Saturday, May 2, 2026
Home Blog Page 365

NATIONAL : ‘मेरी मां ने जहर खाया है, मुझे एम्बुलेंस चाहिए…’, 6 साल की बच्ची ने ऐसे बचाई अपनी मां की जान

0

मिर्जापुर के मड़िहान क्षेत्र में 6 वर्षीय बच्ची शिवानी ने अपनी मां की जान बचाई. उसकी मां ने जहर खा लिया था, जिसके बाद शिवानी ने मिशन शक्ति के तहत सीखे नंबर 1090 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी. पीआरवी-112 और पुलिस टीम ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां समय रहते इलाज से उसकी जान बच गई.

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में 6 वर्षीय एक बच्ची की समझदारी ने उसकी मां की जिंदगी बचा ली. मड़िहान थाना क्षेत्र के तेन्दुइया गोपालपुर निवासी महिला ने घरेलू विवाद के बाद जहर खा लिया. मां की बिगड़ती हालत देख बच्ची शिवानी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया और तुरंत वीमेन पावर लाइन 1090 पर फोन किया. मासूम ने फोन पर कहा- ‘मेरी मां ने जहर खाया है, मुझे एम्बुलेंस चाहिए, जल्दी भेजिए’.

सूचना मिलते ही मड़िहान थाने की पुलिस और पीआरवी-112 की टीम हरकत में आई और तुरंत मौके पर पहुंची. महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान लाया गया, जहां समय रहते इलाज मिलने से उसकी जान बच गई. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शिवानी ने जिस तरह से सूझबूझ दिखाई, वह ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सफलता का बड़ा उदाहरण है.

मिशन शक्ति के तहत स्कूलों में बच्चों को हेल्पलाइन नंबरों- 1090, 112 और 181 की जानकारी दी जाती है. इसी अभियान के दौरान शिवानी ने यह नंबर सीखा था और सही वक्त पर उसका उपयोग किया. यह घटना न सिर्फ मिशन शक्ति की जागरूकता को दर्शाती है, बल्कि इसने साबित कर दिया कि छोटी उम्र में भी बड़ा साहस दिखाया जा सकता है.

ENTERTAINMENT : दो बार प्यार में हुआ फेल, बिना घरवालों को बताए की थी शादी, कपूर खानदान के बेटे की ऐसी रही लव स्टोरी

0

कपूर खानदान के बेटे शम्मी कपूर इंडियन सिनेमा के एक दिग्गज एक्टर में से एक थे. 1950 के दशक से लेकर 1970 के दशक तक, वह एक ऐसे सुपरस्टार थे जिनका कोई मुकाबला नहीं था. उनकी एक्टिंग स्टाइल और जिस तरह से वह अपने किरदारों में जोश और ऊर्जा भरते थे, वह आज भी अनोखा माना जाता है.

शम्मी कपूर की स्टारडम की वजह से उनकी लव स्टोरीज हमेशा सुर्खियों में रहती थीं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की कई मश्हूर एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया. शम्मी कपूर के फिल्मी करियर और उनकी फिल्मों के बारे में बहुत कुछ जाना जाता है, लेकिन उनकी लव लाइफ के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते. आइए जानें शम्मी कपूर की कुछ खास प्रेम कहानियां.

कहा जाता है कि शम्मी कपूर बचपन से ही नूतन के प्यार में थे. नूतन और शम्मी साथ बड़े हुए क्योंकि वे पड़ोसी थे. दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब थे और उनके परिवारों का अच्छा रिश्ता होने की वजह से उनका ये नजदीकी रिश्ता और मजबूत हो गया.

जब वे दोनों बड़े हुए तो, शम्मी और नूतन ने शादी करने का फैसला लिया. लेकिन फिर, नूतन की मां शोभना सामर्थ अपने पति से अलग हो गईं और उन्होंने अपने मित्र एक्टर मोतीलाल पर भरोसा किया, जिनसे वह राय और सुझाव लेती थीं. मोतीलाल ने शम्मी और नूतन की शादी को अस्वीकार कर दिया. इसके बाद शोभना ने नूतन को पढ़ाई के लिए स्विट्जरलैंड भेज दिया, और इस तरह शम्मी कपूर और नूतन की बचपन की प्रेम कहानी खत्म हो गई.

शम्मी और नादिया की लव स्टोरी
1953 में शम्मी कपूर अपने भाइयों के साथ श्रीलंका गए थे, जहां उन्होंने होटल में कैबरे प्रदर्शन देखा और वहां उनकी मुलाकात नादिया गमाल से हुई. शम्मी उनके प्यार में पागल हो गए और 22 साल की उम्र में उन्होंने 17 साल की नादिया को शादी का प्रस्ताव रखा. नादिया ने कहा कि उन्हें 5 साल इंतजार करना होगा और अगर प्यार मजबूत रहा, तो वह भविष्य में शादी करेंगी.

टूर के बाद नादिया मुंबई और फिर मिस्र चली गईं, जबकि शम्मी फिल्मों और एक्टिंग में व्यस्त हो गए. उस समय इंटरनेट और मेल की सुविधा न होने के कारण दोनों का संपर्क धीरे-धीरे टूट गया और वे अलग हो गए.

शम्मी कपूर और गीता बाली की मुलाकात 1955 में फिल्म ‘रंगीन रातें’ के सेट पर हुई, जिसकी शूटिंग कुमाऊं में हो रही थी. कुछ ही हफ्तों में दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए. मुंबई लौटने के बाद दोनों अपने प्यार का इजहार करने से हिचकिचा रहे थे.
दो बार प्यार में हुआ फेल, बिना घरवालों को बताए की थी शादी, कपूर खानदान के बेटे की ऐसी रही लव स्टोरी

23 अगस्त 1955 को गीता बाली ने अचानक शादी का प्रस्ताव रखा और अगले ही दिन, 24 अगस्त 1955 को बांगंगा मंदिर, मुंबई में शम्मी कपूर और गीता बाली की शादी हुई. शादी में पुजारी हरि वालिया एकमात्र गवाह थे. शम्मी ने एक बार बताया था, “गीता ने अपनी पर्स से लिपस्टिक निकाली और मुझसे कहा कि इसे उनके मस्तक पर लगाऊं.”

NATIONAL : लगातार 25 घंटे डोसा बनाने का विश्व रिकॉर्ड, मुफ्त खाने वालों की उमड़ी भीड़

0

अमरावती के शेफ विष्णु मनोहर ने लगातार 25 घंटे डोसे बनाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया. पिछले साल नागपुर में 24 घंटे का रिकॉर्ड तोड़ते हुए उन्होंने गुणवंत लॉन में यह कीर्तिमान स्थापित किया. सभी डोसे मुफ्त परोसे गए, जिससे शहरवासियों में उत्साह बढ़ा. यह उनके पाक कला से जुड़े 31वें रिकॉर्ड के रूप में दर्ज हुआ. आयोजन ने अमरावती में स्वादिष्ट डोसे और उत्सव का माहौल बनाया.

अमरावती प्रसिद्ध शेफ विष्णु मनोहर ने अमरावती शहर में लगातार 25 घंटे तक डोसे बनाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है. शनिवार सुबह 7 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में उन्होंने स्वादिष्ट डोसे बनाना शुरू किया, और जैसे ही खबर फैली, शहरवासियों की भारी भीड़ अपने पसंदीदा डोसे का स्वाद चखने के लिए उमड़ पड़ी.

पिछले साल दिवाली के मौके पर शेफ विष्णु मनोहर ने नागपुर में लगातार 24 घंटे डोसे बनाकर रिकॉर्ड बनाया था. इस बार उन्होंने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अमरावती के गुणवंत लॉन में 25 घंटे लगातार डोसे बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया. इस दौरान तैयार सभी डोसे लोगों को मुफ्त में परोसे गए. यह जानकर अमरावती के लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई और लोग लंबी कतारों में खड़े होकर गर्मागर्म डोसे का आनंद लेने पहुंचे.

शनिवार दिनभर और पूरी रात तक चले इस आयोजन में शहरवासियों ने न केवल स्वादिष्ट डोसे का आनंद लिया बल्कि शेफ विष्णु मनोहर के पाक कौशल और नए रिकॉर्ड को भी सराहा. लोगों ने इस अवसर को कैमरों और मोबाइल में कैद किया और सोशल मीडिया पर भी साझा किया.

शेफ विष्णु मनोहर के नाम अब तक कुल 30 पाक कला से जुड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं. अमरावती में बनाए गए इस नए रिकॉर्ड के साथ यह उनका 31वां रिकॉर्ड बन गया है. इस दौरान उन्होंने यह साबित किया कि समर्पण, मेहनत और रचनात्मकता के जरिए किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है. अमरावतीकरों के लिए यह आयोजन सिर्फ स्वादिष्ट डोसे का अवसर नहीं था, बल्कि शहर में उत्सव और खुशी का भी एक खास पल बन गया.

इस रिकॉर्ड के साथ ही शेफ विष्णु मनोहर ने भारतीय पाक कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का अपना प्रयास जारी रखा है और भविष्य में भी ऐसे अनोखे और चुनौतीपूर्ण प्रयास करने की योजना बनाई है.

PUNJAB : फार्मा उद्यमी ने लगातार तीसरे साल कर्मचारियों को गिफ्ट की लग्जरी कारें

0

चंडीगढ़ में फार्मा उद्यमी एम. के. भाटिया ने लगातार तीसरे वर्ष दिवाली पर अपनी कंपनी के कर्मचारियों को नई कारें गिफ्ट कीं. इस पहल से कर्मचारियों में खुशी और उत्साह बढ़ा. वहीं, सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में भी चर्चा हुई. भाटिया ने कहा कि यह कदम उनकी टीम के प्रति सम्मान और उनके मेहनत को मान्यता देने का तरीका है.

चंडीगढ़ में ट्राईसिटी के फार्मा इंडस्ट्री में अपनी उदारता और सामाजिक प्रतिबद्धता के लिए जाने जाने वाले फार्मा उद्यमी एम. के. भाटिया ने इस दिवाली पर भी एक अनोखा उपहार देकर सुर्खियां बटोरी हैं. लगातार तीसरे साल भाटिया ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों को, जिन्हें वह विशेष रूप से ‘सेलेब्रिटी’ मानते हैं उन्हें नई कारें गिफ्ट कीं.

दरअसल, एम. के. भाटिया की यह पहल न केवल कर्मचारियों में खुशी और उत्साह का माहौल लेकर आई, बल्कि सोशल मीडिया और मीडिया में भी चर्चा का केंद्र बन गई. भाटिया ने इस अवसर पर कहा कि उनके लिए कर्मचारियों की खुशी और उनके साथ साझा सफलता सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पहल कंपनी की मेहनती टीम के प्रति सम्मान और उनके योगदान की मान्यता देने का तरीका है.

उनका मानना है कि कर्मचारियों की संतुष्टि और प्रेरणा ही किसी भी संगठन की असली ताकत है. इस पहल को लेकर कर्मचारियों ने भी अपने उत्साह और आभार का इजहार किया. उन्होंने बताया कि ऐसी पहल से न केवल काम में लगन बढ़ती है, बल्कि कंपनी के प्रति वफादारी और आत्मविश्वास भी मजबूत होता है. स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी भाटिया की इस परंपरा की खूब चर्चा हुई और इसे प्रेरणादायक बताया गया.

विशेषज्ञों का कहना है कि एम. के. भाटिया की यह परंपरा सिर्फ कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में उदारता और सकारात्मक सोच का संदेश भी फैलाती है. ट्राईसिटी के लोग इसे दिवाली पर्व की खास और यादगार मानते हैं. कुल मिलाकर, एम. के. भाटिया की यह पहल संगठन की संस्कृति, कर्मचारियों के मनोबल और समाज में सकारात्मक छवि दोनों को मजबूत करती है.

NATIONAL : आरक्षण को लेकर तेलंगाना बंद… हैदराबाद में दुकानों और पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़

0

बंद का आयोजन पिछड़ी जाति संयुक्त कार्रवाई समिति (BC JAC) ने किया था. इसे सत्ताधारी कांग्रेस, विपक्षी भारत राष्ट्र समिति (BRS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) का समर्थन मिला.

तेलंगाना में पिछड़ी जातियों के लिए 42% आरक्षण को लेकर शनिवार को पूरे राज्य में बंद रहा. पिछड़ी जातियों के संगठन और प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के समर्थन से आयोजित इस बंद के कारण राज्यभर में व्यवसाय, शैक्षणिक संस्थान और सार्वजनिक परिवहन प्रभावित रहे.

बंद का आयोजन पिछड़ी जाति संयुक्त कार्रवाई समिति (BC JAC) ने किया था. इसे सत्ताधारी कांग्रेस, विपक्षी भारत राष्ट्र समिति (BRS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) का समर्थन मिला. बंद के दौरान हैदराबाद और अन्य प्रमुख शहरों में कई जगह प्रदर्शनकारी दुकानों और पेट्रोल पंप पर हमला और तोड़फोड़ करते भी देखे गए.

सरकारी बस सेवा भी प्रभावित रही. तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (RTC) की बसें डिपो में रहीं, जिससे दिवाली के लिए यात्रा करने वाले लोग बस स्टैंड और चौराहों पर फंस गए.

बंद के दौरान अधिकांश दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान और स्कूल-कॉलेज बंद रहे. आयोजकों ने आपात और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी क्षेत्रों से बंद में सहयोग करने का आग्रह किया.

बता दें कि यह विरोध हाईकोर्ट के 9 अक्टूबर के आदेश के बाद शुरू हुआ, जिसमें स्थानीय निकायों में पिछड़ी जातियों के लिए 42% आरक्षण की सरकार की योजना पर रोक लगा दी गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने इस रोक को उलटने से इनकार किया, जिससे BC संगठनों और उनके राजनीतिक सहयोगियों में गुस्सा बढ़ गया.

कांग्रेस, BRS और BJP के नेता और मंत्री भी प्रदर्शन में शामिल हुए. कांग्रेस के पोन्नम प्रभाकर, वाकिटी श्रीहरी, सीतक्का, कौंडा सुरेखा और सांसद अनिल यादव ने हैदराबाद में, जबकि मंत्री तुम्मला नागेश्वर राव सत्टुपल्ली में विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया. विपक्ष के BRS नेता और पूर्व मंत्री भी रैलियों में शामिल हुए, जबकि BJP के एटाला राजेंद्र जुबिली बस स्टेशन में आंदोलन में शामिल रहे.

कांग्रेस नेताओं ने बंद की शांतिपूर्ण प्रकृति पर जोर दिया. तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) के अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ और अन्य नेताओं ने BC आरक्षण के समर्थन में एकता का संदेश दिया.तेलंगाना जागृति संस्थापक कल्वाकुंटला कविता ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा, “चाहे कांग्रेस हो या BJP, BCs को भ्रमित करना बंद करें. चुनाव न हों तो भी कोई बात नहीं, पहले आरक्षण सुनिश्चित करें.”

कांग्रेस मंत्री वाकिटी श्रीहरी ने कहा, “42% आरक्षण के लिए कांग्रेस सरकार प्रतिबद्ध है और रहेगी. प्रधानमंत्री मोदी से हमारी मांग है कि BCs को 42% आरक्षण देने की प्रक्रिया पूरी करें.”मंत्री दानासरी सीतक्का ने कहा, “यह बंद तेलंगाना के सभी BCs का सामूहिक प्रयास है. हमने विधानसभा में प्रस्ताव रखा, लेकिन अब तक कोई उत्तर नहीं मिला. हमारे लोग चाहते हैं कि 42% आरक्षण तुरंत दिया जाए और हम इसी के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं.”

ENTERTAINMENT : परिवार से दूर दिलजीत दोसांझ, अब क्यों नहीं मनाते दिवाली? बोले- डर लगने लगा है…

0

देशभर में इस समय रोशनी के त्योहार दीपावली की धूम है. इस बीच बॉलीवुड एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ ने दिवाली को लेकर अपने इमोशंस शेयर किए. साथ ही ये बताया कि उन्हें अब पटाखों से डर लगता है.

दीपावली के इस शुभ दिन हर तरफ खुशियों की लहर है. देश में हर कोई एक दूसरे को रोशनी के इस त्योहार पर शुभकामनाएं दे रहा है. ऐसे में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी अपने फैंस को बधाई दी है. इसी कड़ी में बॉलीवुड और पंजाबी एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ ने दीपावली से जुड़ी अपनी भावनाएं शेयर की हैं.बता दें कि इंस्टाग्राम पर सिंगर दिलजीत दोसांझ की टीम के पेज ‘टीम दिलजीत ग्लोबल’ से एक वीडियो जारी किया गया. जिसमें सिंगर ने बताया कि दिवाली कभी उनका सबसे पसंदीदा त्योहार हुआ करता था, लेकिन परिवार से अलग होने के बाद उन्होंने इस पर्व को मनाना छोड़ दिया.

दिलजीत ने वीडियो में बताया कि दिवाली की तैयारियां एक महीने पहले से शुरू हो जाती थी. उनका घर, गांव और गलियां रोशनी से जगमगाती थी. वो शाम को पटाखे फोड़ते और घर सजाते थे. इसके बाद अपने गांव के दोसांझ कलां में गुरुद्वारे, शिव मंदिर, दरगाह और गुगा पीर स्थान पर दीए जलाने जाते थे. शाम 4 बजे से त्योहार की शुरुआत होती और देर रात तक जश्न चलता था. हमारे पटाखे खत्म होते थे, तो हम दूसरों को पटाखा फोड़ते देखने लग जाते थे. ये मेरा सबसे पसंदीदा त्योहार है.

दिलजीत ने आगे कहा, ‘जब वे परिवार के साथ थे तो दिवाली उनकी लाइफ का सबसे उजला दिन होता था. मुझे दिवाली का त्योहार सबसे पसंद है. मैं बहुत पटाखे फोड़ता था. लेकिन समय के साथ जब वे परिवार से अलग हुए तो उनके अंदर एक खालीपन फील हुआ और तभी से उन्होंने दिवाली मनाना बंद कर दिया. अब पटाखों की आवाज से डर लगने लगा है.’

NATIONAL : भरतपुर में दर्दनाक हादसा: एक ही झटके में उजड़ गया परिवार! THAR की टक्कर से पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत

0

राजस्थान के भरतपुर जिले में नदबई-जनूथर मार्ग पर तेज रफ्तार थार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग पति, पत्नी और दो बच्चे मारे गए. टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और गुस्साए लोगों ने जीप में आग लगा दी. पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

राजस्थान के भरतपुर जिले में नदबई थाना क्षेत्र के नदबई-जनूथर मार्ग पर शनिवार को एक भयानक सड़क हादसा हुआ. तेज गति से आ रही थार ने एक बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसमे बाइक सवार एक ही परिवार के चार सदस्य पति, पत्नी और उनके दो छोटे बच्चों की मौत हो गई. यह परिवार कुम्हेर थाना इलाके के देहवा गांव का निवासी था.

जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय नटवर सिंह, उनकी पत्नी 28 वर्षीय पूजा देवी, चार वर्षीय बेटी परी और दो वर्षीय बेटा दीपू दिवाली मनाने के लिए अपने ससुराल जा रहे थे. लुहासा गांव के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही थार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में आग लग गई.

सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचे और बाइक में लगी आग को बुझाया. सभी चारों को नदबई अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने टक्कर मारने वाली थार जीप में आग लगा दी. पुलिस ने आग पर काबू पाया, लेकिन जीप जलकर खाक हो गई.

वहीं, जीप चालक नरेश कुमार, निवासी लुहासा भी घायल हुआ है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. परिवार दिवाली मनाने जा रहा था, लेकिन इस हादसे ने उनके चारों की जिंदगी छीन ली. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. हादसे से इलाके में मातम और आक्रोश फैल गया है.

ENTERTAINMENT : आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नया छठ गीत हुआ रिलीज, सुनते ही हो जाएंगे इमोशनल

0

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नया छठ गीत “छठ व्रत” रिलीज हो चुका है, जिसमें दोनों ने फैंस के लिए एक इमोशनल कहानी पेश की है.

छठ का मौका हो और भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार्स पीछे रह जाएं, ऐसा हो ही नहीं सकता है. सिनेमा की पॉपुलर जोड़ी आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने अपना नया छठ गीत रिलीज किया है. गीत ऐसा है कि उसे देखने और सुनने के बाद किसी के लिए भी आंसू रोक पाना मुश्किल है. सोशल मीडिया पर गीत को बहुत पसंद किया जा रहा है.

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर जोड़ी आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नया छठ गीत “छठ व्रत” रिलीज हो चुका है. गीत में निरहुआ और आम्रपाली ऐसी जोड़ी की भूमिका में हैं जो संतानहीन है. आम्रपाली अपनी ही छोटी बहन की गोद भराई में जाती है, जहां लोग उन्हें मनहूस कहते हैं क्योंकि उनके आने के बाद उनकी छोटी बहन छत से गिर जाती है.

ऐसे में बच्चे और मां दोनों की हालत नाजुक है. ऐसे में बच्चे और मां की जान बचाने के लिए आम्रपाली छठी मईया का व्रत पूरे अनुष्ठान और दिल से करती हैं. 10 मिनट के गीत में फिल्माई कहानी दिल को छू लेने वाली है और फैंस भी गीत की भर-भर कर तारीफ कर रहे हैं.

एक यूजर ने गीत की तारीफ कर लिखा, “दिल छू लेने वाली कहानी, बहुत खूब आम्रपाली और कल्पना की आवाज ने जादू कर दिया…जय छठी मैया.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “जब भी आम्रपाली दुबे और निरहुआ साथ दिखते हैं, कुछ बड़ा ही करते हैं, इस बार छठ पर यही गीत बजेगा.”

बता दें कि गीत को कल्पना पटवारी ने अपनी मधुर आवाज में गाया है और गीत के लिरिक्स धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो आम्रपाली दुबे की कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और कुछ का रिलीज होना बाकी है. एक्ट्रेस की ‘सास बहू और यमराज’ और ‘मातृ देवों भव’ रिलीज होने वाली हैं. दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जबकि फिल्म ‘रोजा’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन फिल्म की रिलीज को लेकर कोई जानकारी नहीं है.

NATIONAL : करनाल के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, दिवाली से पहले परिवार में छाया मातम

0

करनाल के हथलाना गांव के प्रदीप की अमेरिका के पोर्टलैंड में गोली मारकर हत्या कर दी गई. दीपावली पर खुशियाँ मातम में बदल गईं. परिजनों के अनुसार प्रदीप एक स्टोर में काम करता था.

पूरा देश इस वक्त दीपावली पर्व की खुशियों को एक दूसरे के साथ बांट रहा है. लेकिन दीपावली पर्व पर करनाल के हथलाना गांव में उस वक्त मातम छा गया.जब हथलाना गांव के प्रदीप की अमेरिका में मौत की खबर उनके परिजनों को मिली. परिजनों के अनुसार स्टोर में काम कर रहे प्रदीप को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. उन्हें देर शाम फोन के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई. बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अब परिजन अपने बेटे के शव को भारत लाने की गुहार लगा रहे हैं.

मृतक प्रदीप के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कल देर शाम फोन आया आपके छोटे भाई को गोली लग गई है. कोई अंग्रेज बताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मेरा भाई उस वक्त स्टोर में मौजूद था जब घटना हुई।हमे अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं किस बात को लेकर ऐसा हुआ कि मेरे भाई को गोली मारी गई. बताया जा रहा है, उसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. उन्होंने बताया उनका छोटा भाई डेट साल पहले अमेरिका गया था.कनाडा से डोंकी के माध्यम से अमेरिका गया था कर्जा उठाकर.मृतक प्रदीप अमेरिका के पोर्टलैंड शहर में रहता था.

मृतक के भाई ने बताया40-50 लाख रुपये का कर्ज़ लेकर उन्होंने अपने भाई को विदेश में भेजा था. 35 साल के करीब उसकी उम्र थी. 7- 8 साल पहले उसकी शादी हुई थी. उन्होंने कहा हमारी सिर्फ अब एक ही अपील है हमारे भाई के शव को यहां लाया जाए.

फिलहाल पूरा मामला क्या है अभी परिजनों के पास भी इतनी जानकारी नहीं है. केवल उनके पास कल देर शाम को फोन आता है और उन्हें बताया जाता है आपके भाई को गोली मारी गई है. अब देखने वाली बात ये होगी आखिर मृतक प्रदीप का शव कब तक परिजनों के बीच पहुंचता है. क्योंकि दीपावली पर जहा पूरे देश में खुशी का माहौल है वही करनाल के हथलाना गांव में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के मुताबिक प्रदीप अमेरिका के पोर्टलैंड शहर में रहता था .

ENTERTAINMENT : परिणीति चोपड़ा बनीं मां, बेटे को दिया जन्म, खुशी से झूमे पिता राघव चड्ढा

0

परिणीति चोपडा़ की डिलीवरी हो गई है, उन्होंने बेटे को जन्म दिया है. राघव चड्ढा पिता बन गए हैं. हाल ही में वो अस्पताल में एडमिट हुई थीं, जिसके बाद फैंस बेसब्री से इस गुड न्यूज के इंतजार में थे. फाइनली सभी का ये इंतजार खत्म हो गया है.

बधाई हो! परिणीती चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर खुशियों ने दस्तक दी है. एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है. ये गुड न्यूज कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी. पूरे परिवार में सेलिब्रेशन का माहौल है. हाल ही में परिणीति अस्पताल में एडमिट हुई थीं.

दिवाली के शुभ मौके पर चड्ढा और चोपड़ा खानदान में किलकारी गूंजी है. इस गुड न्यूज ने सभी को इमोशनल कर दिया है. परिणीति बेटे की मां बनी हैं. इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर राघव ने लिखा कि नजर ना लगने वाली इमोजी के साथ इस गुड न्यूज को फैंस के साथ बांटा है.

राघव ने लिखा- वो आखिरकार आ गया है. हमारा बेबी बॉय, हमारा बेटा. हम सच में इससे पहले कि जिंदगी को अब याद भी नहीं रख सकते. हमारी बांहे, हमारे दिल भर गए हैं. पहले एक दूसरे के साथ हम थे, लेकिन अब हमारे पास सबकुछ है. दिल से- परिणीति और राघव.

शादी के दो साल बाद कपल के घर नन्हे राजकुमार की किलकारी गूंजी है. फ्रेंड्स उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं. पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कृति सेनन, अनन्या पांडे से लेकर कई सेलेब्स ने उन्हें बेस्ट विशेज दी है. वहीं फैंस की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं है. उनका कहना है कि दिवाली के मौके पर इससे बड़ी कोई गुड न्यूज या बड़ा गिफ्ट हो ही नहीं सकता था. राघव-परिणीति को लाइफ की बेस्ट दिवाली गिफ्ट मिली है.

मालूम हो कि परिणीति और राघव ने दो महीने पहले ही प्रेग्नेंसी की न्यूज को सभी के साथ शेयर किया था. 25 अगस्त को किए एक इंस्टा पोस्ट में एक्ट्रेस ने एक केक की फोटो शेयर की थी, जिसमें लिखा था 1+1=3. केक पर नन्हे पैरों के निशान भी बने थे. इसी के साथ एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वो पति राघव का हाथ थामे सुकून से वॉक करती हुई दिखाई दी थीं.

पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था- हमारा लिटिल यूनिवर्स आने वाला है. हम काफी ज्यादा ब्लेस्ड फील कर रहे हैं. एक्ट्रेस की पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई थी. सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने कपल को ढेर सारी बधाई और गुड विशेज दी थीं.

- Advertisement -

News of the Day