Friday, June 26, 2026
Home Blog Page 1278

Alert पर पंजाब के ये जिले, मौसम विभाग ने जारी कर दी नई चेतावनी

0

पंजाब के मौसम में आज बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के 17 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। बताया जा रहा है कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 2 दिन तक कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है। हालांकि विभाग द्वारा कोहरे का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।

punjab rain alert

विभाग के अनुसार जिला बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, रूपनगर, नवांशहर, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट शामिल है। आपको बता दें कि राज्य में फिलहाल सुबह-शाम को ठंड का जोर जारी रहेगा।

इसके चलते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री रहने की संभावना है। ठंड से भले ही राहत मिली है लेकिन धरती के अंदर की ठंडक पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है, इसके लिए क्रमवार धूप की जरूरत है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार धूप लगने के चलते वातारण में घूल चुकी ठंडक खत्म होने लगेगी जिसके बाद धीरे-धीरे सर्दी में कमी आएगी।

अमेरिका के नए विदेश मंत्री ने द्विपक्षीय बैठक लिए भारत को चुना, जयशंकर से चर्चा करेंगे रुबियो

0

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो मंगलवार को यहां विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक करेंगे। जयशंकर अमेरिकी सरकार के निमंत्रण पर अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए यहां आए हैं।

ट्रंप ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। विदेश विभाग ने शीर्ष अमेरिकी राजनयिक के रूप में नए विदेश मंत्री के पहले दिन के कार्यक्रम को जारी करते हुए कहा, “ रुबियो ने विदेश विभाग में भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात की।”

विश्व के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले दो शीर्ष राजनयिकों के बीच यह बैठक विदेश विभाग के फॉगी बॉटम मुख्यालय में होगी, जो उसी भवन में पहली क्वाड मंत्रिस्तरीय बैठक के तुरंत बाद होगी। परामर्श में कहा गया, “सचिव रुबियो ने विदेश विभाग में हिंद-प्रशांत क्वाड के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की।” क्वाड ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका का एक अनौपचारिक समूह है। यह (क्वाड) पहले कार्यकाल में ट्रंप प्रशासन की पहल थी। बाइडन प्रशासन ने इसे नेतृत्व स्तर तक बढ़ा दिया।

रूबियो का क्वाड मंत्रिस्तरीय – पहली बहुपक्षीय बैठक के रूप में और भारत के साथ पहली द्विपक्षीय बैठक करने का निर्णय इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि नए प्रशासन का पहला विदेशी संपर्क पारंपरिक रूप से अपने दो पड़ोसियों कनाडा और मेक्सिको या अपने नाटो सहयोगियों के साथ रहा है। फ्लोरिडा से पूर्व अमेरिकी सीनेटर रुबियो को अमेरिकी सीनेट ने सर्वसम्मति से 99-0 मतों से मंजूरी दी। सभी मौजूदा 99 सीनेटरों ने रुबियो के पक्ष में मतदान किया, जिसमें खुद रुबियो भी शामिल थे। उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के ओहायो से अमेरिकी सीनेटर के पद से इस्तीफा देने के बाद वर्तमान में सीनेट में एक स्थान रिक्त है।

पाकिस्तान में पतंगबाजी और मांझा बनाने पर स्थायी प्रतिबंध

0

पाकिस्तान के सबसे बड़े और सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत पंजाब की विधानसभा ने एक सख्त कानून पारित करते हुए पतंग उड़ाने पर स्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। यह कानून वसंत त्योहार (बसंत) से पहले लागू होगा, जो पारंपरिक रूप से पतंगबाजी के साथ मनाया जाता था।  नए कानून के तहत, पतंग उड़ाने और बनाने वालों पर भारी जुर्माना और कठोर सजा का प्रावधान किया गया है। यह फैसला पंजाब में पतंगबाजी से जुड़े दुर्घटनाओं और जान-माल के नुकसान को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। कानून का उल्लंघन कर पतंग उड़ाने वालों को 3 से 5 साल तक की जेल और 20 लाख पाकिस्तानी रुपए (लगभग $7,200)  तक का जुर्माना भुगतना होगा। पतंग और मांझा बनाने वालों के लिए सजा और जुर्माना अधिक कठोर होगा। उनके लिए 7 साल तक की जेल  और 50 लाख पाकिस्तानी रुपए (लगभग $18,000)  तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

लाहौर में पहले ही लग चुका बैन
पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध सबसे पहले 2005 में पंजाब की राजधानी  लाहौर  में लगाया गया था। उस समय पतंगबाजी के दौरान  धातु और कांच से लेपित मांझे  से कम से कम  11 लोग घायल  हो गए थे। इसके अलावा, कई घटनाओं में मोटरसाइकिल सवारों और राहगीरों की गर्दन कटने से मौतें भी हुईं थीं। इन घटनाओं के बाद ही सरकार ने पतंगबाजी को गंभीर खतरा मानते हुए इस पर रोक लगाई थी।  अब इस प्रतिबंध को पूरे प्रांत में लागू कर दिया गया है। यह विधेयक मंगलवार को पंजाब विधानसभा  में  पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल)  के विधायक मुजतबा शुजा-उर-रहमान द्वारा पेश किया गया।  विधेयक को बहुमत से पारित कर दिया गया, जिसमें सत्तारूढ़ सरकार और विपक्ष के अधिकांश सदस्यों ने समर्थन दिया।  रहमान ने विधानसभा में कहा, “पतंगबाजी के दौरान मांझे से होने वाली घटनाओं ने कई निर्दोष लोगों की जान ले ली है। यह प्रतिबंध जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक आवश्यक कदम है।”

लोगों की प्रतिक्रियाएं
पंजाब प्रांत में बसंत त्योहार पतंगबाजी से जुड़ा एक पुराना त्योहार है, जो वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है। यह त्योहार खासकर लाहौर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता था। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में इस त्योहार के दौरान दुर्घटनाओं और हताहतों की बढ़ती संख्या के कारण सरकार को यह कठोर कदम उठाना पड़ा। नए कानून के बाद, त्योहार से जुड़ी पतंगबाजी की परंपरा पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।  कई लोगों ने सरकार के इस कदम का समर्थन किया है। उनका कहना है कि यह फैसला लोगों की जान बचाने के लिए लिया गया है। पहले पतंगबाजी के दौरान हुई घटनाओं ने न केवल लोगों की जान ली, बल्कि उनके परिवारों को भी गहरा दुख पहुंचाया।  कुछ लोगों ने इस प्रतिबंध का विरोध करते हुए कहा कि बसंत त्योहार उनकी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है।   उनका मानना है कि सरकार को पतंगबाजी को सुरक्षित तरीके से प्रोत्साहित करने के लिए कदम उठाने चाहिए थे, न कि इसे पूरी तरह प्रतिबंधित करना चाहिए।

तुर्किये के ‘स्की रिसॉर्ट’ के होटल में भीषण आग, अबतक 76 की मौत

0

तुर्किये में एक लोकप्रिय ‘स्की रिसॉर्ट’ में एक होटल में आग लगने से कम से कम 76 लोगों की मौत हो गई। गृह मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि मंगलवार तड़के लगी आग में कम से कम 51 अन्य लोग घायल हो गए। येरलिकाया ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से कहा, ‘‘हमें गहरा दुख है। दुर्भाग्य से इस होटल में लगी आग में 76 लोगों की जान चली गई।” स्वास्थ्य मंत्री कमाल मेमिसोग्लू ने कहा कि घायलों में से कम से कम एक की हालत गंभीर है।

येरलिकाया ने कहा कि मृतकों में से 45 की पहचान कर ली गई है, जबकि अन्य की पहचान के प्रयास जारी हैं। मंत्री ने कहा कि अधिकारियों ने इस घटना की जांच के तहत नौ लोगों को हिरासत में लिया है।

अधिकारियों और मीडिया में आई खबरों के अनुसार, बोलू प्रांत के कार्तलकाया रिसॉर्ट में 12 मंजिला ग्रैंड कार्तल होटल के रेस्तरां में तड़के करीब साढ़े तीन बजे आग लग गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। सरकारी ‘अनादोलु’ समाचार एजेंसी ने गवर्नर अब्दुलअजीज आयदीन के हवाले से बताया कि घबराहट में इमारत से कूदने की वजह से दो पीड़ितों की मौत हो गई। कुछ लोगों ने चादरों और कंबलों के सहारे अपने कमरों से नीचे उतरने की कोशिश की। आयदीन ने बताया कि होटल में 234 मेहमान ठहरे हुए थे।

होटल में स्की प्रशिक्षक नेकमी केपसेटुटन ने बताया कि जिस वक्त आग लगी, उस समय वह सो रहे थे। घटना के बाद वह इमारत से बाहर भागे। उन्होंने एक टीवी चैनल को बताया कि इसके बाद उन्होंने होटल से करीब 20 मेहमानों को बाहर निकालने में मदद की। उन्होंने कहा कि होटल में धुआं भर गया था, जिससे मेहमानों के लिए आग से बचने का रास्ता ढूंढना मुश्किल हो गया।

स्की प्रशिक्षक ने एक टेलीविजन चैनल को बताया, ‘‘मैं अपने कुछ छात्रों से संपर्क नहीं कर पा रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि वे ठीक होंगे।” टेलीविजन पर दिखाए गए दृश्यों में होटल की छत और ऊपरी मंजिलों में आग लगी हुई दिख रही है। सरकार ने जांच के लिए छह अभियोजकों को नियुक्त किया है।

161 कमरों वाला यह होटल एक ऊंची चट्टान के पास स्थित है, जिससे आग पर काबू पाने के प्रयासों में बाधा आ रही है। कार्तलकाया, इस्तांबुल से लगभग 300 किलोमीटर पूर्व में कोरोग्लू पर्वतीय क्षेत्र में स्थित एक लोकप्रिय स्की रिसॉर्ट है। तुर्किये में स्कूलों की छुट्टियां चल रही हैं और इस दौरान क्षेत्र के होटल आम तौर पर भरे हुए रहते हैं।

आयदीन के कार्यालय ने बताया कि दमकल के 30 ट्रक और 28 एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। एहतियात के तौर पर रिसॉर्ट के अन्य होटलों को खाली करा लिया गया और मेहमानों को बोलू के आसपास के होटलों में ठहराया गया है। इस बीच, मध्य तुर्किये में एक अन्य स्की रिसॉर्ट के होटल में विस्फोट की घटना में चार लोग घायल हो गए। विस्फोट सिवास प्रांत के ‘यिल्डिज माउंटेन विंटर स्पोर्ट्स सेंटर’ में हुआ। सिवास गवर्नर के कार्यालय ने बताया कि घटना में स्कीइंग प्रशिक्षण लेने वाले दो लोग और उनका प्रशिक्षक तथा एक अन्य प्रशिक्षक झुलस गए।

चीन को झटका देने की तैयारी में ट्रंप, एक फरवरी से लगा सकते नया टैरिफ

0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald  Trump)  ने मंगलवार को कहा कि उनकी टीम एक फरवरी से चीन (China) पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने के बारे में विचार कर रही है। ट्रंप ने कहा कि चीन पर शुल्क लगाने का निर्णय इस तथ्य पर आधारित होगा कि वह मेक्सिको और कनाडा को ‘फेंटानिल’ भेज रहा है या नहीं। ‘फेंटानिल’ एक तरह का मादक पदार्थ है जो हेरोइन से 50 गुना अधिक शक्तिशाली और नशा पैदा करने वाला पदार्थ है।

ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ में ओरेकल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) लैरी एलिसन, सॉफ्टबैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मासायोशी सोन और ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘हम चीन पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने पर विचार कर रहे हैं, जो मेक्सिको और कनाडा को चीन द्वारा ‘फेंटानिल’ भेजने के तथ्या पर आधारित होगा।” एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि वह शुल्क एक फरवरी से प्रभावी करने पर विचार कर रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मेक्सिको और चीन पर हम 25 प्रतिशत शुल्क लगाने के बारे में बात करते रहे हैं।” एक अन्य सवाल के जवाब में, ट्रंप ने कहा कि पिछले हफ्ते जब उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से बात की थी, तो ‘‘शुल्क के बारे में बहुत ज्यादा बात नहीं की।” यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने चिनफिंग से यूक्रेन में युद्ध रोकने के संबंध में हस्तक्षेप करने को कहा है, इस पर ट्रंप ने कहा कि चीन ने इस संबंध में बहुत ज्यादा कुछ नहीं किया है।

पीएम मोदी ने किया बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित, दिया जीत का मंत्र

पीएम मोदी ने पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी का मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। उन्होंने यह संवाद वर्चुअल माध्यम से किया है। इस संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत एक प्रोग्राम नहीं है। ये बीजेपी की ताकत, उसके मजबूत आधार और उन जड़ों का परिणाम है, जिनसे भाजपा का विस्तार हुआ है। इन जड़ों के पीछे आप सभी कार्यकर्ताओं का संघर्ष और समर्पण है, जिन्होंने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ को अपना जीवन मंत्र बनाया है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि “आपदा वाले जो हैं, हर दिन एक नई घोषणा करते है क्योंकि रोज उनको पराजय की नई खबरें मिल रही हैं कि ये इलाका गया, ये कॉलोनी गई और वो इससे इतना डर गए हैं कि रोज उन्हें नई घोषणा के साथ आना पड़ता लेकिन अब दिल्ली की जनता को उनका खेल समझ आ रहा है।”

इसी के साथ उन्होंने आप पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, “जब-जब आप और उसकी आपदा आजकल नारे बुलवाते हैं और कहते हैं कि फिर आएंगे-फिर आएंगे तो लोग कह रहे हैं कि ये फिर खाएंगे। वो कहते हैं फिर आएंगे-फिर आएंगे और जनता कहती है फिर खाएंगे-फिर खाएंगे। आपदा वालों की पोल पट्टी अब खुल गई है। अब जैसे झुग्गी बस्तियों के लिए इन्होंने क्या-क्या बात की थी और उनकी हर बात आपदा बन गई। वो हर बार कहते थे झुग्गी में मकान बनाएंगे लेकिन बनाए नहीं। अब फिर कहते हैं मकान बनाएंगे लेकिन 10 साल उन्हें फुरसत नहीं मिली।”

माता वैष्णो देवी से महाकुम्भ तक , Railway ने शुरू की 3 डायरेक्ट Trains

0

भारतीय रेलवे ने महाकुंभ मेले में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए श्री माता वैष्णो देवी कटरा से प्रयागराज तक तीन विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। उत्तर रेलवे ने इससे पहले भी कटरा और प्रयागराज के बीच स्पेशल ट्रेनों की योजना बनाई थी, ताकि अधिक तीर्थयात्री कुंभ मेला में आने-जाने में सुविधा महसूस कर सकें। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रा के दौरान आरामदायक और सुगम यात्रा सुनिश्चित की जाएगी।

आपकी जानकारी के लिए बदा दें कि पहली ट्रेन 24 जनवरी को श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से तड़के 3 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी 25 जनवरी की शाम 4. 25 मिनट पर फाफामऊ पहुंचेगी। ठीक दिन यही ट्रेन प्रयागराज से कटरा के लिए रवाना होगी।

अगली 2 ट्रेनें कटरा स्टेशन से 7 और 14 फरवरी को चलेंगी और अगले दिन प्रयागराज पहुंचेंगी। फिर, प्रयागराज से ये ट्रेनें 8 और 15 फरवरी को रात 7.30 बजे कटरा के लिए रवाना होंगी और अगले दिन रात 10 बजे कटरा पहुंचेंगी। इसके अलावा, भोपाल मंडल द्वारा रानी कमलावती रेलवे स्टेशन से बनारस के बीच सप्ताह में दो दिन विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, ताकि महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।

Delhi Election: AAP ने अपने ‘middle class manifesto’ में केंद्र से की 7 प्रमुख मांगें

0

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अपने पार्टी के ‘मध्यम वर्ग घोषणापत्र’ का ऐलान किया। इस घोषणापत्र में उन्होंने दिल्ली के मध्यम वर्ग के लिए 7 अहम मांगें केंद्र सरकार से की हैं। केजरीवाल का कहना है कि अब तक के विभिन्न सरकारों ने मध्यम वर्ग को नजरअंदाज किया है और उसे सिर्फ सरकार के लिए एटीएम जैसा माना है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि अन्य राजनीतिक पार्टियां हमेशा से ही मध्यम वर्ग को सिर्फ करदाता के रूप में देखती हैं और उनकी समस्याओं को अनदेखा करती हैं। AAP का यह घोषणापत्र मध्यम वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता देने के लिए तैयार किया गया है, ताकि उन्हें बेहतर जीवन और सुविधाएं मिल सकें।

AAP की 7 प्रमुख मांगें

1. कर-मुक्त स्वास्थ्य बीमा: AAP ने केंद्र सरकार से यह मांग की है कि दिल्ली के नागरिकों को मुफ्त और व्यापक स्वास्थ्य बीमा मिले, ताकि कोई भी व्यक्ति इलाज के लिए परेशान न हो।

2. वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त इलाज: पार्टी ने केंद्र से मांग की है कि वरिष्ठ नागरिकों को पूरी तरह से मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं।

3. शिक्षा के अधिकार में सुधार: AAP ने दिल्ली में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए केंद्र से मदद की अपील की है।

4. रोजगार और नौकरी सुरक्षा: पार्टी ने दिल्ली में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने और युवाओं के लिए नौकरी सुरक्षा की मांग की है।

5. न्यायसंगत कर नीति: AAP ने मध्यम वर्ग के लिए कर नीति को और न्यायसंगत बनाने की मांग की है, जिससे उन्हें अतिरिक्त कर भार से राहत मिल सके।

6. मूलभूत सुविधाओं का सुधार: दिल्ली में जल, बिजली, सड़क, और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए केंद्र से मदद मांगी गई है।

7. आवास योजनाओं में सहायता: AAP ने दिल्ली के गरीब और मध्यम वर्ग के लिए किफायती आवास योजनाओं को बढ़ाने की अपील की है।

केजरीवाल का बयान
अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हमारी पार्टी हमेशा से दिल्लीवासियों के साथ खड़ी रही है, लेकिन विशेष रूप से मध्यम वर्ग को केंद्र सरकार से कभी कोई राहत नहीं मिली। हम इसे बदलने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और दिल्ली के हर वर्ग की आवाज़ को सरकार तक पहुंचाएंगे।”

Jio, Airtel, Vi, BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब 20 रुपए में मिलेगी 30 दिनों की वैलिडिटी

0

मोबाइल यूजर्स को अपने सिम कार्ड को एक्टिव रखने के लिए हर महीने फोन रिचार्ज करवाना होता है। अलग- अलग टेलीकाम कंपनियों द्वारा अलग- अलग ऑप्शन ऑफर किए जाते हैं। अब इससे जुड़ा TRAI ने एक नया नियम लागू किया है। इस स्कीम में यूजर अपने अकाउंट में मिनिमम प्रीपेड बैलेंस रखकर अपना सिम एक्टिव रख सकते हैं। डिटेल में जानते हैं ये पूरी स्कीम क्या है और इसका फायदा कैसे उठाया जा सकता है-

PunjabKesari

TRAI ने लागू की नई स्कीम-

TRAI एक नई स्कीम लागू की है। ये स्कीम जियो, एयरटेल, बीएनएल सभी टेलीकॉम कंपनियों पर लागू होगी। इस स्कीम के तहत अगर आप डेटा, वॉयस, SMS या फिर किसी दूसरी सर्विस का यूज़ नहीं करते और न ही रिचार्ज करवाते हैं तो आपका सिम कार्ड 90 दिन के बाद डिएक्टिवेट हो जाएगा। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आपके अकाउंट में 20 रुपए का मिनिमम अमाउंट होना चाहिए। अगर आप 90 दिनों तक अपने सिम कार्ड से कोई कॉल, डेटा या SMS इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो आपके अकाउंट से 20 रुपये कटेंगे और आपके सिम कार्ड की वैलिडिटी 30 दिन और बढ़ जाएगी।

बैलेंस न होने की स्थिति में क्या होगा-

साथ ही यहां पर सवाल यह उठता है कि अगर अकाउंट में बैलेंस न हो तब क्या होगा। ऐसा होने पर आपको 15 दिन का ग्रेस पीरियड दिया जाएगा। इस समय में भी अगर आप सिम रिचार्ज नहीं करवाते तो आपका सिम डिएक्टिवेट किया जाएगा।

PunjabKesari

टेलीकॉम कंपनियों ने शेयर की वेबसाइट पर जानकारी-

टेलीकॉम कंपनियां जियो, एयरटेल और वीआई कंपनियों ने अपनी वेबासाइट पर इसके बारे में जानकारी दी है। Airtel ने अपनी टर्म्स एंड कंडीशन्स में बताया है कि अगर 90 दिनों तक किसी नंबर से कोई सेवा इस्तेमाल नहीं होती और उस पर 20 रुपये का न्यूनतम बैलेंस नहीं होता, तो उस नंबर की सेवा बंद हो जाएगी।

बड़े संकट में सैफ अली खान…. पटौदी परिवार की 15,000 करोड़ रुपये की संपत्ति पर मंडरा रहा खतरा

0

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के लिए हालात मुश्किल भरे नजर आ रहे हैं। एक तरफ हाल ही में हुए जानलेवा हमले के बाद वह अस्पताल से घर लौटे हैं, तो दूसरी ओर उनके पटौदी परिवार की 15,000 करोड़ रुपये की संपत्ति पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के हालिया फैसले के बाद भोपाल स्थित इन ऐतिहासिक संपत्तियों पर शत्रु संपत्ति अधिनियम, 1968 के तहत सरकार का दावा मजबूत हो गया है।

कौन-कौन सी संपत्तियां हो सकती हैं जब्त?

  रिपोर्ट के मुताबिक, भोपाल में पटौदी परिवार की ऐतिहासिक संपत्तियां स्थित हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 15,000 करोड़ रुपये है। इन संपत्तियों में फ्लैग स्टाफ हाउस, नूर-उस-सबा पैलेस, दार-उस-सलाम, हबीबी का बंगला, अहमदाबाद पैलेस, कोहेफिजा प्रॉपर्टी और अन्य संपत्तियां शामिल हैं। खास बात यह है कि फ्लैग स्टाफ हाउस, जहां सैफ अली खान ने अपना बचपन बिताया था, भी इनमें से एक है।

शत्रु संपत्ति अधिनियम और विवाद का कारण

शत्रु संपत्ति अधिनियम, 1968 के तहत भारत सरकार उन संपत्तियों पर दावा कर सकती है, जिनके मालिक 1947 के बंटवारे के बाद पाकिस्तान चले गए थे। भोपाल के आखिरी नवाब हमीदुल्ला खान की सबसे बड़ी बेटी आबिदा सुल्तान 1950 में पाकिस्तान चली गईं, जबकि उनकी दूसरी बेटी साजिदा सुल्ताना भारत में रहीं और नवाब इफ्तिखार अली खान पटौदी से शादी की। यही कारण है कि साजिदा सुल्ताना कानूनी उत्तराधिकारी बनीं और उनकी संपत्ति सैफ अली खान और उनके परिवार को विरासत में मिली। हालांकि, आबिदा सुल्तान के पाकिस्तान जाने के कारण सरकार ने इन संपत्तियों पर शत्रु संपत्ति अधिनियम के तहत दावा किया है।

कोर्ट का क्या है फैसला?

साल 2014 में शत्रु संपत्ति विभाग के संरक्षक ने पटौदी परिवार की इन संपत्तियों को शत्रु संपत्ति घोषित करने का नोटिस जारी किया था। 2015 में सैफ अली खान ने इस फैसले को चुनौती दी और संपत्तियों पर स्टे ले लिया। लेकिन 13 दिसंबर 2024 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी और न्यायाधिकरण में अपील दायर करने के लिए 30 दिन का समय दिया। अब तक सैफ अली खान या उनके परिवार ने इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया है।

क्या हो सकता है आगे?

यदि सैफ अली खान और उनका परिवार तय समयसीमा के भीतर कोई ठोस कानूनी कदम नहीं उठाता है, तो इन संपत्तियों पर शत्रु संपत्ति अधिनियम के तहत सरकार का अधिग्रहण संभव है। इससे न केवल उनकी विरासत पर सवाल खड़े होंगे बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी यह बड़ा झटका होगा।

- Advertisement -

News of the Day