Tuesday, September 29, 2026
Home Blog Page 305

DELHI : टुकड़ों में काटी दोस्त की लाश, उसी की कार में डाला और फेंक दिया यमुना में… दिल्ली में खौफनाक कांड

0

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.दिल्ली में दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है. लालच में अंधे एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 48 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी और पहचान मिटाने के इरादे से शव के टुकड़े कर उन्हें यमुना नदी में फेंक दिया. मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है.

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अनरूप गुप्ता के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाते थे. मुख्य आरोपी हैप्पी उर्फ सूरज (29) ने करीब एक साल पहले उनसे दोस्ती की थी. जांच में सामने आया कि आरोपी की नजर गुप्ता द्वारा पहने जाने वाले सोने के आभूषणों पर थी और उसे यह भी पता था कि वह परिवार से अलग रह रहे हैं.18 फरवरी को हैप्पी ने गुप्ता को मटियाला एक्सटेंशन स्थित अपने किराये के मकान पर पार्टी के बहाने बुलाया. वहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गुप्ता को रस्सी से बांध दिया और पैसों की मांग करते हुए मारपीट की. गुप्ता ने बताया कि उसके सोने के गहने छत्तीसगढ़ सदन में खड़ी उसकी एसयूवी में हैं. आरोपी कार की चाबी लेकर वाहन वहां से गए और गहने निकाल लिए. जब गुप्ता ने नकद पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी.

इसके बाद शव के टुकड़े कर तीन प्लास्टिक बैग में भरकर उसी एसयूवी से उत्तर प्रदेश के वृंदावन के पास यमुना नदी में फेंक दिया गया. जांच भटकाने के लिए आरोपियों ने गुप्ता का मोबाइल बंद नहीं किया और उसी से कैंटीन स्टाफ व परिजनों को भ्रामक संदेश भेजे.

23 फरवरी को परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच तेज की. सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और एनएचएआई टोल डेटा के विश्लेषण से एसयूवी की गतिविधियां सामने आईं. फुटेज में गुप्ता को मटियाला स्थित इमारत में जाते देखा गया, लेकिन बाहर निकलते नहीं. बाद में वही कार यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाती दिखाई दी.

NATIONAL : एअर इंडिया की फ्लाइट Dubai से दिल्ली पहुंची, उधर दुबई जाने वाली 3 फ्लाइट्स टेकऑफ के बाद रिटर्न

0

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बाद आज एअर इंडिया की पहली फ्लाइट दुबई से दिल्ली पहुंची. वहीं, भारत से दुबई जाने वाली Emirates की 4 में से 3 फ्लाइट्स को टेकऑफ के बाद वापस लौटना पड़ा. ड्रोन हमलों की खबरों के मद्देनजर रियाद जाने वाली कुछ उड़ानों को भी एहतियातन वापस मोड़ा गया.

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और धमाकों के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. हमलों का असर हवाई उड़ानों पर भी साफ दिखाई दे रहा है. मिडिल ईस्ट संकट के बाद दुबई से एअर इंडिया की पहली फ्लाइट दिल्ली पहुंची. AI 916 दुबई में फंसे यात्रियों को लेकर दिल्ली में सुरक्षित लैंड कर चुकी है.वहीं, भारत से दुबई जाने वाली Emirates की 4 में से 3 उड़ानों को टेकऑफ के बाद वापस लौटना पड़ा. EK 501 (मुंबई–दुबई) फ्लाइट ने 3 मार्च को दो बार रास्ता बदलने के बाद आखिरकार दुबई में लैंडिंग की. अन्य 3 उड़ानों को अपने-अपने बेस पर वापस आना पड़ा.

दिल्ली से दुबई जाने वाली EK 513 ने सुबह 4:35 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के कुछ समय बाद ही उसे दिल्ली वापस डायवर्ट कर दिया गया.इसी तरह बेंगलुरु–दुबई EK 569 को भी उड़ान भरने के बाद बेंगलुरु लौटना पड़ा. चेन्नई–दुबई EK 543 को भी टेकऑफ के बाद चेन्नई वापस आना पड़ा. इस बीच, ड्रोन हमलों की खबरों के चलते रियाद जाने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी एहतियातन वापस मोड़ा गया.

मिडिल ईस्ट की सैन्य स्थिति को देखते हुए, कनाडा से इजरायल और दुबई के लिए फ्लाइट्स 22 मार्च तक रद्द कर दी गई हैं. सेवाएं 23 मार्च से फिर शुरू की जाएंगी. एअर कनाडा ने जानकारी दी है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और उसी अनुसार आगे बदलाव किए जाएंगे.

Chandra Grahan 2026: आसमान हो जाएगा लाल! आज शाम सिर्फ इतनी देर दिखेगा चंद्र ग्रहण

0

3 मार्च 2026 को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा. जानिए भारत में यह कब और कितनी देर दिखाई देगा, ब्लड मून का समय क्या है, सूतक काल कब से शुरू होगा और ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें.

3 मार्च, मंगलवार को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा. जब धरती, सूरज और चांद के बीच आ जाती है और उसकी परछाई चांद पर पड़ती है, तो चंद्र ग्रहण होता है. इसी दौरान चांद हल्का लाल दिखाई देता है, जिसे लोग आम बोलचाल में ‘ब्लड मून’ कहते हैं. यह नजारा भारत में भी दिखाई देगा, हालांकि पूरा लंबा चरण नहीं दिखेगा. यहां ग्रहण अपने आखिरी दौर में नजर आएगा, लेकिन अगर मौसम साफ रहा तो लालिमा साफ देखी जा सकेगी.

भारत में ग्रहण की खगोलीय शुरुआत दोपहर करीब 3 बजकर 20 मिनट से मानी जा रही है, लेकिन उस समय चंद्रमा क्षितिज के नीचे रहेगा.भारत में चंद्रमा का उदय लगभग शाम 6 बजकर 20 से 6 बजकर 30 मिनट के बीच होगा. दृश्य ग्रहण का समय करीब 6:30 बजे से 6:46 बजे तक रहेगा. ग्रहण समाप्ति का समय शाम 6 बजकर 46 मिनट बताया जा रहा है. यानि भारत में करीब 15 से 20 मिनट तक ही ग्रहण साफ तौर पर दिखाई देगा.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है. सूतक का प्रारंभ 3 मार्च सुबह 9 बजकर 39 मिनट पर होगा, सूतक समाप्त शाम 6 बजकर 46 मिनट. इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रखे जाते हैं . इस दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते. जब चंद्रमा पृथ्वी की गहरी छाया में पूरी तरह आ जाता है, तब वह लाल दिखाई देता है. भारत में जब चांद शाम को उगेगा, तब वह पहले से ग्रहणग्रस्त होगा. इसलिए उदय के समय ही उसमें हल्की लालिमा दिखाई दे सकती है. यही समय ब्लड मून देखने का सबसे बेहतर मौका होगा.

मान्यता है कि ग्रहण काल में पूजा-पाठ, जप और ध्यान करना शुभ माना जाता है. गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान कर दान करना शुभ माना जाता है. घर में रखे खाने को ढककर रखने की परंपरा भी है.

ENTERTAINMENT : पति विजय का हाथ थामकर एक्टर के गांव पहुंचीं रश्मिका मंदाना, ससुराल में हुआ स्वागत

रश्मिका मंदाना अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ उनके गांव पहुंची, जहां सत्यनारायण की पूजा रखी थी. इस दौरान एक्ट्रेस काफी खुश नजर आईं, उनके चेहरे पर पोस्ट-वेडिंग ग्लो साफ झलकता दिखा.साउथ सिनेमा के सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत कर चुके हैं. 26 फरवरी को शादी के बाद, एक्ट्रेस हैदराबाद अपने ससुराल पहुंच गई हैं. विजय-रश्मिका शादी के बाद लोगों को एक खास तरह से धन्यवाद कह रहे हैं. वो देशभर में अन्नदान कर रहे हैं, ताकि उन्हें अपनी इस नई शुरुआत के लिए आशीर्वाद मिल सके.

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना काफी लंबे समय तक डेटिंग के बाद एक-दूजे के हुए हैं. ये पल कपल और उनके फैंस के लिए काफी इमोशनल है. अब अपनी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी से पहले, विजय अपनी पत्नी रश्मिका को लेकर अपने गांव थुम्मनपेट गए हैं, जो तेलंगाना के महबूबनगर जिले में स्थित है. वहां कपल ने सत्यनारायण भगवान की पूजा में भाग लेते हुए भगवान का आशीर्वाद लिया.

रश्मिका-विजय के गांव में पहुंचने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. इस दौरान रश्मिका के चेहरे पर एक अलग चमक और खुशी देखी गई. विजय के गांव में एक्ट्रेस का काफी अच्छे से स्वागत किया गया. रश्मिका ने इस इवेंट के लिए एकदम सिंपल लुक चुना. उन्होंने ट्रेडिशनल सिल्क साड़ी के साथ टिपिकल साउथ इंडियन कॉपर की ज्वेलरी पहनी जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिखीं. वहीं विजय ने पिस्ता कलर का कुर्ता पहना.

विजय और रश्मिका का स्वागत एक ट्रेडिशनल डांस परफॉरमेंस से किया गया. उन्हें देखकर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई. हर कोई नई जोड़ी को देखना चाहता था. विजय के साथ उनका पूरा परिवार शामिल था. इस शानदार आयोजन के लिए उनके गांव स्थित घर को भी पूरी तरह सजाया गया. हर कोई विजय और रश्मिका की इस नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बेहद खुश दिखा. .ये मोमेंट ‘VIROSH’ के फैंस के लिए भी बेहद खास है.

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 4 मार्च को हैदराबाद में अपनी शादी का रिसेप्शन रखने वाले हैं, जहां कई बड़े फिल्मी सितारे और राजनेता शामिल होंगे. हर कोई उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचेगा.

NATIONAL : प्री-वेडिंग शूट के लिए दुबई गया था यूपी का कपल, ईरान युद्ध के चलते फंसे, बुर्ज खलीफा के पास होटल में ‘कैद’

0

ईरान युद्ध की आहट के बीच उत्तर प्रदेश के चंदौली का एक परिवार दुबई में फंस गया है. प्री-वेडिंग शूट के लिए गए इन लोगों की आज वतन वापसी होनी थी, लेकिन बिगड़ते हालात और उड़ानों पर असर के कारण ये लोग बुर्ज खलीफा के पास एक होटल में कैद होकर रह गए हैं.

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के रहने वाले पांच लोग वर्तमान में दुबई के एक होटल में फंसे हुए हैं. होटल व्यवसायी अजय जैन के बेटे प्रिंस की अप्रैल में शादी होनी है, जिसके प्री-वेडिंग शूट के लिए प्रिंस, उनका छोटा भाई, मंगेतर और मंगेतर के भाई-भाभी चार दिन पहले दुबई गए थे. 2 मार्च को उनकी भारत वापसी का टिकट था, लेकिन ईरान युद्ध छिड़ने की वजह से पैदा हुए हालातों ने उनकी घर वापसी रोक दी है. यह परिवार बुर्ज खलीफा के पास ठहरा हुआ है और सुरक्षित वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगा रहा है.

प्रिंस और उनका परिवार शादी की तैयारियों के बीच बेहद उत्साहित होकर दुबई पहुंचा था. बुर्ज खलीफा जैसी खूबसूरत लोकेशंस पर शूट चल रहा था, तभी अचानक युद्ध की स्थिति पैदा हो गई.

अब आलम यह है कि जो परिवार अपनी नई जिंदगी की शुरुआत के सपने देख रहा था, वह होटल के कमरे में सुरक्षित वापसी की दुआ मांग रहा है. हालांकि, परिजनों की आपस में वीडियो कॉल के जरिए बात हो रही है, लेकिन बातचीत में बच्चों के चेहरे पर घर न लौट पाने की चिंता और डर साफ नजर आ रहा है.
चंदौली में बैठे पिता अजय जैन अपने बच्चों की सलामती को लेकर बेहद परेशान हैं. उन्होंने बताया कि बच्चों को आज ही भारत लौटना था, लेकिन अब वे वहां फंस गए हैं. अजय जैन ने भारत सरकार से अपील की है कि वह तत्काल हस्तक्षेप करे.

उन्होंने कहा कि उनके बच्चों के साथ-साथ दुबई और अन्य जगहों पर फंसे तमाम भारतीयों को सुरक्षित वतन वापस लाया जाए. घर पर शादी की खुशियों का माहौल अब चिंता में बदल गया है और पूरा परिवार सरकार की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है.

DELHI : सोने के लालच में दोस्त बना कातिल, दिल्ली पुलिस ने खोला सनसनीखेज राज, सुन कर कांप जाएगी रूह!

0

द्वारका में गुमशुदगी का मामला सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गया, जहां दोस्त ने ही लूट और फिरौती की साजिश रचकर हत्या कर दी. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली पुलिस द्वारका में एक गुमशुदगी का मामला उस वक्त सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गया, जब द्वारका पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने सूझबूझ और तकनीकी जांच के जरिए ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया. पुलिस ने मृतक के दोस्त समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 23 फरवरी 2026 को द्वारका नॉर्थ थाने में 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. अनुरूप सेक्टर-13 स्थित छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाते थे और 18 फरवरी से लापता थे. उनकी किआ सेल्टोस कार भी गायब थी. परिवार ने किसी दुश्मनी से इनकार किया था, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया. जांच के दौरान टोल प्लाजा और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. पुलिस को पता चला कि अनरूप आखिरी बार मटियाला एक्सटेंशन स्थित एक मकान में दाखिल हुए थे, लेकिन वहां से बाहर नहीं निकले.

दिल्ली पुलिस टेक्निकल सर्विलांस और सीडीआर विश्लेषण के जरिए आरोपी हैप्पी उर्फ सूरज तक पहुंची. पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने अपने साथियों भूपेंद्र, बलराम, नीरज और अपनी लिव-इन पार्टनर राखी के साथ मिलकर अनरूप को लूटने और फिरौती वसूलने की साजिश रची थी. 18 फरवरी को पार्टी के बहाने अनरूप को घर बुलाया गया. आरोपियों ने पहले उन्हें बांधा, सोने के गहने छीने और पैसे मांगे. इनकार करने पर डंडों से पीटा और चाकू मारकर हत्या कर दी. बाद में शव के टुकड़े कर तीन प्लास्टिक बैग में भरकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते वृंदावन के पास यमुना नदी में फेंक दिया गया.

पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने मृतक के फोन से परिवार और कैंटीन स्टाफ को गोवा जाने का मैसेज भी भेजा. दिल्ली और मथुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शव के अवशेष बरामद कर लिए गए हैं. फिलहाल चार आरोपी गिरफ्तार हैं और फरार आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

National : 11 घंटे बंद रहेगा राम मंदिर, जानें कब खुलेगा राम लला का द्वार?

0

अगर आप भी मंगलवार 3 मार्च को चंद्रग्रहण के दिन अयोध्या में रामलला के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो इस शेड्यूल का ध्यान रखें. आम श्रद्धालु सुबह पूजा और आरती में शामिल हो सकते हैंसाल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान मंदिरों के पट बंद रखे जाते हैं. इसी नियम का पालन करते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फैसला किया है कि चंद्र ग्रहण के दौरान मंदिर में दर्शन बंद रहेंगे.

ट्रस्ट के अनुसार सुबह पूजा-अर्चना और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे. इसका उद्देश्य धार्मिक परंपरा का सम्मान करना और ग्रहण के समय पूजा और मंत्र पाठ में व्यवधान न आने देना है.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण (शुक्ल पक्ष पूर्णिमा) के कारण मंदिर में दर्शन की व्यवस्था थोड़ी अलग होगी. सुबह की मंगला आरती और श्रृंगार आरती पहले से निर्धारित समय पर होगी ताकि श्रद्धालु पूजा में हिस्सा ले सकें. इसके बाद, लगभग सुबह 9 बजे से लेकर रात 8:30 बजे तक मंदिर बंद रहेगा. इस दौरान ग्रहण और सूतक के समय को देखते हुए दर्शन बंद रहेंगे.

अधिकारियों और पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई है ताकि दर्शन की प्रक्रिया और भी व्यवस्थित रहे. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने अयोध्या के अपर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मंदिर के खुलने और बंद होने के समय में हुए बदलाव के बारे में सूचित किया है. साथ ही इसके अनुसार, मंदिर और उसके आसपास आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है.

ऐसे में यदि आप भी मंगलवार को रामलला के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो इस शेड्यूल का ध्यान रखें. आम श्रद्धालु सुबह पूजा और आरती में शामिल हो सकते हैं, उसके बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे. चंद्र ग्रहण के दौरान मंदिर के भीतर कोई भी दर्शन या प्रवेश नहीं होगा. यह व्यवस्था सिर्फ 3 मार्च के दिन के लिए है और अगले दिन से मंदिर की सामान्य दर्शन व्यवस्था फिर से चालू हो जाएगी.

BHAKTI : होलिका दहन के बाद घर ले आएं ये एक चीज, साल भर पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

0

अगर आप चाहते हैं कि साल 2026 में आपकी तिजोरी कभी खाली न हो और व्यापार-नौकरी में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की हो, तो गुलाल उड़ाने से पहले ये 5 अचूक उपाय जरूर आजमाएं.

फाल्गुन मास की पूर्णिमा के साथ ही हवाओं में गुलाल की खुशबू और होली का उल्लास घुलने लगा है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह रंगों का उत्सव केवल हुड़दंग और पकवानों तक सीमित नहीं है? ज्योतिष और शास्त्रों में होली के दिन को एक ‘सिद्ध काल’ माना गया है, यानी एक ऐसा महामुहूर्त, जब किए गए छोटे-छोटे बदलाव आपकी सोई हुई किस्मत को जगा सकते हैं और जीवन से नकारात्मकता का ‘दहन’ कर सकते हैं. इस बार होली 4 मार्च को हेगी.,अगर आप चाहते हैं कि इस बार की होली आपके घर में खुशियों की बौछार लाए, तो रंगों की मस्ती में डूबने से पहले ये पारंपरिक उपाय करना न भूलें.

  1. मुख्य द्वार का उपाय

घर की दहलीज ही वह स्थान है जहां से लक्ष्मी और सौभाग्य का प्रवेश होता है. होली की सुबह स्नान के बाद सबसे पहले मुख्य द्वार पर ताजे पानी में हल्दी और गंगाजल मिलाकर छिड़काव करें. द्वार के दोनों ओर सिंदू पितृ और कुलदेवता का वंदनर से ‘ॐ’ या ‘श्री’ लिखें. यह न केवल वास्तु दोष दूर करता है, बल्कि घर में किसी भी बुरी शक्ति के प्रवेश को रोकता है.

  1. पितृ और कुलदेवता का वंदन

किसी भी उत्सव की शुरुआत अपने मूल (Ancestors) को याद किए बिना अधूरी है. रंग खेलने निकलने से पहले अपने कुलदेवता और पितरों के नाम का एक दीपक जलाएं.

उपाय: एक थाली में गुलाल रखें. सबसे पहले उसे अपने आराध्य देव के चरणों में अर्पित करें. इससे आपके काम में आ रही बाधाएं दूर होती हैं, ईश्वर की कृपा बनी रहती है.

  1. भस्म का सुरक्षा चक्र
    होलिका दहन की राख (भस्म) को शास्त्रों में अत्यंत प्रभावशाली माना गया है.

उपाय : होली खेलने से पहले होलिका की थोड़ी सी राख लेकर अपने और परिवार के सदस्यों के माथे पर तिलक लगाएं. मान्यता है कि यह ‘कवच’ की तरह काम करता है, जो पूरे वर्ष आपको मानसिक तनाव और नजर दोष से बचाए रखता है.

4- काले तिल और नमक का टोटका
यदि आपको लगता है कि घर में अक्सर कलह रहती है या स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं, तो यह उपाय रामबाण है.

उपाय: होली की सुबह एक मुट्ठी काले तिल और थोड़ा सा सेंधा नमक लेकर पूरे घर में घूमाएं, फिर उसे घर से बाहर किसी सुनसान जगह पर फेंक दें या होलिका की आग में (यदि सुलग रही हो) डाल दें. यह घर की ‘नकारात्मक ऊर्जा’ को सोख लेने का सबसे सरल तरीका है.

5- दान
होली पर दान का विशेष महत्व है. अपनी क्षमता अनुसार किसी जरूरतमंद को सफेद खाद्य पदार्थ (जैसे चावल, चीनी या दूध) का दान करें.

लाभ: यह उपाय आपके शुक्र और चंद्रमा को मजबूत करता है, जिससे जीवन में सुख-सुविधाएं और शांति बढ़ती है.

NATIONAL : बहन के लव मैरिज से नाखुश था भाई! जीजा को मारी बोलेरो से टक्कर… हत्या का आरोप

0

बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई ने अपने जीजा की हत्या का आरोप लगा है. कुछ दिन पहले कच्छ के भचाऊ में बोलेरो कार दुर्घटना में एक युवक की मौत की घटना सामने आई थी. लेकिन अब यह दुर्घटना नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मची है.गुजरात के भचाऊ शहर में प्रेम प्रसंग के दौरान एक युवक की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे पहले दुर्घटना का नाम दिया गया था. बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई पर अपने जीजा को बोलेरो कार से कुचलकर मारने का आरोप है.

भचाऊ पुलिस ने इस हत्या के मामले को, जो शुरू में एक दुर्घटना प्रतीत हो रहा था, कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है और इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.25फरवरी को भचाऊ जिले के हिम्मतपुरा फुलवाड़ी इलाके में बोलेरो गाड़ी से एक युवक के टक्कर की घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पता चला कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और गहन जांच शुरू कर दी.

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान विनोद के रूप में हुई, जबकि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार सफेद बोलेरो वाहन में सवार 2 लोगों की पहचान मेहुल और हर्षद के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस को मामले की गहन जांच से पता चला कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार आरोपियों और मृतक के बीच संबंध था, और यह मामला दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या थी.

मृतक विनोद का आरोपी मेहुल की बहन शिल्पा से प्रेम विवाह था, जिसके कारण आरोपी मेहुल दुखी था. इतना ही नहीं, लगभग एक साल पहले बाइक की टक्कर को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था. इसी पुरानी दुश्मनी के चलते मेहुल ने विनोद को मारने का फैसला किया और अपने दोस्त हर्षद को इसके बारे में बताया. दोनों ने मिलकर हत्या की पूरी योजना बनाई थी.

25 फरवरी की रात विनोद हिम्मतपुरा फुलवाड़ी इलाके से गुजर रहा था, तभी आरोपी मेहुल और हर्षद ने बोलेरो कार से उन्हें टक्कर मार दी. इस टक्कर में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई. इसके बाद दोनों आरोपी घटना को एक हादसा बताकर फरार हो गए.

हालांकि, पुलिस ने खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी के आधार पर कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को पकड़ लिया. भचाऊ पुलिस भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103(1) और 54 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है.

GUJARTA : न्यूजीलैंड का वर्क वीजा, किचन हेड की नौकरी और इंस्टाग्राम विज्ञापन… भरूच के युवक को ऐसे लगा 21 लाख का चूना

0

भरूच के 27 वर्षीय युवक से न्यूजीलैंड में नौकरी और वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी अंजाम दी गई. सिंगापुर एयरपोर्ट पर जांच के दौरान सारे दस्तावेज फर्जी निकले. इस सिलसिले में मांजलपुर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. जानें पूरी कहानी.

गुजरात के भरूच जिले में एक 27 वर्षीय युवक के साथ न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी की वारदात अंजाम दी गई. युवक ने इंस्टाग्राम पर विदेश में नौकरी का विज्ञापन देखा और उसी के झांसे में आ गया. उसे भरोसा दिलाया गया कि न्यूजीलैंड में उसकी नौकरी पक्की है, बस टिकट लेकर पहुंचना है. इस लालच में उसने लाखों रुपये भी ठगों को दे दिए. बाद में पता चला कि पूरा मामला फर्जी था. अब इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इस मामले में वडोदरा के चार लोगों पर ठगी का आरोप लगा है, जिनमें एक महिला भी शामिल है. आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर भरूच के युवक से 25 लाख रुपये ले लिए. करीब एक साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी पूरी रकम वापस नहीं की गई. युवक को सिर्फ 4 लाख रुपये लौटाए गए, जबकि 21 लाख रुपये अब भी बकाया हैं. पीड़ित ने मांजलपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है.

पीड़ित युवक हर्ष ने अपनी शिकायत में बताया कि वह एक कंपनी में काम करता है. करीब दो साल पहले उसने इंस्टाग्राम पर शिवानी जोशी नाम की महिला का न्यूजीलैंड में नौकरी से जुड़ा विज्ञापन देखा था. उसने विज्ञापन के आधार पर शिवानी से संपर्क किया. बातचीत के दौरान शिवानी ने उससे जरूरी दस्तावेज और बायोडाटा मांगा. हर्ष ने अगले ही दिन सभी दस्तावेज भेज दिए. इसके बाद उसे नौकरी का ऑफर दिया गया.

शिवानी जोशी ने हर्ष को बताया कि न्यूजीलैंड में निखिल ठक्कर के बर्गर शॉप में किचन हेड की पोस्ट खाली है. इसके लिए कुल 30 लाख रुपये खर्चा बताया गया. हर्ष की सहमति के बाद शिवानी ने निखिल ठक्कर से उसकी बात करवाई. ज़ूम ऐप पर ऑनलाइन इंटरव्यू आयोजित किया गया, जिसमें विनीत शाह भी मौजूद थे. इंटरव्यू के बाद हर्ष को बताया गया कि उसका चयन हो गया है. उसे एक एम्प्लॉयमेंट कॉन्ट्रैक्ट भी दिया गया.

नौकरी पक्की हो जाने के बाद हर्ष ने शिवानी के ऑफिस में 10 लाख रुपये नकद दिए. इसके 15 दिन बाद उसने 10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए, जो शिवानी और विनीत के दोस्त अंकित रबारी को भेजे गए. बाद में निखिल ठक्कर ने शेष रकम विनीत शाह को देने के लिए कहा. बचे हुए 10 लाख में से हर्ष ने 3 लाख रुपये नकद और 2 लाख रुपये आरटीजीएस से शिवानी को दिए. इस तरह कुल 25 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए गए. टिकट का खर्च हर्ष ने खुद उठाया.

नौकरी पक्की होने की बात कहकर हर्ष को टिकट बुक करने के लिए कहा गया. वह मुंबई से न्यूजीलैंड के लिए रवाना हुआ. लेकिन सिंगापुर एयरपोर्ट पर उसके इमीग्रेशन लेटर की जांच हुई तो वह फर्जी पाया गया. इसके बाद ऑकलैंड स्थित दूतावास से फोन आया और पूछताछ की गई. जांच में दस्तावेज फर्जी साबित हुए. अधिकारियों ने उसे भारत लौटने के लिए कह दिया.

भारत लौटने के बाद हर्ष ने आरोपियों से संपर्क किया और पैसे वापस मांगे. लेकिन उसे सिर्फ 4 लाख रुपये ही लौटाए गए. बाकी 21 लाख रुपये अब तक वापस नहीं किए गए हैं. एक साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया. इससे परेशान होकर हर्ष ने कानूनी कार्रवाई का रास्ता चुना.

हर्ष ने शिवानी जोशी, विनीत शाह, निखिल ठक्कर और अंकित रबारी के खिलाफ मांजलपुर पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि सोशल मीडिया पर विदेश नौकरी के विज्ञापनों से सावधान रहना कितना जरूरी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही पैसे का लेन-देन करें.

- Advertisement -