Friday, June 26, 2026
Home Blog Page 1280

Republic Day : दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक गाइडलाइन, जानें कौन-कौन से रूट रहेंगे बंद

0

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस 2025 के मद्देनजर 23 जनवरी को फूल ड्रेस रिहर्सल के लिए यातायात प्रबंधों की जानकारी साझा की है। इस दिन दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था में कई बदलाव किए जाएंगे। यहाँ महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है

परेड का मार्ग और मार्ग बंद होने का समय:
  1. परेड का मार्ग: विजय चौक → कर्तव्य पथ → सी-हेक्सागन → तिलक मार्ग → बहादुर शाह जफर मार्ग → नेताजी सुभाष मार्ग → लाल किला।
  2. समय: 23 जनवरी 2025 को सुबह 9:30 बजे से 1:00 बजे तक।
    -इन मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेगा।
यातायात प्रतिबंधित क्षेत्र:
  • विजय चौक से इंडिया गेट: सुबह 6:00 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक।
  • सी-हेक्सागन से भैरों मार्ग: सुबह 9:15 बजे से 12:30 बजे तक बंद।
  • नो एंट्री जोन: तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग। इन मार्गों पर सुबह 9:15 बजे से 12:30 बजे तक केवल टैग लगे वाहनों की अनुमति होगी।
अन्य महत्वपूर्ण निर्देश:
  1. पार्किंग सुविधा:
    • कर्तव्य पथ के पास सीमित पार्किंग।
    • आगंतुकों से अनुरोध है कि केवल अधिकृत पार्किंग का उपयोग करें।
  2. बस सेवाएं:
    • आईपी डिपो → राजघाट → दिल्ली गेट → गुरु नानक चौक मार्गों पर बसें बंद रहेंगी।
    • इन मार्गों के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
  3. मेट्रो सेवाएं:
    • तक कुछ स्टेशनों पर प्रवेश/निकास अस्थायी रूप से बंद रहेगा।
  4. हवाई अड्डा और रेलवे स्टेशन:
    • एयरपोर्ट/रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को अपने यात्रा समय में पर्याप्त समय का ध्यान रखना होगा।
वैकल्पिक मार्ग:
  1. उत्तर से दक्षिण जाने के लिए रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, और आईएसबीटी आनंद विहार मार्ग का उपयोग करें।
  2. पूर्व से पश्चिम जाने के लिए डीएनडी फ्लाईवे, विकास मार्ग, रोहतक रोड, और पंजाबी बाग फ्लाईओवर का उपयोग करें।
दिल्ली पुलिस की अपील:
  1. ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
  2. अनावश्यक यात्रा से बचें और अपने मार्ग की योजना पहले से बनाएं।
  3. आवश्यक सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर: 1095 या 011-25844444 पर संपर्क करें।
अधिक जानकारी:
  • दिल्ली पुलिस की वेबसाइट: https://traffic.delhipolice.gov.in
  • सोशल मीडिया:
    • Facebook: Delhi Traffic Police
    • Twitter: @dtptraffic
    • Instagram: delhipolice.traffic

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें। गणतंत्र दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए अपने योगदान दें।

अमेरिका का बड़ा कदम: AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 500 बिलियन डॉलर का प्रोजेक्ट शुरू

0

अमेरिका में जल्द ही एक नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी Stargate शुरू होने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की घोषणा खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है। अगले 4 सालों में इस प्रोजेक्ट में करीब 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 43 लाख करोड़ रुपये) का निवेश किया जाएगा। इसका उद्देश्य अमेरिका में AI इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करना और वैश्विक स्तर पर इस क्षेत्र में नेतृत्व को मजबूत करना है। इस बारे ट्रंप ने कहा, “हमारे साथ Oracle के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन लैरी एलिसन, SoftBank के सीईओ और मेरे दोस्त मासा योशिसान, और OpenAI के सीईओ, जिन्हें मैं पढ़ी हुई हर जानकारी के आधार पर अब तक के सबसे बड़े विशेषज्ञ मानता हूं, सैम ऑल्टमैन भी जुड़े हैं। यह शानदार है कि आप सब एक साथ इस प्रोजेक्ट में आ रहे हैं।

AI प्रोजेक्ट से सुरक्षा और नौकरियों का वादा

Stargate प्रोजेक्ट के पहले चरण में 100 बिलियन डॉलर का निवेश किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट अमेरिका को न केवल AI क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व और सुरक्षा प्रदान करेगा बल्कि हजारों नौकरियां भी पैदा करेगा। इसके जरिए अमेरिका के उद्योगों के पुनर्जागरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

अमेरिकी सहयोगियों को होगा लाभ

यह प्रोजेक्ट अमेरिका के साथ-साथ उसके सहयोगी देशों को रणनीतिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगा। Stargate से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना आने वाले दिनों में अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए कई महत्वपूर्ण फायदे लेकर आएगी।

Stargate में निवेश करने वाले बड़े नाम

Stargate प्रोजेक्ट में निवेश करने वाली बड़ी कंपनियों में SoftBankOpenAIOracle, और MGX शामिल हैं। इसमें SoftBank और OpenAI मुख्य भागीदार हैं। SoftBank वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेगा, जबकि OpenAI तकनीकी विकास और संचालन का नेतृत्व करेगा।

SoftBank के CEO बनेंगे चेयरमैन

SoftBank के सीईओ मसायोशी सन को Stargate प्रोजेक्ट का चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा, Microsoft, NVIDIA, Oracle, और OpenAI इसके शुरुआती तकनीकी साझेदार होंगे।

OpenAI की घोषणा

OpenAI ने अपने ट्विटर अकाउंट से Stargate प्रोजेक्ट की घोषणा करते हुए लिखा: “The Stargate Project is a new company which intends to invest $500 billion over the next four years building new AI infrastructure for OpenAI in the United States. We will begin deploying $100 billion immediately.”

टेक्सास से होगी शुरुआत

Stargate प्रोजेक्ट की शुरुआत टेक्सास से होगी। अन्य लोकेशंस की भी तलाश की जा रही है। इस प्रोजेक्ट में Oracle, NVIDIA और OpenAI के बीच पार्टनरशिप के जरिए एडवांस कंप्यूटिंग सिस्टम तैयार किए जाएंगे।

Sam Altman का बयान

OpenAI के सीईओ Sam Altman ने इस प्रोजेक्ट को लेकर कहा कि ट्रंप प्रशासन अमेरिका में AI इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और निवेश को आकर्षित करने में सफल रहेगा। सोमवार को ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में Sam Altman ने भी हिस्सा लिया और इस परियोजना को लेकर अपने उत्साह को व्यक्त किया। यह परियोजना अभी अपने शुरुआती चरण में है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह AI के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है।

Jalandhar में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बस ने कुचले लोग…

0

जालंधर पठानकोट नेशनल हाईवे पर सुबह होते ही तेज रफ्तार बस चालक ने  गांव राउवाली के मोड पर कूड़ा बीनने वाली 2 महिलाओं तथा मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया। तीनों की हालत काफी नाजुक थी,  जिन्हें एंबुलेंस से प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है।

मौके पर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 तथा एस एसएफ फोर्स मौके पर पहुंची तथा बस को जब्त किया जबकि बस चालक मौके से फरार होने में सफल हो गया। फिलहाल घायल तथा मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। थाना मकसूदां के एएसआई हरबंस सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे तथा जिन्होंने जांच शुरू की। फिलहाल तीनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रहे हैं।

8 दिनों में प्रयागराज का किराया 4 गुना बढ़ा, श्रद्धालु परेशान

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के लिए यात्रियों की भारी भीड़ का एयरलांइस कम्पनी जमकर फायदा उठा रही है। शहीद भगत सिंह इंटरनैशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से प्रयागराज महाकुंभ के लिए साप्ताहिक फ्लाइट का अधिकतम किराया 4 गुणा बढ़ गया।

चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं से मनमानी वसूली की शिकायत चंडीगढ़ के उपभोक्ता अधिकार कार्यकर्ता और जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के पूर्व सदस्य अजय जग्गा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को की है। पत्र में जग्गा ने जांच की मांग के साथ किराए पर तुरंत नियंत्रण का आग्रह किया है। 13 जनवरी को प्रयागराज में महाकुंभ के लिए चंडीगढ़ से पहली साप्ताहिक फ्लाइट गई। उस फ्लाइट में आने जाने का अधिकतम किराया 12,894 रुपए प्रति सीट था। एक हफ्ते बाद 20 जनवरी को दूसरी फ्लाइट में आने-जाने का अधिकतम किराया 36 हजार रहा। अब 27 की फ्लाइट में टिकट 53 हजार 492 रुपए तक है। अगले हफ्ते जाने वाली फ्लाइट की टिकटें भी 6 दिन पहले ही खत्म हो चुकी हैं। एयरलाइंस ने ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी है। संभवतः सीटें भरने की वजह से बुकिंग बंद की गई है।

छूट की जगह यात्री हो रहे हैं दंडित
जग्गा ने कहा कि महाकुंभ जैसे धार्मिक आयोजन की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए एयरलाइंस को छूट या अतिरिक्त सुविधाएं देने की पहल करनी चाहिए थी। इसके विपरीत यात्रियों को महाकुंभ जाने के लिए दंडित किया जा रहा है। पत्र में लिखा कि जब सरकार ग्राहक राजा है, का प्रचार करती है, तो हवाई यात्रा को किफायती और इन मनमानी बढ़ोतरी से मुक्त बनाना आवश्यक है।

एयरलाइंस का डार्क पैट्रन महंगी टिकट खरीदने के लिए बनाया जा रहा दबावः जग्गा 
जग्गा ने केंद्रीय मंत्रालय को लिखे पत्र में कहा कि एयरलाइंस डार्क पैटर्न्स का उपयोग कर रही है। जैसे केवल दो टिकटें बची है तो उपभोक्ताओं पर महंगी टिकट खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। यह व्यवहार डार्क पैटर्न्स की रोकथाम और विनियमन के लिए 2023 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। जग्गा ने अपने पत्र में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डी.जी.सी.ए.) और उसकी टैरिफ मॉनिटरिंग यूनिट की निष्क्रियता पर सवाल उठाया है।

ज्यादा फ्लाइट शुरू करने की कोशिशः सी.ई.ओ.
टिकट की मारामारी के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी नई फ्लाइट के संचालन को लेकर दूसरी एयरलाइंस से बात कर रही है। चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट के सी.ई.ओ. अजय वर्मा ने बताया कि प्रयागराज के लिए एकमात्र फ्लाइट्स चल रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए अन्य एयरलाइंस से बात कर रहे हैं ताकि एक्सट्रा फ्लाइट्स चलाएं और यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं मिल सके।

 72 सीटर फ्लाइट्स का संचालन किया जा रहा
चंडीगढ़-प्रयागराज के बीच एलाइंस एयर की तरफ से 72 सीटर फ्लाइट्स का संचालन किया जा रहा है। श्रृद्धालुओं की बढ़ती मांग के कारण सीटें फुल हो चुकी है। बुकिंग फ्लेक्सी फेयर आधार पर होती है, जिसके चलते चौथे सप्ताह भी सीटें फुल है। – इसे ध्यान में रखते हुए एयरलाइंस ने ऑनलाइन बुकिंग हटा दी है। ऐसे में सोच सकते है कि अथॉरिटी को दूसरी फ्लाइट्स संचालन करने में देरी नही करनी चाहिए।

दिल्ली में 4 दिन तक रहेगा ‘ड्राई डे’, बंद रहेंगे मयखाने, होटल और रेस्तरां में भी नहीं मिलेगी शराब

0

दिल्ली आबकारी आयुक्त ने हाल ही में एक अधिसूचना जारी करते हुए 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए मतदान और मतगणना के दिनों को ‘ड्राई डे’ घोषित किया है। इसका मतलब है कि इन दिनों में शराब की दुकानें और शराब परोसने वाले प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

PunjabKesari

मतदान और नतीजे घोषित होने के दिन ड्राई डे

दिल्ली सरकार ने आदेश दिया है कि 3 फरवरी को शाम 6 बजे से 5 फरवरी को शाम 6 बजे तक और फिर 8 फरवरी को मतगणना के दिन दिल्ली में ड्राई डे रहेगा। इस दौरान शहर में शराब की बिक्री और परोसने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

क्या रहेगा बंद?

➤ शराब की दुकानें: दिल्ली में ड्राई डे के दौरान शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी।
➤ होटल और रेस्तरां: होटल और रेस्तरां में शराब नहीं परोसी जाएगी।
➤ क्लब और अन्य प्रतिष्ठान: जिन क्लबों या प्रतिष्ठानों को शराब बेचने का लाइसेंस दिया गया है उन्हें भी शराब बेचने या परोसने की अनुमति नहीं होगी।

PunjabKesari

लाइसेंस की स्थिति

कुछ प्रतिष्ठानों को शराब रखने और बेचने के लिए अलग-अलग प्रकार के लाइसेंस जारी किए गए हैं फिर भी इन्हें ड्राई डे के दौरान शराब परोसने की अनुमति नहीं होगी। इसमें गैर-स्वामित्व वाले क्लब, स्टार होटल और रेस्तरां भी शामिल हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025

दिल्ली में इस बार 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में 699 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें से 96 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी राजनीतिक दल चुनावी प्रचार में व्यस्त हैं और अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए मतदाताओं को आकर्षित करने में लगे हैं।

मेष, वृषभ और वृश्चिक राशि वालों को मिल सकती है बड़ी सफलता, जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल

0

22 जनवरी को बुधवार का दिन और अष्टमी तिथि है। आज स्वाति नक्षत्र और शुला योग का शुभ संयोग बना हुआ है। आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में संचरण कर रहे हैं। बुधवार का दिन होने के कारण आज सभी 12 राशि के जातकों को भगवान गणेश की विशेष कृपा मिलने वाली है। आज के राशिफल की बात करें तो आज के दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। दिन में कोई शुभ सूचना मिल सकती है। वहीं कुछ राशि के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं 22 जनवरी को किन-किन राशि वालों को फायदा और किसको सावधानी बरतनी होगी।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कोई लंबे समय से चली आ रही समस्या दूर होगी। आय के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपके कामों में यदि कुछ समस्या आ रही है, तो वह आपके पिताजी की मदद से दूर होती दिख रही हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। बिजनेस में आप किसी काम को लेकर यदि परेशान थे, तो उसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपकी संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। यदि आप कहीं कोई इंवेस्टमेंट करेंगे, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है। बिजनेस में आपकी योजनाएं बेहतर रहेंगी, लेकिन आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको पढ़ाई-लिखाई में जुटना होगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में यदि आप कामों में कोई बदलाव करने के लिए सोच विचार कर रहे हैं, तो उस पर थोड़ा ध्यान दें। आपके विवाह में आ रही समस्या भी दूर होगी। विद्यार्थी अपने कमजोर विषयों पर फोकस बनाएं, तभी उन्हें परीक्षा में जीत मिलते दिखेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को मेहनत अधिक करनी होगी। आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

Chhattisgarh: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 20 नक्सली, मुख्यमंत्री बोले- अंतिम सांसें गिन रहा नक्सलवाद

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को राज्य में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की अपनी सरकार की नीति की पुष्टि की और इसे समाज के लिए “कैंसर” बताया। उन्होंने यह बयान हाल ही में गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ पर दिया, जिसमें 20 नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा बलों ने इस मुठभेड़ में शानदार काम किया और नक्सलियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेंगे।

‘माओवाद एक कैंसर की तरह’ 
उन्होंने बताया, “गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना अंतर्गत कुल्हाड़ी घाट के पास हमारे सुरक्षा बलों की माओवादियों से मुठभेड़ हुई। अब तक एक दर्जन से अधिक माओवादी मारे जा चुके हैं। एक सप्ताह के भीतर नक्सलियों के साथ दो बड़ी मुठभेड़ हो चुकी हैं।” साय ने कहा, “हमारे जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की है और हमारी सरकार नक्सलवाद को खत्म करने के लिए काम कर रही है। माओवाद एक कैंसर की तरह है और हम इसे पूरी तरह से नष्ट करने में सफल होंगे। हम प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के संकल्प को पूरा करेंगे।”

नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा- मुख्यमंत्री
उन्होंने ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाकर्मियों के साहस की भी सराहना की और कहा कि नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है और 31 मार्च 2026 तक यह पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा, “मैं हमारे सुरक्षा बल के जवानों के साहस को सलाम करता हूं और उनकी प्रशंसा करता हूं… नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है और हम इसे 31 मार्च 2026 तक समाप्त कर देंगे।”

नक्सलियों के शव बरामद किए 
इससे पहले रायपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने बताया कि ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा के पास छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान 20 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। आईजी मिश्रा के एक बयान के अनुसार, सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया, जिसमें एके-47, एसएलआर, इंसास और अन्य स्वचालित हथियार शामिल हैं।

एसएलआर राइफल समेत बड़ी मात्रा में हथियार बरामद
इस बीच, गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने एक बयान में कहा कि गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप ई30, कोबरा 207, सीआरपीएफ 65 और 211 बटालियन और एसओजी नुआपाड़ा द्वारा संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान के दौरान शव बरामद किए गए।  एसपी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने नक्सली सेंट्रल कमेटी के सदस्य जयराम उर्फ ​​चलपति को भी मार गिराया, जिस पर एक करोड़ का इनाम था।  रविवार को शुरू किए गए इस अभियान में माओवादियों के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मारे गए तथा एसएलआर राइफल जैसे स्वचालित हथियारों सहित बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।

नक्सलवाद को एक और करारा झटका- अमित शाह
इस घटनाक्रम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह नक्सलवाद के लिए एक “बड़ा झटका” है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “नक्सलवाद को एक और करारा झटका। हमारे सुरक्षा बलों ने नक्सल मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। सीआरपीएफ, एसओजी ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक संयुक्त अभियान में 14 नक्सलियों को मार गिराया। नक्सल मुक्त भारत के हमारे संकल्प और हमारे सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से नक्सलवाद आज अंतिम सांस ले रहा है।”

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सैफ अली खान, 5 दिनों बाद पत्नी करीना संग घर लौटे एक्टर

0

एक्टर सैफ अली खान के फैंस के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। एक्टर को चाकू से हुए हमले के पांच दिन बाद आखिरकार अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अब सैफ की हालत में सुधार है। ऐसे में वह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर फैमिली संग घर लौट आए हैं।

सैफ अली खान हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद अपने सतगुरु शरण घर में नहीं गए हैं, जहां उन पर हमला हुआ था। वह अपने दूसरे घर फॉच्‍यूर्न हाइट्स में परिवार के साथ पहुंचे हैं। फ‍िलहाल वह यही रहेंगे। सैफ को लीलावती अस्‍पताल से मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे ड‍िस्‍चार्ज क‍िया गया है।

बता दें, सैफ अली खान पर 15 जनवरी को उनके बांद्रा स्थित घर में चाकू से हमला किया गया था। हमलावर चोरी के इरादे से घर में घुसा था और उसने सैफ अली खान पर चाकू से कई वार किए, जिससे एक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सैफ को लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी कई घंटे तक सर्जरी चली। अब वह खतरे से बाहर हैं और उन्हें छुट्टी मिल गई है।

चिली गोभी रेसिपी: स्वादिष्ट और मसालेदार स्नैक

0

चिली गोभी एक बेहतरीन और लोकप्रिय इंडो-चाइनीस डिश है, जो खासकर पार्टीज़ और खास अवसरों पर बनाई जाती है। यह स्नैक न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि बनाने में भी बेहद आसान होता है। यदि आप भी घर पर चिली गोभी का मजा लेना चाहते हैं तो यहां दी गई सरल रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं।

PunjabKesari

सामग्री

1 कप फूलगोभी (छोटे टुकड़ों में कटी हुई)

2-3 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर

2 टेबलस्पून मैदा

1/2 टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट

1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर

1/2 टीस्पून मिर्च पाउडर

1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर

1 टीस्पून सोया सॉस

1 टीस्पून टोमेटो सॉस

1/2 टीस्पून विनेगर

1 टेबलस्पून हरी मिर्च (कटी हुई)

1 टेबलस्पून शिमला मिर्च (कटी हुई)

1 टेबलस्पून प्याज (कटा हुआ)

2 टेबलस्पून तेल

नमक स्वाद अनुसार

बनाने की विधि

पहले फूलगोभी के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। फिर इन टुकड़ों को अच्छी तरह से धोकर पत्तियों और गंदगी से साफ कर लें। एक बर्तन में पानी उबाल लें और उसमें थोड़ा नमक डालकर फूलगोभी के टुकड़ों को 3-4 मिनट तक उबालें। फिर इन्हें पानी से निकालकर अच्छे से सुखा लें।

एक गहरे बर्तन में कॉर्नफ्लोर, मैदा, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और थोड़ा नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इस मिश्रण में थोड़ी-थोड़ी पानी डालकर एक गाढ़ा बैटर बना लें। बैटर इतना गाढ़ा होना चाहिए कि वह गोभी के टुकड़ों पर अच्छी तरह से चिपक जाए।

PunjabKesari

अब गोभी के टुकड़ों को इस बैटर में अच्छे से डुबोकर गरम तेल में डीप फ्राई करें। गोल्डन और क्रिस्पी होने तक इन्हें तलें। फ्राई होने के बाद, इन टुकड़ों को एक प्लेट पर निकाल कर अतिरिक्त तेल को सोखने के लिए टिशू पेपर पर रख लें।

अब एक पैन में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करें और उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 30 सेकंड तक भूनें। इसके बाद, कटी हुई हरी मिर्च, प्याज, और शिमला मिर्च डालें और कुछ देर भूनें। अब सोया सॉस, टोमेटो सॉस, विनेगर और स्वाद अनुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें। इस मिश्रण में फ्राई की हुई गोभी डालकर 2-3 मिनट तक अच्छे से मिलाएं ताकि मसाले गोभी के टुकड़ों में अच्छी तरह से लग जाएं।

चिली गोभी तैयार है! इसे एक सर्विंग प्लेट में निकालें और ऊपर से हरे धनिया से सजाकर गरमा गरम सर्व करें। आप इसे साइड डिश या स्नैक के रूप में खा सकते हैं।

PunjabKesari

टिप्स

आप अपनी पसंद के अनुसार गोभी को तीखा या हल्का कर सकते हैं, मिर्च पाउडर और हरी मिर्च की मात्रा को बदलकर। अगर आप चाहें तो इस रेसिपी में पनीर के टुकड़े भी डाल सकते हैं, इससे चिली गोभी का स्वाद और भी बढ़ जाएगा। गोभी को न केवल चटनी या सॉस के साथ बल्कि ताजे सलाद के साथ भी खा सकते हैं। चिली गोभी का यह स्वादिष्ट रेसिपी किसी भी खास मौके पर एक शानदार स्नैक बन सकती है। साथ ही, यह किसी भी पार्टी या घर की महफिल में चार चांद लगा देती है।

कोलेस्ट्रॉल का कितना level बढ़ने पर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है?

0

कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक पदार्थ है, जो कोशिकाओं के निर्माण, हार्मोन बनाने और अन्य शारीरिक कार्यों के लिए जरूरी होता है। हालांकि, अगर इसका स्तर शरीर में ज्यादा बढ़ जाए तो यह दिल और रक्तवाहिकाओं के लिए खतरे का कारण बन सकता है, जिससे हार्ट अटैक का जोखिम भी बढ़ सकता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि कितना कोलेस्ट्रॉल आपके शरीर में सुरक्षित है और इसे नियंत्रित करने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं।

PunjabKesari

कोलेस्ट्रॉल मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं 

एलडीएल (लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन): इसे ‘खराब कोलेस्ट्रॉल’ कहा जाता है क्योंकि यह रक्त वाहिकाओं में जमकर उन्हें संकुचित करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट आ सकती है। ज्यादा एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के कारण दिल की बीमारियां और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।

एचडीएल (हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन): इसे ‘अच्छा कोलेस्ट्रॉल’ कहा जाता है क्योंकि यह शरीर से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे दिल की सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाने वाला कोलेस्ट्रॉल स्तर

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति का कुल कोलेस्ट्रॉल स्तर 200 मिलीग्राम प्रति डेसीलिटर (mg/dL) से ज्यादा होता है, तो उसे कोलेस्ट्रॉल से संबंधित समस्याएं होने का खतरा बढ़ सकता है। हालांकि, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर 100 mg/dL से कम होना चाहिए। यदि यह स्तर 160 mg/dL से अधिक हो जाए तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

साथ ही, एचडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम से कम 40 mg/dL होना चाहिए। अगर यह 40 mg/dL से कम है, तो यह दिल की सेहत के लिए खतरे का संकेत हो सकता है।

कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण के लिए जरूरी टिप्स
संतुलित आहार अपनाएं

स्वस्थ आहार कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए सबसे प्रभावी तरीका है। अपने आहार में अधिक फाइबर, फल, सब्जियां, ओमेगा-3 फैटी एसिड और अनसैचुरेटेड फैट्स को शामिल करें। यह आपको एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करेगा। इससे भी ज्यादा, लाल मांस, तला-भुना भोजन, और प्रोसेस्ड फूड्स से बचें क्योंकि इनमें ज्यादा संतृप्त वसा होती है, जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकती है।

PunjabKesari

व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें

नियमित शारीरिक गतिविधि कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का एक बेहतरीन तरीका है। व्यायाम करने से एचडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम होता है। सप्ताह में कम से कम 150 मिनट का मध्यम व्यायाम जैसे तेज चलना, साइकिल चलाना या तैराकी करें। यह आपके दिल की सेहत को भी बेहतर बनाए रखेगा।

वजन को नियंत्रित करें

अत्यधिक वजन या मोटापा कोलेस्ट्रॉल स्तर को बढ़ा सकता है, जिससे दिल की समस्याएं हो सकती हैं। अपने वजन को नियंत्रित रखने के लिए स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम करें। वजन घटाने से न केवल कोलेस्ट्रॉल में सुधार होता है बल्कि इससे अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी कम हो सकती हैं।

धूम्रपान और शराब से दूर रहें

धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन आपके कोलेस्ट्रॉल स्तर को बढ़ा सकता है। धूम्रपान से एचडीएल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) कम हो जाता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। शराब का अधिक सेवन भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का कारण बन सकता है। इसलिए, इन दोनों से बचना चाहिए।

PunjabKesari

दवाइयों का उपयोग

अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बहुत अधिक हो और लाइफस्टाइल बदलाव से कोई फर्क न पड़े, तो डॉक्टर आपके लिए दवाइयां भी लिख सकते हैं। स्टेटिन जैसी दवाइयां एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती हैं। हालांकि, दवाइयों का सेवन केवल डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

तनाव को कम करें

ज्यादा तनाव भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रभावित कर सकता है। तनाव के कारण शरीर में कोर्टिसोल जैसे हार्मोन का स्तर बढ़ सकता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रभावित करता है। योग, ध्यान, और गहरी सांसों की तकनीकें तनाव को कम करने में मदद कर सकती हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित हो सकता है।

कोलेस्ट्रॉल का स्तर यदि नियंत्रित न किया जाए तो यह दिल की सेहत को प्रभावित कर सकता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा सकता है। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, वजन को नियंत्रित रखना, और धूम्रपान और शराब से बचना जरूरी है। इसके अलावा, दवाइयों और तनाव प्रबंधन के उपायों के माध्यम से भी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। यदि आप इन उपायों का पालन करते हैं, तो आप अपने दिल को स्वस्थ और सुरक्षित रख सकते हैं।

- Advertisement -

News of the Day