Tuesday, September 29, 2026
Home Blog Page 306

MP : राजगढ़ में पटवारी ने नहाते हुए लड़की का वीडियो बनाया, बाथरूम की जाली से किया रिकॉर्ड, भीड़ ने जमकर पीटा

0

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में एक पटवारी पर किराए से रहने वाली नाबालिग छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप लगा है. छात्रा ने सहेलियों के जरिए परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद मोबाइल की जांच में वीडियो रीसायकल बिन में मिला. घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी महेश साहू की पिटाई कर दी. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में भरोसे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पटवारी पर अपने ही मकान में किराए से रहने वाली नाबालिग छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है.

जानकारी के मुताबिक पीड़िता कक्षा 11 की छात्रा है और पढ़ाई के लिए आरोपी पटवारी महेश साहू के मकान में किराए से रह रही थी. शनिवार सुबह वह बाथरूम में नहाने गई थी, तभी आरोप है कि मकान मालिक महेश साहू ने बाथरूम की जाली से मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया.परीक्षा देने केंद्र पहुंची और बाद में सहेलियों से चर्चा के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी. शनिवार रात परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी का मोबाइल चेक किया. बताया जा रहा है कि वीडियो डिलीट किया गया था, लेकिन रीसायकल बिन में नहाते समय का वीडियो और कुछ अन्य वीडियो भी मिल गए.

मामला सामने आते ही मौके पर भारी हंगामा हो गया. गुस्साई भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी, यहां तक कि उसके कपड़े भी फट गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर किसी तरह आरोपी को भीड़ से बचाया.खिलचीपुर थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने बताया कि आरोपी के मोबाइल से नाबालिग के नहाते समय के वीडियो मिले हैं. छात्रा की शिकायत पर आरोपी महेश साहू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस की जांच में सामने आया कि 50 वर्षीय पटवारी महेश साहू के घर में आसपास के गांवों से आई नाबालिग छात्राएं पढ़ाई के लिए किराए पर रहती थीं. बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी राजस्थान के छबड़ा स्थित रिश्तेदारों के यहां चली गई थी, जिससे वह घर में अकेला रह रहा था.
शनिवार सुबह कक्षा 11 की एक छात्रा परीक्षा से पहले नहाने के लिए बाथरूम में गई. आरोप है कि इसी दौरान महेश साहू ने बाथरूम के दरवाजे के ऊपर लगी जाली से मोबाइल के जरिए उसका वीडियो बना लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने एक नहीं बल्कि दो-तीन क्लिप रिकॉर्ड किए.

बताया गया कि छात्रा ने उसे संदिग्ध स्थिति में देख लिया था, लेकिन डर और परीक्षा के दबाव के कारण उसने तुरंत कुछ नहीं कहा. बाद में उसने साथ रह रही अन्य छात्राओं को पूरी बात बताई और परीक्षा देने चली गई.

NATIONAL : स्कूल बस का फर्श टूटा, नीचे गिरी छात्रा टायर से कुचली, लापरवाही पर आरटीओ और आरआई सस्पेंड

0

अलीगढ़ के ढोलना क्षेत्र में स्कूल प्रबंधन और परिवहन विभाग की बड़ी लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली. जर्जर स्कूल बस का फर्श अचानक टूटने से यूकेजी की छात्रा अनन्या पहिये के नीचे आ गई. इस मामले में शासन ने आरटीओ प्रवर्तन और आरआई को सस्पेंड कर दिया है.अलीगढ़-कासगंज रोड पर स्थित ढोलना इलाके में एक दर्दनाक हादसे में यूकेजी की छात्रा अनन्या की मौत हो गई. स्कूल से घर लौटते समय चलती बस का फर्श (टायर के ऊपर का हिस्सा) अचानक टूट गया, जिससे अनन्या सीधे नीचे गिरकर पिछले पहिये की चपेट में आ गई.

यह हादसा बस की जर्जर स्थिति और क्षमता से अधिक बच्चे भरे होने के कारण हुआ. हादसे के समय अनन्या अपने 10 वर्षीय भाई के साथ बस में सवार थी. इस घटना के विरोध में परिजनों ने अलीगढ़-कासगंज मार्ग पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया. फिलहाल, इस भीषण लापरवाही पर शासन ने कड़ा रुख अपनाया है.

डीएसपी संजीव कुमार के मुताबिक, बस के अंदर पहिये के ऊपर लगी टीन की चादर खुल गई थी, जिसके कारण बच्ची बस के नीचे चली गई. जांच में सामने आया कि बस फिटनेस मानकों पर खरी नहीं थी और उसमें बच्चों की संख्या भी अधिक थी. जर्जर हालत के बावजूद बस सड़क पर दौड़ रही थी. बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. ढोलना थाने में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

इस लापरवाही पर शासन ने आरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह को वाहनों की नियमित चेकिंग न करने और आरआई चंपालाल को जर्जर बस होने के बावजूद फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. उधर, मृतक छात्रा के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और ग्रामीण दोषियों पर सख्त सजा की मांग कर रहे हैं. प्रशासन अब जिले की अन्य स्कूल बसों की स्थिति की भी जांच कर रहा है.

BUSINESS : अकेले फरवरी में 81300 रुपये बढ़ गई सोने की कीमत, जानें आज कितना है 24 कैरेट का भाव?

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. फरवरी में सोना 5.06 परसेंट या 81300 रुपये प्रति 100 ग्राम का उछाल आया, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 5.05 परसेंट बढ़ा.फरवरी का महीना बीत चुका है. हालांकि, इस दौरान सोने की कीमतों में तेजी देखी गई है. शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 100 ग्राम 71400 रुपये की बढ़ोतरी हुई. इस तरह से महीने के आखिर तक सोने की कीमत में 5.06 परसेंट या 81300 रुपये प्रति 100 ग्राम का उछाल आया, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 5.05 परसेंट बढ़ा.

प्रति ग्राम के हिसाब से देखे, तो पिछले कारोबारी सेशन में 24 कैरेट सोने की कीमत में 714 रुपये का इजाफा हुआ है. वहीं, 22 कैरेट वाला सोना 653 रुपये उछलकर 15463 रुपये पर बंद हुआ. 18 कैरेट सोने में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई, जो 12653 रुपये प्रति ग्राम पर बंद हुआ.

28 फरवरी को 24 कैरेट सोना 16157 रुपये से बढ़कर 16871 रुपये प्रति ग्राम पर बंद हुआ, जो प्रति ग्राम 714 रुपये की बढ़त को दर्शाता है. इसी तरह से 10 ग्राम 24 कैरेट की कीमत 7140 रुपये बढ़कर 168710 रुपये, जबकि 100 ग्राम 71400 रुपये बढ़कर 16,87,100 रुपये हो गया.इस बीच, शनिवार को 22 कैरेट सोना 653 रुपये बढ़कर 15463 रुपये प्रति ग्राम पर बंद हुआ. 10 ग्राम का भाव 1,54,630 रुपये और 100 ग्राम का भाव 15,46,300 रुपये प्रति 100 ग्राम रहा, जो 65,300 रुपये प्रति 100 ग्राम की बढ़ोतरी को दिखाता है.


शनिवार को 18 कैरेट सोने में भी अच्छी-खासी बढ़त देखी गई. यह 535 रुपये बढ़कर 12653 रुपये प्रति ग्राम पर बंद हुआ. इस बीच, बड़े लेवल पर 100 ग्राम 18 कैरेट सोने का भाव 53500 रुपये बढ़कर 12,65,300 रुपये हो गया.
आज कितनी है सोने की कीमत?
आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 17323 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 15880 और 18 कैरेट सोने की कीमत 12996 रुपये प्रति ग्राम है.
मुंबई, हैदराबाद, केरल, पुणे जैसे शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 17308 रुपये है. इसी तरह से 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 15865 और 12981 रुपये प्रति ग्राम है.
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम के हिसाब से 17209 रुपये है. यहां 22 कैरेट सोने की कीमत 15775 रुपये और 18 कैरेट की कीमत 13500 रुपये प्रति ग्राम है.
यानी कि शनिवार के मुकाबले सोना रविवार को महंगा हुआ है. 24 कैरेट सोने की कीमत में एक दिन में प्रति 10 ग्राम 4370 की तेजी आई है. इसी तरह से 22 कैरेट का सोना प्रति 10 ग्राम 4020 रुपया महंगा हुआ है. वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत में एक दिन में 3280 रुपये का उछाल आया है.

आज चांदी की कीमत
आज भारत में चांदी की कीमत 295 रुपये प्रति ग्राम और 2,95,000 रुपये प्रति किलोग्राम है. कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, अहमदाबाद, वडोदरा जैसे तमाम शहरों में आज 10 ग्राम चांदी की कीमत 2950 रुपये, 100 ग्राम की कीमत 29500 रुपये और 1 किलो चांदी की कीमत 2,95,000 रुपये है. चेन्नई में आज 1 किलो चांदी की कीमत 3,25,000 रुपये है.

NATIONAL : 9 सवारियां, 1 बाइक: जान जोखिम में डालकर मौत का सफर, वीडियो देख चकराया पुलिस का माथा

0

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो में एक बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल पर महिलाओं और बच्चों सहित कुल 9 लोगों को बैठाकर ले जाता दिख रहा है.मोटर साइकिल में कितने लोग सवार हो सकते हैं- दो, तीन या हद से हद चार… लेकिन क्या कभी 9 सवारी बैठे देखा है? यह नजारा देखकर बाइक निर्माता कंपनी भी अपना माथा पीट लेगी.

कटनी जिले में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मोटरसाइकिल पर 9 लोग सवार हैं. बाइक चालक महिलाओं बच्चों सहित नौ सवारी बैठाकर बाइक चला रहा है. बगैर इस बात की चिंता किए कि जरा सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है.जान जोखिम में डालकर बाइक में नौ लोगों को बैठाने का यह नजारा न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला है.

बाइक की नंबर प्लेट में दिए गए नंबर MP 21 ZE 8630 से जाहिर होता है कि यह कटनी जिले के किसी ग्रामीण क्षेत्र का मामला है. बच्चों के हाथ में पिचकारी नजर आ रही है जिससे प्रतीत होता है कि परिवार होली पर्व की खरीददारी कर वापस लौट रहा है.

एक बाइक पर 9 सवारी देखकर किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.वहीं, वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई है. यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है और संबंधित वाहन चालक की पहचान कर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

ENTERTAINMENT : सलमान खान की ‘तेरे नाम’ ने संडे को दिखाया जलवा, खूब छापे नोट, ‘बॉर्डर 2’-‘मर्दानी 3’ के भी छुड़ा दिए पसीने

सलमान खान की क्लट क्लासिक फिल्म ‘तेरे नाम’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में री-रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दोबारा रिलीज होने के बाद धीमी शुरुआत की थी. दूसरे दिन भी ये कोई खास कमाई नहीं कर पाई लेकिन तीसरे दिन यानी रविवार को इसकी कमाई में उछाल देखा गया. जानते हैं ‘तेरे नाम’ ने री-रिलीज के बाद ओपनिंग वीकेंड पर कितनी कमाई कर ली है?

‘तेरे नाम’ ने री-रिलीज के तीसरे दिन कितना किया कलेक्शन?
सलमान खान और भूमिका चावला स्टारर ट्रैजिक लव स्टोरी ‘तेरे नाम’ को दिवंगत सतीश कौशिक ने निर्देशित किया था. इस फिल्म को सिनेमाघरों में दोबारा देखने के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे. फाइनली 27 फरवरी को लिमिटेड स्क्रीन्स पर इसे री-रिलीज़ किया गया था. वहीं सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक देने के बाद इस फिल्म का क्लैश ‘द केरल स्टोरी 2’ के अलावा ओ रोमियो और बॉर्डर 2 जैसी फिल्म संग हुआ जिसके चलते इसकी कमाई पर असर पड़ा. हालांकि रविवार को इसने बॉर्डर 2 से लेकर मर्दानी 3 के कलेक्शन को मात दे दी.

‘तेरे नाम’ की री-रिलीज कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने दोबारा सिनेमाघरों में आने के बाद पहले दिन 23 लाख रुपये कमाए थे.
इसके बाद दूसरे दिन इसकी कमाई 25 लाख रुपये रही.
वहीं तीसरे दिन यानी संडे को इस फिल्म ने तेजी दिखाते हुए 27 लाख रुपये का कलेक्शन किया.
इसी के साथ ‘तेरे नाम’ की री-रिलीज के तीन दिनों का कुल कलेक्शन अब भारत में 75 लाख रुपये नेट हो गया है.
‘तेरे नाम’ ने रविवार को बॉर्डर 2-मर्दानी 3 को दी मात
‘तेरे नाम’ ने री रिलीज के तीसरे दिन 27 लाख रुपये कमाकर सनी देओल की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर 2 के छठे रविवार के कलेक्शन को मात दे दी. बता दें कि सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक बॉर्डर 2 ने अपने छठे संडे यानी 38वें दिन 25 लाख रुपये कमाए हैं. वहीं इसने मर्दानी 3 के पांचवें संडे की 24 लाख की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है.

UP : लखनऊ को ‘मिनी ईरान’ क्यों कहते हैं, खामेनेई की मौत पर सबसे ज्यादा प्रोटेस्ट यूपी में

0

अमेरिका-इजरायल के हमले में मारे गाए ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को लेकर भारत के शहरों में शिया समुदाय के लोग सड़क पर उतर आए हैं, जिसके सबसे ज्यादा विरोध प्रदर्शन उत्तर प्रदेश में हो रहे हैं. यूपी में खासकर लखनऊ में मुस्लिम समुदाय को लोग बड़ी संख्या में उतरकर मातम कर रहे हैं.

अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. खामेनेई की मौत को लेकर उत्तर भारत के शहरों में शिया समुदाय के लोग सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे. दिल्ली से लेकर कश्मीर तक खामेनेई की हत्या को गैरकानूनी और अनैतिक बताते हुए लोग विरोध कर रहे है, लेकिन खामेनेई की मौत का सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है.

लखनऊ से लेकर बाराबंकी, मुजफ्फरनर, सहारनपुर, अमरोहा और जौनपुर समेत उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों में शिया समुदाय के लोग सड़क पर उतरकर अमेरिका-इजरायल के खिलाफ अपने आक्रोश का इजहार किया. शिया समुदाय के मौलाना कल्बे जव्वाद ने तीन दिन के शोक का ऐलान किया है, जिसके चलते अगले तीन दिनों तक यूपी में मुस्लिम समुदाय के लोग खामेनेई की मौत के दुख में अपने काम काज को पूरी तरह से बंद रखंगे.

सवाल उठता है कि ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश में क्यों देखा जा रहा है? ईरान के साथ अपने मजबूत धार्मिक और सांस्कृतिक रिश्तों के लिए लखनऊ जाना जाता है. यही वजह है कि लखनऊ को ‘मिनी ईरान’ भी कहा जाता है.

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद शिया समुदाय का लगातार उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन जारी हैं. शिया समुदाय की आबादी वाले लखनऊ, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अमरोहा और बाराबंकी सहित तमाम शहरों और कस्बे में बड़ी संख्या में लोग अमेरिका और इजरायल के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किए.

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में शिया समुदाय ने अमेरिका और इजरायल की कायराना हरकत बताते हुए कड़ा विरोध जता रहे हैं. महिलाओं और पुरूषों ने खामेनेई को शोक में मातम किया. इस दौरान खामेनेई जिंदाबाद और अमेरिका- इजरायल मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं. इतना ही नहीं ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से यूपी में तीन दिवसीय शोक की घोषणा कर दी गई है.

शिया बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के दुख में मुस्लिम समुदाय के लोग तीन दिन तक लोग अपने घरों पर काले झंडे लगाएंगे और काले कपड़े पहनेंगे. इस दौरान खामेनेई के नाम पर रोजाना मजलिस (शोकसभा) का भी आयोजन किया जाएगा.

लखनऊ के चौक इलाके में लगातार दूसरे दिन भी अमेरिका और इजरायल के खिलाफ विरोध जारी है. इस दौरान खामेनेई के लिए मजलिस का आयोजन होगास जिसमें शिया समुदाय के हजारों लोग शामिल होंगे. इससे पहले देर रात तक छोटा और बड़ा इमामबाड़ा में लोगों का जमावड़ा लगा रहा. मुस्लिम समदाय ने छोटा इमामबाड़ा से बड़ा इमामबाड़ा तक कई बार रैली निकाली और अमेरिका-इजरायल का पुतला फूंका. इतना ही नहीं तमाम मुस्लिम नेता भी पहुंचकर शोकसभा में शिरकत किए.

लखनऊ के छोटा और बड़ा इमामबाड़ा पर्यटकों के लिए तीन मार्च तक बंद रहेंगे. रविवार सुबह से ही दुकानें और सड़क किनारे के स्टॉल बंद रहे, व्यापारियों ने अपनी मर्ज़ी से अपने काम बंद कर दिए, और पुराने लखनऊ के इलाके में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर है. यही नहीं शिया और सुन्नी समुदाय के तमाम उलेमाओं ने खामेनेई के मौत पर अपना शोक जाहिर करते हुए अमेरिका-इजरायल के खिलाफ अपनी नाराजगी का इजहार किया.

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश और लखनऊ में ही क्यों दिख रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि अयातुल्ला अली खामेनेई भले ही ईरान के सुप्रीम लीडर थे, लेकिन साथ ही दुनियाभर के शिया समुदाय के धार्मिक नेता भी थे. शिया समुदाय के लोग उन्हें अपना आध्यात्मिक गुरु मानते थे.

भारत में शिया समुदाय की सबसे बड़ी आबादी उत्तर प्रदेश में है. माना जाता है कि यूपी में करीब एक करोड़ से ज्यादा शिया आबादी है, जिसमें लखनऊ में सबसे ज्यादा हैं. इसके बाद जौनपुर, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, आजमगढ़, बाराबंकी, अमेठी, अमरोहा, मेरठ और कानपुर में बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग रहते हैं. यही वजह है कि खामेनेई की हत्या पर सबसे ज्यादा विरोध प्रदर्शन भी यूपी के शहरों में दिख रहा है. हालांकि, खामेनेई की मौत पर होने प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सुन्नी समुदाय के लोग भी विरोध में शामिल हैं.

SPORTS : सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई

0

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चारों सेमीफाइनल टीमें सामने आ गई हैं. भारत का सामना इंग्लैंड से होगा. जानिए बाकी 2 टीमों के नाम और सेमीफाइनल मैच कब खेले जाएंगे.

2026 टी20 वर्ल्ड कप की चारों सेमीफाइनल टीमें सामने आ गई हैं. रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज पर 5 विकेट की ऐतिहासिक जीत दर्ज की. संजू सैमसन ने 97 रनों की यादगार पारी खेल, टीम इंडिया को सेमीफाइनल तक ले जाने का काम किया. भारत चौथा देश है, जिसने सेमीफाइनल में जगह बनाई है. यहां जान लीजिए भारत के अलावा किन तीन टीमों ने अंतिम-4 में प्रवेश पाया है और सेमीफाइनल मैच कब और कहां खेले जाएंगे.

भारत से पहले दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली थी. सुपर-8 के पहले ग्रुप से भारत और दक्षिण अफ्रीका, वहीं दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने अंतिम-4 में जगह बनाई है.

दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड ने अपने-अपने ग्रुप में टॉप करके सेमीफाइनल में जगह बनाई. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर प्रवेश पाया. इनमें न्यूजीलैंड की अंतिम-4 में एंट्री तब हुई, जब पाकिस्तान सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 65 रन या उससे ज्यादा अंतर से नहीं हरा पाया था.2026 टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा.

दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच होगा. यह मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

पहला सेमीफाइनल – दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड – 4 मार्च (कोलकाता)
दूसरा सेमीफाइनल – भारत बनाम इंग्लैंड – 5 मार्च (मुंबई)
दोनों सेमीफाइनल में जीतने वाली टीमें 8 मार्च को फाइनल में भिड़ेंगी. फाइनल मैच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि भारत के पास इतिहास रचने का मौका होगा, क्योंकि अब तक के इतिहास में किसी भी टीम ने लगातार 2 बार्र टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है.

ENTERTAINMENT : ‘मुझे काम मांगने की जरूरत नहीं’, राजपाल यादव ने सोनू सूद पर कसा तंज? जेल से निकलते ही बदले सुर!

राजपाल यादव जेल से निकलने के बाद काफी एक्टिव मोड में दिखाई दे रहे हैं. भतीजी की शादी अटेंड करने के बाद वो काम पर लौट गए हैं. इसी बीच उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखकर कई सवालों के जवाब भी दिए.राजपाल यादव ने जेल से रिहा होने के बाद 28 फरवरी को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी. इस दौरान उन्होंने चेक बाउंस केस को लेकर जानकारी साझा की. एक्टर ने अपने अपमकिंग प्रोजेक्ट्स और मुश्किल वक्त में बॉलीवुड से मिले सपोर्ट पर भी बात की.

राजपाल ने इस दौरान एक्टर सोनू सूद के उन्हें काम ऑफर करने की बात पर भी रिएक्ट किया. दरअसल, चेक बाउंस केस में जब राजपाल यादव को जेल जाना पड़ा था, तब सोनू सूद उनकी मदद के लिए आगे आए थे. सोनू सूद ने कहा था कि उन्होंने राजपाल को फिल्म ऑफर की है.

अब स्क्रीन संग बातचीत में राजपाल से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- प्लीज इस गलतफहमी से बाहर निकल आएं कि मुझे बार-बार काम मांगने की जरूरत पड़ती है. काम मांगने में कोई शर्म भी नहीं है. मैं अपने काम से जीता हूं. सिनेमा मेरा जुनून है. मैं इस तरह का काम करता हूं कि मुझे चार गुनाह ज्यादा काम मिलता है. मैं वेकेशन पर भी काम करता हूं. काम मुझे ढूंढ़ता नहीं है, बल्कि काम पिछले 11 सालों से मेरे साथ ही रह रहा है.

राजपाल ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर भी बात की. उन्होंने कहा- मैं इस साल की अपनी पहली फिल्म ‘भूत बंगला’ कर रहा हूं. इसके बाद मेरे पास ‘वेलकम टू द जंगल’ है, जिसमें 27 एक्टर्स हैं और एक हैवान है. फिल्म में मेरा रोल छोटा है, लेकिन काफी शानदार है. मेरे पास दो वेब सीरीज और दो अलग फिल्में भी हैं, जिनके बारे में अभी मैं बात नहीं कर सकता. राजपाल ने ये भी खुलासा किया कि आने वाले सात सालों तक के लिए उनके पास करीब 1200 करोड़ रुपये तक का काम है.

राजपाल यादव ने उन्हें मिले सपोर्ट के बारे में भी बात की. एक्टर ने कहा कि वो अपने सभी सपोर्टर्स का शुक्रिया अदा करने के लिए जल्द ही ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं. उसमें उन लोगों के भी नाम शामिल होंगे, जिन्हें वो पर्सनली थैंक्यू कहना चाहते हैं. साथ ही वो उन लोगों का भी सम्मान करेंगे जो गुमनाम रहना चाहते हैं.

राजपाल यादव के केस की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये लिए थे. मगर फिल्म पिट गई थी और उन्हें तगड़ा नुकसान हुआ. ऐसे में राजपाल पैसे नहीं लौटा पाए थे. उन्होंने जो चेक दिए वो बाउंस हो गए, जिसकी वजह से उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया गया. फिलहाल वो अंतरिम जमानत पर रिहा हुए हैं. उनके केस की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी.

NATIONAL : दिल्ली के तीन स्कूलों में बम की सूचना से हड़कंप, बच्चों को तुरंत किया गया बाहर, तलाश जारी

0

दिल्ली के 3 स्कूलों में बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक 2 मार्च की सुबह दिल्ली कैंट आर्मी पब्लिक स्कूल, जनकपुरी मीरा पब्लिक स्कूल और मयूर विहार सलमान पब्लिक स्कूल को धमकी भरा संदेश मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया. रक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया.

एहतियातन सभी छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया और स्कूल परिसरों की सघन तलाशी ली जा रही है. फिलहाल जांच जारी है और अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सलवान पब्लिक स्कूल, जनकपुरी का मीरा पब्लिक स्कूल और दिल्ली कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल को यह ईमेल भेजे गए. सूचना मिलते ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और तत्काल कार्रवाई शुरू की गई.

दिल्ली फायर सर्विसेज के अनुसार धमकी भरे ईमेल सबसे पहले सलवान पब्लिक स्कूल और मीरा पब्लिक स्कूल को प्राप्त हुए, जबकि तीसरा ईमेल दिल्ली कैंट के हाई सिक्योरिटी एरिया में स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल को भेजा गया. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और फायर सर्विसेज की टीमें स्कूल परिसरों में पहुंचीं. छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिसर खाली कराए गए और आसपास के क्षेत्रों को सुरक्षित कर गहन तलाशी अभियान चलाया गया.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. साइबर टीम ईमेल के स्रोत और उसकी सत्यता की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है. अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या इसी तरह की धमकियां अन्य संस्थानों को भी भेजी गई हैं. फिलहाल सभी स्कूलों में स्थिति नियंत्रण में है और जांच प्रक्रिया जारी है.

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब 23 फरवरी को दिल्ली सचिवालय और शहर के दो स्कूलों को भी बम धमकी वाले ईमेल मिले थे. उस दौरान धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड के एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को निशाना बनाया गया था. तब भी बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने तलाशी ली थी और कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी. पिछले साल ऐसे 500 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे और हाल के हफ्तों में कई धमकी भरे ईमेल भेजे जा चुके हैं, जिस पर पुलिस ने अभिभावकों से शांत रहने की अपील की है.

ENTERTAINMENT : संडे को ‘द केरल स्टोरी 2’ ने मचाया भौकाल, धुआंधार छापे करोड़ों, 8 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

कानूनी पचड़ों में फंसी विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म द केरल स्टोरी 2 की रिलीज को केरल हाईकोर्ट से 27 फरवरी की शाम को हरी झंडी मिली थी। देर से रिलीज होने के चलते फिल्म को खामियाजा भुगतना पडड़ा और इसकी शुरुआत धीमी हुई लेकिन फिल्म ने शनिवार को अपनी रफ्तार बढ़ाई. चलिए यहां जानते हैं द केरल स्टोरी 2 ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को कितना कलेक्शन किया है?

उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया के लीड रोल वाली फिल्म द केरल स्टोरी की शुरुआत काफी ठंड़ी रही. दरअसल केरल हाई कोर्ट ने गुरुवार को इसकी थिएटर में रिलीज़ पर रोक लगा दी थी, जिसे शुक्रवार को हटा दिया गया. इस वजह से, फिल्म शुक्रवार को थिएटर में रिलीज़ तो हुई, लेकिन शो शाम को शुरू हुए.

ऐसे में, फिल्म उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग नहीं कर पाई और इसने सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 75 लाख रुपये ही कमाई. हालांकि हालांकि, दूसरे दिन, पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 520 फीसदी की तेजी दिखाई और 4.65 करोड़ का कलेक्शन किया. वही संडे की छुट्टी का भी इस फिल्म को तगड़ा फायदा हुआ है और इसने कमाई में फिर बढ़त दिखाई है.

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक द केरला स्टोरी 2 ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 5 करोड़ कमाए हैं.
इसी के साथ इस फिल्म की तीन दिनों की कुल कमाई अब 10.40 करोड़ रुपये हो गई है.
द केरल स्टोरी 2 ने ओपनिंग वीकेंड 8 फिल्मों को दी मात
द केरल स्टोरी 2 ने संडे को शानदार कमाई की. इसी के साथ इसने साल की 8 फिल्मों को ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन पीछे छोड़ दिया है और 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करन वाली फिल्म बन गई है. द केरल स्टोरी ने इन फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को पीछे छोड़ा है

दो दीवाने सहर में- 4.2 करोड़ रुपये
अस्सी- 4.2 करोड़ रुपये
तू या मैं- 2.85 करोड़ रुपये
भाभी जी घर पर हैं- 85 लाख रुपये
वध 2- 2.35 करोड़ रुपये
मायासबा- 54 लाख रुपये
राहु केत- 4.4 करोड़ रुपये
हैप्पी पटेल-4.35 करोड़ रुपये

कितने बजट में बनी है द केरल स्टोरी 2
द केरला स्टोरी 2 के बारे में अच्छी बात यह है कि इसे कंट्रोल्ड कॉस्ट पर बनाया गया है. हालांकि प्रोडक्शन और दूसरे कॉस्ट के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है, लेकिन खबर है कि फिल्म 28 करोड़ के बजट में बनी थी. इस कॉस्ट के मुकाबले, इसने 3 दिनों में 10.4 करोड़ नेट कमा लिए हैं. इस रफ़्तार से, उम्मीद है कि फिल्म आराम से अपनी कॉस्ट रिकवर कर लेगी और इंडियन बॉक्स ऑफिस पर क्लीन सक्सेस हासिल करेगी.

.

- Advertisement -