NATIONAL : जिम में लगी भीषण आग, छत पर फंसे 5 लोगों को दमकल ने बचाया; रेस्क्यू में CFO भी घायल

0
23

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के जिम में अचानक भीषण आग लगने से पांच लोग छत पर फंस गए। दमकल टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि रेस्क्यू के दौरान CFO भी घायल हो गए।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1 में गुरुवार सुबह एक जिम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग दूसरी मंजिल पर लगी और देखते ही देखते अंदर धुआं भर गया। हालात ऐसे हो गए कि जिम में मौजूद पांच लोग बाहर नहीं निकल पाए और छत पर फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यह घटना ऐस सिटी के पास बने एक फिटनेस जिम की है। आग की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम वहां पहुंच गई। गौतमबुद्धनगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

मौके पर पहुंची दमकल टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती आग से ज्यादा जिम के अंदर भरा धुआं था। धुआं इतना ज्यादा था कि बिना सुरक्षा उपकरण के अंदर जाना मुश्किल था। इसके बाद दमकलकर्मी बीए सेट पहनकर अंदर दाखिल हुए।

इसी दौरान पता चला कि पांच लोग छत की तरफ फंसे हुए हैं। दमकलकर्मियों ने सावधानी से उन्हें बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। कुछ देर की मशक्कत के बाद सभी पांच लोगों को सुरक्षित नीचे लाया गया।

क्रेन से तोड़े गए शीशे, फिर निकला धुआं
जिम के अंदर धुआं कम करने के लिए दमकल टीम ने क्रेन की मदद ली। जिम के शीशे तोड़े गए, जिससे अंदर जमा धुआं बाहर निकल सके। इसके बाद फायरकर्मियों के लिए आग बुझाने का काम कुछ आसान हुआ।आग पर काबू पाने के लिए करीब पांच दमकल गाड़ियों को लगाया गया। काफी देर तक चले ऑपरेशन के बाद आग पूरी तरह बुझा दी गई।

लोगों को बचाते समय CFO भी घायल
रेस्क्यू और वेंटिलेशन के दौरान गौतमबुद्धनगर के CFO को भी चोट लग गई। बताया जा रहा है कि शीशा तोड़ने और बचाव अभियान के दौरान उन्हें सामान्य चोट आई। हालांकि उनकी हालत को लेकर किसी गंभीर खतरे की बात सामने नहीं आई है।घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।

आग की वजह अभी साफ नहीं
फिलहाल आग किस वजह से लगी, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। यह भी देखा जा रहा है कि आग लगने के समय जिम में सुरक्षा के क्या इंतजाम थे। घटना में राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि धुआं भरने के बावजूद छत पर फंसे पांचों लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। अगर रेस्क्यू में थोड़ी भी देरी होती तो हादसा और गंभीर हो सकता था।

आग की वजह अभी साफ नहीं
फिलहाल आग किस वजह से लगी, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। यह भी देखा जा रहा है कि आग लगने के समय जिम में सुरक्षा के क्या इंतजाम थे। घटना में राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि धुआं भरने के बावजूद छत पर फंसे पांचों लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। अगर रेस्क्यू में थोड़ी भी देरी होती तो हादसा और गंभीर हो सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here