Friday, June 26, 2026
Home Blog Page 1273

हिमाचल प्रदेश की 22 वर्षीय एयरहोस्टेस निशा की लाश भाखड़ा नहर से मिली

0

पंजाब के पटियाला में भाखड़ा नहर से मिली एक युवती की लाश की पहचान हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर की रहने वाली 22 वर्षीय निशा के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने युवती के 33 वर्षीय प्रेमी, जो मोहाली पुलिस में तैनात है, पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

एयरहोस्टेस बनने की तैयारी कर रही थी निशा
निशा, जो चंडीगढ़ में एयरहोस्टेस की ट्रेनिंग कर रही थी, बीते सप्ताह अपने घर जोगिंद्रनगर आई हुई थी। सोमवार को वह चंडीगढ़ लौट गई थी और अपने पीजी से प्रेमी युवराज के साथ निकली थी। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। मंगलवार को नंगल के पास भाखड़ा नहर से उसका अर्धनग्न शव मिला।

कैसे सामने आया मामला
भोले शंकर डाइवर्स क्लब ने नहर से शव निकाला और पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। बुधवार को शव की पहचान के बाद परिजनों को सूचित किया गया। राजिंदरा अस्पताल, पटियाला में परिजनों ने शव की पुष्टि की। पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज में निशा को 20 जनवरी की शाम युवराज के साथ जाते हुए देखा गया था।

प्रेमी पर हत्या का आरोप
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, निशा के साथ वारदात को अंजाम देने के बाद उसे रोपड़ के पथरेड़ी गांव के पास नहर में धक्का दिया गया। प्रेमी युवराज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस जांच जारी
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वारदात क्यों और कैसे हुई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और निशा के कॉल डिटेल व अन्य सबूतों की पड़ताल की जा रही है।

निर्यात के मामले में स्मार्टफोन दूसरे स्थान पर, जल्द ही डीजल ईंधन को पछाड़ सकता है!

भारत से स्मार्टफोन का निर्यात लगातार बढ़ रहा है और अब यह एचएस कोड आधारित उत्पादों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुँच गया है। अगर यह रफ्तार बनी रही तो स्मार्टफोन जल्द ही डीजल ईंधन के निर्यात को भी पछाड़ सकता है। एचएस कोड एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार वर्गीकरण प्रणाली है जो उत्पादों के निर्यात और आयात को आसानी से पहचानने में मदद करता है।

PunjabKesari

वाणिज्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2025 के अप्रैल से नवंबर तक भारत ने 13.1 अरब डॉलर मूल्य के स्मार्टफोन निर्यात किए हैं। इस दौरान स्मार्टफोन का निर्यात पिछले साल के मुकाबले 46% बढ़ा है। वित्त वर्ष 2024 के पहले आठ महीनों में 8.9 अरब डॉलर का स्मार्टफोन निर्यात हुआ था।

स्मार्टफोन निर्यात में वृद्धि का प्रमुख कारण सरकार की पीएलआई योजना (प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव) है जिसके तहत प्रमुख कंपनियाँ जैसे ऐपल और सैमसंग भारत में स्मार्टफोन का उत्पादन और निर्यात बढ़ा रही हैं। ऐपल के मामले में भारत में आईफोन उत्पादन करने वाली कंपनियां जैसे फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और विस्ट्रॉन ने भारत में बड़ी मात्रा में आईफोन का उत्पादन शुरू किया है।

वित्त वर्ष 2023 में स्मार्टफोन निर्यात 11 अरब डॉलर तक पहुँच गया था और यह निर्यात के मामले में 5वें स्थान पर था। लेकिन अब यह श्रेणी में दूसरे स्थान पर पहुँच गया है। अगर यह गति बनी रही तो स्मार्टफोन निर्यात आने वाले वर्षों में डीजल ईंधन के निर्यात को भी पछाड़ सकता है।

PunjabKesari

यह बदलाव सरकार की सही नीतियों जैसे पीएलआई योजना और वैश्विक कंपनियों के निवेश के परिणामस्वरूप हुआ है। इसने न केवल निर्यात में वृद्धि की है बल्कि देश में स्मार्टफोन उत्पादन में भी तेजी लाई है।

यहां तक कि वित्त वर्ष 2025 के पहले आठ महीनों में स्मार्टफोन निर्यात का दो-तिहाई हिस्सा केवल आईफोन का था। इस प्रकार भारत अब स्मार्टफोन उत्पादन और निर्यात में एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।

पंजाब सरकार के अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका स्थगित, SC का आदेश

0

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार के अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्रवाई पर बुधवार को यह कहते हुए रोक लगा दी कि केंद्र सरकार पर फसलों के लिए एम.एस.पी. की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों को मानने का दबाव बनाने के वास्ते भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल अपना अनशन तोड़े बिना चिकित्सा सहायता ले रहे हैं।

न्यायमूर्ति सूर्य कांत, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों  से मुलाकात की और 14 फरवरी को चंडीगढ़ में एक और बैठक निर्धारित की गई है। पीठ ने इसे एक ‘सकारात्मक घटनाक्रम’ करार देते हुए कहा कि डल्लेवाल जिनके स्वास्थ्य की स्थिति लगभग 50 दिनों के अनशन के कारण बिगड़ गई थी,  की हालत में अब सुधार हो रहा है और वह चंडीगढ़ में प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे।

पीठ ने कहा, “कई सकारात्मक घटनाक्रम हुए हैं। भारत सरकार ने एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजा, जिसने डल्लेवाल और अन्य किसान नेताओं से मुलाकात की। ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों पक्ष 14 फरवरी को चंडीगढ़ में बातचीत के जरिए मुद्दे को हल करने पर सहमत हुए हैं। हम डल्लेवाल से कहना चाहेंगे कि वह बैठक से कुछ दिन पहले चंडीगढ़ जा सकते हैं, पी.जी. आई. में उचित चिकित्सा जांच करा सकते हैं और अपनी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक चिकित्सा सहायता ले सकते हैं।”,

शुभ योग बनने से इन चार राशि वालों को अचानक लाभ के संकेत, जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल

0

आज गुरुवार का दिन है और यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। आज के राशिफल की बात करें तो आज के दिन कुछ राशि वालों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा जिससे काम बनेंगे। धन लाभ के अच्छे मौके आपको मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर उनके कामों की प्रशंसा मिलेगी। कुछ लोगों के रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। कार्यों में बाधाएं दूर होंगी। वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला साबित होता है। काम को लेकर भागदौड़ हो सकती है। सेहत संबंधी कुछ छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में हैं। ऐसे में आज सभी राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण लाभ लेकर आने वाला है। कारोबार में आपको अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। तकनीकी समस्याओं के कारण आपको काम करने में समस्याएं आएगी। किसी पैतृक संपति संबंधित मामले में आपको जीत मिलने से खुशी होगी। आपके घर किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। परिवार के सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होने की संभावना है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके ऊपर यदि कुछ खर्च थे, तो उन्हें भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अपने कामों में प्रोत्साहन मिलेगा। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के कामों में यदि कुछ अड़चनें आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आपको किसी बाहरी व्यक्ति से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलें। आपके रुके हुए धन की आपको प्राप्ति हो सकती हैं। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संतान को किसी नई नौकरी के काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। किसी अधूरे काम को पूरा करने में आप अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं। यदि आपने किसी जमीन की खरीदारी संबंधित कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह आपको मिल सकता है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं।

पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद कूदे यात्री, दूसरे ट्रैक पर आ रही ट्रेन ने कई को कुचला

महाराष्ट्र के जलगांव जिले के परांडा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पुष्पक एक्सप्रेस से उतरने वाले यात्री कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैली थी, जिसके बाद कई लोग डर के मारे ट्रेन से कूद पड़े। उसी समय कर्नाटक एक्सप्रेस विपरीत दिशा से आ रही थी, और इस हादसे में कई यात्री उसकी चपेट में आ गए।

घर पर झटपट बनाएं लाजवाब Mutton Korma

0

अगर आप मटन के शौकीन हैं और घर पर स्वादिष्ट मटन कोरमा बनाने की सोच रहे हैं, तो आप बिलकुल सही जगह पर हैं! मटन कोरमा एक खास और लाजवाब डिश है, जो किसी भी खास मौके पर खाने का मजा बढ़ देती है और अगर आपको लगता है कि इसे बनाने में बहुत मेहनत लगेगी, तो आपको जानकर खुशी होगी कि यह रेसिपी बहुत ही आसान है। कुछ साधारण मसालों और मटन के टुकड़ों के साथ, आप भी इस रेसिपी को घर पर बना सकते हैं और खुद को शेफ जैसा महसूस कर सकते हैं। तो चलिए, बिना किसी देरी के शुरू करते हैं इस शानदार मटन कोरमा की रेसिपी।

PunjabKesari

सामग्री

मटन – 500 ग्राम (धोकर कटे हुए)
प्याज – 2 (बारीक कटी हुई)
टमाटर – 2 (प्यूरी किया हुआ)
दही – 3 बड़े चम्मच
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर – ½ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
जीरा – ½ छोटा चम्मच
लौंग – 2-3
इलायची – 2-3
दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
ताजा हरा धनिया (सजाने के लिए)
तेल – 3-4 बड़े चम्मच
नमक – स्वादानुसार

मटन बनाने की रेसिपी

1. सबसे पहले मटन के टुकड़ों को अच्छे से धोकर काट लें। एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमें जीरा, लौंग, इलायची और दालचीनी डालें। फिर बारीक कटी प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।

2. प्याज भुन जाने के बाद उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1-2 मिनट तक भूनें।अब उसमें मटन के टुकड़े डालकर अच्छे से मिला लें और 5-7 मिनट तक भूनने दें।

PunjabKesari

3. मटन में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं और मसालों को मटन में अच्छी तरह से समाने दें। फिर प्यूरी किया हुआ टमाटर और दही डालकर मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को ढककर मटन को 15-20 मिनट तक पकने दें, ताकि मटन अच्छे से गल जाए और मसाले अच्छे से समा जाएं।

4. यदि मटन में ज्यादा ग्रेवी चाहिए तो थोड़ा पानी डाल सकते हैं। नमक भी स्वाद अनुसार डालें और कढ़ाई को ढककर मटन को और 10-15 मिनट तक पकने दें। आखिरी में गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें।

PunjabKesari

मटन कोरमा तैयार है। इसे ताजे हरे धनिये से सजा कर गरमा गरम परोसें। मटन कोरमा को रोटियां, नान या दाल-चावल के साथ खाएं और मजा ले।

महाकुंभ मेले में पहुंचे अनुष्का-विराट और श्रद्धा कपूर-मोहम्मद, गंगा में लगाई आस्था की डूबकी

0

संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान प्रमुख कलाकारों के आने का सिलसिला जारी है। हाल ही में शर्मा और विराट कोहली की महाकुंभ से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं।

Preview

सबसे पहले आपको बता दें स्टार्स की ये फोटोज AI द्वारा बनाई गई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं। इन तस्वीरों में विराट-अनुष्का पारंपरिक लुक में नजर आ रहे हैं।

दोनों एक साथ पोज देते काफी खुश दिख रहे हैं। विरुष्का के अलावा श्रद्धा कपूर और मोहम्मद सिराज भी डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं।

दोनों के गले में फूलों की माला भी दिखाई दे रही हैं।

Preview

बता दें, ये पहली बार नहीं है जब किसी कपल की AI तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इससे पहले सैफ अली खान की हॉस्पिटल से एआई तस्वीरों ने खलबली मचाई थी।

J&K : पशुओं के बाड़े में लगी भीषण आग, तड़प-तड़प कर गई सैंकड़ों जानें

0

सांबा जिले की तहसील विजयपुर के रख बरोटियां बस्ती क्षेत्र में आगजनी की भयानक घटना सामने आई है। बता दें कि इस घटना में सैंकड़ों भेड़ों की जल कर मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 3:30 बजे स्थानीय निवासी शापियां पुत्र जमाल दीन के कुल्लों (भेड़ों के बाड़े) में अचानक आग लग गई। इस हादसे में लगभग 100-120 भेड़ें जलकर खाक हो गईं, इस घटना में सात के करीब भेड़ें घायल भी हुई हैं जिनका इलाज किया जा रहा है, इसके अलावा, उनका सारा सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया।

PunjabKesari

हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी इंसान की जान का नुकसान नहीं हुआ। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है। जिला प्रशासन की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। तहसीलदार विजयपुर सुदेश कुमार ने बताया कि पीड़ित शापियां पुत्र जमाल दीन को इस आग से भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द राहत प्रदान की जाए, ताकि वे इस आपदा से उबर सके।

अर्फोडेबल प्राइज़ पर लॉन्च हुआ 16GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला स्मार्टफोन, लाइव हुई सेल शुरु

0

Tecno मार्केट में अपना स्मार्टफोन लेकर आई है। कंपनी ने इस फोन को अफोर्डेबल रेंज में पेश किया है। वहीं इसमें शानदार स्पेसिफिकेशन मिलने वाली हैं। कंपनी ने इसके लिए लाइव सेल स्टार्ट कर दी है। डिटेल में जानते हैं इस फोन के बारे में-

PunjabKesari

Tecno Spark 30C 5G स्पेसिफिकेशन

फोन में 8GB रैम और 8GB वर्चुअल रैम है, जिससे कुल मिलाकर 16GB रैम होती है।

यह केवल 128GB वेरिएंट में उपलब्ध है।

120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाली 6.67 इंच की LCD IPS डिस्प्ले है।

डिस्प्ले का रेजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है।

फोन 10 5G बैंड को सपोर्ट करता है।

डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट के लिए IP54 रेटिंग है।

कंपनी 4 साल तक लैग फ्री परफॉर्मेंस का दावा करती है।

कैमरा और बैटरीपैक-

इसमें 48MP का Sony IMX 82 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 8MP का सेंसर भी दिया है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बड़ी बैटरी दी है।

कीमत और ऑफर्स-

Tecno Spark 30C 5G स्मार्टफोन के 8GB रैम वेरिएंट का प्राइज़ 12,999 रुपये है। कंपनी ने इसके लिए लाइव सेल आज यानि 21 जनवरी से शुरु कर दी है। ग्राहक इसे रिटेल स्टोर और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। ये फोन मिडनाइट शेडो, Azure sky और Aurora Cloud जैसे तीन कलर ऑप्शन अवेलेबल होगा। पहली सेल में फोन को खरीदने वालों को बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 5% का कैशबैक भी मिलेगा।

EPFO से जुड़ी बड़ी खबर! नवंबर में कुल 14.63 लाख मेंबर्स जोड़े, महिला कर्मचारी भी बढ़ीं

0

EPFO से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नवंबर 2024 में शुद्ध रूप से 14.63 लाख नए सदस्य जोड़े हैं, जो सालाना आधार पर 4.88 प्रतिशत अधिक हैं। यह जानकारी निश्चित वेतनमान पर रखे गए कर्मचारियों के आंकड़ों से प्राप्त हुई है। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शुद्ध सदस्यता में वृद्धि रोजगार के अवसरों के बढ़ने और कर्मचारी लाभों के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है, जिसे ईपीएफओ की प्रभावी पहुंच पहलों से बल मिला है।

मंत्रालय के अनुसार, मासिक आधार पर अक्टूबर 2024 की तुलना में नवंबर 2024 में शुद्ध सदस्यता में 9.07 प्रतिशत वृद्धि हुई है। अस्थायी पेरोल आंकड़ों के अनुसार, ईपीएफओ ने नवंबर 2024 में लगभग 8.74 लाख नए सदस्य पंजीकृत किए, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 18.80 प्रतिशत अधिक हैं। अक्टूबर 2024 की तुलना में यह वृद्धि 16.58 प्रतिशत रही।

मंत्रालय ने कहा कि आंकड़ों का एक महत्वपूर्ण पहलू 18-25 आयु वर्ग का दबदबा है, जिसमें इस आयु वर्ग से 4.81 लाख नए सदस्य जुड़े हैं, जो कुल नए सदस्यों का 54.97 प्रतिशत है। यह आंकड़ा अक्टूबर 2024 की तुलना में 7.96 प्रतिशत अधिक है, जो यह दर्शाता है कि अधिकतर युवा पहले बार नौकरी के लिए संगठित कार्यबल में शामिल हो रहे हैं।

नवंबर 2024 में 18-25 आयु वर्ग में शुद्ध रूप से 5.86 लाख सदस्य जुड़े, जो अक्टूबर 2024 की तुलना में 7.96 प्रतिशत अधिक है। मंत्रालय ने इसे पहले की प्रवृत्तियों के अनुरूप बताया, जो यह दर्शाता है कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश व्यक्ति युवा हैं, विशेष रूप से वे जो पहली बार नौकरी तलाश रहे हैं।

नवंबर के पेरोल आंकड़ों के अनुसार, ईपीएफओ से लगभग 14.39 लाख सदस्य बाहर गए और फिर दोबारा संगठन से जुड़ गए। यह आंकड़ा अक्टूबर 2024 की तुलना में 11.47 प्रतिशत और नवंबर 2023 के मुकाबले 34.75 प्रतिशत अधिक है। इन सदस्यों ने अपनी नौकरियों को बदलते हुए ईपीएफओ के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों में पुनः शामिल हो गए और अपने संचित निधि को स्थानांतरित करने का विकल्प चुना।

महिलाओं की सदस्यता में वृद्धि

महिलाओं की संख्या में वृद्धि का संकेत देते हुए मंत्रालय ने कहा कि नवंबर 2024 में शुद्ध रूप से जोड़े गए नए सदस्यों में से लगभग 2.40 लाख महिलाएं थीं, जो अक्टूबर 2024 से 14.94 प्रतिशत और नवंबर 2023 से 23.62 प्रतिशत अधिक हैं। महिला सदस्यता की संख्या में वृद्धि एक अधिक समावेशी और विविध कार्यबल की ओर बढ़ते कदमों को दर्शाती है।

राज्यवार आंकड़ों से पता चला है कि शीर्ष पांच राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में शुद्ध सदस्यता में लगभग 59.42 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे माह के दौरान कुल मिलाकर लगभग 8.69 लाख शुद्ध सदस्य जुड़े। सभी राज्यों में, महाराष्ट्र ने नवंबर के दौरान शुद्ध रूप से 20.86 प्रतिशत सदस्य जोड़कर अग्रणी स्थान प्राप्त किया।

- Advertisement -