Tuesday, April 7, 2026
Home Blog Page 172

NATIONAL : मौनी अमावस्या पर संगम तट पर बवाल… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने स्नान करने से मना किया, शिष्यों से मारपीट

0

माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मौनी अमावस्या पर स्नान करने से मना कर दिया है. उन्होंने यूपी सरकार के गृह सचिव मोहित गुप्ता पर शिष्यों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया. जिसके बाद उन्होंने अपनी पालकी बीच रास्ते से अखाड़े की तरफ लौटा दी.

प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मौनी अमावस्या पर स्नान से मना कर दिया है. उन्होंने अपनी पालकी बीच रास्ते से अखाड़े में लौटा दी है. बताया जाता है कि जब वे अपनी पालकी से अखाड़े से निकलकर संगम नोज पर जा रहे थे, तभी उनके शिष्यों से यूपी सरकार के गृह सचिव मोहित गुप्ता ने धक्कामुक्की शुरू कर दी. जिसके बाद बवाल बढ़ गया और अविमुक्तेश्वरानंद ने स्नान से ही मना कर दिया.

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आज तक से कहा कि मेरे शिष्यों से मारपीट हो रही है. अधिकारी मारने का इशारा कर रहे हैं, इसलिए स्नान नहीं करूंगा. आपको बता दें कि मौनी अमावस्या पर संगम नगरी प्रयागराज में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ रहा हैं. इस मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात है. पुलिस अफसर कंट्रोल रूम से लेकर संगम नोज तक रात से ही पेट्रोलिंग कर रहे हैं.

संगम तट पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों के साथ मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपनी पालकी के साथ संगम तट पर जा रहे होते हैं. उनके साथ बड़ी संख्या में उनके शिष्य भी थे. इसी दौरान यूपी सरकार के गृह सचिव मोहित गुप्ता और कई पुलिसकर्मियों से उनके शिष्यों की बहस हो गई. जिसके बाद बवाल बढ़ गया. इस दौरान उनके शिष्यों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई. जिसके बाद अविमुक्तेश्वरानंद ने स्नान से मना कर दिया. हालांकि पुलिस का कहना है कि अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य एक साथ संगम नोज पर जा रहे थे, जबकि उन्हें टुकड़ों में जाने के लिए कहा जा रहा था. क्योंकि भीड़ बहुत ज्यादा था. ऐसे में व्यवस्था बिगड़ने का भी डर था.

मौनी अमावस्या पर संगम नगरी प्रयागराज में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ रही है. रात 12:00 बजे के बाद से श्रद्धालु मौनी अमावस्या के पावन पर स्नान करने के लिए संगम की तरफ बढ़ रहे हैं. भीड़ को संगम नोज पर नियंत्रित करने के लिए भी पुलिस और पीएसी के जवान लगाए गए हैं. सीटी बजाकर पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को एक ही जगह पर नहीं रुकने दे रहे हैं. लगातार लोगों को संगम नोज पर स्नान करने के बाद आगे बढ़ाया जा रहा है.

पीपा पुल से होकर संगम में मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए जाते श्रद्धालु. (Photo- PTI)
प्रशासन ने मौनी अमावस्या में तीन करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया है. स्नान घाटों पर जल पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फ्लड कंपनी पीएसी और गोताखोर तैनात किए हैं. इसके अलावा मेले में पुलिस, पीएसी, आर ए एफ, बीडीएस, यूपी एटीएस के कमांडो के साथ ही खुफिया एजेंसियां तैनात हैं.

पुलिस कमिश्नर के मुताबिक चप्पे- चप्पे पर नजर रखी जा रही है. सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से पूरे माघ मेले की निगरानी की जा रही है. संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है.प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं और साधु संतों पर पुष्प वर्षा कराई गई. ये पुष्प वर्षा हेलिकॉप्टर से योगी सरकार ने कराई. पुष्प वर्षा कर योगी सरकार ने सनातन की आस्था का सम्मान किया. पुष्प वर्षा से श्रद्धालु और साधु-संत गदगद नजर आए.

MP : इंस्टाग्राम से हुआ प्यार, जन्मदिन मनाने मुंबई से खरगोन आई लड़की, फिर क्यों दे दी जान

0

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में 14 वर्षीय मुंबई निवासी आरुषी लोकरे ने इंस्टाग्राम के जरिए 18 वर्षीय चिराग राठौर से दोस्ती की, जो प्यार में बदल गई. चिराग का जन्मदिन मनाने के लिए आरुषी बिना परिवार को बताए खरगोन आई. परिवार ने समझाया, लेकिन दोनों ने खेत में स्थित कुएं में कूदने का प्रयास किया. ट्रैक्टर चालक और ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन आरुषी की मौत हो गई. चिराग का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर मुंबई थाने को भेजा.मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुआ प्यार एक नाबालिग लड़की की जान ले गया. 14 वर्षीय आरुषी लोकरे मुंबई की रहने वाली थी. उसने इंस्टाग्राम के जरिए 18 वर्षीय चिराग राठौर से दोस्ती की, जो खरगोन के मंडलेश्वर क्षेत्र के जलूद गांव में रहता है. महज दो माह में दोस्ती प्यार में बदल गई.

दो दिन पहले चिराग का जन्मदिन था और आरुषी ने बिना परिवार को बताए अपने प्रेमी का जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई से खरगोन पहुंची. चिराग और आरुषी को उनके परिवार ने समझाने की कोशिश की और लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी दी. यह बात दोनों को बुरी लगी और वे गांव के पास खेत में स्थित कुएं में कूद गए.आसपास खेतों में काम कर रही महिलाओं ने किसी के चिल्लाने की आवाज सुनी और कुएं की ओर दौड़ी. वहां ट्रैक्टर चालक गोविंद देवड़ा ने तुरंत कुएं में कूदकर और अन्य लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला. दुर्भाग्यवश, नाबालिग आरुषी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चिराग को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस ने लड़की के परिजनों को सूचना दी और शव का पोस्टमार्टम कराया. चिराग का फिलहाल अस्पताल में उपचार चल रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच के लिए मुंबई थाने को भेज दिया है. वहीं, मीरा भाईंदर पुलिस थाना में लड़की के परिजनों ने गुमशुदा और अपहरण का केस पहले ही दर्ज करा रखा है.

यह घटना सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुए प्यार और किशोरावस्था में फैसलों की गंभीरता को उजागर करती है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के उपायों पर भी ध्यान देगी.

ENTERTAINMENT : पिता के निधन से टूट गई थीं ‘तारक मेहता’ की बबीता जी, याद कर हुईं इमोशनल, बोलीं- झटका लगा…

‘तारक मेहता’ शो की बबीता जी ने अपने दिवंगत पिता को याद किया. उन्होंने बताया कि वो अपने पिता की तबीयत ठीक करना चाहती थीं. लेकिन तभी उनका अचानक निधन हुआ, जिससे वो शॉक में थीं. एक्ट्रेस इस दौरान इमोशनल भी हुईं.

एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता इंडिया के लगभग हर घर में पॉपुलर हैं. सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ने उन्हें वो पहचान दिलाई है, जिसकी जिंदगी में हर एक्टर को चाहत होती है. साल 2008 में शुरू हुआ ये शो अभी भी दर्शकों को हंसा रहा है. बबीता जी के किरदार में मुनमुन को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है.हाल ही में मुनमुन दत्ता रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में आईं जहां उन्होंने अपने हिट शो से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें की. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने दिवंगत पिता को भी याद किया, जिन्हें वो साल 2018 में खो चुकी थीं. ये वो दौर था जब मुनमुन अपने करियर के पीक पर थीं. उनका शो टीआरपी रेटिंग्स में टॉप पर रहता था.

अपने पिता को याद करते हुए मुनमुन ने बताया कि उनके लिए वो पल काफी मुश्किल था. क्योंकि उनके पिता को एक बीमारी थी, जिसका वो इलाज कराना चाहती थीं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘जब 2018 में मैंने अपने पिता को खोया, वो मेरे लिए एक पर्सनल सेटबैक था. उसकी एक वजह है. हर कोई अपनी जिंदगी में किसी ना किसी को खोता है. लेकिन मेरे पिता को गठिया की परेशानी थी. वो बहुत सालों से इससे गुजर रहे थे.’

‘इसलिए वो ठीक से चल भी नहीं पाते थे. तो मैं उनको हमेशा बोलती थी कि मैं आपका ऑपरेशन कराऊंगी. वो भी एक्साइटेड थे कि हां मेरा ऑपरेशन हो जाएगा, तो मैं ठीक हो जाऊंगा. फिर साल 2018 में हमने ऑपरेशन का फैसला किया. मगर ऑपरेशन से ठीक एक महीना पहले वो थोड़े घबरा गए. वो बोलने लगे कि नहीं, अगर मेरा ऑपरेशन होगा तो मैं वहीं मर जाऊंगा. लेकिन हम लोगों ने उन्हें समझाया.’

मुनमुन ने आगे कहा, ‘उनका ऑपरेशन सक्सेसफुल हुआ. 11वें दिन उन्हें घर लौटना था. लेकिन उससे ठीक एक रात पहले ही उनका हॉस्पिटल में ही निधन हो गया. तो वो मेरे लिए बहुत शॉकिंग चीज थी और झटका भी इसलिए लगा क्योंकि मेरे दिमाग में वही चल रहा था कि शायद मैं उनका ऑपरेशन ना कराती. मैं हमेशा खुद को यही बोलती हूं कि मैं अच्छाई के लिए वो चीज करने वाली थी.’

‘मेरे पिता बिल्कुल भी चल नहीं पाते थे. मैंने ये बात काफी समय तक नहीं की थी. लेकिन हाल ही में मैंने अपनी मां से इसके बारे में बात की. मैं ज्यादा बोलना नहीं चाहती वरना रोने लगूंगी. मेरी मां ने मुझसे कहा कि तुम अपने पिता के लिए कुछ अच्छा करना चाहती थी.’

DELHI : मार्केट में लगी आग, करोड़ों का माल जलकर खाक…पहली मंजिल से कूदा युवक

0

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में एक बिल्डिंग में आग लग गई. जिससे कई दुकानों में रखा करोड़ों रुपये का समान जलकर राख हो गया. फिलहाल फायर टीम ने आग पर काबू पा लिया है. आग से खुद को बचाने के लिए एक युवक पहली मंजिल से कूद गया. जिससे वह चोटिल हो गया.दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में एक बिल्डिंग में आग लग गई. जिसके बाद अपनी जान बचाने के लिए 21 साल का एक युवक पहली मंजिल से कूद गया. एक एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि द्वारका सेक्टर 7 में बिल्डिंग के स्टिल्ट पार्किंग एरिया में आग लगने के बारे में पड़ोसियों से दोपहर 2.12 बजे एक PCR कॉल मिली.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि चार मंजिला बिल्डिंग की स्टिल्ट पार्किंग में आग लग गई थी. जहां कई फायर टेंडर आग बुझाने में लगे हुए थे. आग ने ग्राउंड फ्लोर पार्किंग में रखे रेडीमेड कपड़ों की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया. ये दुकान पालम के रहने वाले आशीष भारद्वाज की थी.

भारद्वाज का पहली मंजिल पर भी रेडीमेड कपड़ों का एक गोदाम था. पुलिस के मुताबिक भारद्वाज को शुक्रवार को चीन से करीब 70-80 लाख रुपये के कपड़ों की खेप मिली थी, जिसे ग्राउंड-फ्लोर स्टिल्ट पार्किंग में रखा गया था. लेकिन आग के चलते पूरा स्टॉक जल गया.अधिकारी ने बताया कि भारद्वाज का एक कर्मचारी अभिषेक आग से बचने के लिए बिल्डिंग की पहली मंजिल से कूद गया और उसके टखने में मोच आ गई. इस घटना में किसी और के घायल होने या किसी की मौत की कोई खबर नहीं है.

दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने में उन्हें दो घंटे लगे. पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद फायर कर्मियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आग लगने का शुरुआती कारण पार्किंग एरिया में लगी पानी की मोटर में चिंगारी लगना लग रहा है. मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है.

BHAKTI : आज है मौनी अमावस्या, जानें स्नान-दान, पूजा और तर्पण का शुभ समय

0

आज मौनी अमावस्या पर ब्रह्म मुहूर्त से सूर्योदय तक का समय स्नान और दान के लिए सबसे शुभ माना गया है. जो लोग गंगा या किसी अन्य पवित्र नदी में स्नान नहीं कर सकते, वे घर पर ही स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं.आज 18 जनवरी 2026 को मौनी अमावस्या या माघ अमावस्या मनाई जा रही है. हिंदू धर्म में इस तिथि को बेहद पवित्र माना जाता है. मान्यता है कि आज के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने, दान-पुण्य करने, भगवान विष्णु और पितरों की पूजा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. मौनी अमावस्या पर आज स्नान, तर्पण, पूजा और दान के लिए अलग-अलग शुभ मुहूर्त बताए गए हैं, जिनमें किए गए कर्मों का फल कई गुना बढ़ जाता है.

पितरों की कृपा पाने का सबसे शुभ दिन है मौनी अमावस्या, करें ये उपाय

प्रातः संध्या: सुबह 05:58 बजे से 07:15 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:32 बजे से 0

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:27 बजे से 01:11 बजे तक

पितरों का तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक

मौनी अमावस्या पर स्नान की विधि और नियम

मौनी अमावस्या के दिन बताए गए शुभ मुहूर्त में स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. अगर आप किसी पवित्र नदी में स्नान कर रहे हों, तो तीन बार डुबकी लगाकर सूर्यदेव की ओर मुख करें और हाथ में जल लेकर अर्घ्य अर्पित करें. स्नान और अर्घ्य के समय अपने इष्ट देव का ध्यान करें और पितरों का स्मरण अवश्य करें.

जो लोग घर पर स्नान कर रहे हैं, वे नहाने के पानी में गंगाजल मिलाएं. स्नान के बाद तांबे के पात्र में जल, तिल और फूल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें. इसके बाद कुछ समय के लिए मौन रखें. मान्यता है कि आज कुछ घंटों का मौन भी बड़ा पुण्य देता है.

मौनी अमावस्या पर इस विधि से करें पूजा

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें. सूर्यदेव को जल अर्पित करें.पूजा स्थान पर दीपक जलाकर व्रत का संकल्प लें.
विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करें और मंत्रों का जप करें.जितना संभव हो, व्रत के दौरान मौन रखें.दिन में सोने से बचें और भगवान का ध्यान करें. शाम को फिर से दीप-धूप जलाकर विष्णु भगवान, माता गंगा और पितरों की पूजा करें.

मौनी अमावस्या व्रत कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, कांचीपुरी नामक नगर में देवस्वामी नामक एक ब्राह्मण रहते थे. उनकी पत्नी का नाम धनवती था. उनके सात पुत्र और एक पुत्री गुणवती थी. जब गुणवती के विवाह की बात चली, तो कुंडली देखने पर पता चला कि विवाह के बाद उसके पति को मृत्यु योग है. इससे चिंतित होकर देवस्वामी ने एक साधु से उपाय पूछा.

साधु ने बताया कि सिंहल द्वीप में रहने वाली सोमा धोबिन, जो एक महान पतिव्रता स्त्री है, यदि विवाह से पहले गुणवती को आशीर्वाद दे दे, तो दोष दूर हो सकता है. इसके बाद गुणवती और उसका छोटा भाई सोमा धोबिन को लाने के लिए सिंहल द्वीप की यात्रा पर निकले. रास्ते में एक गिद्ध की मदद से वे वहां पहुंचे.

गुणवती रोज सुबह चुपचाप सोमा धोबिन का आंगन लीपती थी. जब सोमा को सच्चाई पता चली, तो वह गुणवती के साथ उसके घर आई और पूजा की. विवाह के बाद जब अनहोनी हुई, तो सोमा धोबिन ने अपने पुण्य का दान गुणवती को दे दिया, जिससे उसके पति को जीवनदान मिला.

ENTERTAINMENT : बेंगलुरु में धमाल मचाने वाली हैं सुनिधि चौहान, 18 हजार से ज्यादा लोग कॉन्सर्ट में होंगे शामिल

बॉलीवुड की बेहतरीन सिंगर सुनिधि चौहान का इन दिनों इंडिया टूर चल रहा है. जिसका कॉन्सर्ट आज बेंगलुरु में होने जा रहा है. बेंगलुरु में सुनिधि के कॉन्सर्ट के लिए लोग एक्साइटेड हैं.

सिंगर सुनिधि चौहान की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है. लोग उनका एक गाना सुनने के लिए तरसते हैं. फैंस को लाइव अपना दीवाना बनाने के लिए सुनिधि एक इंडिया टूर रही हैं. जिसकी शुरुआत कुछ समय पहले ही हुई है. इस टूर का पहला कॉन्सर्ट मुंबई में हुआ था. उसके बाद दूसरा कॉन्सर्ट दिल्ली में हुआ था जो जबरदस्त हिट रहा था. अब उनका तीसरा कॉन्सर्ट आज बेंगलुरु में होने वाला है. जिसके लिए बेंगलुरु के लोग बहुत एक्साइटेड हैं.

सुनिधि चौहान का दिल्ली का कॉन्सर्ट जबरदस्त रहा था. उसमें सान्या मल्होत्रा ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी को चौंका दिया था. अब फैंस को लग रहा है कि बेंगलुरु कॉन्सर्ट में भी उन्हें कुछ सरप्राइज मिल सकता है. इस कॉन्सर्ट में 18 हजार से ज्यादा लोग शामिल होने वाले हैं. बेंगलुरु ने बॉलीवुड म्यूजिक के लिए अपना बढ़ता उत्साह फिर से दिखाया है. अब इस कॉन्सर्ट में क्या मजेदार होने वाला है ये आज रात को ही पता चलेगा.

सुनिधि चौहान के इस कॉन्सर्ट को आप एबीपी के एंटरटेनमेंट वर्टिकल पर भी देख सकते हैं. सुनिधि के कॉन्सर्ट की झलक आपको यहां देखने को मिल जाएंगी. उनका मुंबई और दिल्ली का कॉन्सर्ट हिट रहा है और अब बेंगलुरु के लिए भी फैंस ये ही उम्मीद लगाए बैठे हैं.

बेंगलुरु के बाद सुनिधि का अगला कॉन्सर्ट अहमदाबाद, चेन्नई, जयपुर, चंडीगढ़, इंदौर, लखनऊ और आखिर में कोलकाता में होने वाला है. मार्च में सुनिधि का ये टू खत्म होगा.वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनिधि ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं. वो आज भी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक्टिव हैं.उन्होंने धूम मचाले, बीड़ी जलाइले जैसे कई हिट गाने दिए हैं.

ENTERTAINMENT : तलाक के बाद छोड़ा मुंबई, नन्ही बेटी संग तन्हाई में जी रही एक्ट्रेस, छलका दर्द, बोली- मुश्किल…

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा इस समय काफी परेशान हैं. वो तलाक के बाद मुंबई छोड़कर बीकानेर तो शिफ्ट हो गईं, मगर वो वहां काफी अकेली पड़ गई हैं. चारू ने अब नए व्लॉग में अपना दर्द बयां किया है.

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. चारू अपनी और बेटी जियाना की सेफ्टी को लेकर चिंतित हैं. चारू ने नए व्लॉग में बताया कि बीकानेर में शिफ्ट होकर वो काफी अकेला और लॉस्ट फील कर रही हैं. इस वजह से वो व्लॉग में अपनी पर्सनल लाइफ भी फैंस संग शेयर करने में घबरा रही हैं. आखिर वजह क्या है चलिए जानते हैं…

चारू असोपा इस समय बेटी जियाना संग अपने होमटाउन बीकानेर में रह रही हैं. राजीव सेन संग तलाक के बाद चारू मुंबई छोड़कर बीकानेर चली गई थीं. वहीं, उन्होंने अपने सपनों का आशियाना बनाया है. मगर अब चारू अपनी सेफ्टी को लेकर चिंता में हैं. उनका कहना है कि उन्हें सुरक्षित फील नहीं हो रहा है.चारू ने कहा- जियाना जब स्कूल चली जाती है तो मैं बहुत ज्यादा अकेलापन महसूस करती हूं. यहां मैं काफी अकेली पड़ गई हूं. मेरी हाउस हेल्प भी चली गई है. लंबे वक्त से मैं तन्हा और लॉस्ट फील कर रही हूं. मैं व्लॉग में अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादा शेयर नहीं कर पा रही हूं, ना ही अपना घर दिखा पा रही हूं, क्योंकि मुझे अपनी और जियाना की सेफ्टी की चिंता हो रही है.

‘लोग मेरी पर्सनल लाइफ देखना चाहते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ये मुमकिन है. ये नई जगह है. ये जगह मुंबई जैसी नहीं है. वहां हम लोग बिल्डिंग में रहते थे. आसपास हजारों लोग थे. लेकिन यहां वैसा नहीं है.चारू ने व्लॉग में वर्क प्रेशर को लेकर भी बात की. चारू बोलीं- पूरे दिन बहुत काम होता है करने को. मैं बहुत बिजी चल रही हूं. ये आसान नहीं है. मैं जब सोने जाती हूं तो मेरी बॉडी की हर एक हड्डी दर्द करती है.

चारू ने साल 2019 सुष्मिता सेन के भाई राजीन सेन संग शादी रचाई थी. मगर साल 2023 में दोनों अलग हो गए थे. इस शादी से कपल की एक बेटी भी है, जो चारू संग रहती है. तलाक के बाद चारू मुंबई छोड़कर बीकानेर शिफ्ट हो गईं. वो वहीं बेटी संग रहती हैं. हालांकि, तलाक के बाद भी चारू, राजीव संग फ्रेंडली बॉन्ड शेयर करती हैं.

ENTERTAINMENT : मशहूर इंफ्लुएंसर ने बिग बॉस फेम एजाज खान को किया एक्सपोज! लीक की चैट, लिखा- साथ मिलकर…

बिग बॉस फेम एजाज खान ने एक फिटनेस इन्फ्लुएंसर को मैसेज किया था. जिसमें एजाज ने उससे मिलने के लिए कहा था. सोशल मीडिया पर ये चैट आग की तरह वायरल हो गई.सोशल मीडिया पर इन दिनों मशहूर हस्तियों को एक्सपोज करने के ट्रेंड में दिल्ली की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘फिट वर्षा’ ने पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट और एक्टर एजाज खान को एक्सपोज किया है. वर्षा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ चौंकाने वाले स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं. जिसे देख लोग हैरान हो गए.

वर्षा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जब सब एक्सपोज कर ही रहे हैं, तो सोचा मैं भी एक बिग बॉस कंटेस्टेंट को कर ही दूं.’ इस क्लिप में उन्होंने उन मैसेजेस के स्क्रीनशॉट दिखाए हैं, जो कथित तौर पर एजाज खान ने उन्हें भेजे थे.स्क्रीनशॉट के मुताबिक, एजाज ने उन्हें मैसेज किया, ‘आप दिल्ली से हैं? मैं भी अभी दिल्ली में हूं.’ इसके तुरंत बाद उन्होंने अपना पर्सनल फोन नंबर भी शेयर कर दिया. जब वर्षा ने उनसे पूछा कि वह अपना व्हाट्सएप नंबर क्यों भेज रहे हैं, तो एजाज ने कथित तौर पर जवाब दिया, ‘बात करने के लिए. हम साथ में कुछ काम कर सकते हैं, मैं फिलहाल दिल्ली में ही हूं.’

वर्षा को एक्टर का यह अंदाज बिल्कुल रास नहीं आया और उन्होंने कड़े शब्दों में ‘दफा हो जाओ’ लिखकर बातचीत खत्म कर दी. सोशल मीडिया यूजर्स वर्षा के इस बेबाक अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं. फिलहाल इस पूरे विवाद पर एजाज खान या उनकी पत्नी आयशा की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है.

फिट वर्षा एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 80,000 से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह मुख्य रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं और अपनी फिटनेस यात्रा, डांस वीडियो और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए पहचानी जाती हैं. फिटनेस फ्रीक होने के कारण युवाओं के बीच उनकी अच्छी खासी पकड़ है. वहीं एजाज खान टीवी और फिल्मों का एक जाना-माना नाम रहे हैं. उन्होंने ‘क्या होगा निम्मो का’ और ‘रहे तेरा आशीर्वाद’ जैसे धारावाहिकों के अलावा ‘रक्त चरित्र II’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है. ‘बिग बॉस 7’ में उनकी एंट्री ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया था.

हालांकि, एजाज का विवादों से चोली-दामन का साथ रहा है. साल 2018 में ड्रग्स के एक मामले में उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी, जहां उन्होंने दो साल से ज्यादा का वक्त बिताया था. अब इस नए विवाद ने उनकी मुश्किलों को एक बार फिर बढ़ा दिया है.

BIHAR : दूसरी शादी युवक को पड़ी भारी, पहली पत्नी के परिजनों ने सरेआम पीटा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाया

0

बिहार के बगहा में फैमिली विवाद में हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया. यहां दूसरी शादी करने वाले युवक को पहली पत्नी के परिजनों ने पकड़कर सरेआम पीट दिया. अनुमंडल चौक पर हुए हंगामे से अफरा-तफरी मच गई. तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई. हालात बिगड़ते देख डायल 112 की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को बचाया और दोनों पक्षों को थाने ले गई.बिहार के बगहा में दूसरी शादी करना एक युवक को भारी पड़ गया. बगहा अनुमंडल चौक पर पहली पत्नी के परिजनों ने युवक को पकड़कर पिटाई कर दी. देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामला हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचाया और दोनों पक्षों को थाने ले गई.

युवक ने अपनी पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादीशुदा महिला के साथ रहना शुरू कर दिया था. इस बात की जानकारी जब पहली पत्नी और उसके मायके पक्ष को हुई, तो उन्होंने इसका विरोध किया. युवक जब बगहा अनुमंडल चौक पर पहुंचा तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. पहले कहासुनी हुई, फिर मामला हाथापाई में बदल गया.

आरोप है कि गुस्साए पहली पत्नी के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की. भीड़ ने युवक को घसीटते हुए जिला समावेस्टा (होमगार्ड) कार्यालय परिसर तक पहुंचा दिया. इस दौरान युवक मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन भीड़ का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा था. घटनास्थल पर मौजूद लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते नजर आए.

स्थिति बेकाबू होती देख होमगार्ड कार्यालय के अधिकारियों ने तुरंत पटखौली थाने को सूचना दी. सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को भीड़ के चंगुल से बाहर निकाला. पुलिस ने युवक को सुरक्षित वाहन में बैठाया और दोनों पक्षों को पटखौली थाना ले गई.

पटखौली थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों को थाने लाकर समझा-बुझाकर शांत कराया गया है. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि विवाद शादी के मामले से जुड़ा हुआ है, जो पहले से ही कोर्ट में विचाराधीन है. ऐसे में आगे की कार्रवाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार की जाएगी. आरोप है युवक ने दूसरी महिला के साथ रहना शुरू कर दिया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

SPORTS : क्रिकेट में आया नया नियम, फील्डिंग नहीं करेगा बल्लेबाज; बदल जाएगी लीग क्रिकेट की तस्वीर

0

बिग बैश लीग 2026-27 सीजन में एक नया नियम लागू हुआ है, जिसको लेकर खिलाड़ी भी काफी उत्सुक हैं. ये नियम बेसबॉल खेल से लिया गया है, जिसके तहत कोई टीम “Designated Hitter” (जो सिर्फ बल्लेबाजी करेगा) और “Designated Fielder” (जो सिर्फ फील्डिंग करेगा) चुन सकती है. हालांकि ये टीमों के ऊपर होगा कि वह इन खिलाड़ियों को चुनना चाहती है या एक ही प्लेइंग 11 के साथ खेलना चाहती है.

डेजिग्नेटेड बल्लेबाज या फील्डर वाले इस नए नियम से सीनियर खिलाड़ियों को फायदा हो सकता है. इस नियम का उद्देश्य मुख्य खिलाड़ियों की चोट की संभावनाओं को कम करना भी है. इससे बल्लेबाज सिर्फ अपनी बल्लेबाजी पर फोकस कर पाएगा. बता दें कि ये नया नियम बेसबॉल से लिया गया है.इस नए नियम से पर्थ स्कॉर्चर्स में शामिल मिचेल मार्श और एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलने वाले दिग्गज बल्लेबाज क्रिस लिन जैसे खिलाड़ियों का करियर लंबा हो सकता है. बड़ी उम्र के खिलाड़ियों को फील्डिंग के दौरान चोट लगने का खतरा अधिक होता है, इस नियम से ये किसी खिलाड़ी के लिए खतरे को कम कर देगा.

Designated Batter और Designated Fielder गेंदबाजी नहीं कर सकेगा, हालांकि Designated Fielder विकेटकीपर की भूमिका में हो सकता है. अगर कोई टीम नहीं चाहते कि इस नियम का उपयोग करे, तो वह सामान्य प्लेइंग 11 के साथ खेल सकती है.

ग्लेन मैक्सवेल ने इस नए नियम के बारे में कहा, “टूर्नामेंट में इस नए नियम से रोमांच बढ़ेगा. टीमें इसका इस्तेमाल कैसे करती है? ये देखना दिलचस्प होगा.” लीग कंसल्टेंट ट्रेंट वुडहिल ने कहा, “दुनिया भर के खिलाड़ियों से इस नियम पर पॉजिटिव फीडबैक मिला है. इससे अगले संस्करण में कई बड़े खिलाड़ी बिग बैश लीग में खेल सकते हैं. ये नियम महिला बिग बैश लीग में लागू नहीं किया जा रहा, लेकिन भविष्य में हो सकता है.”

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने इस नियम को सही बताते हुए इसका समर्थन किया. उन्होंने कहा, “कुछ खिलाड़ी अपने करियर में उस दौरे में होते हैं, जहां वह फील्डिंग में ज्यादा असर नहीं डाल पाते. अगर नियम उनको मदद करता है तो ये अच्छा रहेगा.”

- Advertisement -

News of the Day