पंजाब के किसानों की ओर से एमएसपी की गारंटी समेत अन्य मांगों को लेकर दिए जा रहे धरने के बीच अब अन्य प्रदेशों के किसान भी एकजुट होने शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में किसान संगठनों ने 4 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर की किसान महापंचायत बुलाई है। महापंचायत को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) हरियाणा ने किसानों को एकजुट करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। इस किसान महापंचायत में बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह और देशभर के कई अन्य किसान नेताओं के जुटने का दावा किया जा रहा है। पंजाब से भी बड़ी संख्या में किसानों इसमें शामिल हो सकते हैंष

किसानों को एकजुट करने में जुटा बीकेयू
महापंचायत को लेकर एसकेएम के सदस्य भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने भी अपनी भूमिका निभाने में जुटा हुआ है। एक दिन पहले ही बीकेयू ने करनाल में भी बैठक की थी, जिसमें संगठन के तीन जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए थे। बीकेयू हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने किसानों की अधूरी मांगों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सरकार ने एक्शन में देरी जारी रखी तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में किसानों ने हरियाणा में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 24 फसलों की खरीद के सरकार के दावों को खारिज किया। रतन मान ने ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी को झूठे बयान देने की जगह एमएसपी कानून के लिए केंद्र सरकार से गारंटी पत्र प्राप्त करना चाहिए। रतन मान ने आगे कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों के मुद्दों को अनदेखा कर रही है और वे देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर हैं। मान ने अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जताई।





ट्रूडो ने अपने ट्वीट में लिखा, “देशभर में काउंटडाउन शुरू हो गया है। चाहे आप घर पर हों या विदेश में, 2025 नए अवसरों और चुनौतियों के साथ आएगा, लेकिन एक बात जो हम जानते हैं, वह यह है कि हमारा देश मजबूत और आज़ाद है, और हमें इसे अपना घर कहने पर गर्व है। हैप्पी न्यू ईयर कनाडा (Happy New Year Canada)।” इस ट्वीट में उनका संदेश साफ था कि कनाडा एक स्वतंत्र देश है और उसकी संप्रभुता को लेकर किसी तरह का कोई समझौता नहीं होगा। हाल ही में, ट्रंप ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ फ्लोरिडा स्थित अपने आवास मार-ए-लागो में एक डिनर के दौरान एक मजाकिया टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनने का प्रस्ताव दिया था। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस डिनर की तस्वीर साझा करते हुए ट्रूडो को “कनाडा का प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि गवर्नर” कहा था।


मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिटेक्टिव कांस्टेबल पाउलो रॉबर्ट्स ने सोमवार को चोरी का खुलासा होने के बाद कहा, “हथियारबंद संदिग्ध व्यक्ति मकान में घुसा और अपराध को अंजाम दिया।” मकान से चोरी हुई चीजों में 10.73 कैरेट की हीरे की अंगूठी, सोने, हीरे और नीलम जड़ी एक क्लिप शामिल है। इसके अलावा 16 लाख रुपये से अधिक (1,89,00 अमेरिकी डॉलर) के हैंडबैग भी चोरी हुए हैं।
दोनों युद्धपोतों में महिला अधिकारियों और नाविकों की एक बड़ी संख्या के लिहाज से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जो कि भारतीय नौसेना की अग्रिम पंक्ति की लड़ाकू भूमिकाओं में लैंगिक समावेशन की दिशा में उठाए गए कदमों के अनुरूप है।
