नए साल पर ब्रिटेन में अरबों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। लंदन पुलिस एक मकान में घुसकर 1.32 करोड़ अमेरिकी डॉलर (एक अरब रुपये से अधिक) के आभूषण, डिजाइनर हैंडबैग और नकदी लेकर रफूचक्कर हुए चोर की तलाश में जुटी है। ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, मकान के मालिकों की पहचान एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर और पेशे से डेवलपर उनके पति के रूप में हुई है, जो सात दिसंबर को चोरी के समय घर पर नहीं थे। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार हालांकि कर्मचारी घर में थे और घर की रखवाली करने वाली एक महिला का हथियारबंद चोर से आमना-सामना भी हुआ।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिटेक्टिव कांस्टेबल पाउलो रॉबर्ट्स ने सोमवार को चोरी का खुलासा होने के बाद कहा, “हथियारबंद संदिग्ध व्यक्ति मकान में घुसा और अपराध को अंजाम दिया।” मकान से चोरी हुई चीजों में 10.73 कैरेट की हीरे की अंगूठी, सोने, हीरे और नीलम जड़ी एक क्लिप शामिल है। इसके अलावा 16 लाख रुपये से अधिक (1,89,00 अमेरिकी डॉलर) के हैंडबैग भी चोरी हुए हैं।

दोनों युद्धपोतों में महिला अधिकारियों और नाविकों की एक बड़ी संख्या के लिहाज से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जो कि भारतीय नौसेना की अग्रिम पंक्ति की लड़ाकू भूमिकाओं में लैंगिक समावेशन की दिशा में उठाए गए कदमों के अनुरूप है।






ट्रेन समय में बदलाव के मुख्य कारण


साल 2025 की शुरुआत में यूपी के 52 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। इनमें से 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपेश जुनेजा को डीजी पद पर प्रमोट किया गया है। 31 दिसंबर को डीजी सीबीसीआईडी एसएन साबत के रिटायर होने के बाद दीपेश जुनेजा को डीजी पद पर प्रमोट किया गया है।
राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री एवं विधायक को नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इसके अलावा राज्यपाल से आज राजभवन में राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी, राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 अजीत कुमार सिन्हा, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य ने भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने भी सभी लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।