Friday, April 3, 2026
Home Blog Page 152

NATIONAL : घर में अकेली थी 19 साल की बीमार साली, जीजा ने तोड़ी रिश्तों की सारी हदें… सास के आते ही फरार

0

ग्वालियर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. इलाज के लिए मायके आई साली को अकेला पाकर उसी के जीजा ने भरोसे को तार-तार कर दिया. आरोपी जीजा ने फोन कर पहले युवती के घर में अकेले होने की पुष्टि की और फिर कुछ ही देर में घर पहुंच गया. दरवाजा बंद कर आरोपी ने जबरन रेप की वारदात को अंजाम दिया.

ग्वालियर में बीमारी का इलाज कराने के लिए मायके आई साली को अकेला देखकर जीजा ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी वारदात को अंजाम दे रहा था कि तभी युवती की मां वहां पर आ गई और आरोपी धमकी देकर भाग गया. घटना का शिकार युवती थाने पहुंची और मामले की शिकायत की. वहीं पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

दरअसल, ग्वालियर के थाटीपुर थाना इलाके के 60 फुटा रोड निवासी 19 साल की युवती का विवाह कंपू इलाके में हुआ था. कुछ दिनों से युवती का स्वास्थ्य खराब चल रहा था तो वह मायके में इलाज करने आ गई थी.

युवती की बातचीत उसके फुफेरी बहन के पति धर्मवीर से होती थी. इसी बीच युवती एक दिन घर पर अकेली थी और मां-भाई किसी काम से बाहर गए हुए थे. तभी उसके जीजा धर्मवीर का कॉल उसके पास आया और बातचीत में जब उसे पता चला कि युवती घर पर अकेली है तो उसने कॉल काट दिया और कुछ ही देर बाद ही उसके घर पर आ धमका.अंदर आते ही जीजा ने दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ जबरन गलत काम किया. इसी बीच पीडि़ता की मां वहां पर आ गई और उन्हें देखते ही आरोपी धमकी देकर वहां से भाग निकला.

वारदात की शिकार युवती ने मामले की जानकारी पति को दी और पति को लेकर थाने पहुंची. युवती की शिकायत पर आरोपी जीजा के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया. साथ ही आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.ASP जयराज कुबेर ने बताया, पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ENTERTAINMENT : ‘खाना-पीना छोड़ा-सेट पर हुई बेहोश’, वजन घटाने के लिए 21 साल की एक्ट्रेस ने खुद पर किए जुल्म!

टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर छोटी उम्र से ही बढ़े वजन की समस्या से जूझ रही हैं. उन्हें वजन को लेकर लोगों से काफी ताने भी सुनने को मिलते हैं. अब एक्ट्रेस ने बताया कि वजन घटाने के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है. मगर फिर भी कुछ काम नहीं आया.

21 साल की अशनूर कौर बिग बॉस के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. करियर में वो काफी अच्छा कर रही हैं. मगर अशनूर को अक्सर बॉडीशेमिंग का सामना करना पड़ता है. बिग बॉस में भी उनके वजन का काफी मजाक उड़ा था. अब एक्ट्रेस ने बॉडीशेमिंग पर चुप्पी तोड़ी है. अशनूर ने सोहा अली खान के पॉडकास्ट में बॉडीशेमिंग पर कहा- इसकी शुरुआत मेंटली होती है. आपके अंदर ट्रॉमा बैठ जाता है. इसलिए खुद के साथ आसान रहो. शांति में रहो.

अशनूर ने आगे कहा कि आप चाहे कितने भी फिटनेस ट्रेंड या डाइट फॉलो कर लें. मगर कॉन्फिडेंस अंदर से ही आता है. अशनूर बोलीं- मैंने सबकुछ ट्राई किया है. मैं वॉटर डाइट, कीटो डाइट पर भी रही हूं. कई तरह के वर्कआउट किए. कई ट्रेनर्स से ट्रेनिंग ली. लेकिन किसी चीज ने काम नहीं किया. अशनूर से जब पूछा गया कि क्या वो इस दौरान अपने साथ काइंड थीं, तो उन्होंने कहा- मैं खुद के साथ बहुत सख्त थी. कई बार तो मैं सेट पर बेहोश तक हो गई थी, क्योंकि मैं ठीक से खा-पी नहीं कर रही थी.

अशनूर ने कहा कि एक दोस्त ने उन्हें ब्लड टेस्ट कराने की सलाह दी थी, जिसकी रिपोर्ट नॉर्मल आई थी. फिर एक दूसरे दोस्त ने उन्हें हार्मोनल इश्यू की जांच कराने को कहा. अशनूर ने बताया- तब मुझे पता चला कि मेरे हार्मोन्स में कुछ गड़बड़ थी, जिसकी वजह से मेरा वजन एक जगह रुक गया था (वजन बढ़ नहीं रहा था और न कम हो रहा था). उन्होंने आगे कहा कि हार्मोनल असंतुलन की वजह से वजन कम करना बहुत मुश्किल होता है.

इससे पहले बिग बॉस 19 में भी अशनूर ने बॉडी इमेज को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि वो टीनएजर के टाइम से ही वो बढ़े वजन की समस्या से जूझ रही हैं. एक्ट्रेस बोली थीं- ये मेरी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा रहा है. एक टीनएजर के तौर पर मैंने बॉडी इमेज इश्यूज का सामना किया है. ये बताते हुए अशनूर इमोशनल भी हो गई थीं.

MAHARASHTRA : प्राइवेट स्कूल वैन में 4 साल की बच्ची से छेड़छाड़, बदलापुर में आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

0

महाराष्ट्र के बदलापुर में एक प्राइवेट स्कूल वैन के ड्राइवर पर चार साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कल्याण कोर्ट में पेश किया, जहां उसे 27 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. जांच में वैन के नियमों के उल्लंघन की भी पुष्टि हुई है, जिस पर आरटीओ ने जुर्माना लगाया.महाराष्ट्र के बदलापुर से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक निजी इंग्लिश स्कूल में पढ़ने वाली प्री-प्राइमरी की चार साल की बच्ची के साथ स्कूल वैन के ड्राइवर द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है. शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया.

वहीं, आरोपी को कल्याण कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 27 जनवरी तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है. कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस रिमांड मंजूर की है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं, इसी वजह से आरोपी को रिमांड पर लिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.

घटना की खबर फैलते ही इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला. गुस्साए लोगों ने स्कूल वैन में तोड़फोड़ भी की. जांच के दौरान एक और गंभीर लापरवाही सामने आई. जिस स्कूल वैन से बच्चों को ले जाया जा रहा था, वह प्राइवेट नंबर प्लेट पर चल रही थी.आरटीओ नियमों के अनुसार स्कूल बच्चों को ले जाने वाले वाहनों के लिए पीली नंबर प्लेट और टी-परमिट जरूरी होता है. नियमों के उल्लंघन पर आरटीओ ने कार्रवाई करते हुए 24 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है.

गौरतलब है कि अगस्त 2024 में इसी बदलापुर में एक चार साल की बच्ची के साथ स्कूल कर्मचारी अक्षय शिंदे ने दरिंदगी की थी. उस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था. बाद में आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था. इतनी बड़ी घटना के बाद भी स्कूल वैन में दोबारा ऐसी वारदात सामने आना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है.

विक्टिम के वकील एमडी पांडे ने इसे पोक्सो का गंभीर मामला बताया है. वहीं समाजसेविका संगीता चेंदावरकर ने शिक्षण विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्कूलों और अवैध स्कूल वैन की जांच जरूरी है.बदलापुर के एसीपी शैलेश काले ने बताया कि बच्ची के साथ अत्याचार का मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी गिरफ्तार है और बच्ची की मेडिकल जांच कराई जा रही है. यह घटना स्कूल वैन में हुई है, वैन प्राइवेट थी और स्कूल से एग्रीमेंट में थी, जिसकी जांच की जा रही है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने दोपहर ढाई बजे के आसपास बच्ची के साथ गलत हरकत की. फिलहाल स्कूल प्रबंधन, आरटीओ और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है.

BIHAR : शादी तय होते ही युवक ने गर्लफ्रेंड को भेजे अश्लील वीडियो, लड़की पहुंच गई थाने

0

समस्तीपुर में एक युवती ने प्रेमी पर नशीला पदार्थ देकर अश्लील वीडियो बनाने और फिर सालों तक ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि शादी तय होने पर आरोपी ने वीडियो भेजकर रिश्ता तुड़वाने की कोशिश की. फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर तस्वीरें अपलोड की गईं. युवती ने महिला थाना और साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस जांच कर रही है.प्रेम, भरोसा और रिश्ते की आड़ में जबरन ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला बिहार के समस्तीपुर से सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि प्रेमी ने पहले नशीला पदार्थ देकर उसका अश्लील वीडियो बनाया, फिर सालों तक उसे ब्लैकमेल करता रहा. अब जब उसकी शादी तय हुई तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर रिश्ता तुड़वाने की कोशिश की. परेशान होकर पीड़िता महिला थाना पहुंची है और न्याय की गुहार लगाई है.

पीड़िता के अनुसार, वह कल्याणपुर क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ती थी. इसी दौरान साल 2021 में उसी इलाके के एक युवक से उसकी दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई. कुछ समय तक दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही, लेकिन पीड़िता का आरोप है कि युवक ने जन्मदिन पार्टी के बहाने उसे बुलाया और ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. इसके बाद उसकी जानकारी के बिना आपत्तिजनक वीडियो बना लिया गया.

पीड़िता का कहना है कि इसी वीडियो के आधार पर युवक उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा. वह धमकी देता था कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. डर और लोक-लाज के कारण युवती लंबे समय तक चुप रही.मामला तब और गंभीर हो गया जब आरोपी ने युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उस पर फोटो और वीडियो अपलोड करने शुरू कर दिए. पीड़िता कई बार आरोपी से अनुरोध करती रही कि वह यह सब बंद कर दे, यहां तक कि उसने युवक की बहन से भी गुहार लगाई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ.

पीड़िता का आरोप है कि जब उसकी शादी तय हुई, तो आरोपी ने लड़के वालों को अश्लील वीडियो भेज दिए और धमकियां देने लगा, जिससे उसका रिश्ता खतरे में पड़ गया. उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अब जान से मारने की धमकी दे रहा है.दूसरी ओर,आरोपी युवक की तरफ से युवती पर 20 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया गया है, जबकि पीड़िता का कहना है कि आरोपी और उसके परिजन ही उससे पैसे की मांग कर रहे थे.

NATIONAL : चार साल की बेटी 50 तक गिनती नहीं लिख पाई… पिता ने गुस्से में इतना पीटा कि हो गई मौत

0

फरीदाबाद में दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पिता अपनी 4 साल की बेटी को घर पर पढ़ा रहा था. बेटी 50 तक गिनती नहीं लिख पाई, बस इसी बात को लेकर पिता बौखला गया. उसने बच्ची को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मृतक बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.फरीदाबाद के झाड़सेंतली गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां मात्र चार साल की बच्ची की जान उसके ही पिता की पिटाई के कारण चली गई. दरअसल, बच्ची 50 तक गिनती नहीं लिख पाई थी, इसी से पिता बौखला गया और उसने बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. पुलिस ने मृतक बच्ची की मां की शिकायत पर पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

फरीदाबाद सेक्टर 58 थाना प्रभारी आजाद सिंह ने बताया कि सोनभद्र के खरंटिया गांव का रहने वाला कृष्णा और उसकी पत्नी कई साल से फरीदाबाद के झाड़सेंतली गांव में किराए पर रहते हैं. दोनों एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं. उनके तीन बच्चे हैं, जिसमें 7 साल का बेटा, चार साल की बेटी, जिसकी मौत हो चुकी है और 2 साल की छोटी बेटी है. पति नाइट शिफ्ट में, जबकि पत्नी दिन में नौकरी करती है.

कृष्णा दिन में घर पर रहकर बच्चों को संभालता था. 21 जनवरी को कृष्णा घर पर अपनी चार साल की बेटी को पढ़ा रहा था. उसने बच्ची को 50 तक गिनती लिखने के लिए कहा, लेकिन जब बच्ची नहीं लिख पाई तो गुस्से में आकर उसने बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया.

का कहना है कि आरोपी कृष्णा ने पत्नी से कहा कि बेटी खेलते हुए सीढ़ियों से गिर गई, इसी के बाद कृष्णा उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचा. वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. कृष्णा ने अपनी पत्नी को कॉल करके बुलाया और कहा कि बच्ची खेलते हुए सीढ़ियों से गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई.

बच्ची के शरीर पर निशान देखकर उसकी पत्नी को शक हुआ, जिसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. जब पिता से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधा पर कृष्णा को हिरासत में ले लियाके सामने आरोपी ने कहा कि बेटी स्कूल नहीं जाती थी, इसलिए घर पर ही वह पढ़ाता था. गिनती न लिख पाने के कारण गुस्से में उसने बेटी की बहुत ज्यादा पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

RASHIFAL : आज का राशिफल

0

मेष*
आज नए अवसर मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है।
वृषभ
परिवार में सामंजस्य रहेगा। धन लाभ के योग हैं। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है।
मिथुन
संवाद कौशल आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएँ सफल होंगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
कर्क
घर-परिवार में शांति रहेगी। भावुक निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
सिंह
आज आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। नौकरी व व्यापार में तरक्की के संकेत हैं। किसी पुराने काम से लाभ मिल सकता है।
कन्या
कामकाज में सावधानी रखें। अनावश्यक खर्चों से बचें। किसी सलाहकार की मदद से लाभ होगा।


तुला
मान-सम्मान बढ़ेगा। साझेदारी में काम करने से लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
वृश्चिक
आज गोपनीय कार्यों में सावधानी रखें। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत टालें। परिवार से सहयोग मिलेगा।
धनु
यात्रा के योग बन रहे हैं। उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं। विवादों से दूर रहें।
मकर
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिश्रम का फल मिलेगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।
कुंभ
आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। अचानक धन लाभ संभव है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
मीन
आज चिंताएँ कम होंगी। कामकाज में तेजी आएगी। प्रेम और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

BUSINESS : MCX पर सोना-चांदी रिकॉर्ड हाई पर, गोल्ड ईटीएफ में बंपर निवेश से सोना 1.59 लाख के पार, चांदी भी चमकी

0

भारतीय कमोडिटी बाजार में शुक्रवार के कारोबारी दिन सोना और चांदी जैसे बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. बीते दिन गिरावट के बाद आज दोनों धातुओं में मजबूती लौट आई है. जिससे निवेशकों और खरीदारों की नजरें बाजार पर टिकी हुई हैं.

डॉलर की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते कीमतों को समर्थन मिला है. बाजार खुलते ही सोना बढ़कर 1,58,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था. जबकि चांदी 3,36,114 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है. आइए जानते हैं, कमोडिटी बाजार में सोना-चांदी का हाल…

सोना-चांदी का ताजा रेट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोपहर करीब 12:35 बजे 5 फरवरी 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड वायदा 1,57,772 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ट्रेड कर रहा था. कारोबारी दिन के दौरान सोना ने 1,59,226 रुपये का हाई लेवल छूआ था. वहीं 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर वायदा 3,39,927 रुपये के हाई लेवल के आंकड़े पर पहुंच गया था.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोना और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है. कॉमेक्स पर गोल्ड का भाव बढ़कर 4,951.30 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है, जबकि चांदी 98.790 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है. सुबह के समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 4,964.00 डॉलर प्रति औंस और चांदी 96.505 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर थी. इसके बाद दोनों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है.

क्या है इस तेजी की वजह?

ग्रीनलैंड और अमेरिका के बीच चल रहे विवाद पर राष्ट्रपति ट्रंप के बयान के बाद कल कमोडिटी बाजार में गिरावट देखने को मिली थी. हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर बढ़ते दबाव, अंतरराष्ट्रीय तनाव और कमजोर डॉलर की वजह से निवेशकों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई हैं.

जिसके कारण वे सेफ निवेश विकल्पों की ओर आकर्षित हो रहे हैं. यह बदलाव उन्हें सोना-चांदी जैसी सुरक्षित असेट्स की ओर धकेल रहा है. जिससे इन बहुमूल्य धातुओं को सपोर्ट मिल रहा है.

निवेश पर विशेषज्ञ का राय

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने 21 जनवरी कहा था कि, निवेशकों के रुझान में अब बदलाव नजर आने लगा है. साल 2026 की शुरुआत से अब तक ग्लोबल सिल्वर ETF से 30 लाख औंस से ज्यादा की निकासी हो चुकी है. जबकि कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं.

वहीं, इसके मुकाबले ग्लोबल गोल्ड ईटीएफ में लगातार निवेश आ रहा है. जिससे यह पता चलता है कि निवेशक जोखिम लेने की जगह पर सेफ निवेश विकल्प की ओर आकर्षित हो रहे हैं

NATIONAL : छत्तीसगढ़ जनसंपर्क बना लूट का अड्डा, ‘लाइमलाइट कॉर्प’ को नौ महीने में 3 करोड़ 93 लाख 81 हजार रुपये का भुगतान!

0

छत्तीसगढ़ में विष्णु का जंगलराज चल रहा है। दिल्ली द्वारा रिमोट से चलाई जा रही छत्तीसगढ़ सरकार में लूट का परनाला बह रहा है। आपका कहीं भी लिंक जुगाड़ है तो आप लूट के परनाले में अपना हिस्सा सुरक्षित अपने अकाउंट में पा सकते हैं। खासकर जनसंपर्क विभाग तो भ्रष्टाचार, सिफारिश और सेटिंग-गेटिंग का सबसे बड़ा स्थल बन चुका है।

लाइमलाइट कॉर्प नामक एक एजेंसी को भुगतान का विवरण देख लीजिए। विष्णु राज का करप्शन दिख जाएगा। लाइमलाइट की के यूट्यूब चैनल पर सिर्फ 139 सब्सक्राइबर और 57 वीडियो हैं। ये प्रोडक्शन हाऊस है और सरकारी वीडियो बनाती है। मजेदार तो ये कि यही एजेंसी पिछली सरकार में भी काम कर रही थी। कांग्रेस वाली बघेल सरकार में भी यही बनाता था सरकारी वीडियो। मालिक का नाम गुरप्रीत सलूजा है जिसका काम हर सरकार में फिट है। सरकारें बदलती रहती है पर काम यही करेंगे।

आरटीआई के जरिए सामने आई जानकारी ने छत्तीसगढ़ सरकार के जनसंपर्क विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दस्तावेज़ों के मुताबिक, सेक्टर-19, नॉर्थ ब्लॉक, अटल नगर नवा रायपुर स्थित जनसंपर्क कार्यालय द्वारा निजी एजेंसी “लाइमलाइट कॉर्प” को 1 अप्रैल 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच कुल 3 करोड़ 93 लाख 81 हजार 300 रुपये का भुगतान किया गया है। यह भुगतान अलग-अलग तिथियों में कई किश्तों के रूप में किया गया, जिनमें कुछ भुगतान 20 से 60 लाख रुपये तक के हैं।

आरटीआई से प्राप्त आधिकारिक भुगतान विवरण के अनुसार, 18 अप्रैल 2024 से लेकर 12 दिसंबर 2024 तक लगातार “लाइमलाइट कॉर्प” को रकम दी जाती रही। केवल 30 अगस्त 2024 को ही 60 लाख 70 हजार 500 रुपये का एकमुश्त भुगतान किया गया, जबकि 12 दिसंबर 2024 को एक ही दिन में 44 लाख 51 हजार 700 रुपये समेत तीन अलग-अलग भुगतान दर्ज हैं। कुल मिलाकर नौ महीनों में लगभग चार करोड़ रुपये का भुगतान यह दर्शाता है कि एजेंसी को जनसंपर्क विभाग से बड़ा और निरंतर काम मिला।

सबसे अहम सवाल यह है कि आखिर “लाइमलाइट कॉर्प” ऐसा कौन-सा असाधारण कार्य कर रही है, जिसके लिए उसे सार्वजनिक धन से करीब चार करोड़ रुपये दिए गए। जब एजेंसी की डिजिटल मौजूदगी पर नजर डाली जाती है तो तस्वीर बेहद कमजोर दिखाई देती है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, लाइमलाइट कॉर्प का यूट्यूब चैनल महज 139 सब्सक्राइबर और लगभग 57 वीडियो तक सीमित है। न तो इसका कोई बड़ा डिजिटल प्रभाव दिखता है और न ही ऐसा कोई व्यापक जनसंपर्क अभियान, जो करोड़ों रुपये के भुगतान को सहज रूप से उचित ठहरा सके।

जनसंपर्क विभाग का दायित्व सरकार की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या विभाग ने भुगतान से पहले एजेंसी के काम, पहुंच और प्रभाव का कोई ठोस मूल्यांकन किया था। अगर किया गया था तो उसका आधार क्या था, और अगर नहीं किया गया तो सार्वजनिक धन के उपयोग में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई।

यह भी उल्लेखनीय है कि यह भुगतान सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत मांगी गई जानकारी से सामने आया है। यानी यदि आरटीआई न लगाई जाती, तो संभव है कि यह पूरा मामला सार्वजनिक चर्चा में ही न आता। ऐसे में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर भी सरकार और जनसंपर्क विभाग की भूमिका सवालों के घेरे में है।

अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जनसंपर्क विभाग और राज्य सरकार इस भुगतान पर क्या सफाई देती है। क्या “लाइमलाइट कॉर्प” द्वारा किए गए कार्यों का कोई विस्तृत ब्यौरा सार्वजनिक किया जाएगा, या फिर यह मामला भी अन्य सवालों की तरह फाइलों में दबा दिया जाएगा। फिलहाल आरटीआई से उजागर हुआ यह भुगतान विवरण छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन चुका है और आने वाले दिनों में इस पर जवाबदेही की मांग और तेज होने की संभावना है।

SPORTS : टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश का यू-टर्न? ICC से लगाई आखिरी गुहार; BCB इस शर्त के साथ खेलने को तैयार

0

बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बहिष्कार का फैसला लेना भारी पड़ेगा, ये बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) भी जानता है और इसलिए तो उन्होंने टूर्नामेंट में खेलने की एक और कोशिश में आईसीसी को एक और पत्र लिखा है. बीसीबी ने अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की आखिरी कोशिश में आईसीसी की इंडिपेंडेंट डिस्प्यूट रेजोल्यूशन कमेटी (DRC) से दखल देने की मांग की है.

बीसीबी ने ये कदम तब उठाया जब बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप भारत में खेलने से साफ मना कर दिया. इससे पहले बोर्ड ने आईसीसी से अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की थी. आईसीसी ने सुरक्षा पुख्ता होने और टूर्नामेंट पर लॉजिस्टिकल के असर का हवाला देते हुए बीसीबी की मांग को खारिज कर दिया था. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पीछे हटने के बजाय, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के कानूनी ढांचे के जरिए इस फैसले को चुनौती दी है.

डिस्प्यूट रेजोल्यूशन कमेटी क्या है?

आईसीसी की डिस्प्यूट रेजोल्यूशन कमेटी कानूनी विशेषज्ञों से बनी इंडिपेंडेंट आर्बिट्रेशन बॉडी है. ये आईसीसी के फैसलों, नियमों और कॉन्ट्रैक्ट की जिम्मेदारियों से जुड़े विवादों पर फैसला करती है. लंदन में स्थित यह कमेटी अपील कोर्ट की तरह काम नहीं करती है, बल्कि यह जांच करती है कि आईसीसी ने फैसले लेते समय अपने गवर्नेंस फ्रेमवर्क का पालन किया है या नहीं. इसके फैसले अंतिम और बाध्यकारी होते हैं, जिसमें अपील की गुंजाइश लगभग न के बराबर होती है.

बांग्लादेश ये सवाल उठा रहा है कि आईसीसी ने अपना फैसला बिना गहराई से सोचे समझे लिया है. हालांकि बीसीबी पहले ही कह चुका है कि आईसीसी ने हमारे साथ न्याय नहीं किया है. बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार से करीब 240 करोड़ रुपये का नुकसान होगा, लेकिन फिर भी बीसीबी अपनी बात पर अड़ा हुआ है. इसमें उन्हें पाकिस्तान का समर्थन मिल रहा है, लेकिन पाकिस्तान साफ कर चुका है कि वो टूर्नामेंट में खेलेगा.

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने शुरूआती 3 मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलने हैं. ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच बांग्लादेश मुंबई के वानखेड़े में खेलेगी. अगर डीआरसी बीसीबी के पक्ष में अपना फैसला नहीं सुनाती है और टीम टूर्नामेंट से हटती है तो स्कॉटलैंड को उनकी जगह टीम में शामिल किया जाएगा.

Gujarat : ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के 11 साल पूरे : बालिकाओं के सशक्तिकरण में ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ निभा रही अहम् भूमिका

0

भारत सरकार के ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने 22 जनवरी को 11 साल पूरे कर लिए। गौरतलब है कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को की गई थी। इसका उद्देश्य लिंग के आधार पर चयन को रोकना, बालिकाओं के अस्तित्व और सुरक्षा को सुनिश्चित करना तथा उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना है। यह केंद्र सरकार की शत-प्रतिशत वित्तपोषित योजना है, जिसे देश के सभी जिलों में लागू किया जा रहा है। इसी क्रम में बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना भी लागू की गई है।

उत्तर गुजरात परिक्षेत्र, अहमदाबाद के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि बालिकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ अहम् भूमिका निभा रही हैं। इसके तहत मात्र ₹250 से 10 वर्ष तक की बेटियों का खाता डाकघर में खुलवाया जा सकता है। इसमें 8.2 % ब्याज है, जो कि किसी भी लघु बचत योजना से अधिक है। यह खाता बेटियों की पढ़ाई एवं शादी के लिए एक वरदान की तरह है। इसमें एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम ₹250 और अधिकतम डेढ़ लाख रूपये तक जमा किये जा सकते हैं। इस योजना में खाता खोलने से मात्र 15 वर्ष तक धन जमा कराना होगा। बेटी की उम्र 18 वर्ष होने पर जमा राशि का 50 प्रतिशत व सम्पूर्ण राशि खाता खोलने से 21 वर्ष पूरा होने पर निकाली जा सकती है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के डाकघरों में 4.90 लाख बेटियों के सुकन्या समृद्धि योजना खाते खोले जा चुके हैं, जिनमें 21 अरब रूपये से अधिक की कुल राशि जमा है। वहीं पूरे गुजरात परिमंडल में लगभग 16.35 लाख बेटियों के सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके हैं, जिनमें 66 अरब रूपये से अधिक की कुल राशि जमा है। गाँवों में डाक चौपाल से लेकर विभिन्न स्कूलों में अभियान चलाकर इससे सभी योग्य बालिकाओं को जोड़ा जा रहा है। उत्तर गुजरात में 1015 गाँवों को संपूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम बना दिया गया है। इन गाँवों में दस साल तक की सभी योग्य बालिकाओं के सुकन्या खाते डाकघर में खोले जा चुके हैं। यही नहीं, इन गाँवों में यदि किसी घर में बेटी के जन्म की किलकारी गूँजती है तो डाकिया तुरंत उसका सुकन्या खाता खुलवाने हेतु पहुँच जाता है।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना सिर्फ निवेश का ही एक माध्यम नहीं है, बल्कि यह बेटियों के उज्ज्वल व समृद्ध भविष्य से भी जुडा हुआ है। इस योजना के आर्थिक के साथ-साथ सामाजिक आयाम भी महत्वपूर्ण हैं। इसमें जमा धनराशि पूर्णतया बेटियों के लिए ही होगी, जो उनकी शिक्षा, कैरियर एवं विवाह में उपयोगी होगी। यह योजना बेटियों के सशक्तिकरण के द्वारा भविष्य में नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत को भी बढ़ावा देगी।

सहायक निदेशक डाक सेवाएं श्री रितुल गाँधी ने बताया कि सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने के लिए बालिका के जन्म प्रमाण पत्र व आधार की प्रति और उसके माता या पिता के आधार कार्ड एवं पैन की प्रति तथा दो फोटो के साथ नजदीकी डाकघर में संपर्क किया जा सकता है। आयकर की धारा 80 सी के तहत आयकर में डेढ़ लाख तक की छूट का भी प्रावधान इस खाते में है।

- Advertisement -

News of the Day