Friday, June 26, 2026
Home Blog Page 1279

कल 23 जनवरी को सभी बैंकों में Holiday, 25 और 26 जनवरी को भी बैंकों में रहेगा अवकाश…

0

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती और वीर सुरेंद्र साईं जयंती के अवसर पर मंगलवार, 23 जनवरी को पश्चिम बंगाल, ओडिशा और त्रिपुरा में बैंकों का अवकाश रहेगा। इस दिन एसबीआई जैसे सरकारी बैंकों से लेकर एचडीएफसी जैसे निजी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, पूरे देश में यह छुट्टी लागू नहीं होगी।

इन राज्यों में रहेगा अवकाश

पश्चिम बंगाल, ओडिशा और त्रिपुरा में 23 जनवरी को पराक्रम दिवस और वीर सुरेंद्र साईं जयंती के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को हर साल पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है, जबकि वीर सुरेंद्र साईं ओडिशा के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता थे।

25 और 26 जनवरी को भी बैंकों में अवकाश

इसके अलावा, 25 जनवरी को महीने का चौथा शनिवार और 26 जनवरी को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। बैंककर्मी लंबे समय से हर शनिवार को साप्ताहिक अवकाश की मांग कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल यह व्यवस्था लागू नहीं हुई है।

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक हॉलिडे के दौरान भी ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल सामान्य दिनों की तरह कर सकते हैं। मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और अन्य सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है।

Adani Group के लिए आई खुशखबरी, मिला 25,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

0

देश के प्रमुख उद्योगपतियों में से एक गौतम अडानी मंगलवार को महाकुंभ में पहुंचे, जहां पर उन्होंने लोगों को खुद अपने हाथों से बनाकर खाना परोसा। इसी दिन अडानी ग्रुप के लिए एक खुशखबरी आई। अडानी समूह की कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) को 25,000 करोड़ रुपए मूल्य की भादला-फतेहपुर एचवीडीसी परियोजना मिल गई है। यह कंपनी को मिला अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। एईएसएल ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वह इस परियोजना के जरिए राजस्थान से छह गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा को उत्तरी भारत के विभिन्न केंद्रों तक पहुंचाने का काम करेगी।

कंपनी ने कहा कि राजस्थान के भादला और उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के बीच प्रस्तावित यह परियोजना मिलने के साथ उसकी ऑर्डरबुक बढ़कर 54,761 करोड़ रुपए हो गई है। अडानी ग्रुप की कंपनी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। कंपनी ने इस परियोजना को साढ़े चार वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। एईएसएल ने यह परियोजना शुल्क-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) के तहत हासिल की। हालांकि कंपनी यह डील 20 जनवरी 2025 को ही कंपनी को मिल गई थी लेकिन कंपनी ने आज इसके बारे में शेयर मार्केट में जानकारी दी।

कार्बन-कटौती में हमारी भूमिका अहम- कंदर्प पटेल

अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कंदर्प पटेल ने कहा कि देश के कुछ सबसे मुश्किल इलाकों से नवीकरणीय ऊर्जा के कुशल परिवहन को सक्षम कर और उसे राष्ट्रीय ग्रिड से जोड़कर एईएसएल भारत की कार्बन-कटौती यात्रा में अपनी भूमिका निभा रही है। हम परियोजना को समय पर और न्यूनतम पर्यावरणीय प्रभाव के साथ पूरा करने के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी एवं तरीकों का इस्तेमाल करेंगे। एईएसएल देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी बिजली transmission कंपनी है।

बिहार में पहली बार आयोजित होगी नेशनल स्कूल गेम्स की साइकिलिंग प्रतियोगिता

0

बिहार में पहली बार नेशनल स्कूल गेम्स की साइकिलिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने मंगलवार को बताया कि बिहार में पहली बार नेशनल स्कूल गेम्स की साइकिलिंग चैम्पियनशिप हो रही है। 22 से 24 जनवरी तक पटना के मरीन ड्राइव में ‘68 वीं नेशनल स्कूल गेम्स साइकिलिंग (रोड) प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 700 खिलाड़ी और प्रशिक्षक इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। अंडर 14,17 और अंडर 19 आयुवर्ग में बालक और बालिका दोनों के लिए यह प्रतियोगिता है।

छह प्रशिक्षक तथा छह मैनेजर हो रहे शामिल
शंकरण ने बताया कि हर राज्य से बालक और बालिका दोनों श्रेणी में हर आयु वर्ग के लिए 4- 4 खिलाड़ी तथा तथा सभी आयुवर्ग के लिए छह प्रशिक्षक तथा छह मैनेजर शामिल हो रहे हैं। बिहार की टीम में अंतररष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी सुहानी कुमारी तथा अमृता कुमारी भी हिस्सा ले रही हैं। इस चैम्पियनशिप में इंडीविजुअल टाइम ट्रायल (आईटीटी) और रोड रेस ( मास स्टार्ट) दो तरह की प्रतियोगिता शामिल है। आईटीटी में एक एक करके साइकिलिस्ट को रेस के लिए छोड़ा जाता है और जो सबसे कम समय में लक्ष्य तक पहुंचता है वही विजेता होता है। दूसरी तरफ मास स्टार्ट में सभी खिलाड़ी एक साथ रेस स्टार्ट करते हैं और लक्ष्य तक पहले पहुंचने वाले के हिसाब से प्रथम,द्वितीय और तृतीय तय होते हैं। महानिदेशक ने बताया कि हर राज्य से बालक और बालिका दोनों श्रेणी में हर आयुवर्ग के लिए चार-चार खिलाड़ी तथा तथा सभी आयुवर्ग के लिए छह प्रशिक्षक तथा छह मैनेजर शामिल हो रहे हैं। बिहार की टीम में अंतररष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी सुहानी कुमारी तथा अमृता कुमारी भी हिस्सा ले रही हैं। अलग-अलग आयुवर्ग के बालक और बालिका के लिए आईटीटी और मास स्टार्ट के लिए अलग-अलग दूरी तय की गई है। अंडर 14 बॉयज के लिए आईटीटी 10 किलोमीटर और रोड रेस की दूरी 15 किलोमीटर है वहीं गर्ल्स के लिए सात और 10 किलोमीटर है। अंडर 17 बॉयज के लिए 15 और 30 किलोमीटर तथा गर्ल्स के लिए 12 और 20 किलोमीटर तथा अंडर 19 बॉयज के लिए आईटीटी 20 किलोमीटर तथा रोड रेस की तय दूरी 40 किलोमीटर और गर्ल्स के लिए 15 और 20 किलोमीटर है।

22 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव रविंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश, आसाम ,बिहार, सीबीएसई वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल ,मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, पुड्डुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना से खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। नेशनल स्कूल गेम्स साइकिलिंग चैम्पियनशिप खेल विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से बिहार साइकिलिंग एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित की जा रही है।

PM मोदी 5 फरवरी को लगाएंगे संगम में आस्था की डुबकी, स्पेशल प्लेन से आएंगे एयरपोर्ट

संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के बीच प्रमुख नेताओं के आगमन का सिलसिला जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाकुंभ में शिरकत करने के लिए जा रहे हैं। इस मौके पर वह संगम में आस्था की डुबकी भी लगाएंगे। बता दें कि पीएम मोदी अपने स्पेशल प्लेन से एयरपोर्ट आएंगे।

PM मोदी 5 फरवरी को करेंगे स्नान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 फरवरी को महाकुंभ में डुबकी लगाएंगे। वह संगम में स्नान करने के साथ ही धार्मिक आस्थाओं का पालन करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के महाकुंभ में आने से लाखों श्रद्धालुओं में उत्साह है।

राष्ट्रपति मुर्मू 10 फरवरी को करेंगी स्नान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी महाकुंभ में शामिल होने के लिए 10 फरवरी को प्रयागराज पहुंचेंगी। वहां वह संगम में पवित्र स्नान करेंगी। यह उनके पहले महाकुंभ में शामिल होने का अवसर होगा।

PunjabKesari

धनखड़ 1 फरवरी को करेंगे महाकुंभ में शिरकत

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 1 फरवरी को महाकुंभ में शामिल होंगे। वह भी संगम में स्नान करेंगे। उनके आगमन की तारीख का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

अमित शाह 27 जनवरी को महाकुंभ में करेंगे शिरकत  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 जनवरी को महाकुंभ में शिरकत करेंगे। वह संगम स्नान, गंगा पूजन और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। गृह मंत्री के आगमन को लेकर यूपी पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हो गई हैं।

PunjabKesari

45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

महाकुंभ में इस बार लगभग 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। यह संख्या पिछले महाकुंभ से काफी ज्यादा है क्योंकि हर 12 साल बाद होने वाले इस कुंभ के साथ 144 साल बाद खास संयोग बन रहा है। इस वजह से इसे महाकुंभ कहा जा रहा है। इस महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पहले के किसी भी कुंभ से अधिक होने का अनुमान है।

PunjabKesari

AI बेस्ड कैमरे से गिनती

श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण यूपी सरकार ने हाइटेक उपकरणों का सहारा लिया है। इस बार AI बेस्ड कैमरों के माध्यम से श्रद्धालुओं की गिनती की जा रही है ताकि कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं का सही आंकड़ा जुटाया जा सके।

RBI की नई पहल, अब बैंक कॉल के नाम पर होने वाली ठगी पर लगेगी लगाम

0

पिछले कुछ समय से स्पैम कॉल्स की प्राबलम काफी बढ़ गई है। इन काल्स के ज़रिए घोटाले और वित्तीय धोखाधड़ी के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। कई लोग बैंक से आए कॉल को सही समझकर धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं। इस बढ़ती समस्या को हल करने के लिए RBI ने एक बड़ा कदम उठाया है।

PunjabKesari

RBI का नया कदम-
RBI ने वित्तीय संस्थानों के लिए दो खास फोन नंबर सीरीज शुरू की हैं, जिन्हें वे अपने ग्राहकों को लेन-देन और मार्केटिंग कॉल करते समय इस्तेमाल करेंगे। इस कदम का उद्देश्य मोबाइल यूजर्स को धोखाधड़ी कॉल से बचाना और सही संचार पर भरोसा बढ़ाना है। अब लोग आसानी से पहचान सकेंगे कि कॉल वैध है या धोखाधड़ी।

RBI के नए नोटिस के मुताबिक अब बैंकों को सभी लेन-देन संबंधी कॉल के लिए 1600 से शुरू होने वाले फ़ोन नंबरों का उपयोग करना आवश्यक है। इसके अलावा मार्केटिंग कॉल और एसएमएस के लिए, RBI ने दो अलग-अलग नंबर रेंज बांटी है। आवंटित की हैं। बैंकिंग सेवाओं और मार्केटिंग से जुड़ी कॉल्स के लिए 1600 से शुरू होने वाले नंबरों का इस्तेमाल होगा। वहीं, पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड या बीमा जैसी सेवाओं की जानकारी देने वाली कॉल्स और एसएमएस के लिए 140 से शुरू होने वाले नंबरों का इस्तेमाल किया जाएगा।

जरूरी थी यह पहल-

RBI के इस कदम से स्कैमर्स द्वारा किए गए धोखाधड़ी वाले कॉल्स को असली बैंक ऑफर्स से अलग पहचानने में मदद करेगी। वहीं इससे वित्तीय संचार की सुरक्षा बढ़ने की उम्मीद है।

Oracle के सीईओ Larry Ellison का बड़ा दावा: 48 घंटे में कैंसर डिटेक्शन और कस्टम वैक्सीनेशन होगा संभव

0

Oracle के सीईओ Larry Ellison ने हाल ही में एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ा दावा किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से कैंसर का पता केवल 48 घंटों में लगाया जा सकेगा और इसके साथ ही कस्टम कैंसर वैक्सीन भी तैयार की जा सकेगी। उनका यह दावा कैंसर जैसे घातक और जटिल रोग से निपटने के लिए एक आशाजनक पहल हो सकता है।

48 घंटों के भीतर  AI के द्वारा कैंसर का डिटेक्शन 
Larry Ellison ने अपने बयान में कहा कि AI की मदद से कैंसर का प्रारंभिक निदान करने में पहले से कहीं अधिक तेजी लाई जा सकती है। वे मानते हैं कि अगले कुछ वर्षों में AI के द्वारा कैंसर का पता महज 48 घंटों के भीतर लगाया जा सकेगा। इसके बाद, उसी व्यक्ति के लिए कस्टम वैक्सीन भी बनाई जा सकेगी, जो खास तौर पर उस व्यक्ति के कैंसर के प्रकार और स्थिति के हिसाब से तैयार की जाएगी। एलिसन ने यह भी कहा कि इस प्रक्रिया में AI का उपयोग मरीज के कैंसर की पहचान करने के लिए किया जाएगा, फिर उस व्यक्ति के शरीर के इम्यून सिस्टम को समझते हुए एक वैक्सीन तैयार की जाएगी, जो कैंसर के खिलाफ लड़ने में मदद करेगी। इसके जरिए कैंसर के इलाज में क्रांति आ सकती है, क्योंकि यह व्यक्ति विशेष के लिए व्यक्तिगत रूप से तैयार किया गया उपचार होगा, जो अधिक प्रभावी साबित हो सकता है। हालांकि, एलिसन ने स्पष्ट किया कि यह तकनीक भविष्य में उपलब्ध हो सकती है, लेकिन इसके लिए कई सालों का शोध और तकनीकी विकास करना होगा। उनकी उम्मीद है कि आने वाले समय में यह प्रक्रिया संभव हो सकेगी, और यह कैंसर के इलाज में एक नई दिशा दे सकती है।

 2025 से होगी कैंसर की वैक्सीनेशन प्रक्रिया शुरू
Larry Ellison का यह दावा तब आया है जब रूस ने पहले ही घोषणा की है कि 2025 से कैंसर की वैक्सीनेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रूस का यह कदम वैश्विक स्तर पर एक बड़ी घटना हो सकता है, क्योंकि अगर यह प्रक्रिया सफल होती है, तो रूस पहला देश होगा जिसने अपने नागरिकों को मुफ्त कैंसर वैक्सीनेशन प्रदान किया। रूस में इस वैक्सीनेशन को राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जाएगा, और इसका उद्देश्य कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ने के लिए एक प्रभावी उपाय तैयार करना है। दूसरी ओर, अमेरिका में भी कैंसर के इलाज के लिए कई शोध और परीक्षण चल रहे हैं। उदाहरण के लिए, फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने 2024 में कैंसर के 4 मरीजों पर पर्सनलाइज्ड कैंसर वैक्सीन का परीक्षण किया। उनके शोध के परिणाम सकारात्मक रहे थे, और उन्होंने दावा किया था कि वैक्सीनेशन के महज दो दिन बाद मरीजों के शरीर में कैंसर से लड़ने के लिए एक मजबूत इम्यून सिस्टम विकसित हो गया था। अमेरिका में इस तरह के प्रयोगों को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि कैंसर के इलाज के लिए एक प्रभावी और किफायती वैक्सीनेशन विकसित की जा सके।

दुनिया में हर 6 में से 1 व्यक्ति की मौत का कारण कैंसर 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, कैंसर दुनियाभर में मौतों का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। हर साल कैंसर के कारण लाखों लोग अपनी जान गंवा देते हैं, और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। WHO के आंकड़ों के अनुसार, दुनिया में हर 6 में से 1 व्यक्ति की मौत कैंसर के कारण होती है, जो इस बीमारी की गंभीरता को दर्शाता है। भारत में भी कैंसर के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2019 से 2023 के बीच कैंसर के 71 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं, और अकेले 2023 में ही लगभग 15 लाख नए कैंसर मरीजों का पंजीकरण हुआ था। कैंसर से हुई मौतों की संख्या भी चिंताजनक है, जो पिछले पांच सालों में करीब 40 लाख रही है। इनमें से सबसे अधिक 8.28 लाख मौतें 2023 में हुई थीं। भारत में यह संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही है, और इस प्रकार 2025 तक भारत में कैंसर के मरीजों की संख्या 15 लाख के पार हो सकती है।

भारत और अन्य देशों के लिए अहम मौका
कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए, Larry Ellison का यह दावा बहुत अहम हो सकता है। अगर AI की मदद से कैंसर का जल्दी और सटीक निदान किया जा सकता है और उसके लिए कस्टम वैक्सीनेशन तैयार की जा सकती है, तो यह पूरी दुनिया में कैंसर के इलाज में एक महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है। अमेरिका और रूस के कैंसर वैक्सीनेशन के प्रयासों से अगर इस दिशा में सफलता मिलती है, तो इसका लाभ दुनिया भर के मरीजों को हो सकता है, विशेषकर विकासशील देशों में जहां चिकित्सा संसाधन सीमित हैं।

AI और बायोटेक्नोलॉजी की मदद से कई नई उम्मीदें 
भविष्य में कैंसर के इलाज के लिए AI और बायोटेक्नोलॉजी की मदद से कई नई उम्मीदें जताई जा रही हैं। हालांकि, यह पूरी प्रक्रिया अभी प्रारंभिक चरण में है और इसके लिए अधिक शोध और परीक्षण की आवश्यकता है। लेकिन अगर Larry Ellison का दावा सच साबित होता है और कैंसर का इलाज इस तेजी से किया जा सकता है, तो यह चिकित्सा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम हो सकता है। यह न केवल कैंसर के इलाज के तरीकों को बदल सकता है, बल्कि इससे लाखों लोगों की जिंदगी बचाने में मदद मिल सकती है।

 

पंजाबियों के लिए अच्छी खबर, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

0

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निविदा प्रक्रिया के दौरान निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करें और अपने कार्य को करते समय उच्च गुणवत्ता मानकों को बनाए रखें। इसके अलावा, उन्होंने सडक़ों के किनारे स्थित पैट्रोल पंप आदि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से पहुंच (एक्सैस) फीस के माध्यम से राज्य के राजस्व की वसूली में तेजी लाने और इसका सही रिकॉर्ड बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने ये आदेश राज्यभर में लोक निर्माण विभाग (पी.डब्ल्यू.डी.) द्वारा किए जा रहे प्रमुख बुनियादी ढांचे के प्रोजैक्टों की प्रगति की समीक्षा करने और भविष्य की विकास योजनाओं को तैयार करने हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। इस बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री रवि भगत सहित पी.डब्ल्यू.डी. (बी एंड आर) के सभी मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता उपस्थित थे।  बैठक के दौरान, बजट प्रबंधन संबंधी उपलब्धियों का मूल्यांकन किया गया और परियोजना स्थलों पर कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विस्तृत चर्चा की गई। लोक निर्माण मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चल रहे प्रोजैक्टों को शीघ्र पूरा करें और सभी भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों को सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और उच्च गुणवत्ता मानकों का पालन करने के महत्व पर बल दिया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. को अवगत कराया गया कि अन्य कार्यों के अलावा, विभाग इस समय 532 करोड़ रुपए की लागत से दीर्घकालिक रख-रखाव समझौते के तहत कुल 745 किलोमीटर लंबी 22 राज्य सडक़ों का उन्नयन कर रहा है।

अपग्रेड की जा रही सडक़ों में भवानीगढ़-मेंहला चौक, पातड़ां-मूनक, घड़ूआं-अंबाला, जीरा-फिरोजपुर, पुरानी मोरिंडा रोड, मुकेरियां-तलवाड़ा-मुबारिकपुर, दाखा-हलवारा-रायकोट-बरनाला आदि शामिल हैं। इन विकास कार्यों से राज्य के सडक़ बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण सुधार होगा और आम जनता को निर्बाध यातायात सुविधा मिलेगी। बैठक के दौरान मंत्री को यह भी जानकारी दी गई कि लिंक सडक़ों के लिए पंजाब मंडी बोर्ड से जल्द ही फंड मिलने की उम्मीद है और इनका कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास और सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता और दक्षता के उच्च मानकों को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Mahakumbh 2025: 2 महीने की दुल्हन ने पूरे परिवार का किया पिंडदान

महाकुंभ में कई लोग संन्यास लेने के लिए कदम बढ़ाते हैं और सांसारिक जीवन को छोड़कर अध्यात्म की राह अपनाते हैं। इसी कड़ी में दिल्ली की ममता वशिष्ठ ने भी संन्यास का निर्णय लिया है। महाकुंभ के दौरान उन्होंने खुद का पिंडदान किया और संन्यास के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

2 महीने पहले की थी शादी

ममता वशिष्ठ ने महाकुंभ से दो महीने पहले दिल्ली के संदीप वशिष्ठ से विवाह किया था लेकिन शादी के बाद महज दो महीने के भीतर ही उन्होंने गृहस्थ जीवन छोड़ दिया और अब संन्यास लेने का निर्णय लिया। ममता का कहना है कि वह सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करना चाहती हैं और मानव कल्याण के लिए काम करेंगी।

महाकुंभ में किन्नर अखाड़े के शिविर में किया पिंडदान

महाकुंभ में ममता ने किन्नर अखाड़े के शिविर में पिंडदान की पूरी विधि का पालन किया। इसके बाद किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उन्हें महामंडलेश्वर घोषित किया। ममता ने कहा कि उनका हमेशा से सनातन धर्म में गहरा विश्वास रहा है और इस निर्णय में उनके पति और सास ने उनका पूरा साथ दिया।

महामंडलेश्वर बनीं ममता

डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बताया कि ममता की संन्यास की दिशा में रुचि को देखते हुए उन्हें दीक्षा दी गई और महामंडलेश्वर का पद सौंपा गया। इस बार महाकुंभ में किन्नर और महिला संतों के लिए पिंडदान के बाद मुंडन अनिवार्य नहीं किया गया जिससे ममता को अपना संन्यास अपनाने में आसानी हुई।

फिलहाल अब ममता संन्यास के मार्ग पर चलकर धर्म और मानवता की सेवा करेंगी। उनके इस कदम को लेकर किन्नर अखाड़े और अन्य संतों ने उन्हें आशीर्वाद दिया है।

महंगा हुआ सोना-चांदी, MCX पर 10 ग्राम Gold की कीमत 79,400 के पार

0

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 22 जनवरी को बढ़त देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने के समय मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 10 ग्राम सोने का वायदा भाव 0.34 फीसदी बढ़कर 79,497 रुपए पर पहुंच गया। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 92,450 रुपए प्रति किलो हो गई। इसमें 0.39 फीसदी की तेजी आई है।

मंगलवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 108 रुपए बढ़कर 79,453 रुपए पर पहुंच गया था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 333 रुपए बढ़कर होकर 90,533 रुपए प्रति किलो थी।

2024 में गोल्ड ने 20% और सिल्वर ने 17% का रिटर्न दिया

बीते साल सोने का भाव 20.22% बढ़ा। वहीं, चांदी की कीमत में 17.19% की बढ़ोतरी हुई। 1 जनवरी 2024 को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर 2024 को 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं इस दौरान, एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

पंजाब में होने वाले चुनावों को लेकर आ गया Schedule, जल्दी से करे Check…

0

राज्य चुनाव आयोग ने 20.01.2024 को तरनतारन, डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर) और तलवाड़ा (होशियारपुर) की नगर कौंसिलों के आम चुनावों के लिए मतदाता सूचियां तैयार करने का शैड्यूल जारी किया है।

राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने बताया कि संबंधित ई.आर.ओ. द्वारा 20.01.2025 से 24.01.2025 (योग्यता तिथि 1.1.2025) तक मतदाता सूची का प्रारूप तैयार किया जाएगा और यह प्रारूप 25.01.2025 को प्रकाशित किया जाएगा। यदि कोई दावे और आपत्तियां हैं तो उन्हें 27.01.2025 से 3.02.2025 तक प्रस्तुत किया जा सकता है। इन दावों और आपत्तियों का निपटारा 11.02.2025 तक किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूचियां 14.02.2025 को प्रकाशित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि तरनतारन, गुरदासपुर और होशियारपुर के डिप्टी कमिश्नरों-कम-जिला चुनाव अधिकारियों को 25.01.2025 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित करने के निर्देश दिए गए हैं। 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी योग्य व्यक्ति मतदाता सूचियों में अपने नाम शामिल करने के लिए आवेदन कर सकते हैं और उक्त शैड्यूल के अनुसार अपने दावे और आपत्तियां भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

- Advertisement -

News of the Day