Wednesday, July 1, 2026
Home Blog Page 1349

800 करोड़ की लागत से बने MP के सबसे बड़े फ्लाईओवर ब्रिज में आई दरारें

प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर ब्रिज की ऊपरी परत में क्रैक आने से विभाग हड़कंप मचा हुआ है। यह फ्लाई ओवर ब्रिज 800 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। जो मदन महल से दमोह नाका तक बन रहा है। जानकारी लगते ही PWD मंत्री राकेश सिंह ने जांच के निर्देश दिए। भोपाल से आए अधिकारियों ने फ्लाईओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। क्रैक पाए जाने के बाद महानद्दा से एल आई सी तक के फ्लाईओवर की जांच की गई। ओवर ब्रिज के रोटरी के पास क्रैक आने के बाद 5 सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। ACS नीरज मंडलोई ने कहा तकनीकी टीमों से जांच कराएंगे।

PunjabKesari

ACS नीरज मंडलोई ने कहा कि यह फ्लाईओवर ब्रिज लोक निर्माण विभाग का बहुत ही यूनिक और बड़ा प्रोजेक्ट है। और पीडब्ल्यू विभाग ने इसमे बहुत सी नई तकनीक का इस्तेमाल किया है।

उन्होंने कहा कि ऊपरी परत पर क्रैक आना एक तकनीकी मामला है।

हालांकि ब्रिज की मजबूती, सुरक्षा और ढांचे को लेकर कोई प्रश्नचिन्ह नहीं है। लेकिन जो दरारें दिख रही है उसकी तकनीकी टीमों से जांच कराएंगे।

दमोह में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, एक युवक गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में आने वाले हिंडोरिया थाना क्षेत्र में केवलारी और हरदुआ गांव के बीच पिकअप ने बाइक सवार में टक्कर मार दी, आपको बता दें इस हादसे में 20 साल के अर्जुन की दर्दनाक मौत हो गई है और अरविंद नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद अर्जुन को ट्रामा वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

बांदकपुर चौकी पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, यहां पर एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया पिकअप चालक भाग गया है जिसकी पुलिस तलाश में जुट गई है।

ग्वालियर में बाइक में देरी से पेट्रोल डालने पर हुआ विवाद, बदमाशों ने की फायरिंग युवक घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पेट्रोल पंप पर तीन बदमाशों ने पेट्रोल भरने पर देरी होने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। हंगामा बढ़ने पर बदमाशों ने राइफल से फायरिंग कर दी। यहां पर मौजूद एक युवक के पैर में गोली लग गई है। हमले के बाद बदमाश जहां राइफल लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घायल चालक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना जनकगंज क्षेत्र की है, बदमाश लक्ष्मीगंज स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। रात करीब 12:30 बजे राजेंद्र अपनी लोडिंग गाड़ी में डीजल भरवाने गए थे।

राजेंद्र ड्राइविंग सीट पर बैठे थे तभी यहां पर अचानक तीन बदमाश आ गए। उन्होंने तुरंत पेट्रोल भरने की मांग की और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से विवाद करने लगे। जब कर्मचारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो वे गाली-गलौज पर उतर आए और उनमें से एक नकाबपोश बदमाश ने राइफल से फायरिंग शुरू कर दी, गोली राजेन्द्र के पैर के टखने में लगी। घटना के बाद राजेन्द्र को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में यह घटना कैद हो गई है, सीसीटीवी वीडियो में बदमाशों का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। लेकिन पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

High Speed Internet से जुड़ेंगे हरियाणा के गांव, 1 करोड़ लोगों को मिलेगा स्कीम का लाभ

हरियाणा के गांव हाई स्पीड इंटरनेट से जुड़ेंगे। सरकार ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के साथ मिलकर पंचायतों में सरकारी संस्थानों को मुफ्त फाइबर-टू-द-होम (FTTH) इंटरनेट कनेक्शन देने की योजना शुरू कर दी है। इससे चंडीगढ़ या मुख्यालय से फाइलों की ऑनलाइन मूवमेंट तेज होगी। किसानों को भी इस पहल से बड़ा फायदा मिलेगा, क्योंकि वे अपने गांव से ही क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से फसल मुआवजे के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

1 करोड़ लोगों को मिलेगा फायदा

बता दें कि राज्य की लगभग 39% आबादी गांवों में रहती है। इस योजना से करीब 1 करोड़ लोगों को लाभ होगा। अब ग्रामीणों को छोटे- बड़े सरकारी कामों के लिए शहरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हर पंचायत को 2 साल के लिए 10 मुफ्त FTTH कनेक्शन दिए जाएंगे। इन कनेक्शनों का इस्तेमाल सरकारी कामकाज को डिजिटल बनाने के लिए होगा।

पानीपत में घर की छत गिरने से दबे 5 लोग, मची चीख पुकार

पानीपत जिले में देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां जिले के गांव बबैल में घर की छत गिर गई। जिसके नीचे पांच लोग दब गए और गंभीर रुप से  घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कमरे में तीन लड़कियां, एक लड़का और उसकी मां सो रही थी।

छत गिरते ही मची चीख-पुकार 

जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब ढाई बजे अचानक छत गिर गई और नीचे कमरे में सो रहे 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। छत के नीचे दबे लोगों को आनन-फानन में बाहर निकाला। छत गिरते ही घर में चीख पुकार मच गई और पड़ोसियों ने आकर परिवार के सदस्यों को बाहर निकलवाने में मदद की। सभी को रात के करीब 2:30 बजे ही पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक महीने पहले ही बेटी की शादी थी। परिवार ने आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

फूलों से महका हरियाणा का यह गांव, बंजर जमीन से शुरू कर खड़ा किया करोड़ों का कारोबार

कुरुक्षेत्र जिले में स्थित बीड़ सूजरा गांव आज फूलों की खेती के लिए पूरे देश में मशहूर है। यह कहानी काफी रोचक तो है ही साथ ही प्रेरणा से भी भरपूर है। 1914 में यह गांव दिल्ली से कुरुक्षेत्र के बीहड़ इलाके में स्थानांतरित किया गया था। दिल्ली में एयरपोर्ट बनाने के लिए इस गांव को वहां से हटाया गया और ग्रामीणों को केवल ऊबड़- खाबड़ और बंजर जमीनें मिलीं।

बता दें कि गांव के बुजुर्गों ने बंजर जमींन को देखकर हिम्मत नहीं हारी और कठिन मेहनत से इन जमीनों को खेती के योग्य बनाया। धीरे- धीरे यहाँ के किसानों ने फूलों की खेती में अपना भविष्य देखा और आज आलम ये है कि ये गांव हरियाणा की इकलौती फूलों की मंडी का केंद्र बन चुका है। यहाँ हर दिन लाखों रुपये के फूलों का कारोबार होता है। खास बात यह है कि इस गांव में बेरोजगारी बिल्कुल खत्म हो चुकी है। यहाँ का हर परिवार फूलों की खेती करता है और यहाँ के लोग अब आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो चुके हैं। गांव में गेंदा, जाफरी, गुलाब और लड्डू जैसे कई प्रकार के फूल उगाए जाते हैं। इनमें सबसे अधिक खेती गेंदा फूल की होती है। एक एकड़ में लगभग 50,000 रुपये की लागत से डेढ़ से दो लाख रुपये तक की आमदनी हो जाती है।

हरियाणा के स्टार खिलाड़ी युजवेंद्र चहल से तलाक की खबरों के बीच धनश्री ने शेयर की स्टोरी

भारतीय टीम के कई क्रिकेटर्स का पिछले कुछ समय में तलाक हो चुका है। अब इंडिया टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की तलाक की खबरें भी आ रही हैं। उनकी शादी को लगभग पांच साल हो गए हैं। दोनों के बीच कई दिनों से अनबन चल रही है। दोनों के बीच अनबन की खबरों को हवा तब लगी जब इंस्टाग्राम पर दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया और दोनों ने अपने अकाउंट से तस्वीरें डिलीट कर दी। इस बीच धनश्री वर्मा ने पहली बार इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों में चहल को खरी-खोटी सुनाई।

PunjabKesari

धनश्री ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा

“पिछले कुछ दिन मेरे और मेरी फैमिली के लिए मुश्किल भरे रहे। आधारहीन खबरें, बिना फैक्ट चेक वाली न्यूज और अनजान ट्रोल्स ने मेरा कैरेक्टर खराब किया। नफरत फैलाने की कोशिश की गई। मैंने अपना नाम और पहचान बनाने के लिए सालों की मेहनत की। मेरी खामोशी को कमजोरी नहीं ताकत समझा जाए। सोशल मीडिया पर आसानी से नकारात्मकता फैलाई जा सकती है, लेकिन दूसरों को साथ में लेकर आगे बढ़ने के लिए हिम्मत चाहिए। मैंने अपने सच के साथ अडिग रहकर आगे बढ़ने का फैसला किया। सच को सबूत की जरूरत नहीं होती।”

2020 में दोनों ने की शादी 

बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की पहली मुलाकात डांस क्लास के जरिए हुई। दोनों ने डांस क्लास में एक-दूसरे को करीब से जाना और फिर डेटिंग शुरू की। चहल ने बताया कि वह अपनी फैमिली को धनश्री के बारे में बताने गए तो वह उसके लिए तुरंत तैयार हो गए। इन दोनों ने 22 दिसंबर 2020 को शादी की।

Shimla: ननखड़ी में पिकअप जीप दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक घायल

0

शिमला जिला के उपमंडल रामपुर के ननखड़ी में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क मार्ग से नीचे लुढक गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को  खनेरी अस्पताल रैफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी (एचपी 27बी-0426) ननखड़ी क्षेत्र के गांव खनोग से शोली की ओर जा रही थी। उक्त गाड़ी में अमित कुमार पुत्र सेवा राम व राकेश पुत्र शिव दयाल निवासी गांव व डाकघर शोली, तहसील ननखड़ी व जिला शिमला सवार थे। इस दौरान गाड़ी अचानक गड़ासू कैंची के पास अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर नीचे नाले में गिर गई, जिसके चलते गाड़ी में सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही ननखड़ी पुलिस थाना से एक टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर पीएचसी बेलुपुल पहुंचाया। यहां डाॅक्टर ने राकेश कुमार को जांच पड़ताल के दौरान मृत घोषित किया जबकि अमित कुमार को प्राथमिक उपचार देने के बाद खनेरी अस्पताल रैफर कर दिया।

मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना ननखड़ी में हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जारी है।

Himachal: खून जमा देने वाली ठंड में जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों का जज्बा

0

हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र लाहौल-स्पीति में बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच जल शक्ति विभाग के कर्मचारी अपनी जान की परवाह किए बिना पीने के पानी की आपूर्ति को बहाल करने में जुटे हुए हैं। क्षेत्र में तापमान माइनस डिग्री में चल गया है, इसके बावजूद ये कर्मचारियों लोगों के लिए पीने के पानी की सुविधा को सुनिश्चित कर रहे हैं। पेयजल आपूर्ति बहाल कर रहे कर्मचारियों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई इन कर्मचारियों के जज्बे को सलाम कर रहा है।

बता दें कि बर्फबारी और अत्यधिक ठंड में पाइप लाइनों के जम जाने और जल स्रोतों के बर्फ से ढकने के कारण यहां पानी की आपूर्ति बाधित हो जाती है, लेकिन जल शक्ति विभाग के कर्मचारी कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना कर इसे बहाल करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। पानी की आपूर्ति बहाल करने में जुटे कर्मचारियों सुनील कुमार, चतर सिंह और विजेंद्र का कहना है कि उनके लिए यह काम किसी मिशन से कम नहीं है, क्योंकि पानी की आपूर्ति न होने से लोगों की जिंदगी बहुत मुश्किल हो जाती है।

वहीं स्थानीय लोग इन कर्मचारियों के इस साहसिक प्रयास की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यहां की ठंड ऐसी है कि इंसान का शरीर भी जम सकता है, लेकिन जल शक्ति विभाग के कर्मचारी बिना किसी डर के पानी की आपूर्ति को बहाल करने में जुटे हुए हैं। उधर, जलशक्ति विभाग के अधिकारी भी कर्मचारियों के हौसले की सराहना कर रहे हैं। उनका कहना है कि हमारे कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हम अपने लोगों को ऐसी सर्दी में भी बुनियादी सुविधाएं मुहैया करा पा रहे हैं।

- Advertisement -

News of the Day