Tuesday, September 29, 2026
Home Blog Page 302

SPORTS : IPL 2026 में चिन्नास्वामी के मैदान पर कोहली की वापसी तय, लेकिन RCB ने लिया ये बड़ा फैसला

0

आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. डिफेंडिंग चैंपियन RCB अपने ज्यादातर घरेलू मुकाबले फिर से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलती हुई नजर आएगी. फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया है कि टीम पांच होम मैच बेंगलुरु में खेलेगी, जबकि दो मुकाबले रायपुर में आयोजित किए जाएंगे.

पिछले सीजन में खिताब जीतने के बाद स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ की घटना के कारण इस मैदान पर मैचों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी. उस दुखद घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद से इस मैदान पर कोई बड़ा घरेलू टूर्नामेंट आयोजित नहीं हुआ. रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और महाराजा ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट भी यहां नहीं खेले गए. ऐसे में सवाल था कि क्या IPL 2026 में RCB अपने होम ग्राउंड पर खेल पाएगी या नहीं.

अब फ्रेंचाइजी ने घोषणा कर दी है कि लंबी प्रक्रिया और सभी जरूरी अनुमति लेने के बाद टीम को बेंगलुरु में खेलने की मंजूरी मिल गई है. RCB ने बयान जारी कर कहा कि सरकार, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन और पुलिस प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े इंतजाम पूरे किए गए हैं.

कहां-कहां होंगे मैच

RCB अपने पांच मुकाबले एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी. बाकी दो “होम मैच” रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होंगे. फ्रेंचाइजी के मुताबिक रायपुर में मैच पहले से तय नियमों के तहत खेले जाएंगे.

RCB के सीईओ राजेश मेनन ने कहा कि चिन्नास्वामी सिर्फ एक मैदान नहीं, बल्कि टीम की पहचान का हिस्सा है. यहां के दर्शकों का जोश खिलाड़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का काम करता है. उन्होंने यह भी कहा कि फैंस ने हर हाल में टीम का साथ दिया है और वे अपने घर में टीम को खेलते देखने के हकदार हैं. इसके साथ ही मेनन ने कर्नाटक सरकार, केएससीए और कर्नाटक पुलिस का धन्यवाद की किया.

विराट की वापसी से बढ़ेगा उत्साह

आईपीएल 2026 में चिन्नास्वामी में मुकाबले होने से एक और खास बात जुड़ी है- विराट कोहली की घर वापसी. कोहली का इस मैदान से खास रिश्ता रहा है और बेंगलुरु की भीड़ हमेशा उन्हें भरपूर समर्थन देती है. ऐसे में स्टेडियम में फिर से “कोहली-कोहली” की गूंज सुनाई देने की पूरी उम्मीद है.

NATIONAL : मथुरा में होली की धूम, ब्रज मंडल में पहुंचे 44 लाख से अधिक श्रद्धालु, हुड़दंगियों पर पैनी नजर

0

देश भर में रंगों के त्योहार होली महोत्सव को लेकर खुशी और उमंग का माहौल है, होली का कुछ ऐसा ही नजारा उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में अनूठी होली एवं राधा और श्रीकृष्ण के अलौकिक प्रेम के लिए विख्यात ब्रज मण्डल (मथुरा, वृन्दावन सहित जिले के सभी तीर्थस्थल) में अब तक 44 लाख से ज्यादा श्रद्धालु यहां आ चुके हैं.

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि अब तक कुल 44 लाख श्रद्धालुओं के ब्रज की होली के विभिन्न उत्सवों में शामिल होने की जानकारी मिली है. उन्होंने बताया कि ब्रज में अभी भी देश-विदेश के श्रद्धालुओं का आना जारी है.

बड़ी संख्या में दूर-दराज से आते हैं श्रद्धालु

उन्होंने बताया कि बरसाना के लाडली जी के सफेद छतरी पर विराजमान होकर दर्शन देने, चैत्र कृष्ण पक्ष द्वितीया को बलदेव व जाब गांव के हुरंगा तथा राधारानी की नानी के गांव मुखराई में चरकुला नृत्य आदि अनेक ऐसे अवसर हैं जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. रावत ने बताया कि अनुमान है कि ऐसे में अभी पांच-छह लाख और श्रद्धालुओं का आगमन हो सकता है. उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं.

हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर, 24 से अधिक भेज गए जेल

इसी बीच रंगों के पर्व पर किसी प्रकार व्यवधान न पड़े, इसके लिए पुलिस ने कमर कस ली है. होली की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है. गोवर्धन एवं मगोर्रा थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा भीड़ में महिलाओं के ऊपर जबरन गुलाल फेंकने व हुड़दंग करने के आरोप में 24 से अधिक उपद्रवियों को जेल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि गोवर्धन तथा मगोर्रा थाना क्षेत्रों में क्रमश: 17 तथा नौ हुड़दंगियों को शांतिभंग करने के आरोप में कार्रवाई कर जेल भेजा जा चुका है.

RASHIFAL : आज का राशिफल

मेष
आज नए अवसर मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है।
वृषभ
परिवार में सामंजस्य रहेगा। धन लाभ के योग हैं। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है।
मिथुन
संवाद कौशल आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएँ सफल होंगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
कर्क
घर-परिवार में शांति रहेगी। भावुक निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
सिंह
आज आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। नौकरी व व्यापार में तरक्की के संकेत हैं। किसी पुराने काम से लाभ मिल सकता है।
कन्या
कामकाज में सावधानी रखें। अनावश्यक खर्चों से बचें। किसी सलाहकार की मदद से लाभ होगा।
तुला
मान-सम्मान बढ़ेगा। साझेदारी में काम करने से लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
वृश्चिक
आज गोपनीय कार्यों में सावधानी रखें। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत टालें। परिवार से सहयोग मिलेगा।
धनु
यात्रा के योग बन रहे हैं। उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं। विवादों से दूर रहें।
मकर
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिश्रम का फल मिलेगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।
कुंभ
आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। अचानक धन लाभ संभव है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
मीन
आज चिंताएँ कम होंगी। कामकाज में तेजी आएगी। प्रेम और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

NATIONAL : ISRO साइंटिस्ट बनकर शादी का झांसा, महिला इंजीनियर से ठग लिए 42 लाख

0

पुणे के वाकड थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को इसरो का वैज्ञानिक बताकर विवाह का झांसा दिया. पुलिस ने 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं. आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में पकड़ा जा चुका है और फिलहाल नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है.

महाराष्ट्र में पुणे के वाकड इलाके में ऑनलाइन मैट्रिमोनियल साइट के जरिए एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 42.64 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने खुद को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में कार्यरत वैज्ञानिक बताकर महिला का विश्वास जीता और शादी का प्रस्ताव रखकर बड़ी रकम ऐंठ ली.

पुलिस के अनुसार, 28 साल की पीड़िता हिंजवड़ी स्थित एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी में कार्यरत है. उसने नवंबर 2024 में एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाया था. इसी दौरान जयेश पाटिल नाम के एक व्यक्ति ने उससे संपर्क किया. उसने खुद को इसरो से जुड़ा वैज्ञानिक बताया और शादी की इच्छा जताई. बातचीत का सिलसिला बढ़ा और आरोपी वाकड आकर महिला से मिला भी.

जांच में सामने आया कि आरोपी ने धीरे-धीरे महिला का भरोसा जीत लिया. इसके बाद उसने भविष्य में साथ रहने और संपत्ति खरीदने का हवाला देकर पैसों की मांग शुरू की. नवंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच महिला ने अलग-अलग किस्तों में कुल 42.64 लाख रुपये उसके खातों में ट्रांसफर कर दिए.शक तब हुआ जब महिला को पता चला कि आरोपी इसरो में कार्यरत नहीं है. इसके बाद उसने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई. वाकड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 16.65 लाख रुपये फ्रीज कर बरामद कर लिए हैं, जबकि करीब 27 लाख रुपये की तलाश जारी है.

जांच में आरोपी की पहचान जयेश पाटिल उर्फ आदर्श म्हात्रे, निवासी अलीबाग (रायगढ़) के रूप में हुई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह इसी तरह के एक अन्य ठगी के मामले में नवी मुंबई पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि वह मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म पर शिक्षित महिलाओं को निशाना बनाता था और ठगी की रकम से गोवा में कैसिनो सहित ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा था.

फिलहाल आरोपी 4 मार्च तक नवी मुंबई पुलिस की हिरासत में है. रिमांड खत्म होने के बाद वाकड पुलिस उसे अपने कब्जे में लेकर आगे की पूछताछ करेगी.

NATIONAL : 60 की उम्र में हैवानियत: पत्नी ने कमरे में आग लगाकर बाहर से जड़ा ताला, अंदर तड़प-तड़पकर पति ने तोड़ा दम

0

महाराजगंज में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक वृद्ध महिला ने घरेलू विवाद के चलते अपने सोते हुए पति को कमरे में बंद कर जिंदा जला दिया. पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. महाराजगंज जिले के बसपार गांव में मंगलवार को 60 वर्षीय सुमित्रा ने अपने 65 वर्षीय पति रामपत की बेरहमी से हत्या कर दी. रामपत घर के भीतर सो रहे थे, तभी सुमित्रा ने मकान में आग लगा दी और बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गई.

ग्रामीणों ने घर से धुआं उठता देख पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला, तो रामपत का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ. ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और महिला पहले भी रामपत को मारने की कोशिश कर चुकी थी.

श्यामदेउरवा थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह घरेलू विवाद नजर आ रही है. ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. पुलिस अब इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है कि क्या महिला ने पहले भी रामपत को कोई धमकी दी थी या हिंसा की कोई अन्य घटना हुई थी.

पुलिस ने आरोपी सुमित्रा के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है और फरार आरोपी महिला को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है.

NATIONAL : तिरुपति में टीटीडी घी मिलावट मामले की जांच शुरू, वन-मैन कमीशन ने संभाला मोर्चा

0

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम में मिलावटी घी के मामले की जांच के लिए राज्य सरकार ने वन-मैन कमीशन गठित किया है. आयोग ने खरीद रिकॉर्ड और टेंडर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है.तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के घी मिलावट मामले में जांच शुरू हो गई है. इसके लिए राज्य सरकार की ओर से गठित वन-मैन कमीशन ने ऑफिशियली काम शुरू कर दिया है. यह कदम मंदिर प्रशासन की कार्यप्रणाली और प्रसाद की गुणवत्ता को लेकर उठे गंभीर सवालों के बीच उठाया गया है.

सरकार की ओर से नियुक्त इस आयोग की अगुवाई सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दिनेश कुमार कर रहे हैं. आयोग के लिए तिरुपति स्थित पद्मावती गेस्ट हाउस के एनेक्स भवन की पहली मंजिल पर एक विशेष कार्यालय आवंटित किया गया है. यही कार्यालय जांच का मुख्य केंद्र होगा. आयोग ने अपनी जांच के पहले चरण में घटिया गुणवत्ता वाले घी की आपूर्ति से जुड़े खरीद रिकॉर्ड और टेंडर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि आपूर्ति प्रक्रिया में हुई कथित लापरवाही और प्रशासनिक चूक की गहन पड़ताल की जाएगी.

जांच को सुचारु और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने श्रीरवि को आयोग का संपर्क अधिकारी (लायजनिंग ऑफिसर) नियुक्त किया है. इसके अलावा, टीटीडी प्रशासन की ओर से पांच सहायक कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो दस्तावेजों और तकनीकी आंकड़ों के विश्लेषण में आयोग की मदद करेंगे. आयोग का मुख्य दायित्व यह तय करना है कि मंदिर की रसोई तक मिलावटी घी पहुंचने के पीछे किन प्रशासनिक कर्मियों और अधिकारियों की भूमिका रही. यह भी देखा जाएगा कि आपूर्ति और गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया में कहां चूक हुई.

सरकार ने आयोग को 45 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. इस रिपोर्ट में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिशें शामिल होने की उम्मीद है, साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस सुझाव भी दिए जा सकते हैं. यह मामला विशेष रूप से संवेदनशील है क्योंकि कथित मिलावटी घी का उपयोग श्रीवारी लड्डू प्रसादम की तैयारी में किया गया था, जो लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है. ऐसे में जांच के निष्कर्ष न केवल प्रशासनिक जवाबदेही तय करेंगे, बल्कि मंदिर की पवित्रता और श्रद्धालुओं के विश्वास को बहाल करने में भी अहम भूमिका निभाएंगे.

ENTERTAINMENT : सोहा अली खान और नेहा धूपिया ने साथ में खेली होली, बच्चों की तरह लगाया एक दूसरे को रंग

सोहा अली खान और नेहा धूपिया ने एक साथ होली खेली. दोनों एक्ट्रेसेज बिलकुल बच्चों की तरह मस्ती करती नजर आईं. इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

होली का त्यौहार कहीं पर 3 मार्च तो कहीं पर 4 मार्च को मनाया जा रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स आज के दिन यानी 3 मार्च को होली सेलिब्रेट कर रहे हैं. इसी कड़ी में सोहा अली खान और नेहा धूपिया ने भी आज के दिन होली खेली. दोनों एक्ट्रेसेज के साथ उनके बच्चे और पति भी साथ में होली खेलते नजर आए. दोनों का सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.

बॉलीवुड सेलेब्स हर त्यौहार को बड़े ही मजेदार तरीके से मनाते हैं. होली का त्यौहार तो होता ही मस्तीभरा है, ऐसे में इस त्यौहार पर भी जमकर रंग लगाना और डांस करना तो बनता ही है. इसी तरह नेहा धूपिया और सोहा अली खान ने भी बड़े मजेदार अंदाज में होली खेली है. नेहा धूपिया, अंगद बेदी और बच्चों के साथ होली खेलती नजर आईं. इसी होली सेलिब्रेशन में सोहा अली खान, कुणाल खेमू और उनकी बेटी भी नजर आए, इन सभी ने काफी मजेदार अंदाज में होली खेली.

नेहा धूपिया और सोहा अली खान ने बिलकुल बच्चों की तरह एक दूसरे को रंग लगाया और मस्ती की. नेहा धूपिया, सोहा के ऊपर पिचकारी से पानी डालती नजर आईं. तो वहीं सोहा अली खान नेहा के पीछे भागते हुए उन्हें रंग लगाती नजर आईं. इन दोनों के फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहे हैं.

बता दें कि नेहा धूपिया और सोहा अली खान एक दूसरे की बेस्ट फ्रेंड्स हैं. दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ हर ओकेजन पर नजर आती हैं. कई पार्टीज और त्यौहारों पर दोनों साथ में मनाते हुए नजर आती हैं. इनके कई फोटोज और वीडियोज भी सामने आते रहते हैं. होली पर भी दोनों बच्चों के साथ बच्ची बनकर ही होली खेलती नजर आईं.

ENTERTAINMENT : दलजीत कौर ने लिया अपना नया आशियाना, गृह प्रवेश का वीडियो हुआ वायरल, तलाक के बाद बेचना पड़ा था घर

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली दलजीत कौर आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर.

दलजीत कौर ने वैसे तो अपनी जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना किया है. लेकिन, एक बार फिर से उनकी लाइफ में खुशियों ने दस्तक दी है. क्योंकि, एक्ट्रेस ने अब मुंबई में अपना नया आशियाना ले लिया है. उन्होंने हाल ही में गृह प्रवेश किया, इस दौरान उन्होंने एक पूजा भी रखी थी. दलजीत अपने परिवार के संग इस खुशी के पल को पूरी तरह से एंजॉय करती हुई नजर आईं. उन्होंने इस मौके पर अपने घर में कीर्तन का भी आयोजन करवाया था.

दलजीत को इस तरह से एक बार फिर खुश देख उनके फैंस उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. आपको बता दें दलजीत ने गृह प्रवेश की पूजा 1 मार्च को करवाई है. एक्ट्रेस ने पिछले साल ही अपने व्लॉग में बताया था कि वो घर लेना चाहती हैं. हालांकि, उनका वो सपना अब जाकर पूरा हुआ है. उन्होंने अपने व्लॉग में ये भी बताया था कि उन्हें तलाक के बाद 2024 में अपना पहला घर बेचना पड़ा था, जिसे उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से लिया था.

दलजीत ने ये भी बताया था कि वो उस घर में 9 साल से रह रही थीं. उस घर को उन्होंने अपने हाथों से सजाया था. दलजीत इन बातों को शेयर करते हुए व्लॉग में इमोशनल भी हो गई थीं. लेकिन, उन्होंने कहा था कि कोई नहीं, फिर से शुरू करेंगे. इस बार क्योंकि सूटकेस से शुरू हो रही है तो मैंने कहा क्यों नहीं सूटकेस उठाते हैं या पूरी दुनिया घुमते हैं.

उसके बाद से एक्ट्रेस मुंबई में किराए के फ्लैट में रह रही थीं. लेकिन अब एक बार फिर से उन्होंने अपने सपनों का आशियाना ले लिया है. उनके घर की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है. मालूम हो दलजीत ने अपनी लाइफ में दो बार शादियां कीं. लेकिन, दोनों बार उनका रिश्ता टूट गया. अब एक्ट्रेस अकेले ही अपने बेटे की परवरिश कर रही हैं.

NATIONAL : गुब्बारे फेंकने से रोका तो सड़क पर ही फिल्मी स्टाइल में हंगामा….

0

देहरादून के घंटाघर-चकराता रोड पर होली से पहले गुब्बारे फेंकने को लेकर विवाद हिंसा में बदल गया. दुकानदार के टोकने पर युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ की और स्टाफ से मारपीट की, जिसमें एक युवक के सिर में चोट आई. घटना का वीडियो वायरल है. पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

होली से ठीक पहले शांति और संयम की अपीलों के बीच उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सबसे व्यस्त इलाके में ऐसा घटनाक्रम हुआ जिसने त्योहार के पहले ही बवाल करा दिया. पानी से भरे गुब्बारे फेंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही मिनटों में फिल्मी अंदाज के हंगामे में बदल गया. दुकान में तोड़फोड़, स्टाफ से मारपीट और खून से लथपथ एक युवक यह सब उस सड़क पर हुआ जहां आम दिनों में भी कदम रखने की जगह मुश्किल से मिलती है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार, घंटाघर-चकराता रोड पर एक मोबाइल मार्ट दुकान के सामने कुछ युवक राहगीरों पर पानी के गुब्बारे फेंक रहे थे. पास के दुकानदारों ने युवकों को ऐसा न करने के लिए टोका. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पहले हल्की नोकझोंक हुई, फिर आवाजें ऊंची होने लगीं. दुकानदारों ने किसी तरह युवकों को वहां से हटाया और मामला शांत होता दिखा. लेकिन यह शांति ज्यादा देर नहीं टिक सकी.

करीब आधे घंटे बाद वही युवक बड़ी संख्या में दोबारा दुकान के सामने पहुंचे. इस बार माहौल पहले से ज्यादा तनावपूर्ण था. आरोप है कि गाली-गलौज के बाद कुछ युवक दुकान के भीतर घुस गए और स्टाफ को बाहर खींच लिया. देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई. दुकान के भीतर रखे सामान को नुकसान पहुंचाया गया. काउंटर के शीशे टूटे, डिस्प्ले स्टैंड गिराए गए और अफरातफरी मच गई. घटना के दौरान मौजूद लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया. वायरल वीडियो में भीड़ का शोर, धक्का-मुक्की और बीच-बचाव की कोशिश करते दो पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पुलिसकर्मी लोगों को अलग करने और हालात काबू में लेने में जुटे नजर आए.

मोबाइल मार्ट के संचालक ने बताया कि हमलावरों के हाथ में ईंटें और डंडे थे. उन्होंने हमारे स्टाफ को बाहर खींचकर मारा. युवक के सिर में गहरी चोट आई. अस्पताल में उसे टांके लगाने पड़े.संचालक के मुताबिक, हमलावर जाते-जाते धमकी भी देकर गए, जिससे परिवार और कर्मचारी सहमे हुए हैं. उन्होंने बताया कि घटना के बाद उन्होंने थाना नगर कोतवाली में तहरीर दी है. उन्होंने सवाल उठाया कि हम रोज मेहनत से दुकान चलाते हैं. त्योहार के नाम पर अगर सड़क पर गुब्बारे फेंकना ही मजाक बन जाए और विरोध करने पर दुकान तोड़ दी जाए, तो छोटे व्यापारी कैसे काम करेंगे?

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात सामान्य किए. नगर कोतवाली में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई. पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीओ सिटी ने बताया कि शाम करीब पांच बजे पानी के गुब्बारे फेंकने को लेकर विवाद हुआ था. दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. वीडियो फुटेज और सीसीटीवी के आधार पर जांच की जा रही है. किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है.

होली से पहले पुलिस प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाएं. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ऐसी हरकतों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. सीओ सिटी ने कहा, त्योहार खुशियां बांटने का नाम है. किसी को असुविधा या चोट पहुंचाना गलत है. शहर में गश्त बढ़ाई गई है और संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है.

NATIONAL : रेल यात्री ध्यान दें! होली के बाद भी इस रूट पर चलेंगी 50 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

0

Railway Holi Special Trains: भारतीय रेलवे ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया है. ये ट्रेनें होली से पहले और बाद में दोनों समय यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही हैं, आइए जानते हैं त्योहार के बाद भी चलने वाली होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट.

रंगों का त्योहार होली मनाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले लोग अपने घर पहुंच रहे हैं. ऐसे में ट्रेनों में भीड़ दिखाई दे रही है. एक तरफ जहां भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए होली से पहले ही भारी संख्या में होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है तो वहीं, दूसरी तरफ होली के बाद जब लोग त्योहार मनाकर अपने-अपने कामकाज पर लौटेंगे तो उसके लिए भी रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है.

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि होली के उपरांत यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर प्रमुख स्टेशनों से देश के विभिन्न शहरों के लिए कई होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. आइए देखते हैं इन ट्रेनों की लिस्ट:

गाड़ी संख्या 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल 08.03.2026 को चलेगी.
गाड़ी संख्या 03230 पटना-पुरी स्पेशल 05.03.2026 से 26.03.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी. गाड़ी संख्या 03251 दानापुर-एसएमभीबी, बेंगलुरु स्पेशल 31.03.2026 तक प्रतिदिन चलेगी.
गाड़ी संख्या 02024 पटना-हावड़ा स्पेशल 08.03.2026 से 29.03.2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी. गाड़ी संख्या 03239 पटना-नई दिल्ली स्पेशल 05.03.2026 से 15.03.2026 तक प्रतिदिन चलेगी.
गाड़ी संख्या 03225 दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल 05.03.2026 से 26.03.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी.
गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल 09.03.2026 से 30.03.2026 तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को चलेगी.
गाड़ी संख्या 01482 दानापुर-पुणे स्पेशल 04.03.2026 एवं 08.03.2026 को चलेगी.
गाड़ी संख्या 01144 दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 09.03.2026 तक प्रतिदिन चलेगी.
गाड़ी संख्या 01150 दानापुर-पुणे स्पेशल 10.03.2026 तक प्रतिदिन चलेगी.
गाड़ी संख्या 08440 पटना-पुरी स्पेशल 10.03.2026 तक प्रतिदिन चलेगी.
गाड़ी संख्या 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल 27.03.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी.
गाड़ी संख्या 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल 31.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार चलेगी.
गाड़ी संख्या 09344 पटना-डॉ अम्बेडकर नगर स्पेशल 27.03.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी.
गाड़ी संख्या 07092 दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल 05.03.2026 एवं 09.03.2026 को चलेगी.
गाड़ी संख्या 04615 दानापुर-फिरोजपुर स्पेशल 03.03.2026 एवं 07.03.2026 को चलेगी.
गाड़ी संख्या 04663 पटना-अमृतसर स्पेशल 03.03.2026 एवं 06.03.2026 को चलेगी.
गाड़ी संख्या 03249/03250 राजगीर-पटना-राजगीर स्पेशल 01.03.2026 से 31.03.2026 तक प्रतिदिन चलेगी.
गाड़ी संख्या 09822 दानापुर-सोगरिया (कोटा) स्पेशल 09.03.2026 को चलेगी.
गाड़ी संख्या 03697 शेखपुरा-नई दिल्ली स्पेशल 02.03.2026 से 14.03.2026 तक सोम, मंगल एवं शुक्रवार को चलेगी.
गाड़ी संख्या 02397 शेखपुरा-नई दिल्ली स्पेशल 08.03.2026 एवं 15.03.2026 को चलेगी.
गाड़ी संख्या 04069 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल 06.03.2026 को चलेगी.
गाड़ी संख्या 08184 बक्सर-टाटा स्पेशल 01.04.2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी.
गाड़ी संख्या 05559 रक्सौल-उधना स्पेशल 28.03.2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी.
गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक, मुंबई स्पेशल 10.03.2026 से 31.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी.
गाड़ी संख्या 05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक, मुंबई स्पेशल 06.03.2026 से 27.03.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी.
गाड़ी संख्या 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल 11.03.2026 को चलेगी.
गाड़ी संख्या 05506 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 06.03.2026 से 15.03.2026 तक प्रत्येक मंगल, शुक्र, शनि एवं रविवार को चलेगी.
गाड़ी संख्या 05505 पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल 09.03.2026 से 17.03.2026 तक प्रत्येक सोम, मंगल, शुक्र, एवं शनिवार को चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल 06.03.2026 से 15.03.2026 तक प्रत्येक मंगल, शुक्र, शनि एवं रविवार को चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 01.03.2026 से 30.03.2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 01.03.2026 से 30.03.2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल 29.03.2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 05509/05510 सहरसा-जमालपुर-सहरसा स्पेशल 01.03.2026 से 31.03.2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 03044 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 08.03.2026 एवं 15.03.2026 को चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 03184 मधुबनी-सियालदह स्पेशल 08.03.2026 को चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 03188 मधुबनी-कोलकाता स्पेशल 04.03.2026 को चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 04053 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 08.03.2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 04059 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 08.03.2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली स्पेशल 06.03.2026 कोचलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल 31.03.2026 तक प्रत्येक रवि, मंगल एवं शुक्रवार को चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 09032 हसनपुर रोड-उधना स्पेशल 30.03.2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल 04.03.2026 को गाड़ी संख्या 01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 05.03.2026 को चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 06040 बरौनी-चेन्नई स्पेशल 04.03.2026 एवं 11.03.2026 को चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल 31.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 04529 मधुबनी-सरहिंद स्पेशल 03.03.2026 एवं 07.03.2026 को चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 04609 मानसी-अमृतसर स्पेशल 06.03.2026 को चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 08106 झंझारपुर-रांची स्पेशल 31.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 08110 दरभंगा-संतरागाछी स्पेशल 31.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 07.03.2026 को चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 05589 मुजफ्फरपुर-हडपसर (पुणे) स्पेशल 10.03.2026 से 24.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 06086 मुजफ्फरपुर-एरणाकुलम स्पेशल 30.03.2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 07316 मुजफ्फरपुर-हुब्बली स्पेशल 07.03.2026 से 04.04.2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 03639 धनबाद-शकूरबस्ती स्पेशल 06.03.2026 एवं 09.03.2026 को चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 03309 धनबाद-दिल्ली स्पेशल 03.03.2026, 07.03.2026 एवं 10.03.2026 को चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 03379 धनबाद-लोकमान्य तिलक स्पेशल 10.03.20260 से 24.03.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 03677 धनबाद-गोरखपुर स्पेशल 09.03.20260 से 30.03.2026 तक प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 06564 धनबाद-यशवंतपुर स्पेशल 30.03.2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी.
गाड़ी संख्या 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल 01.04.2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी.

- Advertisement -