Tuesday, June 30, 2026
Home Blog Page 1338

केजरीवाल के जितना ही अन्य राज्यों के लोगों का है दिल्ली पर अधिकार: सीएम योगी

0

आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के फर्जी वोटर वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में जितना अधिकार केजरीवाल का है उतना ही अन्य राज्यों से आए हुए लोगों का भी है। श्री योगी ने एक निजी चैनल पर कहा कि दूसरे राज्य के नागरिक को दिल्ली का मतदाता बनने का अधिकार है। अगर कोई व्यक्ति दिल्ली में सरकार की भी किसी प्रकार की सेवा से जुड़ा है तो उसे मतदाता बनने का अधिकार है।

‘जिन्हें विकास पसंद नहीं वही लोग विवाद खड़ा कर रहे हैं’
सीएम योगी ने कहा, दिल्ली के निर्माण में लगे श्रमिक वर्ग हो, व्यवसायी, राजनेता या अन्य प्रोफेशनल सभी का दिल्ली पर उतना ही अधिकार है जितना अरविंद केजरीवाल का है। मतदाता बनाने काम चुनाव आयोग के हस्तक्षेप से होता है इसमें किसी सरकार की कोई भूमिका नहीं होती। केजरीवाल ने संवैधानिक संस्था पर प्रश्न उठाया है। महाकुंभ के आयोजन की जमीन पर विवाद खड़ा करने वालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करारा जवाब देते हुए कहा कि जिन्हें विकास पसंद नहीं वही लोग विवाद खड़ा कर रहे हैं। कुंभ की परंपरा प्राचीन है, यह हजारों वर्षों की विरासत के साथ जुड़ी हुई है। हम किसी मत और मजहब के खिलाफ नहीं है, लेकिन अगर कोई 1400 वर्षों के इतिहास वाले इस्लाम को हजारों वर्षों की विरासत पर थोपने का प्रयास करेगा तो यह किसी को स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जिनको विकास पसंद नहीं है ऐसे लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ये भव्य आयोजन में व्यवधान पैदा करने की संकीर्ण मानसिकता है।

वक्फ बोर्ड को भू माफिया बोर्ड न बनाएंः योगी 
मुख्यमंत्री योगी ने कहा जो लोग कुंभ के भू-भाग को वक्फ की भूमि बताकर इसे लेने का दावा कर रहे हैं, वह मानसिकता किसी पवित्र उद्देश्य से नहीं हो सकती। यह किसी अच्छे आयोजन में व्यवधान पैदा करने का कुत्सित प्रयास हो सकता है। उन्होंने कहा यह कुद्दष्टि किसी भू-माफिया की हो सकती है। इसलिए वक्फ बोर्ड को भू माफिया बोर्ड न बनाएं। योगी इशारों-इशारों में समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनके वक्त जमीनों पर कब्जे हुए इस विवाद के पीछे वही लोग हैं। इनके आकाओं का कहना ही है जो ‘प्लाट खाली है, वो प्लाट हमारी है’ ये नारा पहले भी लगते रहे हैं। लेकिन उनके मंसूबे सफल नहीं होंगे।

CM Yogi ने दिया PM Modi को Mahakumbh का निमंत्रण, भेंट किया अमृत कलश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम को नई दिल्ली पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात हुई। सीएम योगी ने पीएम मोदी को महाकुंभ की तैयारियां की जानकारी दी और उन्हें महाकुंभ का प्रतीक अमृत कलश भेट कर मेले में आने का निमंत्रण दिया।

सीएम योगी ने एक्स पर शेयर की तस्वीर 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर इस मुलाकात की जानकारी दी और फोटो पोस्ट करते हुए इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है। उन्होंने लिखा, ”आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। आपके मार्गदर्शन और प्रेरणा से सनातन गर्व का प्रतीक महाकुंभ-2025, प्रयागराज आज अपने दिव्य, भव्य और डिजिटल स्वरूप से दुनिया को ”नए भारत” का दर्शन करा रहा है। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।”

योगी ने दी महाकुंभ की तैयारियों की जानकारी 
जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी और पीएम मोदी दोनों के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात हुई। इस दौरान सीएम ने उन्हें महाकुंभ की तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया। अयोध्या की मिल्कीपुर उपचुनाव पर भी दोनों के बीच चर्चा हुई।

13 जनवरी से होगा महाकुंभ का आगाज 
बता दें कि 13 जनवरी से महाकुंभ 2025 का आगाज होगा। इसे भव्य और दिव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। महाकुंभ में करीब 40 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है। इनकी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महाकुंभनगर पुलिस प्रशासन ने 12 प्रकार के स्पेशल सुरक्षा ऑपरेशन शुरू किए हैं। इन ऑपरेशन का उद्देश्य मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना है।

Chandigarh के लोगों के लिए बड़े खतरे की घंटी! गंभीर हुए हालात…

0

चंडीगढ़ एक बार फिर देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज हुआ है। लोगों को फिर गत नवम्बर जैसी खराब हवा झेलनी पड़ रही है। चंडीगढ़ शुक्रवार को देश के सबसे प्रदूषित 4 शहरों में दिल्ली के बाद दूसरे नंबर पर रहा। चंडीगढ़ में एयर क्वालिटी इंडैक्स (ए.क्यू.आई.) 371 दर्ज हुआ। शहर के हर हिस्से में वीरवार शाम से शुक्रवार शाम तक बेहद खराब हवा में सांस लेना पड़ा। घने कोहरे और ठंड के बीच प्रदूषण का ये खराब स्तर पहले से बीमार लोगों के लिए इन दिनों हालात और खराब कर रहा है।

12 नवम्बर, 2024 से भी खराब हुए हालात
चंडीगढ़ पहली बार 12 नवम्बर, 2024 को दूसरा सबसे प्रदूषित शहर था। शहर का ए.क्यू.आई. 343 था, लेकिन अब उससे कहीं ज्यादा 361 दर्जहुआ। शहर के हर हिस्से में ज्यादातर घंटों में प्रदूषण का स्तर 400 से ज्यादा के गंभीर स्तर पर रहा। सैक्टर-22 और 53 के आसपास तो पी.एम.2.5 और पी.एम. 10. का स्तर 24 घंटों में से ज्यादातर वक्त 400 के पार हुआ।

हर एरिया में इस तरह गंभीर हुए हालात
■ सैक्टर-22 के आसपास 24 में से सिर्फ 3 घंटे प्रदूषण का स्तर 300 से नीचे रहा।
■ सैक्टर-25 के आसपाससिर्फ 5 घंटे प्रदूषणका स्तर 300 से नीचे आया।
■ सैक्टर-53 के आसपास तो सिर्फ 2 घंटे ही प्रदूषण का स्तर 300 से नीचे हुआ।

अस्थमा, बी.पी. और हार्ट के मरीजों के लिए खराब दौर
प्रदूषण का ये खराब स्तर अस्थमा, ब्लड प्रैशर और हार्ट पैशेंट्स के लिए मुश्किलें पैदा करने के साथ स्टोक्स भी ला सकता है। हवा में पी.एम.2.5 और पी.एम. 10 की 400 के पार की मात्रा कई बीमारियों का सामना कर रहे लोगों के लिए चिंता पैदा कर रहा है। स्वस्थ लोगों के फेफड़ों सबसे अंदर के हिस्से तक जाकर प्रभावित करती है। पी.एम. 2.5 के पार्टिकल फेफडों की सबसे अंदर की सतह पर जाकर जमते हैं जो कई दिनों तक नहीं साफ होते।

शाहरुख के बाद आमिर खान ने भी छोड़ी स्मोकिंग

0

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने घोषणा की कि उन्होंने कई सालों तक भारी मात्रा में धूम्रपान करने के बाद इस आदत को छोड़ दिया है। उन्होंने कहा- इतने सालों से मैं सिगरेट पी रहा था मैं इसका आनंद लेता हूं, यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है, किसी को नहीं करना चाहिए। कुछ दिन पहले शाहरुख खान ने भी  सिगरेट छोड़ने का ऐलान किया था।

PunjabKesari

शुक्रवार को मुंबई में अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ के ट्रेलर लॉन्च पर, आमिर ने धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा-  “मैंने धूम्रपान छोड़ दिया है, धूम्रपान एक ऐसी चीज़ है जिसे मैं बहुत पसंद करता हूं और इसका आनंद लेता हूँ, क्या बोलूं सच बात है ये, झूठ तो बोल नहीं सकता, इत्तने सालों से मैं सिगरेट पी रहा था। अब उन्होंने लोगों से धूम्रपान न करने का भी आग्रह किया”।

PunjabKesari
आमिर ने कहा-“मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैंने यह बुरी आदत छोड़ दी है, और चूंकि बहुत से लोग सुन और देख रहे हैं, इसलिए मैं उनसे भी कहना चाहूंगा, कृपया इसे छोड़ दें, यह अच्छी आदत नहीं है, इसे नहीं करना चाहिए।” साथ ही, उन्होंने साझा किया कि उन्होंने उस समय धूम्रपान छोड़ने का फैसला किया जब उनका बेटा फिल्म उद्योग में अपना करियर स्थापित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

आमिर ने जोर देकर कहा- “इसके अलावा, मेरे बेटे की फिल्म आने वाली है। मुझे लगा कि यह छोड़ने का सही समय है, इसलिए मैंने धूम्रपान न करने की कसम खाई। चाहे यह कारगर हो या न हो, एक पिता के रूप में, मैं यह त्याग करना चाहता था।” धूम्रपान छोड़ने के बारे में आमिर के खुलासे ने दर्शकों में जोरदार तालियां बजाईं। याद हो कि दो दिन पहले आमिर खान ने यह वादा किया था कि-  “बेटे जुनैद की फिल्म अगर हिट हुई, तो मैं स्मोकिंग छोड़ दूंगा”

फिर बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, इतने दिन और बंद रहेंगे स्कूल, समय भी बदला….

0

कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। छात्रों को लगातार 4 से 5 दिनों का अवकाश मिलेगा, जिससे उन्हें राहत मिलेगी।

राजस्थान में स्कूलों की छुट्टियां
राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर को ध्यान में रखते हुए कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए 11 जनवरी 2025 तक स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें शामिल हैं:श्रीगंगानगर,हनुमानगढ़,सवाई माधोपुर,खैरथल-तिजारा,झालावाड़,कोटपूतली-बहरोड़ झुंझुनूं,नागौर,अलवर,चूरू,बीकानेर,बिहार में अवकाश बिहार के कई जिलों में भी 11 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।

चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा विभाग ने ठंड और घने कोहरे को ध्यान में रखते हुए 13 से 18 जनवरी 2025 तक सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के समय में बदलाव की घोषणा की है। यह फैसला छात्रों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों का समय
सिंगल शिफ्ट स्कूल

कक्षाएं: सभी कक्षाओं के लिए
शिक्षकों का समय: सुबह 8:45 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक
विद्यार्थियों का समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

डबल शिफ्ट स्कूल (कक्षा 6 और उससे ऊपर)

शिक्षकों का समय: सुबह 8:45 बजे से दोपहर 2:45 बजे तक
विद्यार्थियों का समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कक्षा 1 से 5 तक

शिक्षकों का समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
विद्यार्थियों का समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक

प्रारंभिक कक्षाएं (Pre-Primary)

कक्षाओं का समय: सुबह 9:30 बजे से तीन घंटे तक

निजी स्कूलों के लिए दिशा-निर्देश
13 से 18 जनवरी 2025 तक, निजी स्कूलों को सुबह 9:30 बजे से पहले और दोपहर 3:30 बजे के बाद कक्षाएं संचालित करने की अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि, निजी स्कूल अपने शिक्षकों और स्टाफ के समय को अपनी सुविधानुसार तय कर सकते हैं।

परीक्षाओं के लिए विशेष निर्देश
प्री-बोर्ड परीक्षाओं के चलते, यदि आवश्यक हो, तो बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से आयोजित की जा सकती हैं। शिक्षकों का समय भी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार तय किया जा सकता है।

यह आदेश चंडीगढ़ प्रशासन के निदेशक स्कूल शिक्षा, एचपीएस बराड़ द्वारा जारी किया गया है और सभी स्कूलों से इसका पालन करने का अनुरोध किया गया है।

पहली वर्षगांठ पर पीतांबरी पोशाक पहनकर भक्तों को दर्शन देंगे रामलला

अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ आज है। आज यानी शनिवार से तीन दिवसीय उत्सव शुरू होने जा रहा है। अपनी पहली वर्षगांठ पर रामलला पीतांबरी पौशाक पहनकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे। रामलला के लिए दिल्ली में विशेष वस्त्र तैयार किए गए। इन वस्त्रों की बुनाई व कढ़ाई सोने-चांदी के तार से की गई है। साथ ही जगह-जगह चांदी की छाप भी बनाई गई है।

रामलला के अभिषेक से होगा शुभारंभ  
यह समारोह 11 से 13 जनवरी तक आयोजित होगा। 11 जनवरी को समारोह का शुभारंभ रामलला के अभिषेक से होगा। सुबह 10 बजे से रामलला के पूजन व अभिषेक का सिलसिला शुरू होगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जिस विधिविधान से रामलला का अभिषेक किया गया था, उसी तर्ज पर प्रतिष्ठा द्वादशी पर भी रामलला का अभिषेक पंचामृत, सरयू जल आदि से किया जाएगा। अभिषेक-पूजन के बाद ठीक 12:20 बजे रामलला की महाआरती होगी।

आम लोगों को मिलेगा समारोह में शामिल होने का मौका 
यह समारोह 11 से 13 जनवरी तक आयोजित होगा, जिसमें आम लोगों को भी शामिल किया जाएगा, जो पिछले साल ऐतिहासिक समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, करीब 110 आमंत्रित वीआईपी भी इसमें शामिल होंगे। अंगद टीला स्थल पर एक जर्मन हैंगर टेंट लगाया गया है, जिसमें 5,000 लोगों तक की मेजबानी की जा सकती है। आम लोगों को भव्य कार्यक्रमों को देखने का अवसर मिलेगा, जिसमें मंडप और यज्ञशाला में प्रतिदिन आयोजित होने वाले शास्त्रीय सांस्कृतिक प्रदर्शन, अनुष्ठान और राम कथा प्रवचन शामिल हैं।

22 जनवरी 2024 को विराजमान हुए थे रामलला 
भव्य और दिव्य मंदिर में रामलला 22 जनवरी 2024 को विराजमान हुए थे। उस वर्ष के मुहूर्त के अनुसार इस बार प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव 11 जनवरी को मनाई जानी है। इसे लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 11 से 13 जनवरी तक तीन दिवसीय उत्सव मनाने की घोषणा की है। पहले दिन से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी। इसमें गीत-संगीत, कला व साहित्य जगत की तमाम नामी गिरामी हस्तियां अपनी प्रस्तुति देंगी।

इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भयंकर बारिश होने का अलर्ट… जानें कब बदलेगा मौसम

0

उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। इसी बीच 10 जनवरी की रात एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दिनों में देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा जैसे क्षेत्रों में कोहरे के साथ बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण तापमान माइनस में दर्ज हो रहा है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ गई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -4.3°C, गुलमर्ग में -8.1°C और पहलगाम में -10°C रिकॉर्ड किया गया है। मैदानी इलाकों में भी सर्दी का प्रकोप जारी है। पंजाब के फाजिल्का में -2.4°C और चंडीगढ़ में 6.8°C तापमान दर्ज हुआ। राजस्थान के करौली में यह 3.3°C रहा।

मौसम विभाग ने 12 से 14 जनवरी के दौरान उत्तर भारत और मध्य भारत में बारिश के साथ कहीं-कहीं बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है। वहीं, दक्षिण भारत में चक्रवाती गतिविधियों के कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और आंध्र प्रदेश में आंधी-तूफान और भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। 14 जनवरी तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है। इन बदलावों के कारण आगामी दिनों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

Ram Mandir: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ आज; सीएम योगी करेंगे अभिषेक

अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर में विराजमान रामलला की पहली वर्षगांठ पर शनिवार से तीन दिवसीय उत्सव शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला का महाभिषेक कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। यह समारोह 11 से 13 जनवरी तक आयोजित होगा, जिसमें आम लोगों को भी शामिल किया जाएगा, जो पिछले साल ऐतिहासिक समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे।

सीएम योगी करेंगे उत्सव का श्रीगणेश 
बता दें कि ट्रस्ट की तरफ से मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया गया था। वह सुबह 10 बजे के करीब अयोध्या पहुंच जाएंगे। योगी आदित्यनाथ रामलला का महाभिषेक कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद परिसर स्थित अंगद टीले से पहली बार साधु-संतों व समारोह में शामिल होने वालों को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री के भी पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री तकरीबन पांच घंटे तक अयोध्या में ही रहेंगे।

22 जनवरी 2024 को विराजमान हुए थे रामलला 
भव्य और दिव्य मंदिर में रामलला 22 जनवरी 2024 को विराजमान हुए थे। उस वर्ष के मुहूर्त के अनुसार इस बार प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव 11 जनवरी को मनाई जानी है। इसे लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 11 से 13 जनवरी तक तीन दिवसीय उत्सव मनाने की घोषणा की है। पहले दिन से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी। इसमें गीत-संगीत, कला व साहित्य जगत की तमाम नामी गिरामी हस्तियां अपनी प्रस्तुति देंगी।

रामलला के अभिषेक से होगा शुभारंभ  
11 जनवरी को समारोह का शुभारंभ रामलला के अभिषेक से होगा। सुबह 10 बजे से रामलला के पूजन व अभिषेक का सिलसिला शुरू होगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जिस विधिविधान से रामलला का अभिषेक किया गया था, उसी तर्ज पर प्रतिष्ठा द्वादशी पर भी रामलला का अभिषेक पंचामृत, सरयू जल आदि से किया जाएगा। अभिषेक-पूजन के बाद ठीक 12:20 बजे रामलला की महाआरती होगी।

आम लोगों को मिलेगा समारोह में शामिल होने का मौका 
मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, करीब 110 आमंत्रित वीआईपी भी इसमें शामिल होंगे। अंगद टीला स्थल पर एक जर्मन हैंगर टेंट लगाया गया है, जिसमें 5,000 लोगों तक की मेजबानी की जा सकती है। आम लोगों को भव्य कार्यक्रमों को देखने का अवसर मिलेगा, जिसमें मंडप और यज्ञशाला में प्रतिदिन आयोजित होने वाले शास्त्रीय सांस्कृतिक प्रदर्शन, अनुष्ठान और राम कथा प्रवचन शामिल हैं।

सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम 
शनिवार से शुरू हो रहे कार्यक्रम को लेकर पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों के अलावा कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए रूट डायवर्जन भी किया जाएगा। एसएसपी राजकरण नय्यर ने बताया कि बड़ी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया है। महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। प्रवेश द्वारों पर नाके लगा चेकिंग की जाएगी।

मेष, कन्या व कुंभ राशि वालों को नौकरी में मिल सकती हैं खुशखबरी, जानने के लोए पढ़े आज का राशिफल

0

आज 11 जनवरी दिन शनिवार और द्वादशी तिथि है। चंद्रमा पूरे दिन मिथुन राशि में संचार करेंगे। चंद्रमा के गोचर के चलते आज रोहिणी नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग बन रहा है। शुभ ग्रहों की चाल से आज मेष, कन्या और कुंभ राशि वालों के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है। वहीं कुछ राशि वालों को विशेष सावधानी आज बरतनी होगी। आज का दिन कैसा रहेगा आज के राशिफल (Aaj Ka Rashifal)में आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने धन संबंधित मामलों में खुशी मिलेगी। बिजनेस में भी आपको अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको कामों को करने में आसानी होगी, क्योंकि आपके जूनियर आपकी पूरी मदद करेंगे, लेकिन आपके कुछ शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप कामों को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं लेंगे। संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। परिवार का यदि कोई मुद्दा कानून में चल रहा था, तो उसको लेकर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो वह और लंबा खिंच सकता है। जीवनसाथी के लिए आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपने घरेलू कामों को निपटाने के पूरी कोशिश करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चो भरा रहने वाला है। आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी। आप यदि अपने किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड थे, तो उसे पूरा होने में समस्या आएगी। दान धर्म की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी यदि कोई प्रिय वस्तु खो हो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में नई ताजगी आएगी। आप अपने बिजनेस के कामों को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, जिससे दोनों के बीच वाद-विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको अपने भविष्य को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप बिल्कुल ढील न दें। आपको किसी लिए गए फैसले के लिए पछतावा होगा। पारिवारिक मामलों में भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा, जो लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को लेकर डेट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। माता-पिता की सेवा में आप दिन का काफी समय लगाएंगे। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आप राजनीति में भी कदम बढ़ाने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। आपको यदि कोई शारीरिक समस्या चल रही है, तो उसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपके कुछ नए प्रयास सफल होंगे। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। यदि आपको धन संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी करेंगे, जिसे आपको सावधानी से चलना होगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप किसी घर मकान आदि की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो उसके मिलने में आपको आसानी होगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है।

महाकुंभ 2025 के लिए रेलवे ने किया स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ 2025 की शुरुआत होने जा रही है। इस आयोजन के लिए राज्य सरकार और भारतीय रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है। भारतीय रेलवे ने महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज में महाकुंभ ग्राम टेंट सिटी की व्यवस्था की है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

रेलवे द्वारा चलाए जाने वाली स्पेशल ट्रेनें:
भारतीय रेलवे ने महाकुंभ के दौरान 13,000 ट्रेनों का संचालन करने की योजना बनाई है, जिसमें 10,000 नियमित ट्रेनें और 3,000 विशेष ट्रेनें शामिल होंगी। इन ट्रेनों के माध्यम से लगभग 700 लंबी दूरी की मेला स्पेशल ट्रेनें और 1800 कम दूरी की मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

किन स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन:

सहरसा-टुंडला मेला स्पेशल: 18, 22, और 27 जनवरी को सहरसा से चलेगी, जबकि वापसी में यह 19, 23 और 28 जनवरी को टूंडला से चलेगी।

  • रक्सौल-टुंडला स्पेशल (05205/05206): 18 जनवरी को रक्सौल से और 20 जनवरी को टूंडला से वापसी होगी।
  • धनबाद-टुंडला स्पेशल (03695/03696)
  • मुजफ्फरपुर-झूसी स्पेशल (05267/05268)
  • जयनगर-झूसी स्पेशल (05285/05286)
  • दरभंगा-झूसी स्पेशल (05295/05296)

42 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें:

पूर्व रेलवे ने महाकुंभ के लिए 42 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, जिससे लगभग 77,500 बर्थ की सुविधा श्रद्धालुओं को मिलेगी। इनमें से कुछ ट्रेनें निम्नलिखित हैं:

  • गाड़ी संख्या 03409: मालदा टाउन-प्रयागराज रामबाग कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
  • गाड़ी संख्या 03410: प्रयागराज रामबाग-मालदा टाउन कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
  • गाड़ी संख्या 03021: हावड़ा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
  • गाड़ी संख्या 03022: टूंडला-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
  • गाड़ी संख्या 03023: हावड़ा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
  • गाड़ी संख्या 03025: हावड़ा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
  • गाड़ी संख्या 03026: टूंडला-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
  • गाड़ी संख्या 03029: हावड़ा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
  • गाड़ी संख्या 03030: टूंडला-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
  • गाड़ी संख्या 03031: हावड़ा-भिंड कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
  • गाड़ी संख्या 03032: भिंड-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
  • गाड़ी संख्या 03033: हावड़ा-भिंड कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन
  • गाड़ी संख्या 03034: भिंड-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन

इन स्पेशल ट्रेनों के जरिए लाखों श्रद्धालुओं को महाकुंभ 2025 में आने-जाने में सुविधा होगी।

- Advertisement -

News of the Day