Monday, April 6, 2026
Home Blog Page 163

BIHAR : स्कूल की 4 लड़कियों को आपस में हो गया प्यार, भागकर दिल्ली आईं, फिर…

0

बिहार के गया जिले में डेल्हा थाना क्षेत्र से चार नाबालिग छात्राएं 16 जनवरी को गायब हो गईं. एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर एसआईटी ने उन्हें बक्सर और दिल्ली से सुरक्षित बरामद किया. दिल्ली में दो लड़कियों ने लड़के का वेश धारण किया था. टाउन डीएसपी धर्मेंद्र भारती ने बताया कि सभी चारों को सुरक्षित गया लाया गया और उनके बयान कोर्ट में दर्ज होंगे. पुलिस ने चेतावनी दी है कि नाबालिगों की सुरक्षा और मानसिक स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है. मामले की जांच जारी है.

बिहार के गया जिले के डेल्हा थाना क्षेत्र में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 16 जनवरी को अनुग्रह कन्या उच्चतर विद्यालय की चार नाबालिग छात्राएं अचानक घर से गायब हो गईं. चारों को स्कूल में पढ़ने के दौरान एक दूसरे से प्यार हो गया था. लापता होने की सूचना पर परिजनों ने तुरंत डेल्हा थाना में आवेदन दिया. एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर चारों नाबालिग लड़कियों की बरामदगी के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया.

प्रारंभिक जांच में पता चला कि लड़कियां बक्सर में मौजूद हो सकती हैं. एसआईटी टीम जब वहां पहुंची, तो पता चला कि लड़कियां दिल्ली पहुंच चुकी थीं. इस पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फ्लाइट से टीम दिल्ली रवाना की.दिल्ली पहुंचकर पुलिस ने देखा कि चारों में से दो नाबालिग लड़कियों ने अपने आप को लड़के के रूप में वेश-भूषा बदल लिया था. सूत्रों के अनुसार, लड़कियां एक ही स्कूल में पढ़ती थीं और गहरी दोस्त थीं. इस दोस्ती में उनका लगाव इतना बढ़ गया कि वे बिना एक-दूसरे के नहीं रहना चाहती थीं. इसी वजह से उन्होंने घर से भागने और अपने साथियों के साथ रहने का फैसला किया.

टाउन डीएसपी (2) धर्मेंद्र भारती ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस घटना का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि जब गया पुलिस दिल्ली पहुंची, तो दो लड़कियों ने खुद को लड़के का रूप धारण कर रखा था, जिससे पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए. उन्होंने कहा कि पुलिस ने सभी चारों नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया है और उन्हें सुरक्षित रूप से गया वापस लाया गया है.

डीएसपी धर्मेंद्र भारती ने आगे बताया कि सभी नाबालिग लड़कियों के बयान कोर्ट में दर्ज किए जाएंगे और उनके परिजनों को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रखा गया है. वहीं, पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

इस घटना ने न केवल गया जिले में बल्कि पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गई है. विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे मामलों में नाबालिग बच्चों की सुरक्षा, उनकी मानसिक स्थिति और परिवार की देखभाल पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है. पुलिस ने भी चेतावनी दी है कि अगर कोई नाबालिग घर से बिना बताए बाहर जाता है तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं और इसकी रोकथाम के लिए सतर्क रहना जरूरी है.

ENTERTAINMENT : मौत से 4 महीने पहले हेमा माल‍िनी संग धर्मेंद्र का वीड‍ियो, देखकर इमोशनल हुए फैंस

धर्मेंद्र भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं. मगर एक खूबसूरत याद बनकर वो हमेशा अपने चाहनेवालों के दिलों में जिंदा रहेंगे. इन दिनों धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं.

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल्स में शुमार किए जाते थे. दोनों की केमिस्ट्री और उनका बॉन्ड फैंस को हमेशा इंप्रेस करता था. धर्मेंद्र के निधन के बाद भले ही उनकी जोड़ी टूट गई है. मगर आज भी दोनों फैंस के फेवरेट कपल है. इन दिनों धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का एक खास वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें धर्मेंद्र पत्नी हेमा संग थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं.

दरअसल, आरजे अनिरुद्ध चावला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खास वीडियो शेयर किया है. वीडियो में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी बैंगनी कलर के आउटफिट में ट्विविंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों साथ में काफी खुश हैं और एक म्यूजिकल डे एन्जॉय करते हुए देखे जा सकते हैं. धर्मेंद्र के हाथ में उनकी और हेमा मालिनी की फिल्म ‘आस पास’ का एक पोस्टर भी दिखाई दे रहा है. आरजे अनिरुद्ध चावला उनकी फिल्म का गाना ‘दरिया में फेंक दो चाबी’ गा रहे हैं और उनके गाने पर धर्मेंद्र थिरकते हुए नजर रहे हैं. हेमा मालिनी भी पति का साथ देती दिखीं. दोनों के इस वीडियो ने फैंस का दिन बना दिया है.

वीडियो के कैप्शन में आरजे अनिरुद्ध ने बताया कि ये वीडियो धर्मेंद्र के निधन से 4 महीने पहले ही रिकॉर्ड किया गया था. अनिरुद्ध ने लिखा- धर्मेंद्र जी और हेमा मालिनी के साथ कुछ यादगार पल. हमने उनके साथ मिलकर उनकी फिल्म ‘आस पास’ का गाना ‘दरिया में फेंक दो चाबी’ गाया था. धरम जी के निधन से 4 महीने पहले ही हमारी मुलाकात हुई थी. जब मैं अपने कनाडा कॉन्सर्ट टूर के लिए उनकी ब्लेसिंग्स लेने गया था. तब क्या पता था कि उनसे आखिरी मुलाकात होगी.

MP : शहर में रहने की जिद पर अड़ी थी पत्नी… पति ने दबा दिया गला; 14 महीने पहले हुई थी दूसरी शादी

0

पत्नी किसी भी हाल में भोपाल छोड़कर नहीं जाना चाहती थी और शहर में ही बसने की जिद पर अड़ी थी. आरोपी पति हेमराज चाहता था कि उसकी पत्नी उसके साथ उसके गांव में जाकर रहे.मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला थाना इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी. मृतका और आरोपी पति के बीच लंबे समय से आपसी मतभेद चल रहे थे.

ACP अक्षय चौधरी ने बताया कि पत्नी अपने पति के गांव में नहीं रहना चाहती थी और भोपाल में ही बसने की जिद कर रही थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. घटना वाले दिन भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई. आरोप है कि इसी दौरान पति हेमराज ने पत्नी का गला दबाया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद आरोपी ने खुद महिला के परिजनों को फोन कर मामले की जानकारी दी. सूचना मिलने पर छोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आरोपी पति हेमराज को गिरफ्तार कर लिया है. वह सब्जी का ठेला लगाने का काम करता है. बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 14 महीने पहले हुई थी और यह दोनों की दूसरी शादी थी.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में विधिवत अपराध दर्ज किया जाएगा. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

MAHARASHTRA : देर से घर पहुंचा पति तो हुई लड़ाई, महिला ने एक वर्षीय मासूम बेटी की गला दबाकर कर दी हत्या

0

महाराष्ट्र के लातूर में एक महिला का पति से देर घर पहुंचने पर विवाद हो गया. जिसके बाद उसने अपनी एक वर्षीय बेटी की हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक महिला ने अपने पति के घर देर से आने पर बेटी की हत्या कर दी. एक एजेंसी के मुताबिक महिला का पति मजदूरी करता है. वह आए दिन घर देर से आता था. जिसको लेकर महिला कई बार उसे टोक भी चुकी थी. बावजूद इसके वह देर से ही घर आता था. ऐसे में महिला गुस्सा हो गई और घर आने पर उसके सामने ही झगड़े बाद एक साल की बेटी हत्या कर दी.

अधिकारी के मुताबिक 30 साल की महिला को सोमवार को श्याम नगर इलाके में हुई इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. जबकि उसका 34 साल का पति दिहाड़ी मज़दूर है. पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पति से झगड़े के बाद गुस्से में महिला ने कथित तौर पर घर से एक तेज़ चाकू उठाया और अपनी बेटी के चेहरे, पेट, सीने, कमर, सिर और प्राइवेट पार्ट्स पर वार कर दिया.

जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया. उस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. इधर पड़ोसियों ने बताया कि महिला का अपने पति से आए दिन विवाद होता था. कई बार पड़ोसियों की तरफ से दोनों को समझाया भी गया था. बावजूद इसके दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. सोमवार को महिला ने अपनी एक वर्षीय बेटी की हत्या कर दी.

BIHAR : स्कूल बस मुड़ी और झटके से बाहर गिर गया मासूम, मौके पर मौत, भाग निकला ड्राइवर

0

बिहार के दरभंगा में एक निजी स्कूल की बस से गिरकर तीसरी कक्षा के छात्र की मौत हो गई. तेज रफ्तार और लापरवाही से बस मोड़ने के दौरान बच्चा सीट से उछलकर सड़क पर गिर पड़ा. हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया.

बिहार के दरभंगा में एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है जहां बताया जा रहा है की एक निजी स्कूल के बस चालक की लापरवाही के कारण महज तीसरी क्लास के छात्र मोहम्मद समा की मौत हो गयी. लोगों ने बताया की स्कूल बस की स्पीड तेज होने के कारण जैसे ही ड्राइवर ने बस को मोड़ के पास घुमाया तभी स्कूल का वह छोटा बच्चा बस की सीट से सीधे बस के दरवाजे में टकराते सड़क किनारे जा गिरा जिससे छात्र के सर में गंभीर चोट लगी और उसने वहीं दम तोड़ दिया.

बात इतने पर ही खत्म नहीं हुई ,बल्कि लोगों की मानें तो इससे दुखद बात यह है की घटना के बाद बच्चे की मदद करने के बजाय बस चालक उतरकरमौके से फरार हो गया. जबकि कुछ और बच्चे बस में बैठे थे उन्हें भी थोड़ी बहुत चोटें आई थीं, उन्हें उसी समय उतार लिया गया था. घटना के बाद स्थानीय लोग नीचे गिरे बच्चे को अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बाद में घटना की जानकारी जब गांव में फैली तब सैकड़ों की संख्या में लोग स्कूल पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया लेकिन स्कूल प्रबंधन के लोग स्कूल को बंद कर पहले ही फरार हो गए. लोगों का आरोप है कि बस बहुत पुरानी है और बस के ऊपर किसी प्रकार का कोई कन्टेक्ट नंबर भी लिखा नहीं था जो भी नंबर लोगों के पास मिला वह सभी मोबाइल भी बंद आ रहे थे.

इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय सदर थाने को मिली और पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गयी लेकिन स्थानीय लोगों का गुस्सा स्कूल प्रबंधन के खिलाफ चरम पर है उनकी मानें तो घटना कुछ भी कहीं भी हो सकती है लेकिन घटना के बाद जिम्मेदारी से पल्ला झड़ना यह स्कूल का बड़ा गैरजिम्मेदाराना व्यवहार है. घटना दरभंगा सदर के लोआम गांव की है और स्कूल से छुट्टी के बाद जब बस से बच्चे अपने अपने घर जा रहे थे तभी यह घटना सदर थाना इलाके के सीतापुर के पास हुई. घटना की पुष्टि सदर थाना के प्रभारी मनोज कुमार ने भी की है.

घटना के चश्मदीद ने बताया कि हमलोग अपने स्तर से बच्चे को दूसरी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल ले गए लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका. हमने बाकी बच्चों को बस से उतारकर वहीं खड़ा कर दिया. सभी बच्चे डरे थे, रो रहे थे. हमलोगों ने सभी बच्चों को अलग अलग बाइक पर बैठाया और अपनी जिम्मेदारी से सभी के घर पहुंचाया. इंटरनेट की मदद से स्कूल का नंबर निकला और फोन किया , लेकिन स्कूल ने कोई संज्ञान नहीं लिया. हमलोग स्कूल पहुंच गए, घटना के तीन घंटे बीत जाने तक स्कूल प्रबंधन गायब है और सभी का मोबाइल बंद है. सवाल यह है की एक बच्चा घटना में डेथ कर गया उसे हम कुदरत का लिखा था हो गया लेकिन बांकी बच्चे बस वाले कहा है अभी भी स्कूल वालो को कुछ नहीं पता है.

ENTERTAINMENT : जैकी श्रॉफ ने माधुरी दीक्षित के हाथों पर किया Kiss, एक्ट्रेस हुईं अनकंफर्टेबल?

माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ का ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सेट पर रीयूनियन हुआ, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में जैकी ने माधुरी के हाथ पर किस किया, जो फैन्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

सोशल मीडिया के दौर में आए दिन बॉलीवुड सेलेब्स के वीडियोज वायरल होते रहते हैं. फैन्स भी अपने सेलेब्स को देखकर खुश हो जाते हैं. इस बार माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ ने चाहने वालों को सरप्राइज दिया. दोनों स्टार्स ने साथ आकर फैन्स को नॉस्टैल्जिक फील कराया. माधुरी और जैकी श्रॉफ का रीयूनियन ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सेट पर हुआ. लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है.

वीडियो में माधुरी ब्लैक ऑफ-शोल्डर मिडी ड्रेस में कमाल की एलिगेंट लग रही हैं. ड्रेस को उन्होंने क्लासिक ब्लैक हील्स और मिनिमल जूलरी के साथ मैच किया. जैकी ने ऑल-ब्लैक आउटफिट में सूटेड-बूटेड स्टाइल रखा. माधुरी से मिलते ही जैकी खुशी से फूले नहीं समाए. जैकी ने माधुरी का हाथ पर Kiss किया, जो बिल्कुल जेंटलमैन वाला जेस्चर था. दोनों ने बाद में शो के सेट पर कैमरों और पैपराजी के लिए साथ में पोज भी दिए.

वीडियो देखने के लोग दो हिस्सों में बंट चुके हैं. कुछ लोग माधुरी और जैकी श्रॉफ को देखकर खुश हैं. तो दूसरे लोग एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं. वीडियो में एक शख्स ने जैकी श्रॉफ के लिए लिखा कि शादीशुदा होकर ये सब अच्छा नहीं लगता. अन्य ने लिखा कि माधुरी खुश नहीं लग रही हैं. एक यूजर ने कहा कि माधुरी ने भाव नहीं दिया. कुछ फैन्स ने माधुरी के लुक्स और खूबसूरती की तारीफ की.

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ ने कई यादगार फिल्मों में साथ काम किया है, जैसे राम लखन, खलनायक, 100 डेज, प्रेम दीवाने. ये सब आज भी फैंस की फेवरेट फिल्में हैं. पुराने इंटरव्यूज में जैकी खुलकर मान चुके हैं कि 90s में उनका माधुरी पर जबरदस्त क्रश था. बॉलीवुड के 90s के प्राइम टाइम में माधुरी को ऑडियंस ही नहीं, एक्टर्स का भी ड्रीम गर्ल कहा जाता था. रणबीर कपूर से अनिल कपूर तक कई स्टार्स ने बताया कि वो माधुरी के दीवाने हैं.

.

NATIONAL : वंदे भारत स्लीपर का जलवा… पहले ही दिन कुछ ही घंटों में बिक गए सारे टिकट

0

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर यात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. गुवाहाटी के कामाख्या और कोलकाता के हावड़ा स्टेशन के बीच चलने वाली इस ट्रेन की पहली कमर्शियल यात्रा के लिए बुकिंग खुलते ही कुछ ही घंटों में सभी सीटें फुल हो गईं.

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की पहली कमर्शियल यात्रा के लिए सभी टिकट मंगलवार को बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों के अंदर बिक गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी को मालदा टाउन से इस आधुनिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. यह प्रीमियम ट्रेन असम के कामाख्या (गुवाहाटी) और पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन के बीच चलेगी.

ट्रेन की पहली आधिकारिक कमर्शियल दौड़ गुरुवार को निर्धारित की गई है. भारतीय रेलवे के मुताबिक, यात्री आधुनिक सुविधाओं और प्रीमियम कनेक्टिविटी पर पूरा भरोसा जता रहे हैं. यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन संचालित होगी और दोनों दिशाओं से गंतव्य तक पहुंचने में 14 घंटे का वक्त लेगी. इस नई सेवा के शुरू होने से इन दोनों शहरों के बीच रेलवे यात्रा का वक्त तीन घंटे से ज्यादा कम हो जाएगा. यात्रियों के उत्साह ने इस क्षेत्र के लिए प्रीमियम रेल कनेक्टिविटी का एक नया अध्याय लिख दिया है.

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुरू होने से पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल के बीच का सफर अब और भी आरामदायक और तेज हो गया है. यह ट्रेन हावड़ा और कामाख्या के बीच की दूरी को तय करने में मौजूदा ट्रेनों की तुलना में तीन घंटे कम वक्त लेगी. यात्रियों को दी जाने वाली आधुनिक सुविधाओं और तेज रफ्तार के कारण ही बुकिंग खुलते ही टिकटों की भारी मांग देखी गई.

रेलवे द्वारा जारी बयान में कहा गया कि कुछ ही घंटों में ट्रेन का पूरी तरह बुक हो जाना आधुनिक सेवाओं के प्रति जनता के विश्वास का प्रमाण है. 14 घंटे का यह सफर यात्रियों को थकान मुक्त अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है. गुरुवार को होने वाली पहली कमर्शियल रन को लेकर रेलवे और यात्रियों दोनों में काफी रोमांच बना हुआ है.

BHAKTI : इन 4 बातों का हमेशा रखना चाहिए गुप्त, प्रेमानंद महाराज ने दी जीवन से जुड़ी ये बड़ी चेतावनी

0

प्रेमानंद महाराज ने जीवन में सुख, सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए भजन, भोजन, खजाना और यारी को निजी रखने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि अपनी दिनचर्या और भजन को भी गुप्त रखना चाहिए ताकि जीवन में स्थिरता बनी रहे.

जीवन में सुख, सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए कुछ बातों में संयम और समझदारी बेहद जरूरी होती है. हर चीज को सार्वजनिक करना या दिखावा करना हमेशा लाभकारी नहीं होता है. कई बार हमारी छोटी-सी नासमझी भी ईर्ष्या, नुकसान या रिश्तों में दरार की वजह बन जाती है. इसलिए, जीवन की बड़ी सीख यही है कि जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम चीजों को निजी रखना ही समझदारी होता है. इसी विषय से संबंधित भक्त ने एक सवाल प्रेमानंद महाराज से पूछा. भक्त का यह प्रश्न था कि महाराज जी ऐसा क्यों कहा जाता है कि भजन, भोजन, खजाना और यारी परदे में रहना चाहिए?

प्रेमानंद महाराज इस प्रश्न का जवाब देते हुए कहते हैं कि इससे आपके जीवन को नजर लग जाती है और फिर हानि हो जाती है. जैसे- आपके पास इस समय 10 लाख रुपये का बंडल रखा है, आप ये बात दूसरों को बता दो. एक घंटा भी मुश्किल से वह पैसा आपके टिक नहीं पाएगा. कोई न कोई हथकंडा अपनाकर तुम्हारे रुपए ले जाएगा.

आगे प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि भजन भी आपका ऐसा ही होता है. भजन हमारी साधना होती है और मर्यादा भी होती है. इसी तरह अपने खजाने को, अपने प्रेम को इन सभी को छुपाकर रखना चाहिए. अगर छुपाओगे नहीं तो वह क्षीण हो जाएगा. अपने ईष्ट प्रेम को छुपाना चाहिए. जितना अपना ज्ञान-विज्ञान, अनुभव छुपाओगे, उतना ही वह बढ़ेगा. यदि प्रकाशित कर दोगे तो पक्का सब कुछ खत्म हो जाएगा.

आगे प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि ये हमारा अनुभव है कि अपने साधन को गुप्त रखना चाहिए. अपनी दिनचर्या को भी प्रकाशित नहीं करना चाहिए. आप अपना जो भजन करते हैं, कभी कोई उसके बारे में जान ना पाए. आपकी कोई पवित्र दिनचर्या जान ना पाए, तभी कोई बात बन सकेगी. जैसे आप अपने धन को छुपाते हैं उसी तरह अपने भजन को भी छुपाकर रखें.

ENTERTAINMENT : करोड़पति बिजनेसमैन की बनीं दुल्हन, शादी के बाद आमिर की हीरोइन ने छोड़ दी थी इंडस्ट्री, जी रहीं लैविश लाइफ

‘गजनी’ फेम एक्ट्रेस असिन शोबिज की चकाचौंध से दूर बेटी और पति संग खुशहाल जिंदगी जी रही हैं. अब शादी के 10 साल पूरे होने पर एक्ट्रेस के पति ने उनके लिए एक लविंग पोस्ट शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है. देखना नहीं चाहेंगे आप?

आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ से रातोरात फेमस हुईं असिन अब शोबिज से दूर परिवार संग जिंदगी गुजार रही हैं. असिन ने करियर के पीक पर साल 2016 में बिजनेसमैन राहुल शर्मा संग शादी करके घर बसा लिया था. अब 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस के पति ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है. असिन और राहुल की शादी को 10 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस के बिजनेसमैन पति राहुल ने लेडी लव पर प्यार लुटाया है. राहुल ने पत्नी असिन की 2 थ्रोबैक फोटो शेयर की हैं. एक फोटो उनकी शादी की है, जिसमें असिन व्हाइट वेडिंग गाउन में दिखाई दे रही हैं, जबकि दूसरी फोटो उनकी डेट की है.

तस्वीरें शेयर करते हुए राहुल ने पत्नी के लिए कैप्शन में लिखा- 10 शानदार साल… वो मेरी जिंदगी की हर अहम चीज की एक बेहतरीन को-फाउंडर हैं और मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे उनकी लाइफ की फिल्म में एक को-एक्टर का रोल मिला है.’हमारी 10वीं सालगिरह मुबारक हो, माई लव. उम्मीद करता हूं कि आप हमारे घर और मेरे दिल को एक तेजी से बढ़ते स्टार्टअप की तरह चलाती रहोगी और मैं हर दिन आपके जीवन के सेट पर अपनी भूमिका निभाता रहूंगा. हमारे शानदार भविष्य की कामना करता हूं.’

असिन के लिए उनके पति की प्यार भरी पोस्ट फैंस का दिल जीत रही है. फैंस असिन को लकी बता रहे हैं. असिन ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 10वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की झलक फैंस को दिखाई है. उनका सेलिब्रेशन काफी ड्रीमी रहा.

असिन ने करियर के पीक पर साल 2016 में माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से क्रिश्चियन वेडिंग करके घर बसा लिया था. व्हाइड वेडिंग के बाद उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों से भी शादी रचाई थी. शादी के बाद उन्होंने बेटी का वेलकम किया. फिर घर-परिवार को संभालने के लिए उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी. असिन की आखिरी फिल्म साल 2015 में आई थी, ऑल इज वेल. इसके बाद वो किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनीं. फैंस उन्हें आज भी मिस करते हैं.

NATIONAL : ‘न किसी से प्यार करो, न भरोसा… मौत है अजीज’, रोते हुए युवा शायर फिरोज आलम ने किया सुसाइड, मौत से पहले FB लाइव

0

यूपी के संभल जिले में एक उभरते हुए युवा शायर ने फेसबुक लाइव के दौरान अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. ‘इश्क’ पर शायरी लिखने वाले फिरोज आलम ने कैमरे के सामने रोते हुए जहरीली गोलियां खाईं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया.

संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र स्थित ओबरी गांव में युवा शायर फिरोज आलम ने फेसबुक लाइव पर सुसाइड कर लिया. दिल्ली से लौटने के बाद फिरोज ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर दर्शकों को प्यार और भरोसे से दूर रहने की चेतावनी दी और जहरीली गोलियां खा लीं. वीडियो में उसने स्पष्ट किया कि वह अपनी मर्जी से जान दे रहा है और इसके लिए कोई दूसरा जिम्मेदार नहीं है. जब तक परिजन वीडियो देख पाते और उसे अस्पताल ले जाते, फिरोज की मौत हो चुकी थी. परिवार ने बिना किसी कानूनी कार्यवाही के उसका अंतिम संस्कार कर दिया है.

फिरोज आलम अपनी ‘इश्क’ से जुड़ी शायरी के लिए ग्रामीण इलाकों में काफी लोकप्रिय था. फेसबुक लाइव के दौरान वह बेहद भावुक नजर आया और उसकी आंखों से आंसू बह रहे थे.उसने दर्शकों से कहा, “दोस्तों, न किसी से भरोसा करो, न किसी से प्यार करो. अपने आप में मस्त रहो, तभी कामयाब रहोगे. न परिवार, न घरवाले, किसी को मत देखो.” उसने चेतावनी दी कि किसी को ज्यादा छूट देने पर वह आपको बर्बाद कर सकता है.

सुसाइड से ठीक पहले फिरोज ने वीडियो में साफ किया कि उस पर किसी का दबाव नहीं है. उसने कहा- मैं अपनी जिंदगी से तंग आ चुका हूं, इसीलिए मौत को गले लगा रहा हूं. मुझे शुरू से ही मौत ज्यादा अजीज है. अपने वीडियो में फिरोज ने यह भी खुलासा किया कि वह इससे पहले तीन बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका था. उसने बार-बार दोहराया कि उसके इस कदम के पीछे किसी का हाथ नहीं है और वह खुद मरना चाहता है.

जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी हुई, वे उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर दौड़े, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार में कोहराम मच गया. असमोली थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि पुलिस को इस मामले में कोई लिखित सूचना नहीं मिली है. यदि कोई शिकायत आती है, तो जांच की जाएगी.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

- Advertisement -

News of the Day