Tuesday, September 29, 2026
Home Blog Page 301

BUSINESS : ईरान पर अमेरिका के अटैक के बीच सोना धड़ाम, चांदी में भी सुस्ती; जानें क्या है आज का ताजा भाव?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच गुरुवार को लगातार चौथे सेशन में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई. इस दौरान बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई जैसे कई बड़े शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव में कमी आई. इसके विपरीत, चांदी की कीमतें लगभग स्थिर रहीं.

दिलचस्प बात यह है कि घरेलू बाजारों में सोने की कीमतों में तब गिरावट आई है, जब इंटरनेशनल लेवल पर सोने की कीमतें मजबूत बनी हुई हैं, जिसे मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल, ईरान के बीच बढ़ते तनाव से बल मिल रहा है.

24 कैरेट सोने के रेट में भारी कमी (24 Carat Gold Price)
भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत में इस हफ्ते भारी गिरावट देखी गई. गुरुवार, 5 फरवरी को भारत में 24 कैरेट सोने का प्रति ग्राम रेट 98 रुपये प्रति ग्राम घटकर 16353 रुपये प्रति ग्राम हो गया. वहीं, 24 कैरेट सोने का प्रति 10 ग्राम रेट 980 रुपये घटकर 163530 रुपये और प्रति 100 ग्राम रेट 9800 रुपये घटकर 1635300 रुपये हो गया है.

22 और 18 कैरेट सोने की कितनी कम हुई कीमत?
गुरुवार को 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी कमी आई. प्रति ग्राम इसमें 90 रुपये, प्रति 10 ग्राम 900 रुपये और प्रति 100 ग्राम 9000 रुपये की कमी आई है. इसी तरह से आज 18 कैरेट सोने का प्रति ग्राम रेट 73 रुपये प्रति ग्राम घटकर 12,263 रुपये प्रति ग्राम हो गया है. इसमें प्रति 10 ग्राम 730 रुपये और प्रति 100 ग्राम 7300 रुपये की गिरावट आई है.

कुछ बड़े शहरों में सोने का ताजा भाव
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 16368 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 15005 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 12280 रुपये है.
मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, केरल, पुणे, बेंगलुरु में आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम क्रमश: 16353 रुपये, 14990 रुपये और 12265 रुपये है.
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना की कीमत 16495 रुपये प्रति ग्राम है. इसी तरह से 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम क्रमश: 15120 रुपये और 13039 रुपये है.
चांदी की कीमत (Silver Prices)
आज भारत में चांदी की कीमत 285 रुपये प्रति ग्राम और 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम है. इसमें कल के मुकाबले कुछ बदलाव नहीं आया है. मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, वडोदरा और अहमदाबाद में आज 10 ग्राम की कीमत 2850, 100 ग्राम की कीमत 28500 रुपये और 1 किलो की कीमत 2,85,000 रुपये है. चेन्नई में आज चांदी की कीमत इन शहरों के मुकाबले प्रति 10 ग्राम 1000 रुपये ज्यादा यानी कि 2950 रुपये है.

HEALTH : पुरुष के शरीर में कैसे बनता है स्पर्म, कितने दिन जिंदा रहता है यह?

0

कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि आखिर पुरुषों में स्पर्म कैसे बनता है और ये कितने दिनों तक रहता है. स्पर्म पुरुषों की प्रजनन सेल्स होती हैं. इनका आकार माइक्रोस्कोपिक होता है और यह टैडपोल यानी मेंढक के बच्चे जैसा दिखाई देता है. हर स्पर्म के तीन मुख्य हिस्से होते हैं हेड, मिडपीस और टेल. हेड में डीएनए मौजूद होता है, मिडपीस एनर्जी प्रदान करता है और लंबी टेल स्पर्म को आगे बढ़ने में मदद करती है. जब एक स्पर्म महिला के एग से मिल जाता है, तभी गर्भधारण की प्रक्रिया शुरू होती है.

कब बनता है स्पर्म

हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली बेवसाइट clevelandclinic के अनुसार,  पुरुषों के शरीर में स्पर्म का निर्माण आमतौर पर प्यूबर्टी यानी किशोरावस्था के समय शुरू होता है, जो लगभग 10 से 12 साल की उम्र के आसपास होता है. इसके बाद पुरुष जीवनभर स्पर्म बनाते रहते हैं, इजेकुलेशन के समय शरीर से करोड़ों स्पर्म बाहर निकलते हैं, लेकिन गर्भधारण के लिए सिर्फ एक स्वस्थ स्पर्म ही पर्याप्त होता है.

स्पर्म का निर्माण टेस्टिकल्स में मौजूद बेहद पतली नलिकाओं में होता है, जिन्हें सेमिनिफेरस ट्यूब्स कहा जाता है. यहां बनने के बाद स्पर्म एपिडिडिमिस नामक नली में पहुंचते हैं, जहां वे परिपक्व होते हैं. इसके बाद वे वास डिफरेंस के जरिए आगे बढ़ते हुए प्रोस्टेट ग्लैंड से गुजरते हैं और अंत में यूरेथ्रा के रास्ते शरीर से बाहर निकलते हैं.

कब तक ये शरीर में रहते हैं

clevelandclinic के अनुसार, अगर इजेकुलेशन नहीं होता, तो भी स्पर्म शरीर में जमा नहीं रहते. लगभग ढाई महीने तक टेस्टिकल्स में रहने के बाद ये नष्ट हो जाते हैं और शरीर उन्हें खुद ही अब्जॉर्ब  कर लेता है. वहीं महिला के शरीर में पहुंचने के बाद स्पर्म करीब पांच दिन तक जीवित रह सकते हैं. इसी वजह से असुरक्षित संबंध के बाद कुछ दिनों तक गर्भधारण की संभावना बनी रहती है.

शरीर से बाहर निकलने के बाद कब तक रहते हैं जीवित

शरीर के बाहर स्पर्म ज्यादा देर तक जीवित नहीं रह पाते. सामान्य कमरे के तापमान में वे लगभग एक घंटे तक ही जीवित रहते हैं, जबकि तापमान में बदलाव या सूखने पर वे जल्दी नष्ट हो जाते हैं. हालांकि अगर स्पर्म को मेडिकल तरीके से फ्रीज करके सुरक्षित रखा जाए, तो वे कई वर्षों तक जीवित रह सकते हैं. स्पर्म की क्वालिटी और संख्या भी गर्भधारण में अहम भूमिका निभाती है. सामान्य तौर पर एक मिलीलीटर वीर्य में 15 मिलियन से लेकर 200 मिलियन तक स्पर्म हो सकते हैं. अगर यह संख्या 15 मिलियन से कम हो जाए, तो इसे लो स्पर्म काउंट कहा जाता है.

SPORTS : टी20 में भारत-इंग्लैंड की भिड़ंत, सेमीफाइनल मुकाबले से पहले जानिए दोनो के बीच बने रिकॉर्डतोड़ हाईएस्ट स्कोर

0

 टी20 क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड की टक्कर हमेशा हाई स्कोरिंग रही है. अब दोनों टीमें 5 मार्च 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी. ऐसे में पुराने रिकॉर्ड फिर चर्चा में हैं, खासकर दोनों टीमों के बीच बने सबसे बड़े स्कोर.

 दोनो टीमों के बीच बने हाईएस्ट स्कोर

भारत का इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर 247/9 है, जो 2 फरवरी 2025 को वानखेड़े में ही बना था. उस मुकाबले में टीम इंडिया ने 20 ओवर में 12.35 की रन रेट से रन बनाए और मैच अपने नाम किया था. यह स्कोर बताता है कि मुंबई का मैदान बड़े शॉट्स के लिए कितना मुफीद है.

इससे पहले भारत ने 2021 में अहमदाबाद में 224/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया था. वहीं 2007 के टी20 विश्व कप में डरबन में 218/4 रन बनाकर भी भारत ने इंग्लैंड को हराया था. 2017 में बेंगलुरु में भारत का  202/6 का स्कोर भी जीत दिलाने के लिए काफी रहा. साफ है कि जब भी भारत ने 200 का आंकड़ा पार किया, जीत उसके नाम रही है.

इंग्लैंड भी पीछे नहीं है. 2022 में नॉटिंघम में इंग्लैंड ने 215/7 रन बनाकर भारत को हराया था. उस मैच में इंग्लिश बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज दिखाया था और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया था.

वानखेड़े में फिर होगा रनफेस्ट?

वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां चौके-छक्कों की बरसात होती है. ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबले में एक बार फिर बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है.

टीम इंडिया की शुरुआती बल्लेबाजी इस टूर्नामेंट में खराब फॉर्म में है. अगर टॉप ऑर्डर अच्छी शुरुआत देता है, तो मिडिल ऑर्डर बड़े स्कोर की नींव मजबूत कर सकता है. दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम भी आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए जानी जाती है, इसलिए मुकाबला कांटे का रहने वाला है.

SPORTS : ‘मोटी’ कहकर गाने से हटाई गईं आयशा खान, बयां किया दर्द बोलीं- ‘रोज मिलती हैं रेप की धमकियां’

एक्ट्रेस आयशा खान ने हाल ही में एक चौकाने वाला खुलासा किया. पिछले साल आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के स्पेशल नंबर ‘शरारत’ में नजर आईं आयशा ने बताया कि उन्हें एक गाने से सिर्फ उनके बॉडी साइज की वजह से बाहर कर दिया गया था. उन्होंने ये भी कहा कि इंस्टाग्राम पर उन्हें रोज सेक्शुअलाइज किया जाता है और रेप की धमकियां तक मिलती हैं.

आयशा खान ने ट्रोल्स और रेप धमकियों पर की खुलकर बात
आयशा ने बताया कि जब वो 12वीं क्लास में थीं, तब उन्हें टी-सीरीज के एक गाने में सेकेंड लीड के तौर पर लिया गया था. लेकिन शूट से एक रात पहले ही उन्हें ‘मोटी’ कहकर बदल दिया गया. जब उनसे पूछा गया कि क्या कभी उन्हें किसी खास तरह दिखने का दबाव महसूस हुआ, तो आयशा ने माना कि अपने लुक को लेकर आत्मविश्वास महसूस करने में उन्हें काफी समय लगा.

‘बॉडी को लेकर सेक्शुअलाइज किया जाता है’- आयशा खान 
आयशा ने आगे कहा, ‘मुझे लगभग हर दिन इंस्टाग्राम पर मेरी बॉडी को लेकर सेक्शुअलाइज किया जाता है. मैं नॉर्मल सा टॉप पहनूं तो लोगों को दिक्कत, स्कर्ट पहनूं तो भी दिक्कत. मुझे कुछ भी पोस्ट करने से पहले सोचना पड़ता है. अगर मुझे सिर्फ इसलिए कपड़े पहनने या कुछ पोस्ट करने से पहले सोचना पड़े कि कोई मुझे गलत नजर से देखेगा, तो ये बहुत दुख की बात है. कभी-कभी मैं सोचती हूं कि जो मन में आए वो पोस्ट कर दूं, लेकिन कई बार ऐसे भद्दे कमेंट पढ़ने का मन नहीं होता, जिनमें लोग लिखते हैं कि मौका मिले तो वो मेरे साथ क्या करेंगे.’

आयशा को मिलती हैं रेप की धमकियां
आयशा ने आगे कहा, ‘जो लोग ऐसे कमेंट करते हैं, अगर उनके पास ताकत होती तो शायद वो वही करते जो लिखते हैं. यही बात डराती है कि ये सिर्फ शब्द नहीं, असली लोग हैं जो हमारे आसपास ही रहते हैं. मुझे लगभग हर दिन रेप की धमकियां मिलती हैं. काश इसके खिलाफ कुछ सख्त कदम उठाए जाएं. कई बार ये बातें मेरे पुराने जख्मों को हरा कर देती हैं और डर लगता है कि अगर मैं आज जितनी पहचान और ताकत नहीं रखती, तो शायद कुछ गलत हो सकता था.’

आयशा के बारे में
बता दें, आयशा ने अपने करियर की शुरुआत जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर की थी’ उन्होंने एकता कपूर के प्रोड्यूस किए गए टीवी शो कसौटी ज़िंदगी की से टेलीविजन डेब्यू किया. इसके बाद वो बालवीर रिटर्न्स में भी नजर आईं’ साल 2022 में उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘मुखचित्रम’ में सपोर्टिंग रोल निभाकर साउथ इंडस्ट्री में भी कदम रखा.

बिग बॉस 17 से मिला फेम
साल 2023 में आयशा को असली पहचान तब मिली जब वो सलमान खान के होस्ट किए गए बिग बॉस 17 में नजर आईं’ शो के बाद वो घर-घर में पहचानी जाने लगीं. इसके बाद उनका यूट्यूब शो ‘दिल को रफू कर ले’ भी काफी चर्चा में रहा. आयशा बाद में फिल्म ‘जाट’ में सपोर्टिंग रोल में दिखीं. वहीं फिल्म ‘धुरंधर’ के स्पेशल सॉन्ग ‘शरारत’ में क्रिस्टल डिसूजा के साथ उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहना मिली. हाल ही में वह कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में नजर आईं. 

SPORTS : टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी, सेमीफाइनल में तोड़ सकते हैं करोड़ों भारतीयों का दिल

0

IND VS ENG: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. गुरुवार यानी आज भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी. हालांकि इंग्लैंड की टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं. अगर भारत को जीत हासिल करनी है तो इन खिलाड़ियों से खास तौर पर सावधान रहना होगा.

हैरी ब्रूक

इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में नजर आए हैं. मुश्किल परिस्थितियों में भी शांत रहकर रन बनाना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. ब्रूक तेज और समझदारी भरी बल्लेबाजी करने में माहिर हैं, इसलिए भारतीय गेंदबाजों को उनके खिलाफ खास रणनीति बनानी होगी.

जोफ्रा आर्चर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर किसी भी टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं. इस वर्ल्ड कप में उन्होंने लगातार तेज रफ्तार और सटीक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान किया है. नई गेंद से स्विंग और डेथ ओवरों में यॉर्कर फेंकने की उनकी क्षमता भारत के टॉप ऑर्डर के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है.

विल जैक्स

विल जैक्स इंग्लैंड के सबसे आक्रामक खिलाड़ियों में से एक हैं. वह बल्ले से बड़े शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा उनकी ऑफ स्पिन भी टीम के लिए उपयोगी साबित होती है. भारत के मिडिल ऑर्डर में कई बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, ऐसे में जैक्स की गेंदबाजी अहम भूमिका निभा सकती है.

आदिल राशिद

इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल राशिद लंबे समय से भारत के खिलाफ असरदार रहे हैं. मिडिल ओवरों में वह रन रोकने के साथ-साथ विकेट भी निकालने की क्षमता रखते हैं. इस टूर्नामेंट में भी राशिद शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और भारत के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं.

फिल सॉल्ट

इंग्लैंड के ओपनर फिल सॉल्ट अगर शुरुआत में जम गए तो मैच का रुख बदल सकते हैं. वह तेज स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं और पावरप्ले में बड़े शॉट लगाने में माहिर हैं. वानखेड़े जैसे बल्लेबाजी के अनुकूल मैदान पर सॉल्ट का बल्ला चल गया तो भारतीय गेंदबाजों के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है.

भारत के सामने बड़ी चुनौती

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला यह सेमीफाइनल बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचने के लिए इन खतरनाक खिलाड़ियों को जल्दी आउट करना होगा. अगर भारतीय गेंदबाज इन पांच खिलाड़ियों को काबू में रखने में सफल रहे, तो फाइनल का रास्ता काफी आसान हो सकता है.

SPORTS : सेमीफाइनल मैच से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, संजू सैमसन बैन क्यों सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड, खेल पाएंगे आज

0

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल से पहले सोशल मीडिया पर ‘संजू सैमसन बैन’ जमकर ट्रेंड कर रहा है. इस नॉकआउट मुकाबले में भारत और इंग्लैंड की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी. सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 राउंड में मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद संजू सैमसन ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था. इस जश्न मनाने के तरीके के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) उनपर बैन लगा सकती है, जिससे फैंस काफी परेशान हैं.

संजू सैमसन हो सकते हैं बैन?
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रविवार यानी 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ विजयी चौका लगाने के बाद संजू सैमसन ने हेलमेट जमीन पर फेंककर घुटनों के बल बैठकर भगवान का धन्यवाद किया था. इसपर कुछ लोगों का मानना है कि हेलमेट ‘फेंकने’ का ये एक्शन आईसीसी के ‘क्रिकेट उपकरण के दुरुपयोग’ वाले नियम के तहत आ सकता है. फिलहाल, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि आईसीसी संजू सैमसन के खिलाफ कोई कार्रवाई करने जा रही है. हालांकि, सोशल मीडिया पर चर्चा है कि अगर सैमसन दोषी पाए गए तो उन्हें एक मैच के लिए बैन किया जा सकता है.

क्या कहता है आईसीसी का नियम?
आईसीसी के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत, खिलाड़ियों को क्रिकेट उपकरण का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए. इसमें हेलमेट, बैट, स्टंप या किसी भी अन्य उपकरण को फेंकना शामिल है. अगर ये काम गुस्से में नहीं, बल्कि भावनाओं में किया गया हो, तब भी इसकी समीक्षा की जा सकती है और कार्रवाई हो सकती है.

इस नियम में ये भी आता है कि अगर किसी भी एक्शन से उपकरण या स्टेडियम की संपत्ति को नुकसान पहुंचता है, तो उसे नियम का उल्लंघन माना जाएगा. हाल ही में, स्कॉटलैंड के सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मंसी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक मैच में आउट होने के बाद हेलमेट फेंकने पर एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया था. यानी ऐसे मामलों में कार्रवाई संभव है.

NATIONAL : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर किसने किया ये बड़ा दावा? ‘ये मानकर चलना चाहिए कि…’

0

नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे या फिर बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे ये आज (गुरुवार) दोपहर बाद साफ हो जाएगा. इस बीच बयानबाजी तेज है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी (एलजेपी रामविलास) की ओर से बड़ा दावा किया गया है. पार्टी के सांसद अरुण भारती ने साफ शब्दों में कहा है कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री रहेंगे.

अरुण भारती ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन भरने करने की संभावना पर कहा, “…नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और आगे भी वही मुख्यमंत्री रहेंगे. जब तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आ जाती तब तक हमें ये मानकर चलना चाहिए कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और वे बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में बने रहेंगे…

“ललन सिंह बोले- ‘इसका फैसला नीतीश कुमार करेंगे’

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन भरने करने की संभावना पर कहा, “इसका फैसला तो नीतीश कुमार करेंगे… मुख्यमंत्री को ही ये फैसला करना है. वो जहां भी जाना चाहेंगे जाएंगे. उनके द्वारा ही पार्टी बनाई गई है… नीतीश कुमार ने बिहार में जो करके दिखाया है उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है. नीतीश कुमार ने बिहार को बनाया है. फिर भी ये फैसला नीतीश कुमार को करना है.”

RASHIFAL : आज का राशिफल

मेष :  आज का दिन आनंददायक सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। प्रभावशाली लोगों से बातचीत बहुत ही सकारात्मक रहेगी। किसी लक्ष्य को हासिल करने में भाइयों का भी बखूबी सहयोग मिलेगा। 

वृषभ :वृषभ राशि वालों के लिए समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है। बच्चों के साथ व्यवहार करते समय उन्हीं के नजरिए से देखना उचित रहेगा। पति पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जीवन से जुड़े कुछ बदलाव होंगे।सहकर्मियों के साथ तालमेल मजबूत रहेगा और किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका रहेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो भविष्य की सफलता का आधार बनेंगी।

कर्क : कर्क राशि के जातकों को आज के दिन व्यवसाय में फायदा मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। पैसों से संबंधित मामलों में भी प्रगति होगी।लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों को मुद्रा सुधारने की आवश्यकता है।सिंह : सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार का मतभेद हो सकता है।पिछली कुछ गलतियों से सीख कर आप अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाएंगे, जो कि बेहतरीन रहेंगे। युवाओं को करियर संबंधी किसी परीक्षा मे बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा।

कन्या : कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा काम लेकर आएगा। जीवनसाथी की ओर से सहयोग मिलेगा। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा। किसी मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें भी ताजा होगी।

तुला : तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको आपके फंसे हुए पैसे वापस मिल सकते हैं।नौकरी में आपके बेहतरीन कार्य की सराहना होगी और पदोन्नति संबंधी खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। सहकर्मियों के साथ विवाद हो सकता है।काम में नेतृत्व, योजना और तेज निर्णय की अपेक्षा रहेगी। सरकारी विभाग या कॉर्पोरेट सेक्टर में इंटरव्यू संबंधी संदेश मिल सकता है।

धनु : धनु राशि के लोगों के लिए दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे।जीवनसाथी आपकी किसी सख्त बात को गलत समझ सकते हैं, इसलिए संवाद को शांत रखें। सिंगल लोगों को किसी जिम्मेदार एवं प्रभावी व्यक्तित्व से सहज आकर्षण महसूस हो सकता है।

मकर: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं और आज आपका अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

कुंभ : आज के दिन आप किसी भी प्रकार की यात्रा या प्रवास पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।काम में सफलता मिलेगी।

मीन : मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आनंद लेकर आएगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पार्टनर के साथ सामंजस्य बढ़ सकता है।

BOLLYWOOD : पीरियड्स में ‘शरारत’ की शूटिंग वाले बयान पर मचा बवाल, ‘नेशनल जोक’ बनने पर भड़की आयशा खान

फिल्म इंडस्ट्री में सितारे अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें खुलकर शेयर करते हैं, लेकिन कई बार वही बातें मजाक का कारण भी बन जाते हैं. एक्ट्रेस आयशा खान ने हाल ही में बताया था कि उन्होंने फिल्म धुरंधर के गाने ‘शरारत’ की शूटिंग अपने पीरियड्स के दौरान की थी. उनके लिए ये एक नॉर्मल बात थी, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब मीम्स और चुटकुले बनने लगे. अब आयशा ने साफ कहा कि ये सब उनके लिए बिल्कुल भी मजेदार नहीं था. उन्हें समझ नहीं आया कि इतनी नॉर्मल बात आखिर ‘नेशनल जोक’ कैसे बन गई.

हर चीज पर हंसना सही नहीं…
आयशा ने ‘वी द वूमेन इवेंट में कहा कि ‘आजकल लोग हर बात को मजाक या डार्क ह्यूमर में बदल देते हैं. हंसना अच्छी बात है, लेकिन हर चीज पर हंसना सही नहीं. जब उन्होंने इंटरव्यू में यह बात कही थी, तब उन्हें खुद एहसास भी नहीं था कि लोग इसे इतना बड़ा मुद्दा बना देंगे. उनके लिए पीरियड्स कोई असामान्य चीज नहीं है. हर महीने महिलाएं इस दौर से गुजरती हैं और अपने रोजमर्रा के काम करती हैं. ऐसे में शूटिंग करना भी उनके लिए बस काम का हिस्सा था’.

आयशा को खुद पर गर्व हैं 
आयशा ने आगे कहा कि इंटरव्यू के करीब एक हफ्ते बाद उन्हें सोशल मीडिया पर कई मीम्स और जोक्स दिखे. तब उन्हें लगा कि क्या सच में उनका पीरियड्स पर होना एक ‘नेशनल जोक’ बन गया है? हमें अपने बेटों और भाइयों को सही शिक्षा देने की जरूरत है, ताकि वे ऐसी बातों को समझ सकें. ज्यादातर मजाक पुरुषों की तरफ से ही आ रहे थे. हालांकि, उन्हें इस बात पर शर्म नहीं है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ‘मैंने जो किया, उस पर मुझे गर्व है’.

19 मार्च को रिलीज होगा फिल्म का सीक्वल
बता दें, फिल्म धुरंधर में आयशा खान के साथ क्रिस्टल डिसूजा भी इस गाने में नजर आई थी. यह फिल्म रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर है, जिसे आदित्य धर ने निर्देशित किया है. गाना ‘शरारत’ एक शादी के सेटअप पर फिल्माया गया था, जिसमें दोनों एक्ट्रेस वेडिंग डांसर बनी थी. इस गाने को शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया. मधुबंती बागची और जैस्मीन सैंडलस ने अपनी आवाज दी. फिल्म ने 2025 में शानदार कमाई की और साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई. अब इसका सीक्वल ‘शुरंधर द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है.

HEALTH : बुढ़ापा आपसे कोसों दूर रहेगा! बस अपनी रोजमर्रा की आदतों में शामिल करें ये 5 आसान बदलाव

0

 क्या आपने गौर किया है कि कुछ लोग 60 से 70 की उम्र में भी इतनी फुर्तीले और ऊर्जा से भरे रहते हैं, मानो उम्र ने उन पर असर ही न डाला हो? वे जिम में घंटों पसीना बहाने वाले या मैराथन दौड़ने वाले लोग नहीं होते. वे बस अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा अलग ढंग से जीते हैं. लोगों को लगता है कि ऐसे लोग शायद बेहतर जीन के साथ पैदा हुए हैं. हालांकि,  साइकोलॉजिस्ट रिसर्च को समझने के बाद पता चलेगा कि राज कुछ और ही है. ये लोग किसी खास डाइट या कठिन एक्सरसाइज पर निर्भर नहीं रहते, बल्कि दिनभर हलचल को अपनी जिंदगी में इस तरह शामिल कर लेते हैं कि शरीर लगातार सक्रिय बना रहता है.

असल फर्क सोच का है. जब चलना-फिरना “वर्कआउट” न लगकर रोजमर्रा का हिस्सा बन जाए, तो दिमाग उसे बोझ नहीं समझता. इसलिए ये आदतें लंबे समय तक बनी रहती हैं. चलिए आपको विस्तार से बताते हैं. 

सीढ़ियां इनके लिए बाधा नहीं, अवसर हैं

एशिया के कई शहरों में मैंने देखा कि जो बुजुर्ग लोग बिना लिफ्ट वाले घरों में रहते हैं, वे अक्सर ज्यादा चुस्त दिखते हैं. वे सीढ़ियां चढ़ते वक्त “एक्सरसाइज” नहीं कर रहे होते, वे बस घर जा रहे होते हैं. यही साइकोलॉजिस्ट काम करता है, जब गतिविधि का मकसद फिटनेस से अलग हो, तो हम उसे टालते नहीं. 

छोटे कामों को भी सक्रिय बनाना

आजकल हम किराने से लेकर फर्नीचर तक सब कुछ ऑनलाइन मंगवा लेते हैं. लेकिन जो बुजुर्ग ज्यादा फिट रहते हैं, वे अभी भी पैदल बाजार जाते हैं, साइकिल से सब्जी लाते हैं और अपना सामान खुद उठाते हैं. AARP Research भी कहती है, “Walking is good for you, and older Americans generally know it.” यानी पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है, और लोग इसे समझते भी हैं. फर्क बस इतना है कि कुछ लोग इसे जीवन का हिस्सा बना लेते हैं.

बागवानी को साधना की तरह करना

बागवानी करते बुजुर्गों को देखें, तो वे झुकते हैं, उठते हैं, मिट्टी खोदते हैं, गमले उठाते हैं। यह अपने आप में एक पूरा वर्कआउट है, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं लगताय. Mayo Clinic की रिसर्च बताती है कि“The sports most associated with increased longevity were tennis, badminton, soccer and cycling.” यानी जो गतिविधियां मजेदार और सामाजिक हों, वे लंबी उम्र से जुड़ी पाई गई हैं।

शौक चुनते हैं, जिम नहीं

फिट रहने वाले सीनियर नागरिक अक्सर डांस क्लास, बैडमिंटन, वॉकिंग ग्रुप या टेबल टेनिस जैसे शौक अपनाते हैं. ये एक्टिविटी एक्सरसाइज कम और मनोरंजन ज्यादा लगती हैं, इसलिए नियमित बनी रहती हैं.

छोटी-छोटी हरकतें भी मायने रखती हैं

साइंटिस्ट इसे NEAT- Non-Exercise Activity Thermogenesis कहते हैं, यानी बिना औपचारिक व्यायाम के दिनभर की छोटी-छोटी एक्टिविटी. जैसे बात करते समय टहलना, टीवी देखते हुए खड़े होना या फोन पर बात करते वक्त इधर-उधर चलना. इसका मतलब साफ है कि लंबी उम्र और बेहतर एनर्जी का रहस्य कठिन एक्सरसाइज नहीं, बल्कि लगातार हल्की-फुल्की सक्रियता है. जब चलना-फिरना जीवन का स्वाभाविक हिस्सा बन जाता है, तब फिटनेस अलग से हासिल करने की जरूरत ही नहीं पड़ती.

- Advertisement -