Tuesday, September 22, 2026
Home Blog Page 161

NATIONAL : असम में लगातार तीसरी बार कांग्रेस की हार, BJP को बहुमत के आसार; हिमंत सरमा सबसे पॉपुलर

0

Assam Exit Poll: असम विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। वोट वाइब के एग्जिट पोल के अनुसार, राज्य में भाजपा अपने दम पर बहुमत की सरकार बना सकती है। वहीं, वोट शेयर के मामले में बीजेपी को टक्कर दे रही कांग्रेस इस मामले में काफी पीछे नजर आ रही है। वहीं, मुख्यमंत्री पद के लिए हिमंत बिस्वा सरमा पॉपुलर बने हुए हैं। असम में कुल 126 विधानसभा सीटें हैं। अंतिम नतीजे चुनाव आयोग की तरफ से 4 मई को जारी किए जाएंगे।

किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान
बीजेपी की अगुवाई वाला गठबंधन 90 से 100 सीटें अपने नाम कर सकता है। इसमें अकेले भाजपा ही 72 से 78 सीटें जीतती हुई नजर आ रही है। जबकि, कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को 23 से 33 सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस के 22 से 30 सीटें मिल सकती हैं। जबकि, AIUDF को 0 से 6 सीटें मिलने सकती हैं।

हिमंत बिस्वा सरमा बनाम गौरव गोगोई
वोट वाइब के सर्वे में शामिल 51.2 प्रतिशत लोगों ने हिमंत बिस्वा सरमा को सीएम चेहरा चुना है। जबकि, इस रेस में कांग्रेस नेता गौरव गोगोई 37.2 फीसदी लोगों की पसंद हैं। जबकि, AIUDF के बदरुद्दीन अजमल को 1.9 फीसदी, राजौर दल के अखिल गोगोई को 1.8 प्रतिशत प्रतिभागियों का समर्थन मिला।

वोट शेयर में कांग्रेस ने दी बड़ी टक्कर
असम विधानसभा चुनाव के इस एग्जिट पोल में कांग्रेस भले ही सीटों के मामले में पीछे चल रही हो, लेकिन वोट शेयर के मामले में कड़ी टक्कर दी है। वोट वाइब के अनुसार, कांग्रेस का वोट शेयर 41.2 फीसदी रहा है। जबकि, भाजपा का वोट शेयर 46.1 फीसदी रहा। AIUDF के मामले में आंकड़ा 2.8 प्रतिशत और अन्य में 9.8 प्रतिशत रहा।

सबसे बड़े मुद्दे
वोट वाइब के अनुसार, 2026 असम विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी रहा। वहीं, दूसरे नंबर पर घुसपैठ, तीसरे पर भ्रष्टाचार, चौथे पर महंगाई और पांचवें पर विकास की कमी रहा। राज्य में भाजपा के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति ने जबरदस्त समर्थन दिया है। वहीं, रिपोर्ट के अनुसार, मुस्लिम मतदाताओं का रुझान कांग्रेस की तरफ रहा।

असम में कितनी हुई थी वोटिंग
9 अप्रैल को हुए एक चरण के मतदान में असम में 85.38 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य में पुरुषों की भागीदारी 84.80 प्रतिशत रही, वहीं महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 85.96 प्रतिशत दर्ज किया गया। राज्य में हुई भारी वोटिंग के बाद एक ओर जहां कांग्रेस ने इसे बदलाव के संकेत करार दिया था। वहीं, सरमा ने कहा था कि भारी मतदान ऐतिहासिक है। इससे पहले 2016 और 2021 के विधानसभा चुनाव में राज्य में भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

2021 विधानसभा चुनाव के नतीजे
2 मई 2021 के घोषित हुए नतीजों में भाजपा ने 60 सीटें अपने नाम की थीं। वहीं, कांग्रेस के खाते में 29 सीटें आईं थीं। भाजपा की अगुवाई वाले गठबंधन को कुल 76 सीटें मिली थीं। कांग्रेस के नेतृत्व वाले अलायंस ने 49 सीटें मिली थीं। राज्य में बहुमत के लिए 64 सीटों की जरूरत थी।

NATIONAL : तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर! थलापति विजय की TVK को 120 सीटों तक का अनुमान

0

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK को 98 से 120 सीटें मिलने की संभावना है.JVC के अनुमानों में ADMK+ को 128 से 147 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान है.Matrize, P-Marq और Peoples Insight एजेंसियां DMK+ गठबंधन को 120 से 145 सीटों के बीच जीत का पूर्वानुमान दे रही.

NDTV Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की पार्टी TVK को बड़ी सफलता मिलती नजर आ रही है. सर्वे के अनुमान बताते हैं कि TVK को राज्य में 98 से 120 सीटें मिल सकती हैं, जिससे पार्टी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है. एग्जिट पोल के ये आंकड़े चुनावी मुकाबले को लेकर नई राजनीतिक तस्वीर पेश कर रहे हैं, हालांकि अंतिम नतीजे तो मतगणना के बाद ही सामने आएंगे.

साथ ही Exit Poll के आंकड़े बताते हैं कि मुख्यमंत्री पद की इस रेस में विजय और स्टालिन के बीच सीधी टक्कर है. ऐसे में अंतिम नतीजे सिर्फ सीटों पर नहीं, बल्कि पोस्ट‑पोल समीकरणों और गठबंधन राजनीति पर भी निर्भर कर सकते हैं.

वहीं, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल के आंकड़ों में दिलचस्प मुकाबला नजर आ रहा है. JVC के अनुमानों में ADMK+ को 128-147 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, वहीं अन्य तीन एजेंसियां DMK+ की जीत की भविष्यवाणी कर रही हैं. Matrize ने DMK+ को 122-132, P-Marq ने 125-145 और Peoples Insight ने 120-140 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. TVK+ के लिए भी आंकड़े अलग-अलग हैं, जहां Peoples Insight उसे सर्वाधिक 30-40 सीटें दे रहा है, वहीं JVC के अनुसार उसे मात्र 8-15 सीटें मिल सकती हैं

वहीं, तमिलनाडु चुनाव के लिए ‘पीपल्स पल्स’ (Peoples Pulse) के एग्जिट पोल के आंकड़े के अनुसार, DMK+ गठबंधन सबसे मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है, जिसे 125-145 सीटें मिलने की उम्मीद है. वहीं, ADMK+ गठबंधन को 65-80 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इस चुनाव में TVK+ को 18-24 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य (OTH) के खाते में 2-6 सीटें जाने की संभावना जताई गई है.

इधर, एग्जिट पोल के नतीजों के बीच अभिनेता से नेता बने विजय बुधवार को महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साईबाबा मंदिर गए. तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक ने मंदिर में प्रार्थना की. अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक बाहर जमा हो गए और अभिनेता ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया. इससे पहले, विजय ने तमिलनाडु के तिरुचेंदूर स्थित मुरुगन मंदिर के दर्शन किए थे.

NATIONAL : बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद भी तैनात रहेंगी CAPF की 500 कंपनियां, CRPF के डीजी ने दी जानकारी

0

CRPF के DG जीपी सिंह ने कहा कि सभी फोर्स कमांडरों को भी सूचित कर दिया गया है कि चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद भी CAPF की 500 कंपनियां पश्चिम बंगाल में ही तैनात रहेंगी.

पश्चिम बंगाल में 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए बुधवार (29 अप्रैल, 2026) को दूसरे चरण के मतदान के साथ चुनाव संपन्न हो गया है. राज्य में दूसरे चरण के चुनाव के तहत 142 विधानसभा सीटों पर मतदान हुए. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए भारी मात्रा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की तैनाती की थी, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद भी राज्य में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी की हुई है.

चुनाव आयोग की ओर से 19 मार्च, 2026 को जारी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की तैनाती योजना के मुताबिक, आज बुधवार (29 अप्रैल, 2026) को मतदान खत्म होने के बाद से पश्चिम बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए CAPF की 500 कंपनियां को तैनात रहेंगी. चुनाव आयोग ने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 500 कंपनियां अगले आदेश तक पश्चिम बंगाल में तैनात रहेंगी.

वहीं, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक जीपी सिंह ने बुधवार (29 अप्रैल, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर इस निर्देश की पुष्टि की. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘सभी फोर्स कमांडरों को भी यह सूचित कर दिया गया है कि चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद भी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 500 कंपनियां पश्चिम बंगाल में ही तैनात रहेंगी, जब तक कि आगे कोई नया आदेश जारी नहीं किया जाता. यह निर्देश 19 मार्च, 2026 के आदेश में स्पष्ट रूप से दिया गया है.’

CRPF के डायरेक्टर जनरल (DG) जीपी सिंह ने अपने पोस्ट में एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें पश्चिम बंगाल में रुकने वाली केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की जानकारी दी गई है. चुनाव आयोग की योजना के मुताबिक, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 500 कंपनियों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 200 कंपनियां, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की 150 कंपनियां, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की 50 कंपनियां, इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की 50 कंपनियां और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 50 कंपनियां भी शामिल हैं.

NATIONAL : पहले 3, फिर 77; इस बार बंगाल में कितनी सीटों तक पहुंचेगी BJP, क्या गढ़ बचा पाएंगी ममता

0

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद अलग-अलग सर्वे एजेंसियों ने अलग-अलग दावे किए हैं। जहां कुछ एजेंसियां भाजपा की प्रचंड लहर की ओर इशारा कर रही हैं, वहीं दो प्रमुख एजेंसी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सत्ता में मजबूत वापसी की भविष्यवाणी की है। इन परस्पर विरोधी आंकड़ों ने नतीजों से पहले राज्य में सस्पेंस गहरा दिया है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होते ही कयासों का दौर शुरू हो गया है। एग्जिट पोल के आंकड़ों ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। इन आंकड़ों के मुताबिक, बंगाल में इस बार सत्ता परिवर्तन के प्रबल संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस के किले में भारतीय जनता पार्टी बड़ी सेंध लगाती दिख रही है।

मैट्रिज के सर्वे के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी 146 से 161 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर सकती है। राज्य में सरकार बनाने के लिए 148 सीटों की आवश्यकता होती है। ऐसे में भाजपा इस जादुई आंकड़े को पार करती नजर आ रही है। पार्टी के पक्ष में 42.5% वोट शेयर जाने का अनुमान जताया गया है। यह आंकड़ा भाजपा के लिए अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन साबित हो सकता है।

दूसरी ओर, सत्ताधारी टीएमसी को तगड़ा झटका लगता दिख रहा है। मैट्रिज सर्वे के मुताबिक, ममता बनर्जी को 125 से 140 सीटों के बीच संतोष करना पड़ सकता है। टीएमसी का वोट शेयर भी भाजपा से पिछड़कर 40.8% पर सिमटने का अनुमान है। अगर ये आंकड़े नतीजों में बदलते हैं, तो यह राज्य में एक दशक से अधिक समय से चले आ रहे टीएमसी के शासन का अंत होगा।

प्रजा पोल के आंकड़े सबसे अधिक चौंकाने वाले हैं। इस एजेंसी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए एक बड़ी सियासी लहर का संकेत दिया है। इसके अनुसार, भाजपा को 178 से 208 सीटों का भारी बहुमत मिल सकता है। वहीं, सत्ताधारी टीएमसी का ग्राफ गिरकर मात्र 85 से 110 सीटों तक सिमटने का अनुमान है। इस पोल की खास बात यह है कि इसमें अन्य दलों का खाता भी नहीं खुलता दिख रहा है।

इन सभी सर्वे के बीच पीपल्स पल्स ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी की सत्ता में शानदार वापसी का भरोसा जताया है। इसके आंकड़ों के मुताबिक, टीएमसी 177 से 187 सीटें जीतकर फिर से सरकार बना सकती है। यहां भाजपा को 95 से 110 सीटों के साथ विपक्ष में बैठना पड़ सकता है, जबकि अन्य के खाते में एक से चार सीटें जा सकती हैं।

चाणक्य स्ट्रैटजीज के पूर्वानुमान में भाजपा और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर दिखाई गई है। यहां भाजपा को 150 से 160 सीटें और टीएमसी को 130 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है। दूसरी ओर, पोल डायरी ने भी भाजपा को स्पष्ट बढ़त दी है। इस एजेंसी के मुताबिक, भाजपा 142 से 171 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर सकती है। वहीं टीएमसी को नुकसान के साथ 99 से 127 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

पीमारक्यू के सर्वे ने बंगाल में सत्ता परिवर्तन की भविष्यवाणी करते हुए भाजपा को बड़ी बढ़त दी है। इस सर्वे के अनुसार, भाजपा 150 से 175 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सकती है, जबकि ममता बनर्जी की टीएमसी 118 से 138 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। अगर ये आंकड़े सही साबित हुए, तो बंगाल की राजनीति में एक नया इतिहास रचा जाएगा।

दूसरी तरफ, जनमत पोल्स की रिपोर्ट पीमारक्यू के बिल्कुल उलट तस्वीर पेश कर रही है। जनमत के अनुसार, ममता बनर्जी का जादू बरकरार है और टीएमसी 195 से 205 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ वापसी कर रही है, जबकि भाजपा को महज 80 से 90 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है। दोनों एजेंसियों के आंकड़ों में जमीन-आसमान का अंतर होने की वजह से फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि 4 मई को ‘दीदी’ का किला बचेगा या कमल खिलेगा।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में जेवीसी के आंकड़े राज्य में बेहद कड़ा मुकाबला दिखा रहे हैं। इस सर्वे के अनुसार, भाजपा को 138 से 159 सीटें मिलने का अनुमान है, जो उसे बहुमत के आंकड़े के करीब खड़ा कर रहा है। दूसरी ओर, सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस भी ज्यादा पीछे नहीं है। टीएमसी को 131 से 152 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। अन्य दलों के खाते में दो से चार सीटें जा सकती हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि बंगाल में मुकाबला नेक-टू-नेक है। जहां भाजपा मामूली बढ़त के साथ सत्ता के करीब पहुंचती दिख रही है, वहीं टीएमसी की पकड़ भी मजबूत बनी हुई है।

कुल मिलाकर देखें तो अधिकांश एजेंसियां भाजपा को बहुमत के करीब मान रही हैं। लेकिन पीपल्स पल्स और जनमत पोल्स के आंकड़े टीएमसी समर्थकों में उम्मीद जगा रहे हैं। राज्य में अन्य पार्टियों की भूमिका नगण्य नजर आ रही है। पोल डायरी और चाणक्य स्ट्रैटजीज के अनुसार अन्य को पांच से 10 सीटें मिल सकती हैं। अब सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं कि क्या बंगाल में ‘परिवर्तन’ होगा या ‘दीदी’ का जादू कायम रहेगा।

वरिष्ठ पत्रकार पूर्णिमा त्रिपाठी ने बंगाल चुनाव के एग्जिट पोल पर विश्लेषण करते हुए कहा है कि इस बार भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि ममता बनर्जी के लिए सत्ता बरकरार रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि मुस्लिम वोटों के बिखराव की जो चर्चा हुमायूं कबीर की वजह से हो रही थी, वह अब थमती नजर आ रही है। पूर्णिमा त्रिपाठी के अनुसार, ममता बनर्जी अपने गढ़ को बचाने में सफल रह सकती हैं, लेकिन राज्य में मुकाबला बेहद कांटे का है और ऊंट किसी भी करवट बैठ सकता है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा का सियासी सफर बेहद चौंकाने वाला रहा है, जहां पार्टी 2016 में मात्र तीन सीटों पर सिमटी थी, वहीं 2021 के पिछले चुनाव में उसने जबरदस्त छलांग लगाते हुए 77 सीटों पर कब्जा कर ममता बनर्जी के दुर्ग को हिला दिया था। अब 2026 के ताजा एग्जिट पोल के आंकड़ों ने राज्य में एक बार फिर बड़े उलटफेर के संकेत दिए हैं। यह सस्पेंस गहरा गया है कि क्या भाजपा अपनी 77 सीटों की पिछली बढ़त को बहुमत में तब्दील कर पाएगी या ममता बनर्जी का गढ़ अभेद्य बना रहेगा।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए बहुमत का जादुई आंकड़ा 148 है। पिछले यानी 2021 के चुनाव परिणामों पर नज़र डालें तो ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए 215 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने 2016 की अपनी महज 3 सीटों से लंबी छलांग लगाकर 77 सीटों पर कब्जा जमाया था और मुख्य विपक्षी दल बनी थी। वहीं, वाम मोर्चा और कांग्रेस के गठबंधन संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था।

NATIONAL : बंगाल में सेकेंड फेज में 92% वोटिंग:नॉर्थ 24 परगना में TMC-भाजपा कार्यकर्ताओं में हिंसा; दावा- हावड़ा में CRPF की पिटाई से बुजुर्ग की मौत

0

पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर बुधवार को वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के आकड़ों के मुताबिक, 92.48% वोटिंग हुई है। वोटिंग के दौरान कई जगहों पर हिंसा, झड़प, लाठीचार्ज और EVM से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आईं।

नॉर्थ 24 परगना के अरविंद रैली में TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हुई। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर मुक्के, लाठियों से हमले किए। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की मौजूदगी के बावजूद हालात बेकाबू दिखे।

TMC ने आरोप लगाया कि CRPF के हमले से हावड़ा के उदयनारायणपुर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि बुजुर्ग अपने बेटे के साथ वोट डालने गए थे। केंद्रीय बलों ने उन्हें धक्का दिया और मारपीट की। बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

आज जिन 142 सीटों पर चुनाव हुए हैं, उनमें से 123 सीटों पर TMC ने 2021 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। 4 मई को बंगाल विधानसभा की सभी 254 सीटों के रिजल्ट आएंगे।

NATIONAL : सुवेंदु को TMC कार्यकर्ताओं ने घेरा,BJP कैंडिडेट की कार तोड़ी:उपद्रवी को लटकाकर ले गए सुरक्षाबल

0

पश्चिम बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान कई विधानसभा सीटों पर हिंसा और मारपीट की घटनाएं सामने आईं। नादिया जिले के छपरा में भाजपा एजेंट ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया। वहीं, शांतिपुर में भाजपा कैंप पर भी हमला हुआ।

बीजपुर में निर्दलीय प्रत्याशी और काउंसलर के बीच मारपीट हो गई। श्यामपुकुर में भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ प्रदर्शन किया। BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है।

  1. नादिया के छपरा में BJP एजेंट पर हमला

नादिया जिले की छपरा विधानसभा सीट के हतरा पंचायत में BJP पोलिंग एजेंट मुशर्रफ मीर ने TMC के कार्यकर्ताओं पर सुबह करीब 5.30 बजे पर रॉड और बंदूकों से हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है और सिर पर छह टांके लगे हैं।

  1. बीजपुर में निर्दलीय प्रत्याशी और पार्षद के बीच मारपीट

बीजपुर में TMC पार्षद और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच मारपीट हो गई। कांचरापाड़ा नगर पालिका के पार्षद कल्याण कर पोलिंग बूथ के 100 मीटर के दायरे में खड़े थे बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवार से उनकी बहस शुरू हो गई। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी और TMC पार्षद के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने बीच-बचाव किया और भीड़ को तितर-बितर किया।

  1. साउथ 24 परगना में BJP उम्मीदवार की कार में तोड़फोड़

साउथ 24 परगना जिले में बसंती के बूथ नंबर 76 पर बीजेपी उम्मीदवार विकास सरदार ने कहा कि टीएमसी के गुंडों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। उनके सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीनने की कोशिश भी की गई। घटना के बाद इलाके में तनाव है।

  1. हुगली में TMC और लेफ्ट कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई

हुगली जिले के खानकुल में राजहाटी-1 पंचायत के रामचंद्रपुर में बूथ नंबर 147 पर नकली पोलिंग एजेंट नियुक्त करने के आरोपों को लेकर तनाव के कारण TMC और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई।

  1. TMC कार्यकर्ताओं ने सुवेंदु को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

भवानीपुर में पोलिंग बूथ का दौरा करने पहुंचे सुवेंदु अधिकारी को टीएमसी समर्थकों ने घेर लिया था और उनके खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सीआरपीएफ और पुलिस ने कोलकाता के उस बूथ से भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।

  1. BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ का आरोप- TMC के गुंडों ने हमला किया

पानीहाटी में BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने कहा- मैं अंदर गई, सब ठीक था, जब मैं बाहर आई तो देखा कि एक बुज़ुर्ग महिला, जिसके पैर में दर्द था, वह ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही थी, मुझे बुरा लगा और मैंने अपने सामने खड़े किसी व्यक्ति से कहा कि उसकी मदद करो। 10 मीटर के अंदर TMC के गुंडों ने मुझ पर हमला किया और कहा कि मुझे बाहर नहीं जाने देंगे।

  1. श्यामपुकुर में BJP कैंडिडेट पूर्णिमा के खिलाफ प्रदर्शन

श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ नंबर 100 और 101 पर BJP उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

  1. भाजपा बोली- EVM में BJP की बटन पर टेप लगाकर बंद किया

भाजपा ने आरोप लगाया कि डायमंड हार्बर के फालता में EVM में BJP का बटन टेप लगाकर ब्लॉक किया गया है। इलेक्शन कमीशन के सूत्रों ने कहा कि अगर शिकायत सही पाई गई तो फिर से मतदान कराया जाएगा।

  1. नादिया में भाजपा कैंप पर हमला

नादिया जिले में शांतिपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 के स्टीमर घाट इलाके में BJP कैंप पर हमले का मामला सामने आया है। दावा है कि कुछ बदमाशों ने बूथ नंबर 221 पर कैंप को निशाना बनाया।

  1. हावड़ा में EVM में गड़बड़ी के बाद हंगामा

हावड़ा के बाली में EVM में गड़बड़ी की बात को लेकर हंगामा हो गया है। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे 2 लोगों को CRPF ने हिरासत में लिया।

RASHIFAL : आज का राशिफल

0

मेष
आज का दिन ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में उच्च अधिकारी आपकी मेहनत की सराहना करेंगे, जिससे प्रगति के नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में लाभ के संकेत हैं, खासकर पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। परिवार के साथ आनंदमय समय बितेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन थकान से बचने के लिए आराम जरूरी है।

वृषभ
आज धैर्य और समझदारी रखना बेहद जरूरी है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें। कार्यस्थल पर कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन शांति से उन्हें सुलझा लेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए नियमित दिनचर्या बनाए रखें।

मिथुन
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें पार कर लेंगे। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक तनाव से दूर रहने की कोशिश करें।

कर्क
आज परिवार और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। घर का वातावरण खुशहाल रहेगा। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी और तरक्की के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह
आज आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और लाभ बढ़ेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या
आज योजना बनाकर काम करेंगे तो सफलता निश्चित मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी और बचत में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा।

तुला
आज संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है। काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप उसे संभाल लेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक
आज का दिन शुभ रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी और व्यापार में प्रगति के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

धनु
आज नए अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे। व्यापार में लाभ होगा और नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपकी सराहना होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ
आज आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। नए विचारों को सराहना मिलेगी। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। परिवार और दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन
आज भावनात्मक रूप से मजबूत रहने की जरूरत है। काम पर ध्यान केंद्रित करें, सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग लाभदायक रहेगा।

BUSINESS : जोमैटो-ब्लिंकिट को चलाने वाली कंपनी का मुनाफा 346% बढ़ा, रेवेन्यू में भी 196% का उछाल

इटरनल का Q4 में कंसोलिडेटेड मुनाफा 346% बढ़कर 174 करोड़ रुपए और रेवेन्यू 196% बढ़कर 17,292 करोड़ रुपए पहुंचा। Zomato फूड डिलीवरी के बिजनेस में सुधार जारी है और Blinkit में तेज ग्रोथ दिखी है। कंपनी ने कॉम्पिटिशन के असर की बात कही, लेकिन लंबी अवधि में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद जताई है।

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट को ऑपरेट करने वाली कंपनी इटरनल मार्च तिमाही के नतीजों में जबरदस्त उछाल दिखाया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालान आधार पर 346% बढ़कर 174 करोड़ रुपए पहुंच गया। वहीं, ऑपरेशंस से आने वाले रेवेन्यू भी तेजी से बढ़ा और 196% की बढ़त के साथ 17,292 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। कंपनी के मुताबिक, समान आधार पर रेवेन्यू ग्रोथ 64% YoY रही। कंपनी के मुताबिक, 64% की रेवेन्यू ग्रोथ में कुछ हिस्सा अकाउंटिंग बदलाव का भी है, क्योंकि अब कंपनी केवल कमीशन नहीं, बल्कि बेचे गए सामान की पूरी कीमत को रेवेन्यू में दिखा रही है।

जोमैटो के फूड डिलीवरी बिजनेस में लगातार तीसरी तिमाही में सुधार देखने को मिला है। कंपनी के मुताबिक, इस सेगमेंट का नेट ऑर्डर वैल्यू (NOV) सालाना आधार पर 19% बढ़ा है, जो उसके लंबे समय के 20%+ ग्रोथ लक्ष्य के करीब पहुंच रहा है। हालांकि, तिमाही आधार पर इसमें 0.9% की हल्की गिरावट दर्ज की गई। फूड डिलीवरी से जुड़े ऑर्डर्स की टोटल वैल्यू में 22.5% YoY की बढ़त हुई। इसके साथ ही कंपनी के मुनाफे के लिहाज से भी सुधार देखने को मिला। एडजस्टेड EBITDA मार्जिन 5.5% तक पहुंच गया और कुल एडजस्टेड EBITDA 532 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 24% ज्यादा है। इस सेगमेंट से कंपनी का रेवेन्यू 30% बढ़कर 3,125 करोड़ रुपए हो गया।

ब्लिंकिट यानी कंपनी का क्विक कॉमर्स बिजनेस काफी तेजी से बढ़ रहा है। इस सेगमेंट का नेट ऑर्डर वैल्यू 95% YoY और 8% QoQ बढ़ा है। तिमाही के दौरान 216 नए स्टोर जोड़े गए, जिससे कुल स्टोर्स की संख्या बढ़कर 2,243 हो गई। ब्लिंकिट का एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 37 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछली तिमाही के 4 करोड़ रुपए से काफी ज्यादा है। वहीं, इस बिजनेस का रेवेन्यू 674% YoY की जबरदस्त बढ़त के साथ 13,232 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जो इसकी तेज ग्रोथ को दिखाता है।

इटरनल का कहना है कि फिलहाल बाजार में ज्यादा कॉम्पिटिशन की वजह से कुछ समय के लिए असर पड़ सकता है। खासकर आक्रामक डिस्काउंटिंग के कारण कम मार्जिन वाले प्रोडक्ट्स पर ज्यादा फोकस हो रहा है, जिससे ग्रोथ की क्वालिटी प्रभावित हो सकती है। हालांकि, कंपनी मानती है कि लंबी अवधि में कॉम्पिटिशन फायदेमंद होती है। जब कई कंपनियां मिलकर इंफ्रास्ट्रक्चर बनाती हैं, नए ग्राहक जोड़ती हैं और लोगों में जागरूकता बढ़ाती हैं, तो पूरा बाजार तेजी से बढ़ता है। कंपनी के अनुसार, FY23 से FY26 के बीच ब्लिंकिट का नेट ऑर्डर वैल्यू 104% CAGR से बढ़ा है। हालांकि अब बड़ा बेस बनने के कारण ग्रोथ थोड़ी धीमी हो सकती है। आने वाले तीन सालों में कंपनी को उम्मीद है कि नेट ऑर्डर वैल्यू 60% से ज्यादा CAGR से बढ़ेगा, यानी यह बिजनेस अगले तीन साल में करीब चार गुना तक बढ़ सकता है।

कंपनी का कहना है कि क्विक कॉमर्स अभी भी देश के सिर्फ 15-20 बड़े शहरों और सीमित कैटेगरी तक ही सीमित है। ऐसे में नए शहरों में विस्तार, ज्यादा प्रोडक्ट्स जोड़ने और ग्राहकों की बढ़ती मांग के साथ इस सेक्टर में आगे काफी बड़ी ग्रोथ की संभावना है।

NATIONAL : दिल्ली-NCR में रात से चल रही तेज हवा और बूंदाबांदी, 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

0

पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे उत्तर-पश्चिम भारत के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में रात से ही तेज हवाएं चल रही हैं और हल्की बूंदाबादी भी हुई है जिससे पारे में गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं, देश के 13 राज्यों, यूपी, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, असम, बिहार, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू, पंजाब, केरल, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय आदि में भारी बारिश का अलर्ट है।

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में रात से ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं और हल्की बूंदाबादी भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान 40-42 डिग्री से गिरकर 36-38 डिग्री तक आने की संभावना है।

PBKS vs RR: पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 में पहली हार के 3 बड़े कारण, क्यों डिफेंड नहीं हुए 222 रन

0

 IPL 2026 में मंगलवार को हुए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया. ये श्रेयस अय्यर एंड टीम की इस सीजन पहली हार है. जानिए हार के 3 बड़े कारण.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स का विजयी रथ राजस्थान रॉयल्स ने रोक दिया. 8 मैचों के बाद PBKS की IPL 2026 में ये पहली हार है. इस जीत के साथ RR अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. मंगलवार को हुए मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 222 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन इसे डिफेंड नहीं कर पाए.

राजस्थान रॉयल्स ने 19.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. डोनोवन फेरीरा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने चेज करते हुए 200 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 52 रन बनाए. इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई, उन्होंने 16 गेंदों में 43 रन बनाए थे. यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों में 51 रन बनाए.

पंजाब किंग्स ने 222 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. राजस्थान ने शुरुआत तेज की, लेकिन जब यशस्वी जायसवाल आउट हुए तब पंजाब किंग्स वापसी कर सकती थी, लेकिन गेंदबाज अपनी योजनाओं जैसे धीमी गति की गेंदें या यॉर्कर, को सही तरह से लागू नहीं कर पाए. जबकि पिच पर गेंद रूककर आ रही थी, लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने कई फुल टॉस गेंदें, ये तेज गति की गेंदें डाली.

खासतौर पर अर्शदीप सिंह और लॉकी फर्ग्यूसन ने डेथ ओवर्स में काफी रन लुटाए, जो पंजाब किंग्स की हार का बड़ा कारण रहा. दोनों गेंदबाज तेज गति से गेंदें कर रहे थे, उनके द्वारा गति में मिश्रण देखने को नहीं मिला. क्योंकि फेरीरा और दुबे ने गेंद की गति का फायदा उठाकर ही रन बनाए, अगर यहां मिश्रण होता तो शायद बल्लेबाज फंस जाता.

 बेशक 222 रनों का स्कोर बड़ा था, लेकिन फिर भी पंजाब किंग्स की शुरुआत जैसी हुई थी उसे देखकर लगा कि उनका स्कोर 20-25 रन कम ही बन पाया. मिडिल ओवरों में 2 बार ऐसा हुआ जब 10 से ज्यादा गेंदें बिना बॉउंड्री के हुईं. मार्कस स्टोइनिस ने जहाँ 22 गेंदों में नाबाद 62 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम का स्कोर 222 तक पहुंचाया, वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 गेंदें खेलकर सिर्फ 30 ही रन बनाए.

- Advertisement -

News of the Day