Wednesday, July 1, 2026
Home Blog Page 1350

Shimla: अयोग्य घोषित विधायकों की पैंशन संबंधी विधेयक राजभवन ने लौटाया

0

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अयोग्य घोषित 6 विधायकों की पैंशन संबंधी संशोधन विधेयक को सरकार को वापस लौटाया है। जानकारी के अनुसार राजभवन की तरफ से इस विधेयक से संबंधित कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद सरकार इसका विस्तृत जवाब तैयार करके राजभवन को भेज रही है। इस विधेयक को विधानसभा के मानसून सत्र से पारित किया गया था।

इस संशोधन विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद 2 पूर्व विधायकों गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो की पैंशन बंद हो जाएगी। इसके अलावा 4 अन्य पूर्व विधायकों धर्मशाला से सुधीर शर्मा (वर्तमान में भाजपा विधायक), बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल (वर्तमान में भाजपा विधायक), सुजानपुर से राजेंद्र राणा, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर की 1 टर्म की पैंशन रुक जाएगी।

इस संशोधन विधेयक के अनुसार, जिन्हें संविधान के शैड्यूल-10 के हिसाब से अयोग्य घोषित किया गया है, उनसे 14वीं विधानसभा के कार्यकाल की पैंशन व भत्तों की रिकवरी भी की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वित्त विधेयक को पास करने के दौरान सत्ता पक्ष के 6 सदस्य सदन से अनुपस्थित थे, जिस कारण उनको पार्टी व्हिप उल्लंघन का दोषी पाया गया।

इस आधार पर विधानसभा अध्यक्ष ने संसदीय कार्य मंत्री के प्रस्ताव पर 6 सदस्यों के खिलाफ सदस्यता से अयोग्य घोषित किए जाने का निर्णय सुनाया था। इन्होंने पहले कांग्रेस टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता तथा बाद में भाजपा ने उपचुनाव में इनको अपना प्रत्याशी बनाया। इसमें से भाजपा टिकट पर सुधीर शर्मा और इंद्रदत्त लखनपाल ही उपचुनाव जीत पाए, जबकि शेष 4 हार गए।

1 बार विधायक बनने पर मिलती है 93000 पैंशन

हिमाचल प्रदेश में जो नेता 1 बार विधायक बन जाता है, उसे करीब 93000 रुपए पैंशन मिलती है। इसी तरह जो नेता जितनी बार विधायक चुना जाता है, उसकी पैंशन में 5-5 हजार रुपए अतिरिक्त जुड़ता जाता है। उदाहरण के लिए यदि कोई 6 बार विधायक बन जाता है, तो पैंशन में 30 हजार रुपए अतिरिक्त जुड़ जाते हैं और उसकी पैंशन बढ़कर करीब 123000 रुपए हो जाती है।

हिमाचली साहित्यकारों के लिए खुशखबरी, राज्य सम्मान योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

0

हिमाचल प्रदेश के साहित्यकारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सम्मान योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 31 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने जानकारी दी कि मंडी जिले के साहित्यकार अपने आवेदन जिला भाषा अधिकारी कार्यालय, मंडी के माध्यम से भी भेज सकते हैं।

भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा साहित्य के क्षेत्र में हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पहाड़ी और हिमाचली संस्कृति पर लेखन के लिए पांच राज्य सम्मान स्थापित किए गए हैं। यह योजना हिमाचल प्रदेश के साहित्यकारों को सम्मानित और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

आवेदन करने वाले साहित्यकार वर्ष 2021 से 2023 तक प्रकाशित अपनी पुस्तकों की चार-चार प्रतियां 31 जनवरी तक जीवन वृत्त सहित निदेशक, भाषा एवं संस्कृति विभाग शिमला-9 को भेज सकते हैं। राज्य सम्मान से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वैबसाइट पर उपलब्ध है।

Shimla: मुख्यमंत्री के चौपर ने बचाई जान, एयरलिफ्ट कर SDM कार्यालय में तैनात कर्मी पहुंचाया अस्पताल

0

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मानवता की मिसाल कायम करते हुए तुरंत ही चौपर को जिला के दुर्गम इलाके में भेजकर यहां एसडएम कार्यालय में तैनात कर्मचारी को तुरंत आईजीएमसी शिमला पहुंचाया है। जिला के दुर्गम क्षेत्र क्वार में एक जिंदगी को बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने तुरंत सक्रियता दिखाई और मैडीकल एमरजैंसी की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने शिमला जिला प्रशासन के वीरेंद्र ठाकुर को तुरंत एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए।

वीरेंद्र ठाकुर एसडीएम कार्यालय क्वार में तैनात हैं, जिन्हें अचानक असहनीय दर्द उठा, जिस पर तुरंत चिकित्सा सहायता की जरूरत थी। मुख्यमंत्री ने अपने चौपर को तुरंत क्वार भेजा। वीरेंद्र और उनकी बेटी को 4:13 बजे एयरलिफ्ट कर शाम 5 बजे आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया। डाक्टरों ने बताया कि अब वीरेंद्र की हालत स्थिर है। मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी प्रशासन को मरीज को हरसंभव और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने इससे पहले भी दुर्गम क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अपना चौपर उपलब्ध करवाया है। वीरेंद्र ठाकुर के परिजनों ने मुख्यमंत्री की इस उदारता और उन्हें आईजीएमसी शिमला में उपचार के लिए एयरलिफ्ट करने के लिए आभार जताया।

Himachal Weather: घने कोहरे ने जनजीवन किया प्रभावित, 11 जनवरी से बारिश और बर्फबारी के आसार

0

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों में पड़ रहे घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। इस कारण मैदानी जिलों में वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।

घना कोहरा पड़ने से कई क्षेत्रों में विजिबिलिटी सिर्फ 100 मीटर तक रह गई है। इस कारण न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज हुई है। मौसम में सुबह और शाम के समय ठंडक भी बढ़ गई है। 11 जनवरी से बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।

सिरमौर जिले के पावंटा में कोहरे के कारण स्कूलों में समय बदला गया है। अब सुबह 10:00 बजे स्कूल लगेंगे व तीन बजे छुट्टी होगी।  बर्फबारी से बंद अटल टनल रोहतांग दो सप्ताह बाद छोटे वाहनों के लिए खुल गई है।

अटल टनल होकर बढ़ी संख्या में सैलानी बर्फ देखने के लिए नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू और जलोड़ी दर्रा पहुंच रहे हैं। बर्फबारी के चलते अभी बसों के लिए कुल्लू में दो हाईवे और लाहौल में 27 सड़कें बंद हैं।

UP Police की रद्द हुई यह भर्ती परीक्षा, हाईकोर्ट ने दिया री-एग्जाम का आदेश

उत्तर प्रदेश पुलिस की हेड रेडियो ऑपरेटर भर्ती को लेकर हाई कोर्ट ने अहम आदेश दिया है। जस्टिस आलोक माथुर की लखनऊ बेंच ने हेड रेडियो ऑपरेटर की भर्ती को रद्द कर दिया है। साल 2022 में रेडियो ऑपरेटर के कुल 936 पदों के लिए 40,000 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने निर्धारित योग्यता में बदलाव किया था। विज्ञापन में डिप्लोमा की मांग की गई थी, लेकिन अचानक एक प्रस्ताव पास कर बीटेक पास उम्मीदवारों को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल कर लिया गया था। इस योग्यता में बदलाव को लेकर एक याचिका कोर्ट में दायर की गई थी।

याचिका की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने इस भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट का कहना है कि पुलिस भर्ती बोर्ड को योग्यता मानकों में बदलाव का अधिकार नहीं है।  केवल शासन स्तर से योग्यता मानकों में बदलाव किया जा सकता है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब भर्ती बोर्ड नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया को शुरू करेगा।

Mahakumbh में स्नान के लिए 12 KM का घाट तैयार, निगरानी के लिए लगाए जा रहे ‘वॉच टावर’

महाकुंभ मेले के आगाज में अब कुछ ही दिन रह गए है। मेले को भव्य और दिव्य बनाने के लिए तैयारियां चल रही है। मेले में स्नान के लिए 12 किलोमीटर के क्षेत्र में घाटों का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज दौरे से पहले सभी घाटों पर रोशनी की व्यवस्था की गई और सीढ़ियां तैयार की जा रहीं हैं तथा वस्त्र बदलने के लिए कक्ष बनाए गए हैं।

गंगा और यमुना के किनारे बनाए सात पक्के घाट  
मेला अधिकारी अभिनव पाठक ने बताया कि 12 किलोमीटर के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था और घाटों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि संगम क्षेत्र के प्रमुख घाटों को नए सिरे से विकसित किया गया है। महाकुंभ के दौरान गंगा और यमुना के किनारे सात पक्के घाट बनाए गए हैं। इनमें दारागंज में गंगा नदी के किनारे बने 110 मीटर लंबे और 95 मीटर चौड़े दशाश्वमेध घाट पर ‘सीटिंग प्लाजा’ (बैठने की व्यवस्था), ‘चेंजिंग केबिन’ (वस्त्र बदलने के लिए कक्ष), पार्किंग, यज्ञशाला, आरती स्थल और ध्यान केंद्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पाठक ने बताया कि इसी तरह, यमुना नदी के तट पर बने किला घाट को स्नानार्थियों की भारी भीड़ को संभालने के लिए तैयार किया जा रहा है।

निगरानी के लिए ‘वॉच टावर’ लगाए जा रहे 
मेला अधिकारी ने बताया कि यमुना नदी पर स्थित सरस्वती घाट स्नान और अन्य गतिविधियों के लिए उपयोगी होगा। गंगा नदी के तट पर काली घाट, छतनाग घाट और यमुना नदी के तट पर मोरी घाट और महेवा घाट का निर्माण किया गया है। हर घाट पर अलग-अलग प्रतीक चिह्न (डमरु, त्रिशूल आदि) लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को घाटों की पहचान में आसानी हो। संगम पर निगरानी के लिए ‘वॉच टावर’ लगाए जा रहे हैं। सभी घाटों पर पानी में अवरोधकों की व्यवस्था की जा रही है। पाठक ने बताया कि सभी नावों की जांच की जा रही है और उनकी क्षमता एवं लाइसेंस नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे।

यूपी में कोल्ड डे का अलर्ट; कई इलाकों में होगी बारिश, जानिए किन जिलों में रहेगा घना कोहरा

उत्तर प्रदेश में लगातार ठंड और घना कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है। ठंड की वजह से जनजीवन प्रभावित है। कई जिलों में घने कोहरे की वजह से दृश्यता 100 मीटर से कम देखी गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान के लिहाज से इटावा और आगरा सबसे ठंडे रहे। यहां का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, गलन भरी ठंड और कोहरे का प्रकोप अगले तीन से चार दिनों तक बना रहेगा। कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी और कई जिलों में बारिश होगी। इसके लिए विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

जानिए कब तक रहेगा ऐसा मौसम 
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में आने वाले दिनों में भी गलन भरी ठंड और घना कोहरा लोगों को परेशान करेगा। आज सुबह यूपी में 40 से अधिक जिलों में कोहरा देखा गया। यह कोहरा कहीं कम तो कहीं ज्यादा था। कुछ जिलों से शून्य दृश्यता की भी खबरें हैं। वहीं, विभाग ने 50 से ज्यादा जिलों में शीत दिवस (कोल्ड डे) का अलर्ट जारी किया गया है। 30 से ज्यादा जिलों के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। विभाग का कहना है कि गलन भरी ठंड और घने कोहरे का सिलसिला अगले तीन से चार दिनों तक ऐसे ही जारी रहने वाला है। वहीं, शनिवार और रविवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट 
राज्य के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर व आसपास के इलाकों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा 
प्रदेश के आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके लिए विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

UP Police पर कड़ी कार्रवाई, एक साथ सात पुलिसकर्मी सस्पेंड, महकमे में मचा हड़कंप

देवरिया में आज यानि गुरूवार को पुलिस महकमे में SP के तेवर से हड़कंप मचा रहा। जिले के पुलिस विभाग में गैर जिम्मेदार और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस विभाग में हुई अनुशासनात्मक कारवाई जिले में काफी चर्चा में है। महकमे में लंबे समय से अब्सेंट चल रहे सात पुलिस कर्मियों पर SP विक्रांत वीर ने कड़ी कार्रवाई की है। एसपी विक्रांत वीर ने पुलिस लाइन सहित विभिन्न थानों पर तैनात आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। यह सभी लंबे समय से बिना किसी सूचना के एब्सेंट चल रहे हैं। इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

इन पुलिसकर्मियों पर हुई कारवाई
SP देवरिया ने पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी लल्लन सिंह, मुख्य आरक्षी सुगन्ध चौहान, आरक्षी शिवम उपाध्याय, मईल थाने के मुख्य आरक्षी हरिशंकर यादव, महिला आरक्षी प्रियंका उपाध्याय थाना और पुलिस लाइन में तैनात फालोवर संजय दिवाकर अरसे से गैरहाजिर थे। इन सभी को अनुशासनहीनता के गंभीर मामलों में एसपी ने निलंबित कर दिया है। एसपी विक्रांत वीर ने यह स्पष्ट कर दिया कि किसी भी सूरत में पुलिस महकमे में अनुशासन टूटने नहीं दिया जाएगा, ऐसा करने वालों पर कड़ी कारवाई की जाएगी।

शंभू बॉर्डर पर Farmer Protest के बीच बड़ी हलचल

0

शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार शंभू बॉर्डर पर एक किसान ने सल्फास निगल ली। किसान की पहचान रेशम सिंह (55) निवासी पहूविंड  तरनतारन के रूप में हुई है। फिलहाल रेशम सिंह पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

PunjabKesari

इस संबंधी जानकारी देते हुए बॉर्डर पर मौजूद किसान नेता तेजबीर सिंह ने कहा कि रेशम सिंह शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 11 महीने से किसान आंदोलन को लेकर परेशान और केंद्र सरकार द्वारा इसका हल न निकालने के कारण नाराज भी था। इसी के चलते उसने खौफनाक कदम उठा लिया। किसान नेता ने बताया कि सुबह लंगर स्थल के पास ही किसान ने सल्फास खाई है। इस बारे जब किसानों को पता चला तो उन्होंने तुरन्त उसे प्राथमिक सहायता दी। इसके बाद उसे   तुरंत अस्पताल भर्ती करवाया गया।

आपको बता दें कि इससे पहले भी 14 दिसंबर को किसान रणजोध सिंह ने सल्फास निगल लिया था। जिसकी 4 दिन बाद पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई थी। वहीं आपको बता दें कि खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आज अनशन का 45वां दिन हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। डल्लेवाल का ब्लड प्रेशर (BP) लगातार गिर रहा है।

Punjab Board के Students के लिए बेहद अहम खबर, जल्दी कर लें ये काम

0

ओपन स्कूल प्रणाली के तहत दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए अहम खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा ओपन स्कूल प्रणाली अधीन मैट्रिकुलेशन और सीनियर सैकेंडरी कोर्सों में विद्यार्थियों की पूरे विषयों की परीक्षा ब्लाक-2 जुलाई/ अगस्त 2025 के लिए दाखिला शुरू है। बिना लेट फीस दाखिला  लेने की अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित की गई है। 1 मार्च 2025 से 30 अप्रैल तक प्रति छात्र 1500 रुपए लेट फीस के साथ भी दाखिला लिया जा सकता है।

इन तिथियों के बाद इस ब्लॉक के अंतर्गत ओपन स्कूल प्रवेश तिथियों में कोई बढ़ौतरी  नहीं की जाएगा। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार मान्यता प्राप्त विद्यालयों (मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर उपलब्ध है) के माध्यम से बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों की सहायता से आवेदन कर सकते हैं अथवा विद्यार्थी सीधे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर आप Online प्रक्रिया के तहत फार्म भर सकते हैं।

फीस जमा करने की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन होगी। पंजाब ओपन स्कूल के मैट्रिकुलेशन और सीनियर सेकेंडरी कोर्सों के लिए विद्यार्थी को बोर्ड द्वारा निर्धारित दाखिला और परीक्षा शुल्क के अलावा कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। Prospectus और पाठ्यक्रम बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर उपलब्ध हैं।

- Advertisement -

News of the Day