ्रीका में अवैध खनन की बढ़ती समस्या और इससे जुड़े खतरों की ओर ध्यान दिलाती है। इसे रोकने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने होंगे और बंद खदानों को ठीक से सील करना होगा। साथ ही मजदूरों को सुरक्षित और वैध रोजगार प्रदान करना भी बेहद जरूरी है।

Gautam Adani को बड़ा झटका: एक दिन में ₹4,37,71 करोड़ की संपत्ति गंवाई, टॉप 20 से भी हुए बाहर

0

देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) के लिए सोमवार का दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। हफ्ते की शुरुआत घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट के साथ हुई, जिसका असर अडानी ग्रुप के शेयरों पर भी पड़ा। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के अनुसार, सोमवार को गौतम अडानी की संपत्ति में 5.06 अरब डॉलर (लगभग 4,37,71 करोड़ रुपए) की भारी गिरावट दर्ज की गई। वह इस दिन सबसे ज्यादा संपत्ति गंवाने वाले उद्योगपतियों में रहे। इसके चलते वह दुनिया के अमीरों की सूची में तीन पायदान नीचे गिरकर 22वें स्थान पर पहुंच गए। इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 12.7 अरब डॉलर की कमी आई है।

दुनिया के टॉप 20 अमीरों में से केवल चार की नेटवर्थ में तेजी आई। एलन मस्क (elon musk) 432 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ टॉप पर बने हुए हैं। सोमवार को उनकी नेटवर्थ में 6.17 अरब डॉलर की तेजी आई। जेफ बेजोस (238 अरब डॉलर) दूसरे, मार्क जकरबर्ग (215 अरब डॉलर) तीसरे, लैरी एलिसन (181 अरब डॉलर) चौथे और बर्नार्ड अरनॉल्ट (176 अरब डॉलर) पांचवें नंबर पर हैं। इसके बाद लैरी पेज (169 अरब डॉलर), सर्गेई ब्रिन (159 अरब डॉलर), बिल गेट्स (158 अरब डॉलर), स्टीव बालमर (145 अरब डॉलर) और वॉरेन बफे (139 अरब डॉलर) का नंबर है।

अंबानी का हाल

इस बीच देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (mukesh ambani) की नेटवर्थ में सोमवार को 1.23 अरब डॉलर की गिरावट आई। वह 90.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 17वें नंबर पर बने हुए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 44.2 करोड़ डॉलर की गिरावट आई है। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स में 1000 अंक से अधिक गिरावट आई। इससे बीएसई लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट कैप में करीब 14 लाख करोड़ रुपए की गिरावट आई।

Bihar Weather Update: बिहार के इन जिलों में IMD का अलर्ट, जानें मकर संक्रांति पर आज कैसा रहेगा मौसम का हाल। Weather Report

0

बिहार में शीतलहर और कोहरे की मार लगातार जारी है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी मकर संक्रांति के दिन 11 जिलों भोजपुर, बक्सर, दरभंगा,समस्तीपुर मुजफ्फरपुर, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, छपरा और वैशाली में सुबह के समय मध्यम कोहरा छाया रहेगा जबकि बाकी 27 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट । Weather Report । Aaj ka Mausam 

मौसम विभाग की मानें तो आज यानि मकर संक्राति को धूप की गर्माहट से लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना है। जिससे अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। वहीं आईएमडी के अनुसार, 14 जनवरी की रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। इस वजह से बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अगर यह मजबूत होगा, तो बिहार के मौसम पर भी इसका असर पड़ेगा। जिससे ठंड में इजाफा हो सकता है।

वाल्मीकिनगर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया 

वहीं पिछले 24 घंटों में बिहार का सबसे अधिक अधिकतम तापमान पूर्णिया में 26.6 जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान वाल्मीकिनगर में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिहार के कई जिलों में तेज पछुआ हवा चलने और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इसकी वजह से दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बिहार के कुछ जिलों में लोगों को ठिठुरन भरी ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

Mahakumbh 2025: ढोल, नगाड़ों, तीर-तलवार के साथ निकली अखाड़ों की शोभायात्रा, साधु-संतों ने किया ‘अमृत स्नान’

तीर्थराज प्रयागराज में सनातन आस्था के महापर्व महाकुम्भ का दिव्य भव्य शुभारंभ पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ हुई। पौराणिक मान्यता के अनुसार, महाकुम्भ का पहला अमृत स्नान आज मकर संक्रांति की तिथि पर विधि-विधान से हो रहा है। महाकुम्भ के पहले अमृत स्नान पर नागा साधु-संन्यासी धूनी रमा कर, अपने अस्त्र-शस्त्र, ध्वजा, ढोल-नगाडें, डमरू लेकर अमृत स्नान की शोभा यात्रा निकाल रहे है और आस्था की डुबकी लगा रहे है।

अमृत स्नान के लिए आगे बढ़ रहे सभी अखाड़े 
आनंद अखाड़ा के आचार्य मंडलेश्वर बालकानंद जी महाराज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पहले अमृत स्नान के लिए जुलूस का नेतृत्व करते हैं। 13 अखाड़ों के साधु आज गंगा, यमुना और ‘रहस्यमय’ सरस्वती नदियों के पवित्र संगम त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। मकर संक्रांति के पहले अमृत स्नान के दिन एसएसपी कुंभ मेला राजेश द्विवेदी ने कहा, “सभी अखाड़े अमृत स्नान के लिए आगे बढ़ रहे हैं। स्नान क्षेत्र तक जाने वाले अखाड़ा मार्ग पर पुलिस के जवान तैनात हैं। अखाड़ों के साथ पुलिस, पीएसी, घुड़सवार पुलिस और अर्धसैनिक बल भी मौजूद हैं।” जूना अखाड़ा भी अमृत स्नान के लिए निकला है।

महानिर्वाण अखाड़े के महामंडलेश्वर ने किया अमृत स्नान
मकर संक्रांति पर अमृत स्नान करने के बाद महानिर्वाण अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञान पुरी ने कहा कि यहां बहुत भीड़ है, लेकिन सब कुछ जिस तरह से प्रवाहित होता है, वह अद्भुत है। हर कोई पवित्र स्नान के लिए जगह ढूंढ़ लेता है। मुझे लगता है कि यह सब यहीं देखना संभव है।

त्रिवेणी संगम पर पहुंचे निरंजनी अखाड़े के संत
13 अखाड़ों के संत आज त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाएंगे। निरंजनी एवं आनंद अखाड़ा के संत अमृत स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर पहुंचे हैं।

अमृत स्नान का है विशेष महत्व
महाकुम्भ के अमृत स्नान का सनातन आस्था में विशेष महत्व है। अनादि काल ले साधु, संन्यासियों और श्रद्धालुओं की महाकुम्भ के अमृत काल में संगम स्नान करने की परंपरा रही है। आदि शंकराचार्य की प्रेरणा से बने अखाड़े महाकुम्भ में दिव्य शोभा यात्रा के साथ अमृत स्नान करते हैं। मान्यता के अनुसार, मकर संक्रांति के पर्व पर महाकुम्भ का पहला अमृत स्नान होता है। परंपरा अनुसार सभी अखाड़े अपने-अपने क्रम से अमृत स्नान करते हैं। अमृत स्नान की पूर्व संध्या पर सभी अखाड़ों में तैयारियां कर ली थी। अखाड़ों के सभी पदाधिकारियों, महंत, अध्यक्ष, मण्डलेश्वरों, महामण्डलेश्वरों के रथ, हाथी, घोड़ों, चांदी के हौदों की साज-सज्जा फूलों और तरह-तरह के आभूषणों से की गई। किसी रथ पर भगवान शिव का अलंकरण है तो किसी पर मोर और भगवान गणेश का।

UPI पिन डालते ही खाली हो जाएगा अकाउंट? Jumped Deposit Scam पर NPCI का बड़ा अपडेट

0

पिछले कुछ दिनों से चर्चा में रहे Jumped Deposit Scam को लेकर नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने स्थिति स्पष्ट की है। NPCI ने कहा कि UPI प्लेटफॉर्म पर ऐसी किसी धोखाधड़ी की घटना सामने नहीं आई है। बयान में बताया गया है कि UPI एक डिवाइस-आधारित पेमेंट सिस्टम है, जो उपयोगकर्ताओं के बैंक खातों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और डिवाइस से जोड़ता है। यह सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है।

क्या है Jumped Deposit Scam?
तमिलनाडु पुलिस ने हाल ही में इस स्कैम को लेकर अलर्ट जारी किया था। इस घोटाले में साइबर अपराधी पहले किसी व्यक्ति के खाते में एक छोटी राशि जमा करते हैं और फिर उसी खाते से पैसे निकालने की रिक्वेस्ट डालते हैं। जब खाता धारक UPI ऐप खोलकर पैसे चेक करने के लिए अपना पिन डालता है, तो ठगों द्वारा डाली गई विड्रॉल रिक्वेस्ट अप्रूव हो जाती है, और खाते से पैसे गायब हो जाते हैं।

NPCI का बयान
NPCI ने स्पष्ट किया है कि UPI प्लेटफॉर्म पर इस प्रकार की धोखाधड़ी की घटनाओं की रिपोर्ट नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ तकनीकी गलतफहमियां हैं, जिसके कारण लोगों के बीच UPI को लेकर भ्रम और डर फैल रहा है। NPCI ने यह भी कहा कि केवल UPI ऐप या बैंक ऐप खोलने से कोई ट्रांजेक्शन पूरी नहीं हो सकती। जब तक उपयोगकर्ता खुद UPI पिन दर्ज नहीं करते, तब तक कोई लेन-देन संभव नहीं है।

लेन-देन पर पूर्ण नियंत्रण
NPCI ने कहा कि UPI सिस्टम में किसी बाहरी पार्टी को उपयोगकर्ता के खाते से पैसे निकालने का अधिकार नहीं है। लेन-देन की प्रक्रिया केवल उपयोगकर्ता द्वारा ही शुरू की जा सकती है। बिना उपयोगकर्ता की मर्जी और पिन इंटर किए कोई भी विड्रॉल या पेमेंट रिक्वेस्ट पूरी नहीं हो सकती।

NPCI की अपील
NPCI ने उपयोगकर्ताओं से सतर्क रहने और अपने बैंक खातों व UPI पिन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि UPI सिस्टम उपयोगकर्ताओं को एक सुरक्षित और सरल भुगतान अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

- Advertisement -

News of the Day