Saturday, May 2, 2026
Home Blog Page 367

UP: गहरी नींद में था युवक, तभी कोई काट ले गया प्राइवेट… आंख खुली तो छटपटाने लगा

0

प्रयागराज जिले में एक युवक अपने घर में सो रहा था, तभी कोई उसका प्राइवेट पार्ट काट ले गया. इस वारदात को किसने अंजाम दिया, अभी इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में युवक का प्राइवेट पार्ट काटने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि युवक घर में सो रहा था, तभी कोई उसका निजी अंग काटकर फरार हो गया. जब युवक कि आंख खुली तो वहां कोई नहीं था. हालत खराब होने पर खून से लथपथ हालत में कराहते वह अपने भाई के कमरे में पहुंचा. जिसके बाद वह तुरंत बेहोश भी हो गया. सोते वक्त हुई इस अजीबोगरीब घटना से परिवार वाले और गांव वाले अचंभित हैं. फिलहाल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

दरअसल, ये पूरा मामला मऊआइमा थाना इलाके का है. जहां 20 साल का युवक अपने घर में गहरी नींद में सो रहा था और किसी ने उसके निजी अंग को चाकू से काट दिया. लेकिन वहां कोई नहीं दिखाई पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई, लेकिन आरोपी कौन थे इसका पता नहीं चल पाया है.

इसके बाद मऊआइमा थाना पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और जांच पड़ताल की. लेकिन पुलिस भी आरोपियों की तलाश नहीं कर पाई है. परिजनों के मुताबिक अभी युवक की शादी नहीं हुई थी और वो पांच भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था. वह अलग कमरे में सोता था. उसका प्राइवेट पार्ट किसने काटा, अभी तक नहीं पता चल पाया है.

फिलहाल परिजनों ने पीड़ित युवक को शहर के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं इस अजीबोगरीब घटना को लेकर तमाम चर्चाओं का बाजार गर्म है.

ENTERTAINMENT : क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन पर भड़के सलमान खान, गंदी लैंग्वेज यूज करने पर लगाई क्लास, देखते रह गए घरवाले

0

इस हफ्ते वीकेंड का वार कई घरवालों के लिए मुश्किल होने वाला है. कंटेस्टेंट्स को उनकी हरकतों और बदतमीजियों के लिए सलमान की फटकार पड़ने वाली है. इनमें से एक मालती चाहर भी हैं.

Bigg Boss 19: पूरे हफ्ते के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद आखिर वो पल आ ही गया है, जब सलमान खान एक-एक घरवाले की हरकतों का हिसाब लेते दिखेंगे. सलमान के निशाने पर इस हफ्ते क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती रहने वाली हैं. अमाल मलिक और शहबाज को भी उनकी बदतमीजियों के लिए सलमान से फटकार पड़ी है. वीकेंड का वार एपिसोड इस बार काफी धुआंधार होने वाला है. दिवाली के मौके पर शो में कई धमाके होंगे.

शो का प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है. सलमान खान, गंदी लैंग्वेज यूज करने पर मालती को लताड़ते नजर आ रहे हैं. दरअसल, हाल ही के एपिसोड में नेहल संग लड़ाई में मालती ने उनके कपड़ों को लेकर भद्दा कमेंट किया था. मालती ने नेहल से कहा था- मुझसे अलगी बार कपड़े पहनकर बात कर.

अब वीकेंड का वार में सलमान ने मालती के इसी कमेंट को लेकर उन्हें फटकारा है. सलमान ने मालती से पूछा- आपके कमेंट का क्या मतलब था? सलमान के सवाल पर मालती बोलीं- यहां पर बहुत स्ट्रॉन्ग एसी है, तो मैं देखती हूं कि इन लोगों को ठंड क्यों नहीं लगती है. मालती की इस बात पर बसीर गुस्से में बीच में बोलते हैं- बकवास बात है ये. इसपर सलमान फिर बसीर से कहते दिखे कि वो मालती को बोलने दें, क्योंकि वो खुद भी सुनना चाहते हैं कि मालती आखिर क्या बोलने वाली हैं?

वहीं, दूसरी ओर जोक्स की आड़ में घरवालों को बुली करने और अपनी हद पार करने पर सलमान ने शहबाज को भी लताड़ा. सलमान ने शहबाज से कहा- हर वक्त मजाक-मजाक…देखने वालों को बहुत ज्यादा बदतमीज और इरिटेटिंग लग रहे हो.

मालती और शहबाज के अलावा अमाल मलिक की भी इस हफ्ते क्लास लगने वाली है. फरहाना के खाने की प्लेट छीनने और उनकी मां को बी-ग्रेड बोलने पर सलमान ने अमाल को आखिरी वॉर्निंग दे डाली. वहीं, अमाल की बदतमीजियों और गंदी लैंग्वेज से परेशान होकर उनके पिता डब्बू मलिक ने खुद शो में आकर अपने बेटे को जुबान पर कंट्रोल रखने और हद में रहने की सलाह दी. पिता को देखकर अमाल फूट-फूटकर रोते नजर आए.

शो का प्रोमो देख फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है. फैंस बेताबी से वीकेंड के वार का इंतजार कर रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि दिवाली के मौके पर शो में कितना बड़ा धमाका होने वाला है.

UP : शादी के खिलाफ थे परिजन, प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ खाया जहर… हुई मौत

0

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ जहर खा लिया. जिससे दोनों की मौत हो गई. बताया जाता है कि दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे. लेकिन परिवार के लोग इसका विरोध कर रहे थे.

सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र के कलरी गांव के पास शुक्रवार को एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. दोनों की पहचान सुआखेड़ी गांव निवासी गौरव (26) और काजल (25) के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने रेलवे अंडरपास के नजदीक बंबे पर युवक और युवती को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी.

मौके पर पहुंची थाना सरसावा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया. इसके बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद की है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गौरव और काजल के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. आशंका जताई जा रही है कि परिजनों या सामाजिक दबाव के चलते दोनों ने यह कदम उठाया. सीओ नकुड़ अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 11:45 बजे थाना सरसावा क्षेत्र में युवक-युवती के नशीला पदार्थ खाकर पड़े होने की सूचना मिली थी.

पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत होता है. पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

BHAKTI : धनतेरस आज, इतने बजे से शुरू होगा खरीदारी का मुहूर्त, जानें पूजन विधि

0

हर वर्ष, कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को हम धनतेरस मनाते हैं. धनतेरस पांच दिवसीय दिवाली के त्योहार का पहला दिन होता है. तो चलिए जानते हैं कि धनतेरस पर आज कितने से कितने बजे तक खरीदारी का मुहूर्त रहेगा और पूजन का मुहूर्त रहेगा.

धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है. भारत में दिवाली का महोत्सव की शुरुआत धनतेरस यानी धनत्रयोदशी से हो जाती है. इस दिन कुबेर देवता और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. किंवदंती है कि इसी दिन देवी लक्ष्मी समुद्र मंथन से प्रकट हुई थीं और अपने साथ समृद्धि लेकर आई थीं और उनके साथ धन के देवता कुबेर भी आए थे. ऐसा कहा जाता है कि इस दिन आप जो भी खरीदते हैं, उसका लाभ पूरे साल जातक को प्राप्त होता है. इसलिए, लोग इस दिन सोना-चांदी और यहां तक कि वाहन भी खरीदते हैं. तो चलिए जानते हैं कि आज खरीदारी और पूजन का क्या मुहूर्त रहने वाला है.

द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 18 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर होगा और तिथि का समापन 19 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर होगा.धनतेरस पर पहला मुहूर्त आज सुबह 8 बजकर 50 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगा. उसके बाद दूसरा मुहूर्त आज सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा और तीसरा मुहूर्त आज शाम 7 बजकर 16 मिनट से रात 8 बडकर 20 मिनट तक रहेगा.

खरीदारी का चौघड़िया मुहूर्त (Choghadiya Muhurat On Dhanteras)

शुभ काल- सुबह 7 बजकर 49 मिनट से सुबह 9 बजकर 15 मिनट तक

लाभ उन्नति मुहूर्त- दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक

अमृत काल- दोपहर 2 बजकर 57 मिनट से शाम 4 बजकर 23 मिनट तक

चर काल- दोपहर 12 बजकर 6 मिनट से दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक

द्रिंक पंचांग के अनुसार, धनतेरस पर आज पूजन का मुहूर्त शाम 7 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर रात 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. इस शुभ मुहूर्त में आप मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा करें, जिनकी उपासना से आपको सुख-समृद्धि प्राप्त होगी.

धनतेरस के दिन सूर्यास्त होने के बाद घर के मुख्य द्वार पर चार मुखी यम दीपक जलाया जाता है. जो कि यम देवता के लिए प्रज्वलित किया जाता है. इस अनुष्ठान को यम दीपक और दीपदान भी कहा जाता है, जो कि परिवार की सुख-शांति के लिए जलाया जाता है.

आज यम दीपक जलाने का मुहूर्त शाम 5 बजकर 48 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 04 मिनट तक रहेगा, जिसकी अवधि 1 घंटे 16 मिनट की रहेगी.

धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए?

ज्योतिषियों के अनुसार, धनतेरस के दिन खरीदारी करने से घर में सकारात्मता का वास होता है. तो चलिए जानते हैं इस दिन क्या चीजें खरीदनी चाहिए-

सोना-चांदी: धनतरेस पर सोना और चांदी के आभूषण और सिक्के खरीदने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

बर्तन: इस दिन तांबे और पीतल के बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है.

झाड़ू: धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है. कहते हैं कि इस दिन नई झाड़ू लाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है.

धनतेरस का महत्व (Dhanteras Significance)

धनतेरस केवल सोना खरीदने के लिए ही नहीं, बल्कि धन्वंतरि त्रयोदशी यानी भगवान धन्वंतरि के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, वे समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे और मानवता को स्वास्थ्य का उपहार लेकर आए थे. लोग इस दिन अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और कल्याण की कामना के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा करते हैं. साथ ही, भक्त देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर से भी आर्थिक समृद्धि की प्रार्थना करते हैं.

GUJARAT : गुजरात में भूपेंद्र कैबिनेट का नया स्वरूप, हर्ष सांघवी बने डिप्टी CM, 19 नए मंत्रियों ने ली शपथ

0

गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में नया मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण कर चुका है जिसमें हर्ष सांघवी को डिप्टी सीएम बनाया गया है. मंत्रिमंडल में पाटीदार, ओबीसी, अनुसूचित जाति, आदिवासी और क्षत्रिय समुदायों के प्रतिनिधि शामिल हैं.गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में नया मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण कर चुका है. इस बार मंत्रिमंडल में हर्ष सांघवी को डिप्टी सीएम बनाया गया है. वह सूरत की मजूरा सीट से विधायक हैं और पिछले कैबिनेट में गृह राज्य मंत्री थे. हर्ष सांघवी जैन समाज के युवा चेहरा हैं और तीसरी बार विधायक हैं. वह 2021 से गृह राज्य मंत्री के पद पर थे.

मंत्रिमंडल में पाटीदार समुदाय से 6 मंत्रियों को जगह मिली है- कौशिक वेकरिया, प्रफुल पानसेरीया, कांती अमृतिया, ऋषिकेश पटेल, जीतूभाई वाघाणी और कमलेश पटेल. प्रफुल पानसेरीया सूरत की कामरेज सीट से विधायक हैं और तीसरी बार के विधायक हैं. उन्होंने 2022 से शिक्षा राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया और अब उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रमोशन मिला.

ओबीसी समुदाय से 8 मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं- कुंवरजी बावलिया, अर्जुन मोढवाडिया, परसोत्तम सोलंकी, त्रिकम छांगा, प्रवीण माली, स्वरूपजी ठाकोर, ईश्वरसिंह पटेल और रमन सोलंकी. ब्राह्मण समुदाय से कनुभाई देसाई को जगह मिली है. जैन (लघुमति) समाज का प्रतिनिधित्व हर्ष सांघवी कर रहे हैं.

क्षेत्रीय आधार पर मंत्रियों का बंटवारा इस प्रकार है- सौराष्ट्र-कच्छ से 9 मंत्री, मध्य गुजरात से 6, दक्षिण गुजरात से 5 और उत्तर गुजरात से 4 मंत्री. अहमदाबाद से दर्शन वाघेला मंत्री बने हैं. इस शपथ ग्रहण में कुछ रिपीट होने वाले मंत्रियों ने शपथ नहीं ली, क्योंकि उनकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ. ये हैं- ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, कुंवरजी बावलिया (तीनों कैबिनेट मंत्री) और परसोत्तम सोलंकी (राज्य मंत्री). प्रमोशन की बात करें तो प्रफुल पानसेरीया और हर्ष सांघवी को राज्य मंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाया गया.

NATIONAL : 13 साल की बच्ची का जबरन ब्याह और फिर रेप, पति समेत 5 पर कानून का शिकंजा

0

पालघर में 13 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. मालूम हुआ कि उसकी जबरन शादी करा दी गई थी जिसको बाद उसके साथ रेप किया. लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 5 के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

महाराष्ट्र के पालघर जिले की एक 13 साल की आदिवासी लड़की की कथित तौर पर जबरन शादी कराकर उसके साथ बलात्कार की खबर से सनसनी फैल गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अहिल्यानगर निवासी दूल्हे और उसके परिवार समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पुलिस के अनुसार, लड़की के दादा ने कथित तौर पर सितंबर में अहिल्यानगर निवासी एक व्यक्ति से उसकी शादी करा दी थी. इसके बाद उसका बार-बार यौन उत्पीड़न किया गया. दूल्हे के माता-पिता ने भी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया.अधिकारी ने कहा, ‘हमने नाबालिग लड़की की जबरन शादी, तस्करी और बार-बार यौन उत्पीड़न के आरोप में उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह मामला कई न्यायिक क्षेत्रों से जुड़ा है और हम इस गंभीर अपराध में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जांच का समन्वय कर रहे हैं.’

NATIONAL : मुंबई लोकल में चमत्कार! वीडियो कॉल पर युवक ने कराई महिला की डिलीवरी, सोशल मीडिया पर बना हीरो

0

गोरेगांव से एयरपोर्ट जा रही लोकल ट्रेन की है.विकास दिलीप बेद्रे भी सवार था, दिलीप वीडियो कैमरामैन है. तभी अचानक उसके पास वाले डिब्बे में एक गर्भवती महिला को तेज प्रसव शुरू हो गयी.

आमिर खान अभिनीत थ्री इडियट फिल्म याद है, कैसे वीडियो कॉल पर एक गर्भवती महिला की डिलीवरी करवाई जाती है. जी हां यही सीन अब मुंबई के राम मंदिर रेलवे स्टेशन पर असलियत में दोहराया गया. दरअसल मंगलवार रात गोरेगांव से एअरपोर्ट जा रही लोकल ट्रेन में एक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी, जिसके बाद सबके हाथ-पैर फूल गए. लेकिन तभी ट्रेन में सफर कर रहा दिलीप बेद्रे ने अपनी महिला डॉक्टर दोस्त को वीडियो कॉल पर लेकर महिला की डिलीवरी करवाई. जच्चा और बच्चा को सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस घटना से वहां मौजूद यात्री और रेलवे स्टाफ भी भावुक हो गए. सब उसे रियल रैंचो बोलने लगे. जबकि दिलीप ने कहा पता नहीं मैंने कैसे ये सब कर दिया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार देर रात करीब 12:40 बजे गोरेगांव से एयरपोर्ट जा रही लोकल ट्रेन की है. 27 वर्षीय विकास दिलीप बेद्रे भी सवार था, दिलीप वीडियो कैमरामैन है. तभी अचानक उसके पास वाले डिब्बे में एक गर्भवती महिला को तेज प्रसव शुरू हो गयी. सभी यात्री घबरा गए. लेकिन विकास ने सूझबूझ का परिचय दिखाया और उसने फ़ौरन ट्रेन की इमरजेंसी चेन खींचकर ट्रेन रोकी. राम मंदिर स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही स्थिति बिगड़ गई. नवजात बच्चा आधा बाहर आ चुका था, जबकि स्टेशन पर न तो डॉक्टर थे और न ही एंबुलेंस का इंतजाम था.

विकास ने महिला डॉक्टर दोस्त को वीडियो कॉल लगाया. डॉक्टर ने स्क्रीन पर महिला की हालत देखी और स्टेप-बाय-स्टेप निर्देश दिए. विकास ने डॉक्टर के कहे अनुसार प्लेटफॉर्म पर ही डिलीवरी की प्रक्रिया शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विकास ने स्टेशन के चाय वाले से कैंची ली, चादरें इकट्ठा कीं, नाल काटी और डॉक्टर के हिसाब से गांठ बांध दी. करीब एक बजे सफल डिलीवरी हो गई, और नवजात बालक को विकास ने ऊपर उठाकर सभी को दिखाया. मां और बच्चे को बाद में कुप्रवा अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों ठीक है.

इसके बाद मीडिया से बात करते हुए विकास ने कहा कि पहली बार ऐसा किया, इतना डर लग रहा था, लेकिन डॉक्टर दोस्त के गाइडेंस ने सब कर दिया. यह मेरी जिंदगी का सबसे यादगार पल है.

ये पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, सब विकास के जज्बे और हिम्मत को सलाम कर रहे हैं. कोई उसे रियल हीरो तो कोई उसे असली रैंचो बता रहा है. इस घटना अक वीडियो देख लोग वाकई भावुक हैं.

NATIONAL : हिमाचल के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन गिरफ्तार, भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED का एक्शन

0

हिमाचल प्रदेश के सहायक औषधि नियंत्रक निशांत सरीन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उन्हें ईडी ने करप्शन और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है. सरीन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने, रिश्वत और जालसाजी के गंभीर आरोप हैं. पहले ही उनकी संपत्ति और बैंक खाते जब्त किए जा चुके हैं.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हिमाचल प्रदेश के असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर (मुख्यालय) निशांत सरीन को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है. 9 अक्टूबर 2025 को उनकी गिरफ्तारी भ्रष्टाचार, जालसाजी, धोखाधड़ी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित मामलों की जांच के दौरान की गई.

ED ने ये जांच हिमाचल प्रदेश पुलिस के स्टेट विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दर्ज FIR के आधार पर शुरू की थी. निशांत सरीन उस समय बद्दी में असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के पद पर तैनात थे. उन्हें पहले स्टेट विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था और उनकी सहयोगी कोमल खन्ना के साथ आरोप पत्र दाखिल किया गया था.

इसी मामले से जुड़े एक अन्य मामले में हरियाणा की पंचकूला पुलिस ने एक FIR दर्ज की. इसमें आरोप लगाया गया है कि निशांत सरीन और कोमल खन्ना ने पंचकूला स्थित झेनिया फार्मास्युटिकल्स के एक साझेदारी डीड में फर्जीवाड़ा किया. आरोप है कि कोमल खन्ना की हिस्सेदारी 50% से बढ़ाकर 95% कर दी गई थी.

इसके अलावा सितंबर 2025 में हिमाचल के राज्य औषधि एवं औषधि ब्यूरो ने निशांत सरीन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की. इसमें आरोप था कि उन्होंने अप्रैल 2002 से अगस्त 2019 के बीच हिमाचल प्रदेश में औषधि निरीक्षक और बाद में सहायक औषधि नियंत्रक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कथित रूप से 1.66 करोड़ रुपए से अधिक की आय अर्जित की.

ईडी के अनुसार जांच में पता चला कि निशांत सरीन ने अपने अधिकार क्षेत्र में काम करने वाली दवा कंपनियों के मालिकों और प्रबंधकों से रिश्वत और व्यक्तिगत लाभ लेने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया. जांच से यह भी सामने आया कि सरीन ने धोखाधड़ी, जालसाजी और भ्रष्टाचार के जरिए अवैध धन कमाया, जिसका इस्तेमाल बाद में शानदार जीवनशैली जीने और अपनी ज्ञात आय के सोर्स से परे संपत्ति अर्जित करने में किया गया.

इससे पहले जून और जुलाई 2025 में ईडी ने इस मामले में तलाशी अभियान चलाया था. इस दौरान महत्वपूर्ण संपत्तियों को ज़ब्त और फ्रीज किया गया, जिसमें 32 लाख मूल्य की 2 लग्जरी गाड़ियां, 65 लाख का गोल्ड और ज्वैलरी, 48 बैंक खाते और एफडीआर शामिल थी. इन सभी संपत्तियों की कुल कीमत लगभग 2.23 करोड़ थी. ये निशांत सरीन और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़ी थीं.

ईडी ने बताया कि निशांत सरीन को पीएमएलए के तहत हिरासत में लिया गया है. अपराध से हुई अतिरिक्त आय का पता लगाने और मामले में शामिल सभी लाभार्थियों के नेटवर्क की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है.

PUNJAB : ऑफिस में पांच लाख की घूस, घर में मिले 5 करोड़… DIG भुल्लर की कहानी, हर महीने लेना चाहते थे ‘सेवा-पानी’

0

पंजाब पुलिस के DIG हरचरण सिंह भुल्लर रिश्वतखोरी के जाल में बुरी तरह फंस गए हैं. कारोबारी से 8 लाख की घूस मांगने पर सीबीआई ने उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया, और छापों में 5 करोड़ नकद, सोना, लग्ज़री गाड़ियां व 15 से अधिक संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए. जांच में खुलासा हुआ कि भुल्लर हर महीने ‘सेवा-पानी’ के नाम पर लाखों रुपये वसूली की योजना बना रहे थे.

रिश्वतखोरी के आरोप में रंगे हाथों पकड़े गए पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं. ऑफिस में पांच लाख रुपये घूस लेते समय सीबीआई के हत्थे चढ़े भुल्लर के घर में जांच के दौरान पांच करोड़ से ज्यादा की रकम मिली है. इसके अलावा 1.5 किलो सोना, 22 लग्ज़री घड़ियां, मर्सिडीज और ऑडी की चाबियां, विदेशी शराब, और कई हथियार मिले थे. अब जांच में पता चला है कि उनकी कई संपत्तियां चंडीगढ़, मोहाली, लुधियाना और हिमाचल के सोलन में निवेश के रूप में सामने आ रही हैं.

11 अक्टूबर को मंडी गोबिंदगढ़ के कारोबारी आकाश बत्ता ने सीबीआई के चंडीगढ़ कार्यालय में लिखित शिकायत दी. शिकायत में कहा गया कि DIG भुल्लर ने उसके खिलाफ दर्ज एक पुराने मुकदमे (FIR नं. 155/2023, थाना सिरहिंद) को ‘निपटाने’ के लिए आठ लाख रुपये की रिश्वत मांगी है. इतना ही नहीं, उन्होंने हर महीने ‘सेवा-पानी’ के नाम पर पांच लाख रुपये की स्थायी रिश्वत की मांग भी रखी थी. व्यापारी ने जब रकम देने से इनकार किया, तो भुल्लर ने उसे धमकाया कि झूठे केस में फंसा देंगे और उसका स्क्रैप कारोबार बंद करवा देंगे.

तंग आकर व्यापारी ने सीबीआई से संपर्क किया. सीबीआई ने तुरंत ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई और आरोपी अधिकारी की हर गतिविधि पर नजर रखी. 11 अक्टूबर को व्यापारी और भुल्लर के बीच हुई व्हाट्सएप कॉल को सीबीआई ने रिकॉर्ड किया, जिसमें DIG अपने कथित दलाल कृष्णु को कहते सुने गए ‘8 फड़ने ने 8, जिन्ना देना नाल नाल फड़ी चल… ओह्नूं कह दे 8 कर दे पूरा.’


यह बातचीत रिश्वत की डील का पुख्ता सबूत बनी.

सीबीआई ने व्यापारी को रिश्वत की पहली किस्त देने का निर्देश दिया. जैसे ही 8 लाख रुपये में से 5 लाख रुपये कृष्णु को सौंपे गए, सीबीआई की टीम ने मोहाली में DIG भुल्लर के दफ्तर पर धावा बोला और उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद चंडीगढ़, रोपड़ और मोहाली स्थित भुल्लर के ठिकानों पर छापेमारी की गई. सीबीआई की तलाशी में जो कुछ मिला, उसने अधिकारियों को भी हैरान कर दिया.

  • करीब 5 करोड़ नकद
  • 1.5 किलो सोना-हीरे के जेवरात
  • 22 लग्ज़री घड़ियां
  • मर्सिडीज और ऑडी जैसी गाड़ियों की चाबियां
  • महंगी विदेशी शराब की 40 लीटर बोतलें
  • एक डबल बैरल गन, पिस्टल, रिवॉल्वर, एयरगन और गोला-बारूद
  • कई संपत्तियों के दस्तावेज और लॉकर की चाबियां
  • दलाल कृष्णु के पास से भी ₹21 लाख नकद मिले.

सीबीआई ने दोनों को गिरफ्तार कर 17 अक्टूबर को अदालत में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है.

भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

सीबीआई ने दोनों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. एफआईआर में साफ लिखा है कि भुल्लर ने अपने मध्यस्थ कृष्णु के ज़रिए आठ लाख रुपये की अवैध मांग की थी, साथ ही मासिक रिश्वत की व्यवस्था (सेवा-पानी) तय करने की कोशिश की थी. शिकायत की जांच और कॉल रिकॉर्डिंग से रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई.

DIG हरचरण सिंह भुल्लर कोई नया नाम नहीं हैं. वे पूर्व DGP एम.एस. भुल्लर के बेटे हैं. वह DIG (पटियाला रेंज), जॉइंट डायरेक्टर (विजिलेंस ब्यूरो), SSP (जगरांव, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, खन्ना, होशियारपुर, गुरदासपुर),जैसे कई अहम पदों पर रह चुके हैं. भुल्लर ने 2021 में शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ ड्रग केस की जांच के लिए गठित SIT का नेतृत्व भी किया था. वे पंजाब सरकार के युद्ध नशा विरुद्ध अभियान में भी सक्रिय भूमिका में थे.

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक अभी जांच अधूरी है. टीम ने भुल्लर के बैंक खातों, लॉकरों और उनकी पत्नी के नाम दर्ज संपत्तियों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया गया है. सूत्रों का कहना है कि बरामद कैश का आंकड़ा 5 करोड़ से भी अधिक हो सकता है. सीबीआई की एक अधिकारी ने बताया, हमारे पास ऐसे दस्तावेज हैं जो दर्शाते हैं कि भुल्लर ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए करोड़ों की संपत्तियां खड़ी कीं. अब जांच यह पता लगाएगी कि किन-किन व्यापारियों से अवैध वसूली की गई.

ENTERTAINMENT : ब्रेकअप के बाद टूटी मशहूर एक्ट्रेस, झेला डिप्रेशन का दर्द, बोलीं- इज्जत नहीं मिल रही थी…

0

टीवी और रियलिटी शो स्टार पवित्रा पुनिया ने हाल ही में आजतक डॉट कॉम के साथ निजी जिंदगी पर बात की. बताया कि किस तरह उन्होंने प्यार, सगाई और ब्रेकअप के बाद किस तरह सबकुछ पब्लिकली फेस किया. डिप्रेशन तक का दर्द झेला. लेकिन आखिर में मजबूती के साथ सबका सामना किया.

एक रिश्ते में जब इज्जत न मिले तो उसे छोड़ देना चाहिए, ये बात हमारे बड़े-बूढ़े हर किसी को समझाते हैं. कुछ को समझ आ जाती है और वो इससे सीख ले लेते हैं तो कुछ उसी टॉक्सिक रिश्ते में रहना चुनते हैं. टीवी और रियलिटी शो स्टार पवित्रा पुनिया ने अपने पुराने रिश्ते से वॉकआउट करना चुना. क्योंकि जहां इज्जत नहीं, वहां रहना भी नहीं.

पवित्रा ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की. बताया कि उनके लिए आत्मसम्मान से बढ़कर इस दुनिया में कुछ भी नहीं. किसी रिश्ते में जब आप खुद को खोने लगें तो समझ लें कि आप राह से भटक चुके हैं. पवित्रा ने कहा- प्यार, सगाई, फिर ब्रेकअप, सबकुछ मैंने पब्लिकली झेला है. ट्रोलिंग भी फेस की, जिसमें लोगों ने बहुत ही खराब कॉमेंट्स किए. ब्रेकअप के बाद इतना टूट गई कि डिप्रेशन और स्ट्रेस में चली गई. खुद को इसलिए संभाला क्योंकि परिवार सामने था. बिना किसी थेरेपी और दवाओं के खुद को इससे बाहर निकाला और काम पर वापस लौटीं.

मेरी प्रोफेशनल लाइफ पर निजी जिंदगी का वैसे तो असर नहीं पड़ा. लेकिन हां, मेरे साथ ये हुआ है कि मैं किसी प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर रही हूं. और मैं जिस शख्स के साथ जुड़ी थी, वो भी उस प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर रहे थे. तो वहां मैंने थोड़ा बायसनेस झेला है. मुझे शो से दूर किया गया. मुझे ये चीज खराब इसलिए लगी क्योंकि पर्सनल लाइफ में कुछ भी हुआ हो, आप प्रोफेशनल लाइफ पर उसका असर मत डालो.

मुझे दुख होता है ये देखकर कि लोग एक महिला की भावनाओं को समझते नहीं हैं. वो ये नहीं सोचते कि उसपर क्या गुजर रही होगी. अगर वो किसी रिलेशनशिप से वॉक आउट कर रही है तो वो क्यों कर रही है. मैं एक रूढ़िवादी परिवार से आती हूं, मुझे ये नहीं सिखाया गया कि लड़कों को पकड़ो और छोड़ो. मैं अपने एथिक्स से बहुत प्यार करती हूं. मैं अगर किसी रिश्ते में हूं तो मैं उस शख्स को इज्जत दे रही हूं तो बदले में वही इज्जत चाहती भी हूं. फिर चाहे वो कोई भी स्थिति क्यों न हो. अगर इज्जत नहीं मिलती देने के बावजूद तो मैं उस रिश्ते से बाहर आना चुनती हूं जो कि मैंने किया भी है. मुझे बिल्कुल इस चीज को करने से डर नहीं लगता.

जब आप रिश्ते में आत्ममुग्ध इंसान बन जाते हैं और किसी की ग्रोथ को नीचा दिखाने लगते हैं, ये जानते हुए कि मैं अपनी जिंदगी में एक मजबूत महिला रही हूं. जो कमाया है बहुत मेहनत करके कमाया है. तब जब वो इंसान मुझे सपोर्ट न करते हुए नीचा दिखाता है तो मेरा दिल टूट जाता है. तब भी मैं खुद को शांत करती हूं. मैं किसी प्रोजेक्ट को चुनने के लिए 2 बार सोचती हूं, ये दिमाग में रखते हुए कि जिसके शख्स के साथ मैं हूं उसकी मेंटल पीस खराब न हो, लेकिन उसके बावजूद भी अगर चीजें घटिया होती हैं तो मुझे तुम्हारी जरूरत नहीं. फिर बाद में चाहे लोग कुछ भी बोलें, मेरे लिए उस समय मेरी डिग्निटी और मेंटल पीस बहुत मायने रखती है.

कोई भी इंसान किसी को भी डिप्रेशन या स्ट्रेस से बाहर नहीं निकाल सकता. आपको खुद को ही इससे बाहर निकालना पड़ता है. डार्कनेस को फेस करना पड़ता है. उस समय आप खुद को समय दो. इसमें थेरेपिस्ट और दवाएं कुछ काम नहीं करता. उस समय मैंने खुद को मजबूत बनाया. परिवार मेरे लिए जरूरी था, क्योंकि समझ आया था कि मैं अगर ऐसी रही तो परिवार का क्या होगा. उस समय मुझे खुद ही खड़ा होना पड़ा, ये सोचकर कि अगर मैं परेशान होती रही तो इन लोगों के पास कुछ नहीं बचेगा. मुझे परिवार के लिए खड़ा होना पड़ा.

वर्कफ्रंट की बात करें तो पवित्रा जल्द ही ‘हंगामा’ वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं. टीवी पर वापसी करने का उनका कोई इरादा नहीं. इसके साथ-साथ पवित्रा आजकल रियलिटी शो ‘रियलिटी रानी ऑफ द जंगल’ के सीजन 2 में भी नजर आ रही हैं. ुन्होंने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट इसमें एंट्री ली है.

- Advertisement -

News of the Day