Friday, June 26, 2026
Home Blog Page 1277

हरियाणा में इस साल निकलेंगी बंपर भर्तियां, नौकरी ढूंढ रहे हजारों युवाओं का इंतजार होगा खत्म

0

अगर आप भी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो अब आपका इंतजार खत्म हो जाएगा। क्योंकि हरियाणा में इस साल बंपर भर्तियों निकलेंगी। हरियाणा सरकार ने CET (संयुक्त पात्रता परीक्षा) के माध्यम से इसी साल 50 हजार से अधिक पदों को भरने का लक्ष्य रखा है।

बता दें कि हरियाणा सरकार के संकल्प पत्र में 2 लाख खाली पड़े पदों पर भर्तियों का वादा किया गया है। प्रत्येक साल 50 हजार पदों को भरने की तैयारी है।  अब सरकार अपने वादे को निभाने के लिए जुट गई है।

मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने इसके लिए विभिन्न विभागों से खाली पदों का ब्योरा मंगवाया है। अभी तक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास अलग-अलग विभागों से करीब 10 हजार पदों की मांग पहुंच चुकी है। इनमें 5600 सिपाहियों के पद व 750 पद स्वास्थ्य विभाग के हैं।

Kangra: पढियारखर के ITBP जवान का निधन, सैंकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

0

बैजनाथ उपमंडल के पढियारखर गांव के आईटीबीपी जवान हवलदार संजय कुमार बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। संजय कुमार वर्तमान में नॉर्थ ईस्ट में सेवाएं दे रहे थे। वह लंबे से बीमारी से जूझ रहे थे और चड़ीगढ़ स्थित आर्मी अस्पताल में उपचाराधीन थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बुधवार को पैतृक श्मशानघाट में हवलदार संजय कुमार का अंतिम संस्कार किया गया, जहां सैंकड़ों लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

इससे पहले आईटीबीपी के जवानों ने हवलदार संजय कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की व उनके पिता को तिरंगा सौंपा। वहीं विधायक किशोरी लाल, पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने भी संजय कुमार के निधन पर गहरा शोक जताया है।

Kangra: इंद्रुनाग साइट में शाम 6 बजे के बाद उड़ान नहीं भर पाएंगे ‘मानव परिंदे’, प्रशासन ने लिया फैसला

0

पैराग्लाइडिंग साइट इंद्रुनाग में शाम 6 बजे के बाद उड़ान नहीं भर पाएंगे। मंगलवार को एसडीएम की अध्यक्षता में इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के साथ हुई बैठक में उक्त फैसला लिया गया है। जानकारी के अनुसार इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग साइट में बीते शनिवार को गुजरात की युवती की उड़ान भरने के दौरान संतुलन बिगड़ने से मौत हो गई थी, जिसके चलते पैराग्लाइडिंग के दौरान सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में प्रशासन और पैराग्लाइडिंग कंपनियों के ऑपरेटरों ने सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के लिए कई सुझाव दिए। अगले दो दिनों में सभी ऑप्रेटरों से सेफ्टी प्लान के सुझाव भी मांगे गए हैं। इसके अलावा साइटों पर समय-समय पर जांच की जाएगी और पैराग्लाइडिंग के नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा। यह फैसला भी लिया गया है कि मौसम खराब होने की परिस्थिति में शाम 5 बजे के बाद पैराग्लाइडिंग गतिविधियां नहीं करवाई जाएंगी। बता दें कि वर्ष 2022 में तत्कालीन डीसी कांगड़ा की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की एक बैठक हुई थी। इसमें पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के नियमों की सख्ती से पालना करने के आदेश जारी किए गए थे। बैठक के दौरान यह फैसला भी लिया गया कि उपमंडल प्रशासन द्वारा पर्यटन विभाग को जिले भर की साइटों में पैराग्लाइडिंग उपकरणों की जांच को पत्र लिखा जाएगा।

एसडीएम धर्मशाला संजीव भोट ने बताया कि इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग साइट पर हुए हादसे के बाद प्रशासन और धर्मशाला की विभिन्न पैराग्लाइडिंग कंपनियों के ऑप्रेटरों ने सुरक्षा को लेकर अपने सुझाव बैठक में रखे। इस दौरान यह फैसला लिया गया कि शाम 6 बजे के बाद कोई भी उड़ान नहीं होगी। इसके अलावा 2 दिनों में सभी कंपनियों के ऑप्रेटरों से सेफ्टी प्लान के लिए सुझाव मांगे गए हैं। वहीं पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन इंद्रुनाग के अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग साइट पर पैराग्लाइडिंग गतिविधियां करवा रही सभी कंपनियों ने उपमंडल प्रशासन के साथ बैठक की। इस दौरान सुरक्षा को लेकर नियमों की पालना करने के साथ और बेहतरीन सुरक्षा कदमों को उठाने पर भी चर्चा की गई।

Himachal Weather: बर्फबारी और बारिश के आसार, ये दो दिन घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान

0

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती है। शिमला स्थित मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है। सरकार ने सड़कों को साफ रखने और यातायात सुचारू करने के लिए लोक निर्माण विभाग और प्रशासन को अलर्ट पर रखा है। इसके बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है। 24 और 25 जनवरी को सुबह और रात में निचले पहाड़ी इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छा सकता है।

लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों में पिछले तीन दिनों से मौसम खराब है। लगातार तीसरे दिन 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे और ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। हालांकि, दिनभर कुल्लू और लाहौल में बादल छाए रहने के बावजूद निचले इलाकों में न तो बर्फबारी हुई और न ही बारिश। इससे किसानों और बागवानों को निराशा हुई है क्योंकि उनकी फसलों और बागों को बर्फबारी की जरूरत है।

मनाली से केलांग के बीच एचआरटीसी की बस सेवा पिछले एक सप्ताह से बंद है। केलांग से दारचा और मनाली से अटल टनल रोहतांग के बीच केवल फोर बाई फोर वाहन चल रहे हैं। लाहौल में अभी भी लगभग 100 संपर्क सड़कें यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

सरकार ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। स्थानीय प्रशासन और विभागों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि बर्फबारी और बारिश से लोगों को कम से कम परेशानी हो। आने वाले दिनों में मौसम साफ होने की संभावना के साथ, उम्मीद की जा रही है कि यातायात और जनजीवन सामान्य हो जाएगा।

Himachal: सुंदरनगर में विदेश भेजने के नाम पर 4 लोगों से 8.88 लाख की धोखाधड़ी

0

मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर में 4 लोगों के साथ विदेश भेजने के नाम पर 8.88 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसे लेकर पुलिस थाना सुंदरनगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप हैं कि एजैंट ने ठगे हुए लोगों के पासपोर्ट भी वीजा दिलाने के नाम पर ले लिए हैं, जिन्हें अभी तक वापस नहीं किया है। जब पीड़ितों को उनके साथ ठगी होने का अहसास हो गया तो उन्होंने पुलिस थाना सुंदरनगर में धोखाधड़ी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाई।

रूपलाल (65) पुत्र लोभी राम निवासी गांव चनोल व डाकघर तलेली ने शिकायत में बताया कि पंजाब के रूपनगर जिले के तखतगढ़ गांव निवासी एजैंट मनीष कुमार पुत्र दलजीत सिंह ने उसे व सुरजीत सिंह पुत्र राम सिंह निवासी गांव चनोल व डाकघर, जोगिंदर सिंह पुत्र श्याम लाल निवासी गांव बारल व डाकघर तलेली और बबन सिंह पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव व डाकघर नालग तहसील सुंदरनगर जिला मंडी को कनाडा भेजने की बात कही थी। इसके लिए उन्होंने अक्तूबर, 2023 में एजैंट के बैंक खाते में नकद और गूगल-पे के माध्यम से 8 लाख 88 हजार रुपए डाले थे।

कुछ समय के बाद एजैंट ने वीजा लगाने की बात कही और उनके पासपोर्ट भी ले लिए। अब एजैंट न तो पैसे और न ही पासपोर्ट वापस कर रहा है। पीड़ितों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके साथ ठगी और धोखाधड़ी करने वाले एजैंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनकी राशि और पासपोर्ट वापस दिलाए जाएं। एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पाकिस्तानी शिक्षिका से 46.88 लाख की वसूली करेगी योगी सरकार, फर्जी 9 साल से कर रही थी नौकरी

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय माधौपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात रही पाकिस्तानी शिक्षिका शुमायला खान से बेसिक शिक्षा विभाग ₹46,88,352 की वसूली करेगा। खंड शिक्षा अधिकारी भानु शंकर गंगवार ने इस रकम के सत्यापन के लिए वित्त एवं लेखाधिकारी नीरज पाठक को रिपोर्ट भेज दी है। सत्यापन के बाद रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह को भेजी जाएगी, जिसके बाद वसूली की प्रक्रिया शुरू होगी।

फर्जी दस्तावेजों से मिली नौकरी, नागरिकता पर उठा था सवाल
जानकारी के अनुसार, शुमायला खान ने फर्जी निवास प्रमाणपत्र के जरिए बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक की नौकरी प्राप्त की थी। वह वर्ष 2015 से माधौपुर के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थी। उसकी नागरिकता को लेकर संदेह जताया गया था, जिसके बाद मामले की जांच कराई गई। एसडीएम सदर रामपुर द्वारा कराई गई जांच में यह पुष्टि हुई कि शुमायला का निवास प्रमाणपत्र त्रुटिपूर्ण था और उसमें तथ्यों को छिपाया गया था।

निवास प्रमाणपत्र हुआ था निरस्त, अब बर्खास्तगी के बाद जांच में तेजी
शुमायला खान का निवास प्रमाणपत्र पिछले साल निरस्त कर दिया गया था। विभाग ने उसे कई बार स्पष्टीकरण देने का अवसर दिया, लेकिन वह प्रमाणपत्र की वैधता सिद्ध नहीं कर सकी। इसके बाद 3 अक्तूबर 2024 को बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह ने उसे निलंबित कर दिया था। अब उसकी सेवा समाप्त कर दी गई है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

वेतन, भत्ते और बोनस की रकम वसूली जाएगी
विभाग शुमायला से उसकी सेवा अवधि के दौरान दिए गए वेतन, भत्ते और बोनस की पूरी राशि वसूल करेगा। वसूली की रकम में वर्ष 2016-17 और 2020-21 में मिले बोनस की राशि भी शामिल है। वित्त एवं लेखाधिकारी नीरज पाठक के अनुसार, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट का सत्यापन किया जा रहा है। वसूली की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी और उसकी तैनाती से बर्खास्तगी तक जारी वेतन व अन्य भत्तों की गणना कर मिलान किया जाएगा।

महाकुंभ में योगी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, जानिए किन- किन प्रस्तावों पर लगी मोहर

हाकुंभ के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार बुधवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में प्रयागराज और वाराणसी समेत सात जिलों को मिलाकर धार्मिक जोन बनाने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बैठक में प्रयागराज,वाराणसी,चंदौली,गाजीपुर,जौनपुर,मिर्जापुर और भदोही जिलों को मिला कर धार्मिक क्षेत्र संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।

PunjabKesariयूपी की डिफेंस पॉलिसी को नए सिरे से बनाया जा रहा है। यूपी में निवेश के लिए नए इंसेंटिव दिये जाने की योगी बनाई गई है। युवाओं को टैबलेट उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई है। बलरामपुर में केजीएमयू के सेटेलाइट सेंटर को मेडिकल कॉलेज बनाने पर चर्चा की गई है।  3 जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की योगी कैबिनेट से मंजूरी दी गई है। योगी ने कहा कि प्रदेश में अभियोजन डायरेक्टरेट की स्थापना होगी।  3 म्युनिसिपल कारपोरेशन के बांड जारी होंगे।

उन्होंने संगम अबतक 9 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं का आगमन हुआ है यह हमारे लिए गौरव का विषय है। प्रयागराज में एक मेडिकल सेंटर बनेगा। प्रयागराज, वाराणसी और आगरा म्युनिसिपल के बांड जारी होंगे। लखनऊ में स्टेट कैपिटल रीजन की तर्ज पर प्रयागराज और चित्रकूट को मिलाकर डेवलपमेंट रीजन बनेगा। गंगा एक्सप्रेस वे का विस्तार होगा किया जाएगा। प्रयागराज, बिंद और काशी एक्सप्रेस वे के रूप में जाना जाएगा। प्रयागराज में सिग्नेचर ब्रिज के पैरलर ब्रिज बनेगा। आने वाले कुम्भ में श्रद्धालुओं को अगले महाकुंभ में बढ़े इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ मिलेगा। योगी ने कहा कि पिछले साल आज के ही दिन भगवान रामलला विराजमान हुए थे।

आप को बता दें कि इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्रदेव सिंह, बेबी रानी मौर्य, जयवीर सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, धर्मपाल, नंदगोपाल नंदी और अनिल राजभर सहित सभी 21 मंत्री और बाकी स्वतंत्र प्रभार वाले और राज्यमंत्री सहित कुल 54 मंत्री कैबिनेट बैठक में शामिल रहे।

PSEB Students के लिए बड़ी खबर, Exams को लेकर आया बड़ा फैसला

0

स्टेट कौंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग पंजाब द्वारा 2024-25 सत्र के लिए 5वीं कक्षा के वार्षिक मूल्यांकन को लेकर पिछले दिनों जारी दिशा-निर्देशों के तहत यह मूल्यांकन केंद्रीयकृत प्रणाली के तहत लर्निंग आउटकम मूल्यांकन प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। यह मूल्यांकन पंजाबी, हिंदी, अंग्रेजी, गणित और पर्यावरण विषयों के लिए किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंट्री) नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी के रूप में काम करेंगे। मूल्यांकन का कुल अंक 100 होगा, जिसमें से 80 अंक विभाग द्वारा भेजे गए मूल्यांकन उपकरणों के आधार पर और 20 अंक सीसीई (कंटिन्युअस और कम्प्रिहेन्सिव एसेसमेंट) के आधार पर होंगे।

बीपीईओज़ के कंधों पर होगी मूल्यांकन केंद्रों की स्थापना की जिममेदारी
मूल्यांकन के केंद्रों की स्थापना का कार्य संबंधित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मूल्यांकन केंद्र विद्यार्थियों के स्थायी स्कूलों या उनके नजदीकी स्थान पर स्थित हों। प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र में एक कक्षा में अधिकतम 30 विद्यार्थी होंगे, और प्रत्येक 30 विद्यार्थियों के लिए एक निगरान-कम-परीक्षक की ड्यूटी होगी। ये निगरान-कम-परीक्षक पहले सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निगरान के रूप में ड्यूटी पर रहेंगे और उसी दिन दोपहर 12 बजे के बाद 2.20 बजे तक मूल्यांकन टूल की जांच करेंगे और सूची केंद्र के हेड टीचर को सौंपेंगे। सेंटर हेड टीचर मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के एक दिन के भीतर ई-पंजाब पोर्टल पर अंक अपलोड करेंगे।

मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम के माध्यम से तैयार होगा परिणाम
मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद, संबंधित स्कूल के सेंटर हेड टीचर द्वारा परिणामों को ई-पंजाब पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। यदि कोई अन्य विषय या विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए मूल्यांकन टूल्स तैयार करने की आवश्यकता होगी, तो यह संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी (एलीमेंट्री) द्वारा किया जाएगा। इस मूल्यांकन का परिणाम एमआईएस (मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम) के माध्यम से तैयार किया जाएगा और तीन दिनों के भीतर ब्लॉक स्तर पर इसका परिणाम तैयार कर लिया जाएगा।

पंजाब में दिन चढ़ते ही NIA की Raid, पढ़ें क्या है पूरा मामला

0

एनआईए की एक टीम ने बुधवार को शहर के प्रताप नगर में रहने वाले सन्नी जोडा उर्फ गुरप्रीत सिंह और मनी जोडा के घर पर रेड की। एनआईए को दोनों भाईयों पर संदेह है कि वो हाल ही में पंजाब अंदर हुए ग्रेनेड हमलों में शामिल आरोपी हैप्पी पासियन को फॉलो कर रहे है।

बुधवार को सुबह प्रताप नगर की 19 नंबर गली में एनआईए की टीम एवं पंजाब पुलिस के कर्मी सन्नी जोडा उर्फ गुरप्रीत सिंह और मनी जोडा के घर पहुंची। जहां पर एनआईए टीम ने दोनों भाईयों से पूछताछ की और उनके मोबाईल चैक किए और कुछ कागजात को भी खंगाला। इसके बाद एनआईए टीम ने दोनों को चंडीगढ में ​स्थित एनआईए कार्यालय में बुलाया है। जिस संबंधी एनआईए टीम ने दोनों एक नोटिस भी दिया।

सूत्र बतातें है कि एनआईए को दोनों भाईयों पर संदेह है कि वो हाल ही में पंजाब अंदर हुए ग्रेनेड हमलों में शामिल आरोपी गैंगस्टर हैप्पी पासियन को सोशल मीडया पर फॉलो कर रहे है। इसके अलावा दोनों बठिंडा में इमीग्रेशन का कार्य करते है।

पंजाब के युवाओं को इस भर्ती के लिए मिलेगी मुफ्त ट्रेनिंग, अप्रैल में होगा पेपर

0

सी-पाईट कैंप, हकूमत सिंह (फिरोजपुर) के ट्रेनिंग अफसर कैप्टन गुरदर्शन सिंह ने बताया कि अग्निवीर सेना भर्ती रैली का कंप्यूटर आधारित लिखित पेपर अप्रैल 2025 में होगा। इसके लिए लिखित परीक्षा की तैयारी 16 जनवरी 2025 से सी-पाईट कैंप, हकूमत सिंह वाला (फिरोजपुर) में शुरू हो गई है।

फिरोजपुर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट और मोगा जिलों के युवा, जो अग्निवीर सेना में भर्ती होना चाहते हैं, वे कैंप में आकर तैयारी कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 6 फरवरी 2025 से किया जा सकता है। कैंप में प्रवेश के लिए सुबह 9.00 बजे आना होगा। दसवीं का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पंजाब रैजीडैंस और जाति प्रमाणपत्र की फोटोकॉपी, बैंक खाता की फोटोकॉपी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, कॉपी-पेन, खाने के बर्तन और रहने के लिए बिस्तर साथ लाना जरूरी है।

योग्यता में आयु 17.5 से 21 वर्ष, छाती 77 से.मी. (फुलाने पर 82 सेमी), कद 5 फीट 7 इंच और न्यूनतम 10वीं 45 प्रतिशत अंकों के साथ पास या 10 2 पास होना शामिल है। रहने और खाने की सुविधा पूरी तरह मुफ्त होगी। लिखित और फिजिकल ट्रेनिंग के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 88728-02046, 78888-48823, 78891-75575 पर संपर्क करें।

- Advertisement -

News of the Day