Sunday, April 5, 2026
Home Blog Page 156

VASTU : घर की इस दिशा में रखे गैस चूल्हा, दूर हो जाएंगे सभी वास्तु दोष

0

गैस चूल्हे का वास्तु शास्त्र में बहुत महत्व होता है, क्योंकि यह अग्नि तत्व का प्रतीक है. सही जगह और दिशा में रखा चूल्हा घर में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा लाता है. वस्तु शास्त्र हमारे घर और जीवन में संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. मान्यता है कि यदि घर का निर्माण और उसमें रखी वस्तुएं वास्तु नियमों के अनुसार हों, तो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का हर कोना किसी न किसी ऊर्जा से जुड़ा होता है, उसी के आधार पर वहां रखी जाने वाली चीजों के लिए नियम तय किए गए हैं.

किचन यानी रसोईघर को घर का सबसे संवेदनशील हिस्सा माना जाता है, क्योंकि यहीं से पूरे परिवार के स्वास्थ्य और ऊर्जा का संबंध जुड़ा होता है. ऐसे में रसोई में रखे जाने वाले गैस चूल्हे की दिशा बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि गैस चूल्हा गलत दिशा में रखा जाए, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है, जिसका असर पारिवारिक माहौल, सेहत और मानसिक शांति पर पड़ता है.

वास्तु शास्त्र के मुताबिक अग्नि तत्व से जुड़ी सभी वस्तुओं के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा (आग्नेय कोण) सबसे शुभ मानी जाती है. गैस चूल्हा अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए इसे हमेशा किचन की दक्षिण-पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है. इससे भोजन भी शुद्ध तथा ऊर्जा से भरपूर बनता है.

गैस चूल्हे के साथ-साथ स्टोव, हीटर, माइक्रोवेव और ओवन जैसी सभी गर्मी उत्पन्न करने वाली चीजों को भी इसी दिशा में रखना शुभ माना गया है. इससे रसोई में संतुलन बना रहता है. एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि खाना बनाते समय व्यक्ति का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए. पूर्व दिशा को ऊर्जा, स्वास्थ्य और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. इस दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाने से मानसिक शांति और पारिवारिक सौहार्द बढ़ता है.

वास्तु शास्त्र में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि खाना बनाते समय व्यक्ति का मुख पूर्व दिशा के अलावा किसी और दिशा में नहीं होना चाहिए. विशेष रूप से पश्चिम और दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाना अशुभ माना गया है.मान्यता है कि इन दिशाओं की ओर मुंह करके भोजन पकाने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है. ऐसे लोग अक्सर छोटी-बड़ी बीमारियों से घिरे रहते हैं और घर में तनाव का माहौल बना रहता है. इसलिए यदि आप चाहते हैं कि घर में सुख-शांति बनी रहे और परिवार स्वस्थ रहे, तो रसोई में गैस चूल्हे की दिशा और खाना बनाने की दिशा पर विशेष ध्यान देना जरूरी है.

ENTERTAINMENT : 24 साल की शादी टूटी, सोहेल खान संग तलाक के बाद दर्द में रहीं सीमा सजदेह, बोलीं- घर में खिट-पिट…

सोहेल खान और सीमा सजदेह एक समय पर इंडस्ट्री के पावर कपल थे. मगर 24 साल बाद दोनों ने तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर ली थीं. सीमा और सोहेल के तलाक के हर किसी को झटका लगा था. अब सीमा ने रिश्ता टूटने की वजह बताई है.

सीमा सजदेह एक समय पर खान परिवार का अहम हिस्सा थीं. सीमा ने सोहेल खान से साल 1998 में शादी रचाई थी. मगर 24 साल बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. तलाक के बाद सीमा ने अपनी अलग पहचान बनाई. उन्हें नेटफ्लिक्स के शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ से काफी लाइमलाइट मिली थी. शो में उन्होंने अपनी जिंदगी के कई पहुलओं पर बात की थी.

सीमा सजदेह ने अब सोहेल खान संग चली अपनी सालों की शादी पर खुलकर बात की है. उन्होंने शादी टूटने की वजहें भी बताईं और ये भी बताया कि आखिर तलाक से उन्होंने क्या सबक सीखा. उषा काकड़े प्रोडक्शन्स संग बातचीत में सीमा ने कहा- जब हमने शादी की थी, तब हम दोनों ही काफी यंग थे. मैं सिर्फ 22 साल की थी. जैसे-जैसे हम बड़े हुए, हमारी राहें अलग होती गईं. हमारे विचार बदल गए. आखिरकार, हमें एहसास हुआ कि हम पति-पत्नी से बेहतर दोस्त थे. हर दिन लड़ने-झगड़ने से अच्छा अलग होना था. हम घर का माहौल खराब नहीं करना चाहते थे. खिट-पिट से अच्छा था कि हम अलग हो जाएं. हम शांति से अलग हुए, लेकिन सिर्फ पति-पत्नी के रूप में. आज भी हम एक परिवार की तरह हैं. वो मेरे बच्चों के पिता हैं और यह कभी नहीं बदल सकता.

सीमा ने ये भी बताया कि तलाक के फैसले से उन्हें कितना दर्द पहुंचा. उन्होंने कहा- कोई भी महिला तलाक का सपना नहीं देखती और न ही कभी ऐसा चाहती है. सीमा बोलीं- मैं डिप्रेशन में चली गई थी और मेरे बच्चे भी इससे गुजरे होंगे. इस नतीजे पर पहुंचने में हमें कई साल लगे. हम सही समय का इंतजार कर रहे थे, खासकर हमारे बच्चों के लिए.

तलाक के बाद की जिंदगी के बारे में बताते हुए सीमा ने कहा- मुझे अकेलेपन से डर लगता था. मुझे मोबाइल बिल्स, बैंकिंग या पैसों के लेन-देन के बारे में कुछ भी नहीं पता था. पहले मेरे पिता ये सब संभालते थे और शादी के बाद सोहेल ने संभाला. तलाक के बाद अचानक मुझे लाइफ इंश्योरेंस, मेडिकल इंश्योरेंस और हर चीज के बारे में खुद सीखना पड़ा. एक सिंगल वुमन के तौर पर, अब मुझे अपने बिजनेस पर ज्यादा ध्यान देना पड़ता है, अपने बिल्स खुद भरने पड़ते हैं और बच्चों का ख्याल भी रखना पड़ता है. तलाक ने मुझे समय का सही इस्तेमाल करना सिखाया है, क्योंकि अब हम दोनों को बच्चों के साथ बराबर समय मिलता है.

सीमा से आगे पूछा गया कि शादी तोड़ने का फैसला किसने पहले लिया था. इसपर उन्होंने कहा- यह कहना गलत होगा. एक रिश्ते में दो लोग शामिल होते हैं. रिश्ता चलने या न चलने की जिम्मेदारी दोनों की होती है. हमने यह फैसला कभी हल्के में नहीं लिया. हमने यह कदम खासतौर पर अपने बच्चों को ध्यान में रखकर उठाया था. जब हमारी शादी हुई थी तब हम नासमझ थे और इसमें किसी की गलती नहीं थी.

ENTERTAINMENT : एक्ट्रेस से आध्यात्मिक गुरु बनी रीवा की राजकुमारी? शादी के बाद छोड़ी इंडस्ट्री, 2 बच्चों की मां बन बदली जिंदगी

रीवा की राजकुमारी और एक्ट्रेस मोहिना कुमारी ने शादी के बाद इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था. वो पति और 2 बच्चों संग सादगी से जिंदगी गुजार रही हैं. अब लोगों का दावा है कि वो आध्यात्मिक गुरु बन गई हैं. आइए जानते हैं क्यों?

एक्ट्रेस, डांसर, कोरियोग्राफर रह चुकीं मोहिना कुमारी शोबिज की दुनिया छोड़कर अब पति और बच्चों संग सादगी से जिंदगी गुजार रही हैं. रीवा की राजकुमारी मोहिना ने अपने करियर के पीक पर साल 2019 में सुयश रावत संग शादी रचाई थी. शादी के बाद वो इंडस्ट्री से दूर हो गईं. मगर अब कई लोगों का दावा है कि एक्ट्रेस आध्यात्मिक गुरु बन गई हैं.

दरअसल, मोहिना कुमारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक बड़ी भीड़ के सामने प्रवचन देती नजर आ रही हैं. मोहिना अपने भाषण में, सादगी से जिंदगी गुजारने की अहमियत बताती दिखीं और इंसानियत का संदेश देती नजर आईं. मोहिना का वीडियो देखने के बाद लोगों का मानना है कि वो अब ग्लैमर की दुनिया छोड़कर अध्यात्म और समाज सेवा के जरिए लोगों को सही रास्ता दिखाने की कोशिश कर रही हैं.

मोहिना वायरल वीडियो में इमोशनल होती हुई भी दिखीं. वो नम आंखों से कहती दिखीं- क्या मैं बुरे काम करके, बुरी कमाई करे, वो खिलाऊं अपने बच्चो को या मैं किसी के सिर पर चढ़कर सक्सेस पाऊं? ये आज हम सोच लें अगर कि बेइमानी नहीं करनी है तो नहीं करनी है. लेकिन हमें लगता है कि हमें अपने बच्चों को ये देकर जाना है. लेकिन आपके दादा जी और दादी जी भी एक मासूम जीवन जी रहे थे. मिट्टी के घर बना रहे थे, चूल्हे पर खाना बना रहे थे, मगर फिर भी आप लोग हो ना यहां, कहीं गए तो नहीं.

मोहिना कुमारी का वीडियो देख लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद वो आध्यात्मिक गुरु बन गई हैं. अब सच क्या है ये तो वही बता सकती हैं. मोहिना की बात करें तो वो असल जिंदगी में एक राजकुमारी हैं. वो मध्य प्रदेश के रीवा के महाराज पुष्पाराज सिंह की बेटी हैं. प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वो एक ट्रेंड डांसर हैं. उन्होंने ‘डांस इंडिया डांस’ रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी. वो कई टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं- जैसे ये रिश्ता क्या कहलाता है, सिलसिला प्यार का, कुबूल है. मगर करियर के पीक पर उन्होंने सुयश रावत संग शादी करके शोबिज को अलविदा कह दिया था. वो दो बच्चों की मां बन चुकी हैं और खुशहाल जिंदगी जी रही हैं.

BUSINESS : सोने-चांदी की कीमतों में तेजी बरकरार, जानें 24 जनवरी को दिल्ली से हैदराबाद तक सोना खरीदने के लिए कितना करना होगा खर्च

0

24 जनवरी 2026 को देश के ज्वेलरी बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली है. बीते दिन की तुलना में आज दोनों ही बहुमूल्य धातुओं के भाव में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई….

24 जनवरी 2026 को देश के ज्वेलरी बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली है. बीते दिन की तुलना में आज दोनों ही बहुमूल्य धातुओं के भाव में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई.

जिसका असर घरेलू बाजार पर साफ नजर आ रहा है. बाजार जानकारों के अनुसार, इस तेजी के पीछे घरेलू मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे संकेत अहम भूमिका निभा रहे हैं. आइए जानते हैं, आपके शहर में आज सोना किस रेट पर बिक रहा है…..

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,58,770 रुपए
22 कैरेट – 1,45,550 रुपए
18 कैरेट – 1,19,120 रुपए

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,58,620 रुपए
22 कैरेट – 1,45,400 रुपए
18 कैरेट – 1,18,970 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,59,490 रुपए
22 कैरेट – 1,46,200 रुपए
18 कैरेट – 1,21,900 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,58,620 रुपए
22 कैरेट – 1,45,400 रुपए
18 कैरेट – 1,18,970 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,58,670 रुपए
22 कैरेट – 1,45,450 रुपए
18 कैरेट – 1,19,020 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,58,770 रुपए
22 कैरेट – 1,45,550 रुपए
18 कैरेट – 1,19,120 रुपए

पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,58,670 रुपए
22 कैरेट – 1,45,450 रुपए
18 कैरेट – 1,19,020 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,58,620 रुपए
22 कैरेट – 1,45,400 रुपए
18 कैरेट – 1,18,970 रुपए

क्यों बढ़ रहे हैं सोना-चांदी के दाम?

आज सोना-चांदी की कीमतों में आई तेजी के पीछे कई अहम वजहें मानी जा रही हैं. बाजार जानकारों का कहना है कि घरेलू बाजार में मजबूत मांग और सराफा बाजार में बढ़ी खरीदारी से भाव को सहारा मिला है. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेत, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता भी कीमतों को प्रभावित करने का काम कर रही हैं.

ऐसे माहौल में निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्प की ओर आकर्षित होते हैं. सोना और चांदी जैसे असेट्स निवेशकों को अपनी ओर खींचते है. जिससे इनकी मांग और कीमतों दोनों में ही बढ़ोतरी देखने को मिलती है.

NATIONAL : हनीट्रैप, सेक्स रैकेट और 150 शिकार… अंशिका सिंह के जाल में खाकी भी फंसी? चौंका देगी ये कहानी

0

गोरखपुर की लेडी डॉन अंशिका सिंह भले ही आज सलाखों के पीछे हो, लेकिन उसके अपराधों की गूंज अब भी है. हनीट्रैप, सेक्स रैकेट और ब्लैकमेलिंग के जरिए सैकड़ों लोगों को फंसाने वाली अंशिका ने कई बेगुनाहों को झूठे मामलों में उलझाया. चौंकाने वाली बात यह है कि उसके नेटवर्क में कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल बताए जा रहे हैं.

गोरखपुर की लेडी डॉन अंशिका सिंह अब सलाखों के पीछे है. उसके कई कारनामे अब सामने आ रहे हैं. अंशिका सिंह पर आरोप है कि उसने हनीट्रैप, सेक्स रैकेट और ब्लैकमेलिंग के जरिए सैकड़ों लोगों को फंसाया. कई लोगों पर जबरन पॉक्सो लगवाया. कई को रेप की धमकी देकर पैसे ऐंठे और न जाने कितने लोगों को प्यार की बातों में फंसाया, उसके बाद उन पर कानूनी शिकंजा भी कसवाया.

उसके जाल में कई पुलिस वाले भी फंसे हैं. अपराध में संलिप्त होने में कुछ पुलिस वालों का भी नाम सामने आ रहा है. अंशिका के घर में कोई भी उसका नहीं है. पिता की मौत हो चुकी है. मां बड़ी बेटी और दामाद के साथ रहती हैं. वे लोग मतलब नहीं रखते.अंशिका सिंह हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र की रहने वाली है. उसके कारनामे पिछले पांच साल से चल रहे हैं. पांच साल में लगभग 150 लोगों को अपने ट्रैप में फंसाया. कुछ साल पहले वह संत कबीर नगर के खलीलाबाद में किराए पर रहती थी. जहां वह गलत कामों में संलिप्त थी. आरोप है कि किराए के मकान में वह सेक्स रैकेट चलाती थी, इसके बाद जब मकान मालकिन ने कमरा खाली करने को कहा तो वहीं से विवाद शुरू हो गया.

मकान मालकिन अंशिका पांडेय नाम की एक वकील के पास पहुंचीं. वकील अंशिका पांडेय ने कहा कि अंशिका सिंह के साथ कुछ पुलिस वाले भी मिले हैं. पहले वो प्यार की बातों में फंसाती थी, फिर ब्लैकमेलिंग करती थी. पहले वह निर्दोष लोगों को प्यार की बातें कर फंसाती थी, फिर वीडियो कॉल पर बिना कपड़ों में बात करती थी, जिसे वो रिकॉर्ड कर लेती थी. वीडियो बनाकर फंसाने की धमकी देती थी. पैसे ऐंठ लेती थी. कुछ पुलिस वाले उसकी बातों में फंस गए. जिनसे वह वीडियो कॉल पर बात करती थी.

गोरखपुर में 20 जनवरी को हुई बर्थडे पार्टी के दौरान रंगदारी और फायरिंग की घटना ने पुलिस को चौंका दिया. दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान अंशिका सिंह का एक प्राइवेट हॉस्पिटल के मैनेजर से विवाद हुआ. आरोप है कि अंशिका ने रंगदारी मांगते हुए मैनेजर की कनपटी पर पिस्टल लगा दी. छीना-झपटी के दौरान मैनेजर के दोस्त को पेट में गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

पुलिस ने जब अंशिका का मोबाइल खंगाला तो उसमें बड़ी संख्या में आपत्तिजनक वीडियो और कॉल रिकॉर्ड मिले. जांच में सामने आया कि वह वीडियो कॉल के जरिए लोगों को न्यूड वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करती थी. इन शिकारों में आम लोग ही नहीं, बल्कि कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल बताए जा रहे हैं. हालांकि, अब तक किसी भी पीड़ित ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है, जिस कारण कई मामलों पर जांच आगे नहीं बढ़ पाई है.

तहरीर देने वाले अस्पताल मैनेजर विशाल ने पुलिस को बताया था कि अंशिका और उसके साथी पहले अस्पताल आए, बातचीत के दौरान नंबर लिया और बाद में पिस्टल दिखाकर रंगदारी वसूली. इसके बाद दोबारा मांग की गई और धमकी दी गई कि पैसे न देने पर रेप के झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा.

एसपी सिटी अभिनव त्यागी का कहना था कि अंशिका पहले भी अपराधों में शामिल रही है. अक्टूबर 2025 में दिल्ली से किराए पर ली गई थार गाड़ी वापस न करने और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमने का मामला सामने आया था. जांच में गाड़ी से हरियाणा, बिहार और गोरखपुर की फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई थीं, जिसके बाद उसके कुछ साथी जेल भेजे गए थे.

अंशिका सोशल मीडिया पर रील बनाने की शौकीन थी. उसने 700 से ज्यादा वीडियो पोस्ट किए थे. इन्हीं वीडियो के जरिए वह लोगों को आकर्षित कर अपने जाल में फंसाती थी. यहां तक कि पुलिस जीप के सामने खड़े होकर आपत्तिजनक गानों पर रील बनाना भी उसकी आदत में शामिल था. फिलहाल पुलिस उसकी कॉल डिटेल, लेनदेन और सोशल मीडिया नेटवर्क की गहन जांच कर रही है.

SPORTS : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान… इस स्टार क्रिकेटर की हुई वापसी

0

टेस्ट मैच के लिए चयनकर्ताओं ने अनुभव और युवा जोश का अच्छा तालमेल रखा है. बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना, प्रतीका रावल, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और हरलीन देओल पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।. वहीं ऑलराउंड विभाग में दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर और स्नेह राणा टीम की रीढ़ साबित हो सकती हैं.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेजबान देश के खिलाफ एक टेस्ट मैच भी खेलना है. इस मैच के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. यह चार दिवसीय टेस्ट मैच 6 से 9 मार्च तक पर्थ के ऐतिहासिक WACA ग्राउंड पर खेला जाएगा.

इस टेस्ट में भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, जबकि स्मृति मंधाना को उप-कप्तान बनाया गया है. टीम में प्रतीका रावल को भी शामिल किया गया है, जो आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के दौरान चोटिल हो गई थीं. वैष्णवी शर्मा और क्रांति गौड़ को भी पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है. यह मुकाबला भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के अंतिम चरण में खेला जाएगा. महिला टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा फरवरी के मध्य में शुरू होगा, जिसमें पहले छह सीमित ओवरों के मुकाबले खेले जाएंगे. दौरे की शुरुआत तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से होगी, इसके बाद तीन वनडे मैच खेले जाने हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच 15 फरवरी को सिडनी में होगा.

कुल मिलाकर टेस्ट टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा संतुलन देखने को मिला है. उधर विकेटकीपर बल्लेबाज जी. कमलिनी चोट के कारण पूरे दौरे से बाहर हो गई हैं, उनकी जगह उमा छेत्री को सभी फॉर्मेट के लिए टीम में शामिल किया गया है.

भारतीय महिला टीम ने अपना पिछला टेस्ट मैच जून 2024 में चेन्नई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था, जिसमें भारत ने 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का आखिरी टेस्ट मुकाबला दिसंबर 2023 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था, जहां भारतीय टीम ने आठ विकेट से जीत हासिल की थी. अब पर्थ की तेज और उछाल भरी पिच पर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को मात देना चाहेगी.

भारत की टेस्ट टीम टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रतीका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रेणुका ठाकुर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा और सायली सतघरे.

भारत की ओडीआई टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), काश्वी गौतम, अमनजोत कौर, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, जेमिमा रोड्रिग्स और हरलीन देओल.

भारत की टी20 टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, भारती फुलमाली और श्रेयांका पाटिल.

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का फुल शेड्यूल
15 फरवरी- पहला टी20, सिडनी
19 फरवरी- दूसरा टी20,कैनबरा
21 फरवरी- तीसरा टी20, एडिलेड
24 फरवरी- पहला वनडे, ब्रिस्बेन
27 फरवरी- दूसरा वनडे, होबार्ट
01 मार्च- तीसरा वनडे,होबार्ट
टेस्ट मैच 6 मार्च से- पर्थ

NATIONAL : ‘वो किसी और की होने जा रही थी…’, निशा की सगाई से नाराज समीर बना हैवान, पहले रेता गला, फिर चेहरे पर पत्थर पटका

0

ग्वालियर के गिरवाई इलाके में हुई दिल दहला देने वाली हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. ढाई साल के प्रेम प्रसंग का अंत इतना खौफनाक होगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी.मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निशा नामक युवती की ‘अंधे कत्ल’ की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि उसका प्रेमी समीर कुशवाह निकला. सगाई तय होने और बातचीत बंद करने से नाराज समीर ने बेहद क्रूरता से निशा को मौत के घाट उतार दिया.

यह पूरा घटनाक्रम शहर के गिरवाई इलाके का है. यहां की रहने वाली निशा नाम की युवती की बीते मंगलवार को घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी. मृतका के गले पर हंसिए से वार किया गया था और चेहरे पर पत्थर मारा गया था.घर के अंदर ही निशा की खून से लथपथ लाश मिली थी. शुरुआत में यह पूरा मामला अंधे कत्ल का था. पुलिस ने इस पूरे मामले की पड़ताल शुरू की. मृतका के परिजनों ने समीर कुशवाह नाम के युवक पर अपना संदेह जाहिर किया.

पुलिस ने जब जांच कि तो इस बात का मालूम हुआ कि मृतका के समीर कुशवाह के साथ प्रेम संबंध थे. पुलिस ने समीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. पुलिस ने मीडिया को बताया कि समीर के बीते ढाई साल से निशा के साथ प्रेम संबंध थे. इस दौरान निशा की एक बार सगाई हुई तो वह टूट गई थी. लेकिन 14 जनवरी को फिर से निशा की सगाई मुरैना में रहने वाले एक युवक के साथ हो गई थी.

समीर कुशवाह को यह बात नागवार गुजरी. खास बात यह थी कि समीर ने निशा से बात करने की कोशिश की, लेकिन निशा उससे ठीक से बात नहीं कर रही थी. इसी बात पर समीर को गुस्सा आ गया था.मंगलवार को समीर ने मौका पाकर घर में मौजूद निशा के पास पहुंचकर उस से फिर से बात की, लेकिन निशा ने समीर को घर से जाने के लिए कह दिया. आवेश में आकर समीर ने हंसिए से निशा के गले पर वार कर दिया.

निशा तड़प रही थी, लेकिन उसकी मौत नहीं हुई थी. जिसके बाद समीर ने पत्थर उठाकर निशा के चेहरे पर वार कर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद समीर वहां से भाग गया.दिल दहला देने वाली इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी थी. हालांकि, पुलिस ने अब इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी समीर कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है.

ENTERTAINMENT : सुनील शेट्टी ने क्यों ठुकराया था 40 करोड़ के तंबाकू ऐड का ऑफर? एक्टर ने बताई वजह, बोले-‘अहान- अथिया पर दाग…’

पिछले कुछ सालों में, शाहरुख खान से लेकर अजय देवगन तक कई टॉप बॉलीवुड सेलेब्स ने बड़ी रकम के लिए तंबाकू ब्रांड्स को एंडोर्स किया है. ऐसे प्रोडक्ट्स का एड करने के लिए इन स्टार्स को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुनील शेट्टी ने एक बार ऐसा एंडोर्समेंट ठुकरा दिया था. यहां तक कि उन्हें मोटी रकम भी ऑफर की गई थी. इस बात का खुलासा खुद सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में किया है.

सुनील शेट्टी को तंबाकू ब्रांड को एंडोर्स करन के लिए एक बार 40 करोड़ का ऑफर मिला था हालांकि एक्टर ने इसे ठुकरा दिया था. वहीं इसकी वजह का खुलासा करते हुए सुनील ने बताया, “मैं अपनी सेहत की वजह से ही सब कुछ हूं. यह मेरा शरीर ही है जिसने सुनील शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री में मौका दिया. अगर मैं इसे अपनी पूजा की जगह नहीं मानूंगा, तो मैं खुद के साथ अन्याय करूंगा. मैं अपने बच्चों के लिए क्या विरासत छोड़ूंगा? हो सकता है कि सिनेमा या बॉक्स ऑफिस के मामले में आज मैं उतना पॉपुलर न रहूं, लेकिन आज भी 17 से 20 साल के बच्चे मुझे इतना प्यार और सम्मान देते हैं. यह अनरियल है.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे तंबाकू के एक ऐड के लिए 40 करोड़ रुपये ऑफर किए गए थे, और मैंने उनकी तरफ देखकर कहा, ‘क्या आपको सच में लगता है कि मैं इसके झांसे में आ जाऊंगा? मैं नहीं आऊंगा.’ शायद मुझे उस पैसे की ज़रूरत थी, लेकिन नहीं. मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिस पर मुझे विश्वास न हो, क्योंकि इससे अहान, अथिया और राहुल, सब पर दाग लग जाएगा. उसके बाद, किसी की हिम्मत नहीं हुई कि मेरे पास आए.”

इस बीच, सुनील शेट्टी अपने बेटे अहान शेट्टी की ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज से काफी एक्साइटेड हैं. सुनील ने इंस्टाग्राम पर बेटे के नाम पोस्ट भी लिखी थी. पोस्ट में, सुनील ने अहान के लिए लिखा कि बॉर्डर 2 महिमा या युद्ध के बारे में नहीं है, बल्कि यह समझने के बारे में है कि शांति क्यों मौजूद है, उन्होंने आगे लिखा था कि बॉर्डर वह जगह नहीं है जहां देश खत्म होता है, बल्कि ये वो है जहां से साहस शुरू होता है, और कुछ कहानियां सिनेमा से आगे बढ़कर देश की यादों में ज़िंदा रहती हैं.

बता दें कि बॉर्डर 2 जे पी दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर की सीक्वल है. बॉर्डर में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी और कुलभूषण खरबंदा मुख्य भूमिकाओं में थे, साथ ही तब्बू, पूजा भट्ट, राखी गुलज़ार, शरबानी मुखर्जी, सपना बेदी और राजीव गोस्वामी भी थे. वहीं बॉर्डर 2 की स्टार कास्ट में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा, मोना सिंह और मेधा राणा शामिल हैं. इसी के साथ बता दें कि बॉर्डर 2 की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत हुई है और इसने रिलीज के पहले दिन 30 करोड़ से ओपनिंग की है.

NATIONAL : रोज चॉकलेट, छेड़छाड़ और धमकी…, स्कूल वैन के ड्राइवर ने 14 साल की छात्रा से किया रेप

0

राजकोट शहर में एक स्कूल वैन के ड्राइवर पर 14 साल की मासूम छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोपी बच्ची को रोज चॉकलेट देता था और एक दिन मौका पाकर उसने बच्चे के साथ रेप को अंजाम दिया.गुजरात के राजकोट शहर में स्कूल वैन से बच्चों को स्कूल भेजने वाले अभिभावकों के लिए एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा के साथ स्कूल वैन चालक द्वारा बलात्कार के आरोप सामने आए हैं.

इस पूरे मामले में, 14 साल की छात्रा की मां ने राजकोट शहर के मालवीयनगर पुलिस स्टेशन में स्कूल वैन चालक रमेश खारा के खिलाफ बीएनएस की धारा 75 (2), 64 (1), 65 (1), 351 (3) और पोस्को अधिनियम की धारा 4 और 8 के तहत मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी खुद एक 12 साल की बच्ची का पिता है. इस घटना ने वैन से बच्चों को स्कूल भेजने वाले अभिभावकों को चालक के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है. पीड़िता की मां ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी पिछले दो-तीन दिनों से गुमसुम रहती थी. जब उससे पूछताछ की गई और कारण पूछा गया, तो उसने बताया कि स्कूल वैन चालक रमेश खारा उसे अक्सर चॉकलेट देता था. इसी बीच 17 जनवरी को परीक्षा समाप्त होने के बाद रमेश खारा अपनी वैन से छात्रा को उसके घर छोड़ने जा रहा था और उसने उसके साथ छेड़खानी की. उस समय जब छात्रा ने उसके साथ इस तरह के व्यवहार का विरोध किया तो रमेश खारा ने उसे धमकी दी. चालक ने छात्रा से कहा कि अगर उसने इस मामले के बारे में किसी को बताया, तो वह उसे परेशान कर देगा.

19 जनवरी को उसने छात्रा को फिर स्कूल वैन में बिठाया और सौराष्ट्र हाई स्कूल की ओर जाने वाली सड़क पर ले गया. उसने स्कूल वैन रोक दी और शीशे पर काली जाली डाल दी और उसके साथ बलात्कार किया. बाद में उसने छात्रा को उसके घर पर छोड़ा और चला गया. छात्रा ने अपने परिवार को पूरी घटना के बारे में बताया तो घटना के संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य से भी बात की गई. इस मामले में, पुलिस ने रमेश खारा को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही अपराध में इस्तेमाल की गई स्कूल वैन को भी जब्त कर लिया गया है.

NATIONAL : मां की गोद से 20 दिन की बच्ची को उठा ले गया बंदर, हाथ से छूट कुएं में गिरी, ‘डायपर’ की वजह से डूबी नहीं

0

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं, लेकिन इसका अंत किसी चमत्कार से कम नहीं रहा. एक 20 दिन की मासूम बच्ची को बंदर ने कुएं में फेंक दिया, लेकिन किस्मत और एक नर्स की सूझबूझ ने मौत के मुंह से उसे खींच लिया.

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया. यहां एक बंदर ने मां की गोद से महज 20 दिन की दूधमुंही बच्ची को छीनकर पास के कुएं में फेंक दिया. हालांकि किस्मत और सूझबूझ ने इस बार साथ दिया. बच्ची ने डायपर पहन रखा था, जो पानी में लाइफ जैकेट साबित हुआ. ग्रामीणों की तत्परता और गांव में मौजूद एक नर्स की त्वरित कार्रवाई से मासूम की जान बच गई.

जिले में नैला थाना इलाके के सिवनी का यह मामला है. गांव के निवासी अरविंद राठौर की पत्नी अपनी 20 दिन की बेटी को गोद में लेकर खाना खिला रही थीं. इसी दौरान अचानक एक बंदर आया और बच्ची को मां की गोद से छीनकर भाग गया. मां की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण बंदर के पीछे दौड़े. करीब 10 से 15 मिनट तक बंदर बच्ची को लेकर इधर-उधर भागता रहा. बाद में बच्ची कहीं दिखाई नहीं दी, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई.

खोजबीन के दौरान ग्रामीणों की नजर पास के एक कुएं पर पड़ी, जहां बच्ची पानी में पानी के ऊपर नजर आई. बताया गया कि बच्ची करीब 10 मिनट तक कुएं के पानी में रही और उसने काफी पानी भी पी लिया था, लेकिन डायपर की वजह से वह पूरी तरह नहीं डूबी.

हालात की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत बाल्टी की मदद से बच्ची को कुएं से बाहर निकाला. उसी समय गांव में कथा सुनने आई नर्स राजेश्वरी राठौर मौके पर मौजूद थीं. उन्होंने बिना समय गंवाए बच्ची को तुरंत सीपीआर देना शुरू किया. कुछ ही पलों में मासूम की सांसें लौटने लगीं. यह दृश्य देख परिजनों और ग्रामीणों की आंखें भर आईं.

- Advertisement -

News of the Day