Thursday, September 24, 2026
Home Blog Page 183

NATIONAL : नासिक TCS धर्मांतरण केस में नया मोड़, आरोपी निदा खान बोली- मैं प्रेग्नेंट हूं, कोर्ट से मांगी राहत

0

महाराष्ट्र के नासिक में आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में जबरदस्ती धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न के खुलासे के बाद से वहां की एचआर मैनेजर निदा खान फरार हो गई थी। अब उसकी लोकेशन सामने आ गई है।’दबंग मैम’ निदा खान के परिवार के मुताबिक, वह मुंबई में है और प्रेग्नेंट है। इस समय फरार चल रही निदा ने नासिक की एक स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी है। उसने अर्जी में अपनी मेडिकल स्थिति को एक मुख्य आधार बनाया है और इसे मुख्य कारक के रूप में पेश किया जा सकता है। अब इस मामले में नया पहलू जुड़ गया है।

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में नया खुलासा ये भी हुआ है कि निदा खान टीसीएस की नासिक वाली ब्रांच में एचआर मैनेजर नहीं बल्कि एक टेलीकॉलर थी।अधिकारी इन दावों की पुष्टि करेंगे, जबकि विशेष जांच दल (SIT) उसे हिरासत में लेने के अपने प्रयास जारी रखे हुए है। पुलिस टीसीएस के नासिक ऑफिस में यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन से जुड़ी नौ शिकायतों की जांच कर रही है। मामले में सात कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें छह पुरुष और एक महिला एचआर हेड शामिल हैं।

कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों का दावा है कि उनके वरिष्ठ सहकर्मियों ने उनका मानसिक और यौन उत्पीड़न किया और एचआर डिपार्टमें ने उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया। ये घटनाएं फरवरी 2022 और मार्च 2026 के बीच हुईं।पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक ने शादी का झूठा वादा करके एक कर्मचारी के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने कर्मचारियों में से एक को गलत तरीके से भी छुआ और उसकी निजी तथा वैवाहिक जीवन को लेकर शर्मनाक टिप्पणियां कीं।

पुलिस ने एक बयान में कहा, “जब शिकायतकर्ता ने इन घटनाओं के संबंध में कंपनी के मुख्य अधिकारी से बार-बार मौखिक शिकायतें कीं तो उन्होंने छेड़छाड़ से जुड़ी उनकी शिकायतों पर कोई संज्ञान नहीं लिया। इसके बजाय, उन्होंने प्रभावी रूप से उनके कृत्यों को बढ़ावा दिया।”पुलिस के मुताबिक, निदा खान ने एक महिला कर्मचारी को शिकायत दर्ज न कराने के लिए बोला और उससे कहा, “ऐसी बातें तो होती ही रहती हैं।”

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एक पुरुष कर्मचारी को नमाज पढ़ने के लिए भी मजबूर किया और उसके धर्म का अपमान किया। गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों की पहचान दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ आफताब अंसारी और एचआर हेड अश्विनी चैननी के रूप में हुई है।इस मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि आरोपी एक गिरोह के तौर पर काम करते थे और मुख्य रूप से 18 से 25 साल की उम्र की महिला कर्मचारियों को निशाना बनाते थे।

अब तक नौ एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें से एक FIR एक पुरुष कर्मचारी ने भी दर्ज कराई है। उस कर्मचारी ने धार्मिक उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश का आरोप लगाया है।इन शिकायतों में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान, जबरन मांसाहारी भोजन खिलाना, धार्मिक उत्पीड़न और दबाव डालना तथा कुछ खास धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करने के लिए मजबूर करना जैसे आरोप शामिल हैं।

टीसीएस ने रविवार को जोर देकर कहा कि उत्पीड़न के मामले में उसकी ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति है और वह पुलिस के साथ पूरी तरह सहयोग कर रही है।कंपनी ने एक बयान में कहा, “टीसीएस की किसी भी तरह के उत्पीड़न और जबरदस्ती के प्रति लंबे समय से ‘जीरो-टॉलरेंस’ की नीति रही है। हमने हमेशा अपने कर्मचारियों की सुरक्षा और भलाई के लिए काम की जगह पर उच्चतम मानकों को सुनिश्चित किया है।”

कंपनी ने कहा, “जैसे ही हमें नासिक के इस मामले के बारे में पता चला, हमने तुरंत कार्रवाई की।” कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि जिन कर्मचारियों की जांच चल रही है, उन्हें जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है और आगे की कोई भी कार्रवाई इस जांच के नतीजों के आधार पर ही की जाएगी।

NATIONAL : चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर ठगों का बढ़ता जाल, रुद्रप्रयाग पुलिस ने 265 फर्जी प्लेटफॉर्म पर की कार्रवाई

0

चारधाम यात्रा (विशेषकर केदारनाथ) शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं की आस्था का फायदा उठाने वाले साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। फर्जी हेलीकॉप्टर टिकट, “VIP/लिमिटेड सीट्स”, “अर्जेंटबुकिंग” और सस्ते होटल पैकेज का लालच देकर वे लोगों को ठग रहे हैं। पैसे लेने के बाद फर्जी टिकट या कन्फर्मेशन भेजकर गायब हो जाते हैं।

फेसबुक, इंस्टाग्राम, मोबाइल और बैंक खातों पर कार्रवाई
रुद्रप्रयाग जिला पुलिस ने इस गंभीर समस्या पर सख्त प्रहार किया है। रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक (SP) नीहारिका तोमर के नेतृत्व में गठित ‘साइबर फ्रॉड कॉम्बेट फोर्स’ ने पिछले दो महीनों में 265 फर्जी प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की। इसमें 106 फेसबुक पेज, 16 इंस्टाग्राम अकाउंट्स, दर्जनों मोबाइल नंबर और बैंक खाते शामिल हैं। इसके अलावा 22 संदिग्ध वेबसाइट्स को डोमेन रजिस्ट्रार को रिपोर्ट कर बंद कराने की प्रक्रिया चल रही है।

एसपी नीहारिका तोमर ने अपील की है कि केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co.in से ही करें। किसी भी थर्ड-पार्टी वेबसाइट, सोशल मीडिया लिंक, व्हाट्सएप मैसेज या एजेंट पर भरोसा न करें। एसपी तोमर का संदेश साफ है “आपकी श्रद्धा और यात्रा सुरक्षित हो, इसके लिए सतर्कता सबसे जरूरी हथियार है। ”चारधाम यात्रा पवित्र है, लेकिन इस पवित्र यात्रा को साइबर ठगों से बचाने के लिए हर श्रद्धालु को सजग रहना होगा।

राजस्थान पुलिस ने भी राजस्थान से चारधाम यात्रा पर जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस ने कहा है कि आस्था का कोई गलत फायदा न उठाए, इसलिए हमेशा सरकारी और आधिकारिक स्रोतों का ही चुनाव करें। राजस्थान पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह यात्रियों की सुरक्षा के लिए सदैव उनके साथ है और साइबर अपराधियों पर नजर रखे हुए है। सतर्क रहें, सुरक्षित यात्रा करें।

  • कुल 265 फर्जी प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई
  • 106 फेसबुक पेज बंद किए गए
  • 16 इंस्टाग्राम अकाउंट्स ब्लॉक
  • 55 मोबाइल नंबर ब्लॉक
  • कई बैंक खाते फ्रीज
  • 22 संदिग्ध वेबसाइट्स को डोमेन रजिस्ट्रार को रिपोर्ट कर बंद कराने की प्रक्रिया जारी

ऐसे फंसाते हैं साइबर ठग

  • “VIP / LimitedSeats” या “अर्जेंटबुकिंग” का लालच
  • बहुत सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और होटल पैकेज का ऑफर
  • फर्जी वेबसाइट, फेसबुक/इंस्टाग्रामऐड्स और व्हाट्सएप मैसेज
  • पैसे लेने के बाद फर्जी टिकट या कन्फर्मेशन भेजकर गायब
  • खुद को सरकारी अधिकारी या IRCTC एजेंट बताना
  • सावधानी
  • कोई भी “100%गारंटीड” या “तुरंत बुकिंग” वाला ऑफर मिले तो तुरंत संदेह करें।
  • केवल आधिकारिक वेबसाइट से बुकिंग करें: https://heliyatra.irctc.co.in
  • थर्ड-पार्टी वेबसाइट, एजेंट या सोशल मीडिया लिंक पर भरोसा न करें
  • पैसे भेजने से पहले दोबारा जांच करें
  • ठगी होने पर तुरंत 1930 डायल करें या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें
  • हेलीकॉप्टर टिकट केवल IRCTC की आधिकारिक HeliYatra वेबसाइट से बुक करें।
  • बहुत सस्ता या “तुरंत बुकिंग” वाला ऑफर मिले तो संदेह करें।
  • किसी अज्ञात लिंक या QR कोड पर पैसे न भेजें।
  • ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 (साइबर हेल्पलाइन) डायल करें या http://cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज करें।

RASHIFAL : आज का राशिफल

0

मेष :
आज कामकाज में प्रगति हो सकती है। नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
वृषभ :
आज का दिन आर्थिक मामलों के लिए अच्छा हो सकता है। निवेश के अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
मिथुन :
आज आपको अपने काम में ध्यान केंद्रित करना होगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क :
आज मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा हो सकती है।
सिंह :
आज मेहनत का फल मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने की संभावना है। यात्रा के योग बन सकते हैं।

कन्या :
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला हो सकता है। काम में थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन धैर्य रखें।
तुला :
आज रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
वृश्चिक :
आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय में सावधानी बरतें। नौकरी या व्यवसाय में नई योजना बन सकती है।
धनु :
आज भाग्य का साथ मिल सकता है। शिक्षा और करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
मकर :
आज काम के सिलसिले में व्यस्तता बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें।
कुंभ :
आज नए अवसर मिल सकते हैं। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मीन :
आज मन थोड़ा भावुक रह सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।

ENTERTAINMENT : ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के ट्रेलर ने बढ़ाया फैंस का क्रेज

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का पहला ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इसे अमेरिका के लॉस वेगास में आयोजित सिनेमाकॉन के दौरान पेश किया गया, जहां ट्रेलर ने दुनियाभर के प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया। फिल्म का निर्देशन निर्देशक जोड़ी जो रूसो और एंथनी रूसो ने किया है।

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत रॉबर्ट डाउनी जूनियर की मार्वल यूनिवर्स में वापसी है। इस बार वह आयरन मैन नहीं, बल्कि खतरनाक विलेन डॉक्टर डूम के रूप में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में उनका किरदार बेहद रहस्यमयी और शक्तिशाली दिखाया गया है। एक संवाद में वह कहते हैं, “मैं वही हूं जिसे दुनिया को बचाने के लिए पैदा किया गया था, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।”

ट्रेलर में कई बड़े किरदारों की झलक भी देखने को मिली है। क्रिस हेम्सवर्थ थॉर के रूप में डॉक्टर डूम से भिड़ते नजर आते हैं, जबकि पेड्रो पास्कल मिस्टर फैंटास्टिक और फ्लोरेंस पुघ येलेना के किरदार में दिखाई देती हैं। ट्रेलर के दृश्य बताते हैं कि यह फिल्म मार्वल की अब तक की सबसे बड़े पैमाने की सुपरहीरो भिड़ंत साबित हो सकती है।

मार्वल स्टूडियोज की यह फिल्म 18 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है और फैंस इसे मार्वल के नए युग की शुरुआत मान रहे हैं।

NATIONAL : प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषितम्, कहा-नारी शक्ति सशक्त भारत की पहचान

0

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक बार फिर देश की माता-बहन और बेटियों का स्मरण करते उनसे आशीर्वाद बरसाने की कृपा की । प्रधानमंत्री ने एक्स पर साझा सुभाषितम् में कहा, ”हमारी नारी शक्ति एक सशक्त भारत की पहचान है। आज देश की माताएं, बहनें और बेटियां अपने अटूट संकल्प, निष्ठा और सेवा-भाव से हर क्षेत्र में भारतवर्ष का गौरव बढ़ा रही हैं।”

उन्होंने श्री दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय (शाकम्भरी स्तुति) के श्लोक ”देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्ति समूहमूत्र्या।तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या नता: स्म विदधातु शुभानि सा न:॥” का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी ही शक्ति से इस ब्रह्मांड की रचना की। वह समस्त देवताओं की शक्तियों के सामूहिक स्वरूप के रूप में अवतरित हुईं हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, ” मां की आराधना सभी देवता और महान ऋषि समान रूप से करते हैं और उनके समक्ष हम श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। वे देवी हम पर अपना मंगल आशीर्वाद बरसाएं।” उल्लेखनीय है यह श्लोक देवी के सर्वव्यापी, शक्ति स्वरूपा रूप की स्तुति करता है। इसकी स्तुति से ज्ञान, बल और शक्ति प्रदान होती है।

BUSINESS : सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में मामूली गिरावट

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी का रुख नजर आ रहा है। हालांकि आज के कारोबार में चांदी मामूली कमजोरी का शिकार हो गया है। शुरुआती कारोबार में सोना 200 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 220 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में आज शुरुआती कारोबार के दौरान 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक की सांकेतिक गिरावट दर्ज की गई है। अंतरारष्ट्रीय बाजार में आज फिजिकल गोल्ड 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,809.16 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह चांदी भी आज 79.61 डॉलर प्रति औंस की कीमत पर बिक रहा है।

घरेलू सर्राफा बाजार में कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,55,580 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,56,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,42,610 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में आई कमजोरी के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,69,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,55,730 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,760 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,55,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,55,630 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,660 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,56,670 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,43,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,55,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,55,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,42,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,55,730 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में मजबूती का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,55,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,42,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

NATIONAL : PM मोदी बोले- अखिलेश मेरे मित्र, मदद कर देते हैं:स्पीकर बिरला ने कहा- माइक सिर्फ आपका बंद होता है, राहुल मुस्कुराए; संसद के टॉप- मोमेंट्स

0

संसद के विशेष सत्र के दौरान केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन बिल पेश किए। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पीच के दौरान अखिलेश यादव को अपना दोस्त कहा। वहीं, राहुल गांधी ने जब के.सी. वेणुगोपाल से कहा कि आपका माइक बंद है, तो स्पीकर ने कहा- माइक सिर्फ आपका बंद होता है। उनका चालू है। इसके बाद दोनों मुस्कुराने लगे।

देखिए लोकसभा के टॉप- मोमेंट्स…

1. PM मोदी बोले- अखिलेश मेरे मित्र, मदद करते हैं PM मोदी की स्पीच के दौरान सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने अपनी चेयर से खड़े होकर कहा- आप भी पिछड़ी जाति से हैं। पिछड़ों का ध्यान नहीं रखते। ये पूरा देश देख रहा है। इस पर मोदी ने कहा- धर्मेंद्र जी, मैं आपका बहुत आभारी हूं कि आपने मेरी पहचान करा दी। ये बात सही है कि मैं अति पिछड़े समाज से आता हूं और अखिलेश जी मेरे मित्र हैं तो कभी-कभी मदद कर देते हैं। PM की बातों सुनकर सपा सांसद अखिलेश यादव हंसे और हाथ जोड़कर झुके। अखिलेश के पीछे बैठी उनकी पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव भी मुस्कुराती नजर आईं।

2. प्रियंका बोलीं- शाह को देखकर चाणक्य भी चौंक जाते कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने परिसीमन बिल के खिलाफ बोलते हुए कहा- लोकतंत्र पर खुला वार हो रहा है। लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाकर अगले चुनाव के लिए अपनी पार्टी की मजबूती का ढांचा बनाया जा रहा है। गृह मंत्री जी हंस रहे हैं। उन्होंने पूरी योजना बना रखी है। चाणक्य आज अगर जिंदा होता तो वो भी चौंक जाते। आपकी राजनीतिक कुटीलता पर।

3. शाह ने स्पीकर से कहा- आप दयालु, उनको ज्यादा समय दीजिएगा लोकसभा में बिल पेश होने के तुरंत बाद, कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने इसका विरोध किया। स्पीकर ओम बिरला ने कहा- अभी बिल के इंट्रोडक्शन पर बोलना है। बिल पास थोड़ी हो रहा है। आप बाद में जितने घंटे समय मांगेगे मैं उतने घंटे बोलने के लिए दूंगा। इसके बाद अमित शाह ने खड़े होकर कहा- अभी सदन के सदस्य बिल के मेरिट्स पर कैसे बोल सकते हैं। अभी तकनीकी ऑब्जेक्शन पर ही बोल सकते हैं। उनको भाषण देने का पर्याप्त मौका मिलेगा। आप ज्यादा दयालु हैं। उनको ज्यादा समय दीजिएगा। हम भी कसकर जवाब देंगे।

4. राहुल से बिरला बोले- माइक सिर्फ आपका बंद होता है शाह के टोकने के बाद वेणुगोपाल ने फिर से बोलना शुरू किया तो राहुल ने माइक की तरफ इशारा करते हुए कहा- आपका माइक बंद है। इस पर स्पीकर ने कहा- माइक चालू है। आपका ही माइक बंद होता है। इनका बंद नहीं होता। इसके बाद राहुल और बिरला, दोनों मुस्कुराने लगे।

5. विपक्ष का हंगामा, PM अपने सांसदों से बोले- उनको बोल लेने दीजिए PM ने महिला आरक्षण बिल पर कहा- हम उस भ्रम में न रहें कि हम देश की नारी शक्ति को कुछ दे रहे हैं। यह उनका हक है। हमने तीन दशकों से इसे रोक रखा है। आज उस पाप से मुक्ति पाने का मौका है। PM की स्पीच के दौरान विपक्षी सांसदों ने पूछा- ये 2024 में क्यों नहीं हुआ। इस पर PM ने कहा- यहां कुछ लोगों को लगता है कि इसमें कहीं न कहीं मोदी का स्वार्थ है। विपक्षी सांसदों ने कहा- हां है।
विपक्ष ने फिर हंगामा किया तो मोदी ने अपने सांसदों से कहा- इनके बोलने दीजिए। वहां पर मुंह पर ताला लगा है। वहां कोई बोलने नहीं देता उनको।

6. अखिलेश को शाह का जवाब- आप आधी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे दें सपा सांसद अखिलेश यादव ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा- जनगणना क्यों नहीं करा रहे। आप धोखा देकर ये बिल लाना चाहते हैं। इस पर अमित शाह ने कहा- अखिलेश पूछ रहे हैं जनगणना क्यों नहीं हो रही है। मैं देश को बताना चाहता हूं जनगणना जारी है। अभी घरों की गिनती हो रही है। जब लोगों की गणना होगी तो जाति की भी गणना होगी। शाह ने मुस्लिमों के आरक्षण पर कहा- धर्म के आधार पर आरक्षण गैर संवैधानिक है, इसका सवाल ही पैदा नहीं होता। शाह के जवाब पर अखिलेश ने कहा- पूरा देश आधी आबादी के लिए आरक्षण चाहता है। मंत्री जी (शाह) को बताना चाहिए क्या मुस्लिम महिलाएं आधी आबादी में नहीं आती। इस पर शाह ने खड़े होकर कहा- समाजवादी पार्टी अपनी आधी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे दें, हमें क्या आपत्ति है। हमें कोई आपत्ति नहीं है।

7. भाजपा की महिला सांसदों ने संसद के बाहर पोज दिया संसद परिसर में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज (बाएं से दूसरी), केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे (बाएं से तीसरी) और भाजपा सांसद साधना सिंह (एकदम दाएं) ने मीडिया के सामने पोज दिया।

8. भाजपा सांसदों ने संसद की सीढ़ियों पर सिर झुकाया असम से भाजपा के राज्यसभा सांसद तेरस गोवाला और भाजपा सांसद जोगेन मोहन ने संसद के अंदर जाने से पहले सीढ़ियों पर झुककर प्रणाम किया। जोगेन मोहन ने तो अपनी चप्पल भी उतार ली थी। संसद के विशेष मोदी बोले-नीयत में खोट को नारी शक्ति माफ नहीं करेगी:कांग्रेस ने कहा- सरकार महिला आरक्षण रोकने के लिए परिसीमन बिल लाई पीएम मोदी ने गुरुवार को महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पर कहा कि हमारे देश में जब जब चुनाव आया है उसमें महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिसने विरोध किया है। उसका हाल बुरे से बुरा किया है। कभी माफी नहीं मिली।

NATIONAL : महिला आरक्षण बिल: PM ने परिसीमन पर दक्षिण भारत के हर राज्य का दूर किया भ्रम, कहा- किसी के साथ नहीं होगा भेदभाव

0

संसद के विशेष सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि परिसीमन में किसी राज्य के साथ भेदभाव नहीं होगा, ये मेरी गारंटी और वादा है। न ही लोकसभा में किसी राज्य का अनुपात बदलेगा।संसद के विशेष सत्र में आज महिला आरक्षण कानून से जुड़े तीन अहम संशोधन विधेयक पेश किया गया। इन प्रस्तावों के तहत वर्ष 2029 से लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ संसद में सीटों की संख्या को भी बढाया जाना है। पीएम मोदी इस दौरान सदन में बोलते हुए सभी राज्यों को भरोसा दिलाया कि किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। 

अनुपात में भी कोई बदलाव नहीं होगा’
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी एक्टिविस्ट, संविधान के जानकारों से बात हुई। यहां बैठकर हमारे संविधान ने किसी को टुकड़ों में सोचने का अधिकार ही नहीं दिया। एक राष्ट्र के रूप में विचार करना हमारा दायित्व है। चाहे कश्मीर हो या कन्याकुमारी, हम एक साथ सोच सकते हैं एक साथ निर्णय कर सकते हैं। सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए बवंडर खड़ा किया जा रहा है। मैं इस सदन से कहना चाहता हूं कि चाहे दक्षिण हो, उत्तर हो, छोटे राज्य हों या बड़े राज्य हों, परिसीमन प्रक्रिया किसी के साथ भी भेदभाव नहीं करेगी।

पीएम मोदी ने सभी दलों को भरोसा देते हुए कहा,  यह निर्णय प्रक्रिया किसी के साथ अन्याय नहीं करेगी। जिनके कालखंड में जो परिसीमन हुआ, वह अनुपात उनके समय से चला आ रहा है, उस अनुपात में भी कोई बदलाव नहीं होगा। अगर गारंटी कहिए तो मैं गारंटी देता हूं। वादा की बात करें तो वादा करता हूं। जब नीयत साफ है तो हमें शब्दों का खेल करने की जरूरत नहीं है।
हम उस अहंकार में न रहें कि हम देश की नारी शक्ति को कुछ दे रहे हैं’
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम भ्रम में न रहें, हम उस अहंकार में न रहें कि हम देश की नारी शक्ति को कुछ दे रहे हैं। जी नहीं। यह उसका हक है। हमने कई दशकों से उसे रोका है। आज उसका प्रायश्चित कर के उस पाप से मुक्ति पाने का यह मौका है। पीएम मोदी ने सभी दलों से अपील करते हुए कहा कि मैं इतना ही कहूंगा कि इसको राजनीति के तराजू से न तौलें। हम जब भी कुछ निर्णय लेते हैं उसका आधा जिम्मा जो उठा रहे हैं, उनका भी कुछ हक बनता है। संख्या के संबंध में भी पहले कहते थे कि जो संख्या थी, उसे बढ़ाने की बात ही चलती थी। 

NATIONAL : अखिलेश यादव और किरेन रिजिजू की बात के दावों के बीच सपा चीफ का बयान- उनके वादों पर क्या भरोसा करें? 

0

लोकसभा के विशेष सत्र के बीच दावा किया जा रहा है कि तीन विधेयक पास कराने के लिए अखिलेश यादव और किरेन रिजिजू के बीच 15 मिनट बातचीत हुई है.

लोकसभा में तीन विधेयकों पर मतदान से पहले दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात की है. सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं के बीच 15 मिनट तक बात हुई है. इस बीच सपा प्रमुख का बयान सामने आया है.

सपा चीफ ने कहा कि सदन का जो माहौल लग रहा है, PDA के जो सांसद उधर बैठे हैं उनके मन का बहुमत हमारे साथ है. उनके(भाजपा) वादों पर क्या भरोसा करें? उन्होंने कई वादे किए. इसलिए उनके वादों पर कोई भरोसा नहीं किया जा सकता. भाजपा कुछ भी कर सकती है. अभी वोटिंग से पहले भी भाजपा कुछ भी कर सकती है.

संसद परिसर में सपा चीफ ने कहा कि PDA के जो सांसद उधर बैठे हैं उनके मन का बहुमत हमारे साथ है. बीजेपी ने अपने वादों पर टिकती है न इरादों पर, वह परिस्थितियों के हिसाब से कब बदल जाए पता नहीं लगता.

LIFE STYLE : मोहिनी एकादशी 26 या 27 अप्रैल कब ? सही तारीख और पूजा मुहूर्त नोट करें

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की मोहिनी एकादशी 27 अप्रैल 2026 को है. मोहिनी एकादशी भगवान विष्णु मोहिनी अवतार को समर्पित है. जब उन्होंने “मोहिनी” रूप धारण कर देवताओं और असुरों के बीच अमृत का वितरण किया था. मोहिनी एकादशी व्रत सहस्र गौदान के पुण्य के समान है. इसके फल स्वरूप व्यक्ति बुद्धि, विवेक और सही निर्णय से जीवन की बड़ी परेशानियों से मुक्ति पाने में सक्षम बन पाता है.

कहा जाता है कि मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा के साथ-साथ दान करने से जातक को समस्त सांसारिक पापों से छुटकारा मिलता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस दिन व्रत करने से एक हजार यज्ञों का फल मिलता है.

मोहिनी एकादशी 2026 मुहूर्त

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की मोहिनी एकादशी 26 अप्रैल 2026 को शाम 6.06 पर शुरू होगी और अगले दिन 27 अप्रैल को शाम 6.15 पर समाप्त होगी.

  • पूजा मुहूर्त – सुबह 9.02 – सुबह 10.40

मोहिनी एकादशी 2026 व्रत पारण

28 अप्रैल को सुबह 5.43 से सुबह 8.21 के बीच मोहिनी एकादशी का पारण किया जाएगा. पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय शाम 06:51 तक है.

मोहिनी एकादशी पूजा विधि

  • मोहिनी एकादशी पर व्रती को सुबह जल्दी उठकर स्नान ध्यान करने के बाद एक चौकी पर भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करनी चाहिए.
  • इसके पश्चात भगवान को स्नान करवाएं और उनको पीले वस्त्र पहनाएं.
  • इसके बाद चंदन का तिलक लगाकर उनके सामने धूप और दीप प्रज्वलित करें.
  • एकादशी के व्रत का संकल्प करते हुए तुलसी दल, नारियल, फल और मिठाई अर्पित करें.
  • पंचामृत चढ़ाएं और भगवान की आरती करें. इसके पश्चात ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र और विष्णु सहस्रनाम का जाप करें.
  • इसके बाद आप गरीबों को दान करें और भोजन करवाएं. अगले दिन व्रत का पारण करें.

मोहिनी एकादशी देती खास सीख

भगवान विष्णु के हर अवतार का मूल उद्देश्य मानवता का कल्याण, अधर्म का अंत और धर्म की पुनः स्थापना रहा है. मोहिनी अवतार इस बात का प्रतीक है कि कठिन से कठिन परिस्थिति में भी सही और न्यायपूर्ण मार्ग चुनना ही सबसे बड़ी जीत होती है.

साथ ही यह अवतार यह भी सिखाता है कि केवल शक्ति ही नहीं, बल्कि बुद्धिमत्ता और समय पर लिया गया निर्णय भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है. यदि इंसान समझदारी और सूझबूझ से काम ले, तो वह बड़े से बड़े संकट को अवसर में बदल सकता है. 

मोहिनी एकादशी की कथा

पुराणों के अनुसार, एक बार एक राजा था, जिसका पुत्र बहुत ही पापी और गलत रास्ते पर चलने वाला था. उसके कर्मों से परेशान होकर राजा ने उसे राज्य से निकाल दिया. भटकते हुए वह युवक एक ऋषि के आश्रम पहुंचा, जहां उसे मोहिनी एकादशी का व्रत करने की सलाह दी गई.

जब उसने श्रद्धा से यह व्रत किया, तो उसके जीवन में परिवर्तन आ गया. उसके पाप नष्ट हो गए और उसे नया जीवन मिला. यह कथा हमें बताती है कि सही समय पर किया गया एक अच्छा कर्म जीवन की दिशा बदल सकता है.

- Advertisement -

News of the Day