Monday, September 21, 2026
Home Blog Page 138

NATIONAL : आतंकी हमले की धमकी के बाद दिल्ली बीजेपी मुख्यालय की बढ़ी सुरक्षा, DDU मार्ग पर अलर्ट; बंगाल चुनाव से कनेक्शन!

0

दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के केंद्रीय कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था में आतंकी धमकी मिलने के बाद वृद्धि कर दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील इलाके में अतिरिक्त जवान तैनात कर दिए हैं।कार्यालय के आसपास बैरिकेडिंग बढ़ा दी गई है और सीसीटीवी निगरानी को भी सख्त कर दिया गया है। वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि एक कारण यह भी है कि बंगाल में शपथग्रहण के बाद यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि विपक्ष यहां पर प्रदर्शन न कर सके।

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में मिली खुफिया जानकारी में भाजपा कार्यालय को निशाना बनाने की संभावना जताई गई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत सजग हो गईं।आसपास के इलाकों में भी गश्त बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धमकी की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा के सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बल की तैनाती की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में सुरक्षा इनपुट्स के आधार पर आतंकी अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद भाजपा के मुख्यालय और आसपास की सरकारी इमारतों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। एजेंसियों को आशंका है कि डीडीयू मार्ग स्थित कार्यालयों को आत्मघाती हमले, कार बम, गोलीबारी और आईईडी वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि बंगाल में शपथग्रहण को ध्यान में रखकर पुलिस बैरिकेड लगाकर पहले की तुलना में अधिक पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं ताकि विपक्ष यहां प्रदर्शन न कर सके।

NATIONAL : पीएम का आज 3 राज्यों का दौरा:कर्नाटक में PM मोदी ने कहा- सत्ता बदलते ही कांग्रेस ने पुराने सहयोगी DMK की पीठ में छुरा घोंपा

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से तीन राज्यों के दौरे पर हैं। सुबह 11 बजे वे कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंचे। यहां ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। यहां एक ‘ध्यान मंदिर’ का उद्घाटन किया और एक जनसभा को संबोधित किया।तमिलनाडु की राजनीति का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा- कांग्रेस और DMK के बीच पिछले 25-30 साल से करीबी संबंध रहे हैं। DMK ने कई बार कांग्रेस को संकट से बाहर निकाला। 2014 से पहले केंद्र में 10 साल तक चली कांग्रेस सरकार भी DMK के समर्थन की वजह से ही टिकी रही।

DMK ने हर समय कांग्रेस के हित में काम किया, लेकिन जैसे ही सत्ता का समीकरण बदला, कांग्रेस ने पहली ही मौके पर DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया।

3 बजे तेलंगाना रात को गुजरात जाएंगे PM

पीएम दोपहर में 3 बजे के करीब तेलंगाना जाएंगे। हैदराबाद में 9,400 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की नींव रखेंगे। कुछ का इनॉगरेशन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

इसके बाद शाम को पीएम गुजरात जाएंगे, रविवार रात को जामनगर में रुकेंगे। 11 मई को पीएम सुबह लगभग 10.15 बजे सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे। बाद में, वे वडोदरा जाएंगे, जहां ‘सरदारधाम हॉस्टल’ का उद्घाटन करेंगे। यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

BUSINESS : सर्राफा बाजार में कमजोरी का रुख, सोना और चांदी की घटी कीमत

नई दिल्ली, 10 मई (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 290 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 320 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। इसी तरह चांदी की कीमत में आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक की सांकेतिक गिरावट दर्ज की गई है। कीमत में गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,52,350 रुपये से लेकर 1,54,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,39,650 रुपये से लेकर 1,41,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज शुरुआती कारोबार के दौरान 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

साप्ताहिक आधार पर देखें तो पिछले सप्ताह के कारोबार में सोना की कीमत में तेजी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,640 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की मजबूती आ गई। इसी तरह 22 कैरेट सोना साप्ताहिक आधार पर 1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। चांदी के भाव में भी पिछले सप्ताह के कारोबार में तेजी दर्ज की गई। इस तेजी के कारण चांदी पिछले सप्ताह के भाव की तुलना में 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगी हो गई।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,52,500 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,52,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,54,370 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,41,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,39,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,39,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,39,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,39,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,52,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,39,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

ASSAM : भाजपा नीत एनडीए विधायक दल की बैठक में नेता के चुनाव की तैयारी

0

गुवाहाटी, 10 मई (हि.स.)। असम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में आज भाजपा नीत एनडीए गठबंधन की बैठक आयोजित होने जा रही है। बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव होगा। इसके बाद सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।

भाजपा के राष्ट्रीय पर्ववेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा एवं उप पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुवाहाटी पहुंच चुके हैं। वाजपेयी भवन में भाजपा एवं सहयोगी दलों के विधायक लगभग पहुंच चुके हैं। उल्लेखनीय है कि 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 126 सीटों में से 82 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि, सहयोगी पार्टी असम गण परिषद (अगप) 10 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) 10 समेत कुल 102 सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की है।

विधायक दल की बैठक को लेकर भाजपा मुख्यालय में आज उत्सव सरीखा माहौल है। उल्लेखनीय है कि आगामी 12 मई को गुवाहाटी के खानापाड़ा खेल मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं।

NATIONAL : राजस्थान में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, बाड़मेर सबसे गर्म; कई जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

0

जयपुर, 10 मई (हि.स.)। राजस्थान में गर्मी ने अब अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस माापा गया। जैसलमेर में 45 डिग्री और फलोदी में 44.8 डिग्री तापमान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों में हीटवेव का प्रभाव बना हुआ है। अगले दो-तीन दिनों तक पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तेज गर्मी और लू चलने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और बीकानेर जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

राज्य के अन्य गर्म जिलों में चित्तौड़गढ़ 43.8 डिग्री, जोधपुर 43.9 डिग्री, बीकानेर 42.2 डिग्री, उदयपुर 41 डिग्री, जालौर 41.1 डिग्री और श्रीगंगानगर 41 डिग्री सेल्सियस के साथ तेज गर्मी की चपेट में रहे।

वहीं पूर्वी राजस्थान के जिलों में अपेक्षाकृत राहत देखने को मिली। जयपुर, अलवर, दौसा, करौली, सीकर, टोंक और झुंझुनूं के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। जयपुर में दिनभर धूप और उमस बनी रही, हालांकि शाम को चली हल्की हवाओं से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने जयपुर सहित पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 11 और 12 मई को तेज आंधी, बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

अजमेर में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री, कोटा में 40.4 डिग्री, जबकि सीकर के फतेहपुर में 38.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

अलवर में तापमान करीब 38 डिग्री रहा, जहां पिछले दिनों हुई बारिश के कारण गर्मी कुछ हद तक नियंत्रित बनी हुई है। भीषण गर्मी के चलते प्रदेशभर में बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ देखने को मिली। दोपहर के समय लोग घरों में रहने को मजबूर नजर आए, जबकि शाम के समय भी गर्म हवाओं का असर कई शहरों में बना रहा।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। पश्चिमी राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना कम बताई जा रही है, जबकि पूर्वी जिलों में आंधी और हल्की बारिश से आंशिक राहत मिल सकती है।

NATIONAL : उत्तर में भीषण गर्मी, पूर्वोत्तर और दक्षिण में बारिश का कहर; पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम का मिजाज

0

देश में मौसम अलग-अलग जगहों पर अलग रूप दिखा रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी लगातार बढ़ रही है और राजस्थान के जैसलमेर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी अगले तीन दिनों में तापमान तीन से चार डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक ओर उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिण के कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की गतिविधियां तेज होने के संकेत हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले तीन दिनों तक तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि तमिलनाडु, केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी भी उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बना हुआ है, जबकि 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के मौसम को फिर प्रभावित कर सकता है। राजस्थान के जैसलमेर में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की तेज गर्मी का संकेत माना जा रहा है। हाल के दिनों में हुई बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में मौसम कुछ समय के लिए राहतभरा बना हुआ था, लेकिन अब राजधानी में फिर तेज गर्मी लौटने के संकेत हैं।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। इसके कारण दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। डॉक्टरों ने पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है।

बिहार में वज्रपात और भीषण आंधी-तूफान के कारण अलग-अलग जिलों में सात लोगों की जान चली गई। हादसों की जानकारी के अनुसार, वज्रपात की घटनाओं में भोजपुर, पटना, समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण में एक-एक व्यक्ति की जान गई। वहीं आंधी-तूफान और तेज बारिश के दौरान पेड़ गिरने से पटना में दो और वैशाली में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इन घटनाओं पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का अनुग्रह राशि तुरंत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

SPORTS : केकेआर ने लगाया जीत का चौका, दिल्ली को 8 विकेट से हराया; फिन एलन का नाबाद शतक

0

आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली का सामना कोलकाता के साथ हुआ। इस मैच में केकेआर ने एकतरफा अंदाज में दिल्ली को उनके घरेलू मैदान पर 8 विकेट से हरा दिया। केकेआर के लिए फिन एलन ने नाबाद शतकीय पारी खेलकर मैच को पूरी तरह से दिल्ली की मुंह से छीन लिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को उनके घरेलू मैदान पर 8 विकेट से हरा दिया और जीत का चौका लगाया। केकेआर ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी और उसके बाद फिन एलन की नाबाद शतकीय पारी के दम पर दिल्ली को आसानी से हरा दिया। इस मैच में दिल्ली कहीं भी मुकाबले में नजर नहीं आई और ना तो इस टीम की गेंदबाजी और ना ही बल्लेबाजी प्रभावशाली रही।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 51वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन बनाए और केकेआर को जीत के लिए 143 रन का लक्ष्य मिला। केकेआर ने 14.2 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। फिन एलन को उनकी नाबाद शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

केकेआर के खिलाफ केएल राहुल नहीं चले और 23 रन पर आउट हुए जबकि नितिश राणा 8 रन पर ही निपट गए। पथुम निसांका ने 29 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 50 रन पर आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स 2 रन बनाकर आउट हो गए जबकि समीर रिजवी ने 3 रन बनाए। कप्तान अक्षर पटेल ने 22 गेंदों पर 11 रन की पारी खेली। आशुतोष शर्मा 39 रन बनाकर आउट हो गए। केकेआर के लिए अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी ने 2-2 सफलता हासिल की।

दिल्ली के विरुद्ध रहाणे 13 रन पर रन आउट हो गए जबकि अंगकृष रघुवंशी ने सिर्फ एक रन पर अपना विकेट गंवा दिया। फिन एलन ने 32 गेंदों पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया जबकि उन्होंने 47 गेंदों पर छक्का लगाकर ही अपना शतक भी पूरा किया जो उनके आईपीएल करियर का पहला शतक रहा। फिन एलन इस मैच में 100 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि कैमरन ग्रीन भी 33 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली की तरफ से कप्तान अक्षर पटेल को एकमात्र सफलता मिली।

केकेआर ने दिल्ली के खिलाफ मैच में अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। दिल्ली ने अपनी अंतिम ग्यारह में दो बदलाव किए। मुकेश कुमार को टी नटराजन की जगह मौका दिया गया जबकि करुण नायर की जगह विप्रज निगम को शामिल किया गया।

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट प्लेयर- करुण नायर, कुलदीप यादव, टी नटराजन, अभिषेक पोरेल, डेविड मिलर।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट प्लेयर- रमनदीप सिंह, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट।

BUSINESS : SBI Q4 Results: 19,684 करोड़ के मुनाफे के बाद भी औंधे मुंह क्यों गिरा SBI का शेयर?

SBI ने चौथी तिमाही में 19,684 करोड़ रुपये का बंपर मुनाफा कमाया है. हालांकि, यह आंकड़ा बाजार की उम्मीदों से कम रहा, जिसके चलते बैंक के शेयरों में 5 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई. इस झटके के बीच, बैंक ने अपने निवेशकों को राहत देते हुए प्रति शेयर 17.35 रुपये के शानदार डिविडेंड का भी देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे जारी कर दिए हैं. आंकड़ों के लिहाज से बैंक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हजारों करोड़ रुपये की कमाई की है, लेकिन शेयर बाजार के निवेशकों को बैंक का यह प्रदर्शन रास नहीं आया. एक तरफ बैंक का मुनाफा बढ़ा है, तो दूसरी तरफ इसके शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली है. सवाल उठना लाजमी है कि जब बैंक मुनाफे में है, तो शेयर बाजार में ऐसी घबराहट क्यों है?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मार्च तिमाही में अपने स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफे में 5.6 फीसदी का सालाना इजाफा दर्ज किया है. बैंक ने इस दौरान 19,684 करोड़ रुपये का भारी-भरकम नेट प्रॉफिट कमाया है. पहली नजर में यह आंकड़ा बहुत शानदार लगता है, लेकिन शेयर बाजार की नजरें कुछ और ही तलाश रही थीं. रॉयटर्स-एलएसईजी (Reuters-LSEG) के जुटाए गए डेटा के मुताबिक, जानकारों ने अनुमान लगाया था कि बैंक का मुनाफा 20,312 करोड़ रुपये के पार जाएगा. ठीक इसी तरह, बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) यानी ब्याज से होने वाली मुख्य कमाई भी सालाना आधार पर 4.1 फीसदी बढ़कर 44,380 करोड़ रुपये हो गई है, जो पिछले साल इसी अवधि में 42,618 करोड़ रुपये थी. मुनाफा और ब्याज से होने वाली कमाई बढ़ने के बावजूद, यह बाजार के अनुमानों से काफी पीछे रह गई. यही वजह है कि शानदार कमाई के बाद भी दलाल स्ट्रीट पर निराशा का माहौल देखने को मिला.

बाजार की उम्मीदों पर खरा न उतरने का सीधा और तत्काल असर एसबीआई के शेयरों पर पड़ा. कारोबारी सत्र के दौरान एसबीआई का शेयर लगभग 5 फीसदी टूटकर 1,037.5 रुपये के स्तर पर आ गया. शेयर बाजार में इस तेज गिरावट से उन निवेशकों को जरूर झटका लगा है, जो नतीजों के बाद बड़े उछाल की उम्मीद लगाए बैठे थे. हालांकि, बैंक ने अपने शेयरधारकों को खुश करने के लिए एक बड़ा ऐलान भी किया है. एसबीआई के बोर्ड ने प्रति शेयर 17.35 रुपये का शानदार डिविडेंड (लाभांश) देने की घोषणा की है. जो भी निवेशक 16 मई 2026 तक इस शेयर को अपने पोर्टफोलियो में होल्ड करेंगे, वे इस डिविडेंड के हकदार होंगे. बैंक 4 जून 2026 को शेयरधारकों के बैंक खातों में इस डिविडेंड का भुगतान कर देगा. यह उन लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है जो बैंक के साथ लंबी अवधि से जुड़े हैं.

किसी भी बैंक की सेहत इस बात से तय होती है कि उसके दिए गए कर्ज कितने सुरक्षित हैं और एसेट क्वालिटी कैसी है. इस मोर्चे पर एसबीआई ने शानदार काम किया है. बैंक का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (GNPA) यानी फंसा हुआ कर्ज पिछली तिमाही के 1.57 फीसदी से घटकर 1.49 फीसदी पर आ गया है. वहीं, नेट एनपीए 0.39 फीसदी पर स्थिर रहा. रुपयों में बात करें तो ग्रॉस एनपीए घटकर 73,452.5 करोड़ रुपये रह गया है, हालांकि नेट एनपीए में मामूली बढ़त देखी गई है और यह 18,830 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

बैंक के मुनाफे को सहारा देने में एक बड़ा हाथ ‘प्रोविजनिंग’ का रहा है. बैंक ने इस तिमाही में प्रोविजनिंग के तौर पर महज 2,872 करोड़ रुपये रखे हैं, जो पिछले साल इसी समय 6,441 करोड़ रुपये थे. लेकिन बैंक के लिए सब कुछ अच्छा नहीं रहा. एसबीआई की ट्रेजरी ऑपरेशंस से होने वाली कमाई में भारी गिरावट आई है. यह पिछले साल के 8,991 करोड़ रुपये से लुढ़ककर सीधे 1,259 करोड़ रुपये पर आ गई है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉन्ड यील्ड बढ़ने की वजह से बैंकों के पास मौजूद बॉन्ड की वैल्यू कम हो जाती है, जिसका सीधा असर एसबीआई की ट्रेजरी आय पर पड़ा है. इसके अलावा बैंक की अन्य आय भी करीब 29 फीसदी गिरकर 17,314 करोड़ रुपये रह गई है.

WORLD : भारत-PAK संघर्ष में चीन का कबूलनामा: नापाक साजिशों में दिया था साथ; बीजिंग ने ऑन-साइट सैन्य सपोर्ट की मानी बात

चीन ने पहली बार स्वीकार किया है कि उसने भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को ऑन-साइट तकनीकी सहायता दी थी। इस खुलासे के बाद क्षेत्रीय तनाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है।चीन ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि उसने पिछले साल भारत के साथ चार दिवसीय संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को ऑन-साइट तकनीकी सहायता प्रदान की थी। यह खुलासा चीनी सरकारी मीडिया रिपोर्टों में सामने आया है, जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई बहस शुरू हो गई है।

चीन के राज्य प्रसारक CCTV ने गुरुवार को एक इंटरव्यू प्रसारित किया, जिसमें एयरोस्पेस इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ऑफ चाइना (AVIC) के चेंगदू एयरक्राफ्ट डिजाइन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के इंजीनियर झांग हेंग ने इस दौरान पाकिस्तान को दी गई सहायता का जिक्र किया।रिपोर्ट के अनुसार, झांग हेंग ने कहा कि उन्होंने पिछले साल मई में चार दिवसीय युद्ध के दौरान पाकिस्तान को तकनीकी सहायता प्रदान की थी। पाकिस्तान की वायुसेना के पास चीन में निर्मित J-10CE फाइटर जेट्स का बेड़ा मौजूद है, जिन्हें AVIC की एक सहायक कंपनी द्वारा विकसित किया गया है।

सीसीटीवी को दिए गए बयान में झांग हेंग ने बताया कि सपोर्ट बेस पर हालात बेहद चुनौतीपूर्ण थे। उन्होंने कहा कि लगातार फाइटर जेट्स की आवाज और एयर-रेड सायरन के बीच काम करना मानसिक और शारीरिक रूप से काफी कठिन था। उन्होंने यह भी कहा कि वहां का तापमान मई के महीने में ही 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था, जिससे स्थिति और भी कठिन हो गई थी।

झांग ने कहा कि उनकी टीम का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना था कि उपकरण अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करें और बेहतर प्रदर्शन दें। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ J-10CE विमान की क्षमता का प्रदर्शन नहीं था, बल्कि एक मजबूत कार्य संबंध और साझेदारी का भी प्रतीक था, जो उनके सहयोग के दौरान विकसित हुआ।

WORLD : यूएई पर फिर हमला: मिसाइल और ड्रोन हमले में 3 लोग घायल, अमेरिका-ईरान युद्ध में नवीनतम तनाव

8 मई को, संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान के हमले का जवाब देने के लिए अपनी वायु रक्षा प्रणालियों को सक्रिय कर दिया। यूएई रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि वायु रक्षा प्रणाली ने दो बैलिस्टिक मिसाइलों और तीन अज्ञात हवाई वाहनों (यूएवी) को मार गिराया।

रक्षा अभियानों के परिणामस्वरूप तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। ईरान 28 फरवरी से ही संयुक्त अरब अमीरात को निशाना बना रहा है, और तब से देश की रक्षा प्रणाली ने कुल 551 बैलिस्टिक मिसाइलें, 29 क्रूज मिसाइलें और 2,263 हवाई विमानन (यूएवी) को नाकाम किया है।

संयुक्त अरब अमीरात के आधिकारिक बयान के अनुसार, तीन और लोग घायल हो गए, जिससे घायलों की कुल संख्या 230 हो गई है, जिनमें विभिन्न राष्ट्रीयताओं के व्यक्ति शामिल हैं।ईरानी हमलों की शुरुआत से लेकर अब तक, सशस्त्र बलों के साथ अनुबंधित एक मोरक्को नागरिक की मौत के अलावा, शहीदों की कुल संख्या दो हो गई हबयान में आगे कहा गया है, “विभिन्न राष्ट्रीयताओं के नागरिकों की कुल संख्या 10 है।”

रक्षा मंत्रालय ने यह भी दोहराया कि वह किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उसने कहा कि देश की सुरक्षा को कमजोर करने के उद्देश्य से किए गए किसी भी प्रयास का वह दृढ़ता से मुकाबला करेगा।बयान में आगे कहा गया है कि मंत्रालय देश की संप्रभुता, सुरक्षा और स्थिरता की रक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उसके हितों और राष्ट्रीय क्षमताओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

इस संघर्ष में घायलों की कुल संख्या बढ़कर 230 हो गई है। इनमें कई राष्ट्रीयताओं के नागरिक शामिल हैं, जिनमें अमीराती, मिस्रवासी, सूडानी, इथियोपियाई, फिलिपिनो, पाकिस्तानी, ईरानी, ​​भारतीय, बांग्लादेशी, श्रीलंकाई और अन्य शामिल हैं।देश ने मौजूदा संघर्ष में तीन मौतों की पुष्टि की है, जिनमें सशस्त्र बलों के साथ अनुबंधित एक मोरक्को नागरिक भी शामिल है। इस प्रकार, मरने वाले नागरिकों की कुल संख्या 10 है। मृतकों में पाकिस्तानी, नेपाली, बांग्लादेशी, फिलिस्तीनी, भारतीय और मिस्र के नागरिक शामिल हैं।

- Advertisement -

News of the Day