Tuesday, September 29, 2026
Home Blog Page 303

National : होली से पहले दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन आघात, 918 लोगों के खिलाफ बड़ा एक्शन

0

होली से पहले दिल्ली के साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में ‘ऑपरेशन आघात 4.0’ के तहत दिल्ली पुलिस ने 918 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है. NDPS, एक्साइज, आर्म्स एक्ट, जुआ, ओपन ड्रिंकिंग और DP एक्ट के तहत कई लोगों के खिलाफ एक्शन लिया गया.

होली के त्योहार से पहले कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की पुलिस ने ‘ऑपरेशन आघात 4.0’ चलाया. इस विशेष अभियान के तहत कुल 918 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई. पुलिस का मकसद त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर रोक लगाना था. अभियान के दौरान अलग-अलग कानूनों के तहत छापेमारी और गिरफ्तारी की गई. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह अभियान कई दिनों तक लगातार चलाया गया. होली से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.

ऑपरेशन के दौरान NDPS एक्ट के तहत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से 6.66 किलो गांजा और 12.70 ग्राम MDMA बरामद हुई. इसके अलावा एक्साइज एक्ट के तहत 38 लोगों को पकड़ा गया. पुलिस ने इनके कब्जे से 8276 क्वार्टर शराब, 110 बीयर की बोतलें और 28 नीर केन जब्त कीं. अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर सख्ती दिखाई गई. त्योहार से पहले शराब की अवैध सप्लाई रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई.

अभियान के दौरान आर्म्स एक्ट में 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने 11 देशी पिस्टल (CMP), 13 जिंदा कारतूस और 20 चाकू बरामद किए. इसके साथ ही जुआ खेलने के आरोप में 62 लोगों को पकड़ा गया. मौके से 82,210 रुपये नकद जब्त किए गए. पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान आपराधिक गतिविधियां बढ़ जाती हैं, इसलिए पहले से ही सख्त कदम उठाए गए हैं. अवैध हथियारों की बरामदगी को बड़ी सफलता माना जा रहा है.

सार्वजनिक स्थानों पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने एक्शन लिया. COTPA उल्लंघन के तहत 63 लोगों से 11,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया. इसके अलावा एक्साइज एक्ट की धारा 40A और 40B (ओपन ड्रिंकिंग) के तहत 160 कलंदरों में 252 लोगों को बाउंड डाउन किया गया. पुलिस ने साफ किया कि सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. त्योहार के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई.

नए कानून BNSS की धाराओं के तहत भी कई लोगों पर कार्रवाई की गई. धारा 126 और 169 BNSS (पूर्व 107/150 CrPC) के तहत 9 लोगों को बाउंड डाउन किया गया. वहीं 126/170 BNSS (पूर्व 107/151 CrPC) की 77 कलंदरों में 149 लोगों पर कार्रवाई हुई. इसके अलावा धारा 129 BNSS (पूर्व 110G CrPC) के तहत 23 कलंदरों में 39 लोगों को बाउंड डाउन किया गया. यह कार्रवाई संभावित शांति भंग की आशंका को देखते हुए की गई.

अभियान के दौरान दिल्ली पुलिस एक्ट की धारा 66 के तहत 273 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई. पुलिस का कहना है कि होली जैसे बड़े त्योहार पर असामाजिक तत्व सक्रिय हो सकते हैं. इसलिए पहले से ही सख्ती बरतना जरूरी था. ऑपरेशन आघात 4.0 के जरिए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जाएगा. त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है.

ENTERTAINMENT : दूसरी शादी में म‍िले धोखे से नहीं टूटीं एक्ट्रेस, खरीदा करोड़ों का घर, बेटे संग किया गृहप्रवेश

टेलीविजन एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. दलजीत ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली शादी शालीन भनोट से हुई थी. दूसरी शादी केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल से. पर एक्ट्रेस की दोनों शादियां असफल रहीं. वो एक बेटे जेडन की मां भी हैं. जिंदगी ने दलजीत के सामने तमाम मुश्किलें लाकर खड़ी कीं. लेकिन वो हिम्मत नहीं हारीं और आखिर दलजीत ने मुंबई में अपना घर बना लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नए घर की झलक दिखाई है.

मुंबई जैसे शहर में अपना घर बनाना छोटी बात नहीं है. दो-दो टूटी शादियों का दर्द झेलने के बाद दलजीत ने मुंबई में अपना आलीशान घर बना लिया है. 1 मार्च को उन्होंने अपने नए घर में गृह प्रवेश पूजा कराई. गृह प्रवेश पूजा के साथ उन्होंने कीर्तन भी कराया.दलजीत ने अपने नए घर की थीम व्हाइट रखी है. व्हाइट कलर सुकून और शांति का प्रतीक माना जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दलजीत के नए घर में कीर्तन हो रहा है. हर कोई भक्ति में लीन दिख रहा है. दलजीत घरवालों से बात करने में बिजी दिख रही हैं. घर में पूजा-पाठ का माहौल देखकर पता चल रहा है कि उन्हें ऊपरवाले पर काफी आस्था है. पिछले साल दलजीत ने ख्वाहिश जताई थी कि वो मुंबई में अपना घर बनाना चाहती हैं और ये साल शुरू होते ही उनकी ये ख्वाहिश पूरी हो गई.

दलजीत कौर के लिए अकेले मुंबई में इतना कुछ हासिल करना आसान नहीं रहा है. शालीन भनोट से तलाक के बाद 2023 में उन्होंने निखिल पटेल से दूसरी शादी की थी. शादी के बाद दलजीत इंडिया छोड़कर केन्या शिफ्ट हो गई थीं. लेकिन वहां जाकर उन्हें पता चला कि निखिल उन्हें धोखा दे रहा है. इसके बाद वो इंडिया वापस आ गईं. वापस लौटने के बाद उन्होंने फिर से काम करना शुरू किया. ताकि बेटे जेडन को अच्छी लाइफ दे सकें. वो सिंगल मदर के तौर पर अपनी हर जिम्मेदारी निभा रही हैं और कामयाबी की ओर बढ़ रही हैं.

AHMEDABAD : घर में चल रहा था ‘इंटरनेशनल जू’, लाखों के दुर्लभ बंदर और विदेशी तोते बरामद

0

अहमदाबाद के पॉश इलाके नवरंगपुरा से विदेशी जानवरों और पक्षियों की तस्करी और अवैध प्रजनन के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है. एक रिहायशी मकान में चल रहे इस ‘मिनी चिड़ियाघर’ ने न केवल वन्यजीव कानूनों का उल्लंघन किया, बल्कि इलाके में खतरनाक बीमारियों के फैलने का जोखिम भी पैदा कर दिया था.

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने नवरंगपुरा स्थित एक घर से विदेशी पक्षियों और जानवरों के प्रजनन और बिक्री करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने घर से 46 जानवर और 21 पक्षी जब्त किए हैं. इनमें से अधिकांश पक्षियों और जानवरों की कीमत लाखों रुपये है. क्राइम ब्रांच ने वन विभाग, कस्टम और अहमदाबाद नगर निगम को भी इस पूरे मामले की जानकारी दे दी है. क्राइम ब्रांच ने सूचना के आधार पर नवरंगपुरा स्थित एक घर पर छापा मारा.

इस छापेमारी के दौरान घर से बड़ी संख्या में विदेशी जानवर और पक्षी बरामद हुए. पिछले कई वर्षों से इस घर में अवैध रूप से जानवर और पक्षी लाए जाते थे, उनका प्रजनन कराया जाता था और लाखों रुपये में बेचा जाता था.इनमें अत्यंत दुर्लभ लाल हाथ वाले टैमरिन बंदर का बच्चा, पर्सियन केट्स और उनके बच्चे (7), छोटे और बड़े हैम्स्टर (14), मिनी लोप खरगोश (15) और लेदर लैब ड्वार्फ (9) जैसे जानवर शामिल हैं.

पक्षियों में अफ्रीकी ग्रे तोता (6), नीला और सुनहरा मैकाऊ (5), एक्लेक्टस तोता (3), सन कॉन्यूर (4), गालाह कॉकाटू (2), सल्फर-क्रेस्टेड कॉकाटू (1), साथ ही बड़ी संख्या में अफ्रीकी लवबर्डस, कॉन्यूर्स, कॉकाटील, बजरिगर और फेनीपीक पाए गए हैं, जिनका इंटरनेशनल मार्केट में दाम ज्यादा है.

पुलिस ने एक आरोपी को जानवरों और पक्षियों के साथ हिरासत में लिया है. आरोपी द्वारा ‘परिवेश’ पोर्टल पर जमा किए गए दस्तावेज़ प्रथम दृष्टया अपूर्ण और संदिग्ध हैं.

घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र में बिना किसी जैव सुरक्षा या वैज्ञानिक सुविधाओं के इतनी बड़ी संख्या में जंगली और विदेशी जानवरों को रखना ‘जूनोटिक’ बीमारियों के फैलने का गंभीर खतरा पैदा करता है, जो स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकता है. आवासीय भवन का व्यावसायिक प्रजनन के लिए उपयोग करना भी एक गंभीर उल्लंघन है.

इस पूरे मामले की गंभीरता, अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव व्यापार के नियमों और जन स्वास्थ्य जोखिमों को ध्यान में रखते हुए, अहमदाबाद नगर निगम, वन विभाग और सीमा शुल्क विभाग को आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए आधिकारिक रूप से सूचित किया जाएगा. ये तीनों विभाग संयुक्त रूप से दस्तावेजों के सत्यापन, आयात की वैधता और आवासीय क्षेत्र में स्वास्थ्य जोखिमों की गहन जांच करेंगे.

NATIONAL : ईरान-इजरायल जंग से भारत को फायदा! आम लोगों के लिए बनी रहेगी ‘मिठास’

0

ईरान में युद्ध और अमेरिका-इज़राइल के हमलों के कारण भारत की चीनी निर्यात प्रभावित हो रहा है. इस वजह से चीनी की मात्रा घरेलू बाजार में बढ़ेगी, जिससे दाम स्थिर रह सकते हैं. 2025-26 के सीजन में भारत का चीनी उत्पादन 12% बढ़ा है और मिलों के पास पर्याप्त स्टॉक है. ऐसे में युद्ध के कारण निर्यात कम होने से घरेलू बाजार को फायदा होगा और आम लोगों को चीनी की कीमतों में राहत मिल सकती है.

ईरान में चल रहे युद्ध और अमेरिका-इज़राइल के हमलों के कारण पूरी दुनिया के व्यापार पर असर पड़ रहा रहा है. लेकिन भारत के लिए चीनी को लेकर एक अच्छी खबर है. भारत अपनी बहुत सारी चीनी खाड़ी देशों (जैसे ईरान, UAE आदि) को निर्यात करता है, लेकिन युद्ध की वजह से माल भेजना मुश्किल हो गया है. जहाज अटक रहे हैं, बंदरगाह प्रभावित हैं, और मांग भी कम हो सकती है. ऐसे में नतीजा ये होगा कि भारत से कम चीनी बाहर जाएगी, और ज्यादा चीनी देश के अंदर ही रहेगी. इससे घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बेहतर हो सकती है. ऐसे में आम लोगों को राहत मिल सकती है कि चीनी के दाम ज्यादा नहीं बढ़ेंगे.

भारत में चीनी का सीजन अक्टूबर से सितंबर तक चलता है. 2025-26 सीजन में फरवरी के अंत तक 24.75 मिलियन टन (लगभग 247.5 लाख टन) चीनी बन चुकी है. पिछले साल इसी समय तक 22.02 मिलियन टन चीनी बनी थी. यानी इस बार उत्पादन 12% ज्यादा है. हालांकि, पूरे साल का अनुमान करीब 29-30 मिलियन टन चीनी बन सकती है. लेकिन इसमें से कुछ चीनी एथेनॉल (पेट्रोल में मिलाने वाली) बनाने में चली जाती है, इसलिए बाजार के लिए उपलब्ध मात्रा कम हो जाती है.

28 फरवरी 2026 तक मिलों के पास 12.05 मिलियन टन चीनी का स्टॉक बताया गया था. जिसमें करीब 4.7 मिलियन टन पिछले साल की बची हुई चीनी भी जोड़ी गई थी. मार्च से सितंबर तक कुल 16-17 मिलियन टन चीनी उपलब्ध रहने का अनुमान है. पिछले साल इसी समय 16.1 मिलियन टन चीनी बांटी गई थी. इसका मतलब है कि इस बार बहुत ज्यादा अतिरिक्त चीनी नहीं बचेगी, स्थिति थोड़ी टाइट है, लेकिन संभली हुई है.

इस सीजन में सरकार ने कुल 2 मिलियन टन (20 लाख टन) चीनी निर्यात की अनुमति दी थी. लेकिन एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि युद्ध और खाड़ी में तनाव की वजह से सिर्फ 0.5 मिलियन टन (5 लाख टन) ही बाहर जा पाएगी.बाकी 1.5 मिलियन टन चीनी देश में ही रहेगी. इससे घरेलू बाजार में बड़ी राहत है कि चीनी की कमी नहीं होगी.

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक भारत के बड़े चीनी उत्पादक राज्य हैं. फरवरी तक महाराष्ट्र में 9.53 मिलियन टन (पिछले साल से ज्यादा), उत्तर प्रदेश में 7.48 मिलियन टन (थोड़ा ज्यादा) और कर्नाटक में 4.45 मिलियन टन (बढ़ोतरी) उत्पादन हुआ है.

अगर अगर युद्ध के कारण निर्यात कम हुआ तो देश में ज्यादा चीनी बचेगी. उपलब्धता अच्छी रहेगी तो दाम ज्यादा नहीं बढ़ेंगे. हालांकि, उत्पादन अनुमान से कम हुआ तो थोड़ी टेंशन हो सकती है. फिलहाल स्थिति संभली हुई है और आयात की जरूरत नहीं दिख रही है. ऐसे में ईरान का युद्ध भारत के लिए चीनी के मामले में ‘बोनस’ साबित हो सकता है. घरेलू बाजार को फायदा और आम लोगों की चाय और मिठाई में मिठास बनी रह सकती है.

ENTERTAINMENT : ‘उनके पास यश चोपड़ा थे..’ सुनील शेट्टी ने बताया आखिर शाहरुख खान को कैसे स्टारडम हुई हासिल

सुनील शेट्टी बेशक कई सालों से फिल्मों में नजर नहीं आ रहे हैं. लेकिन, आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में जरूर रहते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने शाहरुख खान के बारे में बात की है.बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का स्टारडम किसी से छिपा नहीं है. देश से लेकर विदेशों तक उनकी फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है. ऐसे में अब सुनील शेट्टी ने भी एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान की तारीफ की है. सुनील शेट्टी ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि शाहरुख खान की जगह कोई दूसरा एक्टर नहीं ले सकता है.

उन्होंने कहा कि किंग खान जिस स्टारडम को आज एंजॉय कर रहे हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी स्ट्रगल और मेहनत की है. सुनील शेट्टी हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में पहुंचे थे. इस पॉडकास्ट में सुनील शेट्टी से पूछा गया कि कोई दूसरी एक्टर शाहरुख खान के जैसा स्टारडम हासिल क्यों नहीं कर पाया.

इसके जवाब में सुनील शेट्टी ने कहा,’उनके पास म्यूजिक था. भारत में म्यूजिक बहुत मैटर करता है. उनके पास यश जी और बेस्ट गाने थे. उनकी अपने काम के लिए कमिटमेंट. वो खुद को हर समय गढ़ते हैं, खुद पर काम करते रहते हैं. उनकी शालीनता शानदार है. वो जो सम्मान देते हैं और उम्मीद करते हैं वो सच में तारीफ के काबिल है. जो वहां हमेशा होते हैं जहां उनकी जरूरत होती है.’

इतना ही नहीं सुनील शेट्टी ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा कि शाहरुख खान सोशल मीडिया के चक्कर में नहीं पड़ते हैं. वो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने में विश्वास नहीं करते. पुराने एक्टर वाला उनमें अट्रैक्शन देखने को मिलता है. इस पीढ़ी के बच्चों को लगता है कि सोशल मीडिया पर खबरें फैलाने की वजह से आगे बढ़ने का रास्ता मिल जाएगा.

सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं. वो वहीं होते हैं जहां उनका काम होता है और उनका काम ही बोलता है. इससे पहले डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने भी शाहरुख खान को लेकर एक पॉडकास्ट में यही बात की थी.

WORLD : सालों ट्रैफिक कैमरों से निगरानी, मोबाइल हैक, खामेनेई को मारने का US का प्लान लीक, जानें कैसे बिछाया जाल

0

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत वाले हमले की प्लानिंग में इजरायल ने सालों से साइबर जासूसी की. इजरायल ने तेहरान के ज्यादातर ट्रैफिक कैमरों को हैक कर लिया था. इन कैमरों से लाइव फुटेज एन्क्रिप्ट करके तेल अवीव और दक्षिणी इजरायल के सर्वर्स पर भेजी जाती थी. इसका मकसद खामेनेई और उनके सुरक्षा घेरे की रोजमर्रा की जिंदगी का पूरा ‘डिजिटल मैप’ बनाना था, ताकि सटीक हमला किया जा सके.फाइनेंशियल टाइम्स की एक बड़ी रिपोर्ट के मुताबिक, कई मौजूदा और पूर्व इजरायली इंटेलिजेंस अधिकारियों और लोगों के हवाले से बताया गया है कि इजरायल की यूनिट 8200 और मोसाद ने सालों पहले ये ऑपरेशन शुरू किया. तेहरान के ट्रैफिक कैमरों से बॉडीगार्ड्स की पार्किंग, आने-जाने का समय, रूट्स, गार्ड चेंज और साथ में कौन-कौन था, ये सब ट्रैक किया जाता था. एक कैमरा खास तौर पर खामेनेई के कंपाउंड के पास ऐसा एंगल में था कि बॉडीगार्ड्स की कारें कहां पार्क होती हैं, ये साफ दिखता था.

इसके अलावा मोबाइल नेटवर्क में भी सेंध लगाई गई. फोन लोकेशन से सिक्योरिटी स्टाफ की मूवमेंट क्लियर होती थी. इससे खामेनेई का ‘लाइफ पैटर्न’ (रोजाना की आदतें) बनाया गया कि वे कब ऑफिस जाते हैं, कब मीटिंग होती है, कौन साथ होता है वगैरह.रिपोर्ट कहती है कि इसी इंटेल से 28 फरवरी 2026 को अमेरिका-इजरायल की स्ट्राइक में खामेनेई के कंपाउंड पर सटीक हमला हुआ, जहां वो सीनियर लीडर्स के साथ थे. हमले में 30 से ज्यादा बॉम्ब गिराए गए और खामेनेई की मौत हो गई.

मीडिया रिपोर्ट्स में लिखा है कि इजरायल ने तेहरान को ‘डिजिटल मैप’ की तरह पढ़ लिया था. हजारों कैमरों से फुटेज लेकर AI और सिग्नल इंटेलिजेंस से एनालिसिस किया. एक कैमरा से बॉडीगार्ड्स की पार्किंग देखकर रूट्स पता चलते थे. मोबाइल डेटा से कन्फर्मेशन मिलता था.ईरान की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल कमेंट नहीं आया है, और रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी क्लेम्स की इंडिपेंडेंट वेरिफिकेशन नहीं हुई.

ये खुलासा ईरान युद्ध के चौथे दिन आया है, जहां अमेरिका-इजरायल की स्ट्राइक्स जारी हैं. ईरान ने जवाब में गल्फ देशों में अमेरिकी बेस पर ड्रोन-मिसाइल अटैक किए. अमेरिका ने 14 देशों से अपने नागरिकों को निकलने का अलर्ट जारी रखा है. इस जंग में 1200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं, जिसमें ईरान में 742 हैं. तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल पार कर गईं.ट्रंप ने कहा कि हथियारों का स्टॉक ‘अनलिमिटेड’ है, जंग ‘फॉरएवर’ लड़ सकते हैं. इजरायल के PM नेतन्याहू ने भी कहा कि खामेनेई के न्यूक्लियर प्रोग्राम को रोकना जरूरी था. ये साइबर ऑपरेशन दिखाता है कि जंग सिर्फ हवाई हमलों तक नहीं, बल्कि सालों की साइबर जासूसी से प्लान की गई.

NATIONAL : मुंबई के बोरीवली में 7.88 करोड़ के सोने की चोरी, डुप्लीकेट चाबी से खोला गया था ज्वेलरी शॉप का ताला

0

मुंबई के बोरीवली में मौजूद माय गोल्ड प्वाइंट ज्वेलरी शॉप से 7.88 करोड़ रुपये का सोना चोरी हो गया. इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, एक नाबालिग भी हिरासत में है. लेकिन एक आरोपी फरार चल रहा है. पढ़ें इस चोरी की पूरी कहानी.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बोरीवली इलाके में करोड़ों रुपये की चोरी से हड़कंप मच गया. एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाकर चोर करीब 5 किलो सोना ले उड़े. पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस वारदात में अंदरूनी मिलीभगत शामिल थी. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लेकर ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया है. अब पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.

मुंबई के बोरीवली पश्चिम स्थित आईसी कॉलोनी में ‘माय गोल्ड प्वाइंट’ नाम की ज्वेलरी दुकान में यह बड़ी चोरी हुई. यह इलाका मुंबई के प्रमुख रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में गिना जाता है. घटना 13 और 14 जनवरी 2026 की दरमियानी रात की है. सुबह जब दुकान खुली तो शोकेस खाली मिले और लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों का सोना गायब था. चोरी किए गए गहनों की कीमत बाजार में करीब 7 करोड़ 88 लाख रुपये बताई जा रही है.

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़ने के बजाय डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल किया. इसी वजह से पहली नजर में कोई जबरन घुसपैठ के निशान नहीं मिले. आरोपियों ने बड़ी सफाई से शोकेस में रखे करीब 5 किलो सोने के आभूषण समेटे और फरार हो गए. वारदात इतनी योजनाबद्ध थी कि आसपास किसी को भनक तक नहीं लगी. इससे पुलिस को शुरुआत में शक हुआ कि मामला अंदर के लोगों से जुड़ा हो सकता है.

घटना के तुरंत बाद दुकान के दो कर्मचारी अचानक गायब हो गए, जिससे शक और गहरा गया. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और जांच तेज कर दी. जांच में पता चला कि दुकान बंद करने और चाबी संभालने की जिम्मेदारी इन्हीं कर्मचारियों के पास थी. इसी भरोसे का फायदा उठाकर डुप्लीकेट चाबी बनाई गई और वारदात को अंजाम दिया गया. अंदरूनी मिलीभगत की पुष्टि के बाद पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू की.

मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी गणपत चदाना (26) और किशनलाल उर्फ भैरू बगालाल रेबारी (21) को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में दोनों ने अहम खुलासे किए हैं. उनकी निशानदेही पर अब तक 3 किलो 100 ग्राम सोना बरामद किया जा चुका है. जांच में एक नाबालिग की भूमिका भी सामने आई, जिसे हिरासत में लेकर ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि बाकी सोना बरामद करने के लिए पूछताछ जारी है.

पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है. आशंका है कि उसके पास करीब 4 किलो सोना मौजूद है. जांच में यह भी सामने आया है कि फरार आरोपी को भागने में उसके साथियों ने वाहन और अन्य संसाधनों की मदद दी थी. पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय नेटवर्क के जरिए आरोपी को पकड़ने की कोशिश जारी है.

इस बड़ी चोरी के बाद इलाके के ज्वेलरी कारोबारियों में चिंता और दहशत का माहौल है. व्यापारियों का कहना है कि अंदरूनी मिलीभगत से हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. साथ ही दुकानदारों को सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करने की सलाह दी गई है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और बरामदगी की कार्रवाई भी तेज कर दी गई है.

SPORTS : किसके सिर सजेगा फाइनल का ताज? जानें SA vs NZ सेमीफाइनल की हर डिटेल

0

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों की नजर फाइनल का टिकट हासिल करने होगी. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. यह हाई-वोल्टेज मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में होगा, जहां क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मैच की उम्मीद है.

साउथ अफ्रीका इस मैच में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. टीम ने सुपर-8 चरण में शानदार प्रदर्शन किया और तीनों मैच जीतकर अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया है. खास बात यह है कि प्रोटियाज ने ग्रुप मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया था. ऐसे में टीम उस जीत को दोहराना चाहेगी.

वहीं न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला बदला लेने का मौका है. कीवी टीम ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रही और अब वह साउथ अफ्रीका की जीत की लय को तोड़ना चाहेगी. न्यूजीलैंड 2021 के बाद पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने का सपना देख रही है. ऐसे में यह सेमीफाइनल दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है.

कब और कितने बजे होगा मैच?

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से 30 मिनट पहले यानी 6:30 बजे होगा.

कहां देखें लाइव?

इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. वहीं ऑनलाइन दर्शक इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

कब होगा फाइनल मैच?

गौरतलब है कि टूर्नामेंट का फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में दोनों टीमों की नजर फाइनल के टिकट पर है. अब देखना होगा कि क्या साउथ अफ्रीका अपनी जीत की लय बरकरार रखती है या न्यूजीलैंड पलटवार कर इतिहास रचती है

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की स्क्वॉड

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना माफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, ट्रिस्टन स्टब्स और रयान रिकेल्टन.

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सिफर्ट, ईश सोढ़ी, काइल जैमीसन और कोल मैककॉन्ची.

ENTERTAINMENT : ‘पकौड़े की जगह हाथ फ्राई कर दिया’, Laughter Chefs Season 3 के सेट पर अली गोनी को लगी चोट

टीवी के पॉपुलर एक्टर अली गोनी इन दिनों लाफ्टर शेफ 3 में नजर आ रहे हैं. ऐसे में शो की शूटिंग के दौरान उनकी उंगलियां जल गईं, जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपडेट दिया.अली गोनी इन दिनों रिएलिटी शो लाफ्टर शेफ 3 में अपने कुकिंग स्किल और कॉमेडी से लोगों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं. अली को उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और हाई एनर्जी अंदाज के लिए जाना जाता है. वो चैलेंजिंग रेसिपी और किचन की अफरा-तफरी भरे टास्क को बेखौफ अंदाज से करके लोगों का दिल जीत लेते हैं.

मस्ती और हंगामे के बीच, हाल ही में अली गोनी को लाफ्टर शेफ 3 की शूटिंग के दौरान एक हादसे का शिकार होना पड़ा. हालांकि, उन्होंने इस घटना को फैंस के सामने मजाकिया अंदाज में पेश किया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फिंगर्स का फोटो शेयर किया.

साथ ही लिखा,’आज शूट पे पकौड़े की जगह रोजे में अपना ही हाथ प्राई कर दिया.’ मालूम हो इस शो में अली की जर्नी काफी शानदार रही है. इतना ही नहीं उन्होंने राहुल वैद्य के संग मिलकर पहले सीजन की ट्रॉफी जीती थी. दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था.अली और राहुल के एंटरटेनिंग एनर्जी ने उन्हें फैंस का फेवरेट बना दिया था. पहले सीजन में कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, करण कुंद्रा, अर्जुन बिजलानी, रीम शेख, जन्नत जुबैद, सुदेश लहरी और निया शर्मा जैसे सेलेब्स भी नजर आए थे. मालूम हो लाफ्टर शेफ तमिल हिट शो Cooku With Comali पर बेस्ड है.

इस शो को भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. इस शो में सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट की जोड़ी बनाकर उन्हें कुकिंग टास्क दिया जाता है. इस शो में कॉमेडी और क्यूलिनरी क्रिएटिविटी का मिक्सअप देखने को मिलता है.लाफ्टर शेफ 3 में कंटेस्टेंट के तौर पर विवियन डीसेना, ईशा मालवीय, ईशा सिंह, देबीना बनर्जी, गुरमीत चौधरी और तेजस्वी प्रकाश जैसे सेलेब्स नजर आ रहे हैं.वहीं शो में पुराने कंटेस्टेंट समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, करण कुंद्रा, एल्विश यादव और अली गोनी फिर से नजर आ रहे हैं.

NATIONAL : दिल्ली में महिलाओं-ट्रांसजेंडर्स के लिए ‘पिंक सहेली कार्ड’ लॉन्च, बसों में मुफ्त सफर के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं

0

दिल्ली की महिलाओं के लिए अब सफर करने का तरीका पूरी तरह बदलने वाला है. ‘पिंक सहेली कार्ड’ के आने से कागजी टिकटों का दौर खत्म होगा और स्मार्ट यात्रा शुरू होगी.

दिल्ली की महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों के लिए बड़ी खबर है. अब डीटीसी बसों में मुफ्त सफर करने के लिए पुरानी कागजी पिंक टिकट लेने का झंझट खत्म होने वाला है. दिल्ली सरकार ने सोमवार को ‘पिंक सहेली कार्ड’ लॉन्च कर दिया है. यह एक स्मार्ट कार्ड होगा, जो न सिर्फ बसों में काम करेगा, बल्कि इसे आप मेट्रो में भी इस्तेमाल कर सकेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक खास कार्यक्रम में इस योजना की शुरुआत की है.

इस कार्ड को बनवाना काफी आसान होगा. सरकार दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में करीब 50 सेंटर खोलने जा रही है. ये सेंटर जिला मजिस्ट्रेट और एसडीएम ऑफिस के अलावा डीटीसी के कुछ खास ठिकानों पर बनाए जाएंगे. खास बात यह है कि यह ‘पिंक सहेली कार्ड’ पूरी तरह मुफ्त होगा, यानी इसे बनवाने के लिए आपको अपनी जेब से कोई पैसा नहीं देना होगा.

सुरक्षा और सही पहचान के लिए हर कार्ड को लाभार्थी के आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से जोड़ा जाएगा. इससे यह पक्का हो सकेगा कि कार्ड बनवाने वाला शख्स दिल्ली का ही रहने वाला है और उसकी उम्र और जेंडर की जानकारी भी सही है. इस डिजिटल सिस्टम से अब सफर ‘टच-फ्री’ हो जाएगा, यानी बस में चढ़ते समय बस कार्ड मशीन पर टच करना होगा और आपका टिकट मिल जाएगा

यह सिर्फ एक बस कार्ड नहीं है, बल्कि यह एक स्मार्ट मोबिलिटी कार्ड है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि जो महिलाएं दिल्ली की रहने वाली हैं, उन्हें डीटीसी बसों में तो मुफ्त यात्रा मिलेगी ही, साथ ही वे इसी एक कार्ड से दिल्ली मेट्रो और रैपिड रेल में भी सफर कर सकेंगी. मेट्रो के लिए कार्ड में पैसे डलवाने होंगे, लेकिन अब अलग-अलग सफर के लिए अलग कार्ड रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

सफर को आसान बनाने के लिए सरकार ने तीन अलग-अलग रंगों के कार्ड जारी करने का फैसला किया है. इनमें महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को ‘पिंक कार्ड’ दिया जाएगा, जिससे वे बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे. वहीं, आम यात्रियों के लिए ‘ब्लू कार्ड’ होगा, जो बिल्कुल मेट्रो कार्ड की तरह काम करेगा. इसके अलावा, जो लोग मंथली पास बनवाकर चलते हैं, उनके लिए ‘ऑरेंज कार्ड’ लाया जाएगा, जिसकी सुविधा थोड़े समय बाद शुरू होगी.

कार्ड बनवाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया गया है. साथ ही एक गाइड मैनुअल भी जारी किया गया है, जिसे पढ़कर आप कार्ड के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं. इस नई व्यवस्था से न केवल महिलाओं का पैसा बचेगा, बल्कि सरकारी बसों में सफर भी पहले से ज्यादा हाई-टेक और सुरक्षित हो जाएगा.

- Advertisement -