Saturday, May 2, 2026
Home Blog Page 368

NATIONAL : बाथरूम के बल्ब में हिडन कैमरा…महिला किराएदार को देखता था मकान मालिक, ऐसे सामने आई घिनौनी करतूत

0

हैदराबाद के वेंगलराव नगर में मकान मालिक को अपनी महिला किरायेदार के बाथरूम के बल्ब होल्डर में हिडन कैमरा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. महिला के पति को कैमरा मिला तो मकान मालिक ने उल्टा उन्हें ही धमकाया. शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. मामला जांच में है.

तेलंगाना में हैदराबाद के वेंगलराव नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मकान मालिक ने कथित तौर पर अपनी महिला किरायेदार के साथ जो किया वह डरा देने वाला है. दरअसल, उसने घर में बाथरूम के बल्ब होल्डर में एक हिडेन कैमरा लगा दिया था और जिससे वह महिला को नहाते हुए देखता था.

पुलिस के अनुसार, एक निजी फर्म में काम करने वाली 23 वर्षीय विवाहित महिला अपने पति के साथ जवाहर नगर निवासी अशोक यादव के मकान के एक हिस्से में किराए पर रह रही थी. 4 अक्टूबर को, महिला ने मकान मालिक को बताया कि बाथरूम की लाइट काम नहीं कर रही है, जिसके बाद यादव ने उसे ठीक करने के लिए एक इलेक्ट्रीशियन को भेजा.

कुछ दिनों बाद, 13 अक्टूबर को, महिला के पति ने बल्ब होल्डर में एक ढीला पेंच देखा और उसे जांचने का फैसला किया. टॉर्च से करीब से जांच करने पर, होल्डर के अंदर एकहिडेन कैमरा देखकर वह चौंक गया. जब उसने मकान मालिक से इस बारे में बात की, तो यादव ने कथित तौर पर जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया और दंपति को पुलिस से बात न करने की चेतावनी दी.

कपल द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद, मधुरानगर पुलिस ने मकान मालिक अशोक यादव और इलेक्ट्रीशियन चिंटू के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार इलेक्ट्रीशियन की तलाश जारी है.

NATIONAL : दो पुरुषों की दोस्ती और समलैंगिक संबंध… रात में पार्टनर पहुंचा तो दूसरे ने यूट्यूब देख जो किया, वो सन्न कर देगा

0

ये कहानी तेलंगाना के खम्मम की है. यहां दो पुरुषों के बीच दोस्ती हुई, फिर समलैंगिक रिश्ता बन गया. बीते दिनों एक पार्टनर रात को दूसरे के यहां पहुंचा तो किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया. इस दौरान दूसरे पार्टनर ने चाकू से हत्या कर दी. फिर यूट्यूब पर तरीका देखकर ऐसा कृत्य किया, जिसे सुनकर लोग दंग रह गए.

टेक्नोलॉजी जहां लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए जानी जाती है, वहीं अपराधी भी इसका इस्तेमाल करने लगे हैं. तेलंगाना की खम्मम पुलिस ने हाल ही में एक ऐसी सनसनीखेज हत्या का राजफाश किया है, जिसने यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि इंटरनेट का गलत इस्तेमाल किस हद तक खतरनाक हो सकता है. पिछले महीने हुए एक नृशंस कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हैरानी की बात यह है कि इन आरोपियों ने हत्या करने और लाश को ठिकाने लगाने के तरीके यूट्यूब वीडियो देखकर सीखे थे.

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी परीमी अशोक आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले का रहने वाला है. फिलहाल वह खम्मम में रह रहा था. उसकी मुलाकात 40 साल के गाटला वेंकटेश्वरलु से हुई, जो कप्तान बंजारा गांव (कामेपल्ली मंडल) का रहने वाला था और प्राइवेट नौकरी करता था.

दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे गहरी हुई और यह रिश्ता एक समलैंगिक संबंध में बदल गया. वेंकटेश्वरलु आर्थिक रूप से अशोक की मदद करता था. खेती में हुए घाटे के बाद भी वह अशोक को समय-समय पर पैसे देता रहा. लेकिन यह रिश्ता एक रात खौफनाक कहानी में बदल गया.

पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर की रात वेंकटेश्वरलु अशोक के घर आया. यहां दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर अशोक ने उसे चाकू से गोद डाला. मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

हत्या के बाद अशोक ने जो किया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था. उसने यूट्यूब पर तरीका देखा और फिर लाश को टुकड़ों में काटा, उन्हें प्लास्टिक बैग में भरा और एक बेडशीट में लपेट दिया. फिर इन पैकेट्स को शहर के करुनागिरी इलाके की झाड़ियों और कूड़े के ढेर में फेंक दिया. हत्या के बाद अशोक ने ब्लड साफ किया और रूम को सामान्य दिखाने की कोशिश की.

इस मामले को लेकर जब पुलिस ने जांच शुरू की तो धीरे-धीरे सुराग जोड़कर पूरी वारदात का पर्दाफाश कर दिया. खम्मम ग्रामीण एसीपी बी. तिरुपति रेड्डी ने बताया कि आरोपी ने न सिर्फ कत्ल किया, बल्कि उसे छुपाने के हर तरीके आजमाए. सबूत मिटाने की कोशिश की. पुलिस की नजर और तकनीकी जांच के आगे आरोपी की चालाकी नहीं काम आई और पुलिस ने अशोक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से 2.7 तोला सोने की चेन, मोबाइल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया.

एसीपी रेड्डी ने कहा कि यह केस इस बात का उदाहरण है कि अपराधी किस तरह इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं. पुलिस हर तकनीक का सामना करने के लिए तैयार है. अशोक और उसके साथियों ने जिस बेरहमी से हत्या को अंजाम दिया और लाश को ठिकाने लगाया, वह इंटरनेट के अंधेरे पहलू की झलक है. खम्मम पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.

NATIONAL : लेह में 22 दिन बाद हटाए गए सभी प्रतिबंध, लद्दाख हिंसा के आरोपी 6 नेताओं को भी मिली जमानत

0

लेह जिला प्रशासन ने 24 सितंबर को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), सेक्शन 163 के तहत पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर पाबंदी लगा दी थी. जिला मजिस्ट्रेट रोमिल सिंह डोंक ने सभी पाबंदियों को तुरंत प्रभाव से हटाने का आदेश जारी किया.लद्दाख के लेह जिले में बुधवार को सभी पाबंदियां हटा दी गईं, जो 22 दिन पहले स्टेटहुड और छठवीं अनुसूची (Sixth Schedule) की मांग को लेकर हुए हिंसक विरोध के बाद लागू की गई थीं. इस हिंसा में चार लोग मारे गए और 80 से अधिक लोग घायल हुए थे.

दरअसल, लेह जिला प्रशासन ने 24 सितंबर को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), सेक्शन 163 के तहत पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर पाबंदी लगा दी थी. अधिकारियों के अनुसार, इस पाबंदी के दौरान किसी प्रकार की हिंसा की कोई घटना नहीं हुई.जिला मजिस्ट्रेट रोमिल सिंह डोंक ने सभी पाबंदियों को तुरंत प्रभाव से हटाने का आदेश जारी किया. उन्होंने बताया कि पाबंदियां शांति बनाए रखने और सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लागू की गई थीं.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट में भी पाबंदी हटाने की सिफारिश की गई, जिसमें कहा गया कि अब शांति भंग या सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर कोई तत्काल खतरा नहीं है. DM ने आदेश में कहा, “मैं यहां 24 सितंबर को जारी आदेश के तहत लागू सभी पाबंदियों को तत्काल प्रभाव से वापस लेता हूं.”

इसी दौरान छह नेताओं को जमानत भी मिल गई. इनमें कांग्रेस के ऊपरी लेह से पार्षद स्तांजिन फुंट्सोग त्सेपाक, कुंजेस डोलमा (लद्दाख बौद्ध संघ महिला विंग प्रमुख), इरफान बारी (अंजुमन मोइन-उल-इस्लाम), और लेह एपेक्स बॉडी (LAB) के पद्मा स्तांजिन, जिग्मेट पालजोर और स्तांजिन चोपसेल शामिल हैं. ये सभी पिछले महीने हुई हिंसा के बाद पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार हुए थे.

पुलिस ने 70 से अधिक युवाओं को हिरासत में लिया था, जिनमें से आधे को पिछले सप्ताह जमानत मिल चुकी है. लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (KDA) ने सभी हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई, हिंसा की न्यायिक जांच और मृतकों तथा गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्तियों के परिवारों के लिए उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए केंद्र के साथ बातचीत फिर से शुरू करने की शर्त रखी है.

ENTERTAINMENT : आरुष-अरबाज को हराकर अर्जुन बिजलानी बने ‘राइज एंड फॉल’ के विजेता, जीते 30 लाख

0

अर्जुन बिजलानी ने रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के पहले सीजन का खिताब जीत लिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें लगभग 30 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला. फिनाले में उनका मुकाबला आरुष भोला से था, जिन्हें मात देकर अर्जुन विजेता बने.

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अशनीर ग्रोवर के शो ‘राइज एंड फॉल’ को जीत लिया है. होस्ट अशनीर ने अर्जुन को फिनाले एपिसोड में विजेता घोषित किया. अर्जुन बिजलानी की ट्रॉफी हाथ में लिये फोटोज वायरल हो रही हैं. इसके अलावा जीत के मोमेंट के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. खबरों के मुताबिक, शो के सेट से बाहर निकलने के बाद अर्जुन ने पैपराजी के लिए पोज दिए. साथ ही सभी को बधाई के लिए शुक्रिया भी कहा.

अर्जुन बिजलानी और आरुष भोला के बीच अंतिम मुकाबला बाकी था. आरुष को मात देकर अर्जुन ने जीत हासिल की. आरुष भोला शो में फर्स्ट रनर अप रहे. तो वहीं अरबाज पटेल सेकेंड रनर अप रहे. उनके अलावा ‘राइज एंड फॉल’ की ट्रॉफी के लिए धनश्री वर्मा, नयनदीप रक्षित और आकृति नेगी भी लड़ रहे थे. इंटरनल वोटिंग के आधार पर विजेता का चुनाव फिनाले में किया गया. यहां सबसे ज्यादा वोट अर्जुन बिजलानी को मिले थे.

अर्जुन बिजलानी ने पैपरानी से बातचीत में अपनी जीत का श्रेय पत्नी नेहा स्वामी को दिया. उन्होंने कहा, ‘मेरी जीत का असली क्रेडिट मेरी बीवी को जाता है. आप जानते हैं, मैं असल में क्या करना चाहता हूं? मैं घर जाकर अपने बिस्तर पर बस लेटना चाहता हूं. मुझे लगता है कि यही मैं वाकई करना चाहता हूं.’ फिर उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अपने बेटे को भी गले लगाना चाहता हूं.’

‘राइज एंड फॉल’ सीजन 1 के विजेता को लगभग 30 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी मिला. अर्जुन बिजलानी शो से 28,10,000 रुपये जीतकर घर गए हैं. सोशल मीडिया पर अर्जुन बिजलानी की जीत के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. फैंस ने अर्जुन बिजलानी को ‘राइज एंड फॉल’ जीतने के लिए बधाई दी. फैंस का कहना है कि उनकी नजर में अर्जुन की जीत के हकदार थे.

‘राइज एंड फॉल’ सीजन 1 का ग्रैंड फिनाले, 17 अक्टूबर 2025 को प्रसारित होने वाला है. अशनीर ग्रोवर द्वारा होस्ट किया गया यह फिनाले रणनीति, ड्रामा और हाई इमोशन्स का एक शानदार प्रदर्शन होने का वादा करता है. इसमें भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर नजर आएंगे. फैंस इस फिनाले को MX Player और Amazon Prime Video पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

HEALTH : एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, ICMR ने बता दिया हिसाब-किताब

0

ICMR-NIN 2020 के अनुसार, एक युवा व्यक्ति को अपने शरीर के वजन से प्रति किलोग्राम 0.83 ग्राम प्रोटीन रोजाना लेना चाहिए. अगर किसी व्यक्ति का वजन 80 किलो है तो उसे करीब 66 ग्राम प्रोटीन रोजाना लेना चाहिए.

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक बहुत जरूरी पोषक तत्व है. यह न सिर्फ मसल्स बनाने और टिश्‍यू रिपेयर करने में मदद करता है, बल्कि हार्मोन, एंजाइम और इम्यून सिस्टम के सही से काम करने के लिए भी जरूरी है. यही वजह है कि हर उम्र के लोगों को अपनी जरूरत के हिसाब से सही मात्रा में प्रोटीन लेना चाहिए.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर प्रोटीन की मात्रा जरूरत से ज्यादा ली जाए तो यह किडनी की समस्याओं को बढ़ा सकती है, जबकि कम प्रोटीन लेने पर कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि एक दिन में कितना प्रोटीन लेना जरूरी होता है और ICMR इसे लेकर क्या कहता है.

एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी?

ICMR-NIN 2020 की रिपोर्ट के अनुसार, एक युवा व्यक्ति को अपने शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम 0.83 ग्राम प्रोटीन रोजाना लेना चाहिए. यानी अगर किसी व्यक्ति का वजन 80 किलो है तो उसे करीब 66 ग्राम प्रोटीन रोजाना लेना चाहिए. इसके अलावा जो लोग नियमित एक्सरसाइज या जिम करते हैं उन्हें अपनी फिजिकल एक्टिविटी और इंटेंसिटी के आधार पर 1.2 से 2 ग्राम प्रति किलो बॉडी वेट तक प्रोटीन की जरूरत होती है. इसका मतलब है कि 80 किलो वजन वाले व्यक्ति को 96 ग्राम से 160 ग्राम तक प्रोटीन की जरूरत होती है.

क्या कहता है ICMR?

  • ICMR ने अलग-अलग वर्गों के लोगों के लिए रोजाना के प्रोटीन के मात्रा तय की है.
  • युवा पुरुषों के लिए- मीडियम एक्टिविटी वाले पुरुषों के लिए 54 ग्राम प्रतिदिन प्रोटीन लेना जरूरी होता है.
  • युवा महिलाओं के लिए- मीडियम एक्टिविटी वाली यंग महिलाओं के लिए 45.7 ग्राम प्रतिदिन प्रोटीन लेना जरूरी होता है.
  • प्रेग्नेंट महिलाएं- ICMR के अनुसार, प्रेग्नेंट महिलाओं को चौथे से छठे महीने में 9.5 ग्राम एक्स्ट्रा और सातवें से नौवें महीने में 22 ग्राम एक्स्ट्रा प्रोटीन रोजाना लेना जरूरी होता है.
  • ब्रेस्टफीडिंग करने वाली महिलाएं- ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को पहले 6 महीने में 16.9 ग्राम एक्‍स्‍ट्रा प्रोटीन और डिलीवरी के बाद 6 से 12 महीने तक 13.2 ग्राम एक्स्ट्रा प्रोटीन की जरूरत होती है.

रोजाना कितना प्रोटीन लेना जरूरी होता है, इसे लेकर एक्सपर्ट्स कहते हैं कि औसतन एक व्यक्ति को हर खाने में 15 से 25 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए ताकि दिन भर की जरूरत पूरी हो सके. वहीं 30 या 35 साल की उम्र के बाद शरीर में मसल्स लॉस यानी सार्कोपेनिया शुरू हो जाता है. ऐसे में अगर इस उम्र में थोड़ा ज्यादा प्रोटीन लिया जाए और फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाई जाए तो इस प्रक्रिया को धीमा किया जा सकता है.

यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है.

पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए.

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

UP : रोड क्रॉस कर रही स्कूटी सवार महिला को SUV ने रौंदा, मारी जोरदार टक्कर

0

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार SUV ने सड़क पार कर रही स्कूटी सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. देखें वायरल वीडियो.

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक तेज रफ्तार SUV ने सड़क पार कर रही एक स्कूटी सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि महिला कई फीट दूर जा गिरी और उसकी स्कूटी सड़क के बीचों बीच पलट गई. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला स्कूटी पर सवार होकर घर जा रही थी और जैसे ही उसने सड़क पार करने की कोशिश की, तभी सामने से तेज गति से आ रही SUV ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर पड़ी और मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर उसे उठाया. घायल महिला को लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, SUV काफी तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर ने समय रहते ब्रेक नहीं लगाया. टक्कर के बाद SUV ड्राइवर कुछ दूर जाकर गाड़ी रोकता है लेकिन तुरंत मौके से फरार हो जाता है. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं और आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस ने SUV को जब्त कर लिया है और ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है.

लोगों का कहना है कि इस इलाके में आए दिन तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाएं करते हैं, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की सख्ती न होने के कारण ड्राइवर लापरवाही से गाड़ियां चलाते हैं. लोगों ने प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर लगाने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की है.

NATIONAL : ‘मुझे यह कॉलेज बिल्कुल पसंद नहीं… मुझे मत ढूंढो…’, नोट लिखकर गायब हो गया छात्र

0

निजामाबाद जिले के बोधन से एक चिंताजनक खबर आई है. विजेता जूनियर कॉलेज में इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर का छात्र अर्जुन अपने हॉस्टल से गायब हो गया. उसने एक नोट छोड़ते हुए लिखा कि उसे यह कॉलेज बिल्कुल पसंद नहीं और वह जा रहा है. पुलिस और परिवार छात्र की खोज में लगे हुए हैं.

तेलंगाना के निजामाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बोधन क्षेत्र से एक छात्र के अचानक गायब हो गया. अर्जुन नाम का छात्र, जो विजेता जूनियर कॉलेज में इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर का छात्र है, अपने हॉस्टल से गायब हो गया.

अर्जुन ने अपने छोड़कर गए नोट में लिखा, मुझे यह कॉलेज बिल्कुल पसंद नहीं. मैं जा रहा हूं. मुझे मत ढूंढो. यह नोट मिलने के बाद परिवार और दोस्तों में चिंता की लहर दौड़ गई.अर्जुन के अचानक गायब होने से उसके माता-पिता, साथी छात्र और कॉलेज के अन्य छात्र गहरे तनाव में हैं. परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने उसकी खोज शुरू कर दी है.

पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और हॉस्टल व कॉलेज के आसपास CCTV फुटेज की जांच भी की जा रही है. हालांकि, अभी तक अर्जुन का कोई सुराग नहीं मिला है.पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को अर्जुन का कोई पता या जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. परिवार और पुलिस दोनों ही छात्र की सुरक्षा और खोज को प्राथमिकता दे रहे हैं.

NATIONAL : थूक वाली तंदूरी रोटी… वायरल हुआ उत्तरकाशी के रेस्टोरेंट का वीडियो तो मचा बवाल

0

उत्तरकाशी में एक रेस्टोरेंट कर्मचारी का बटर नान पर थूकते हुए वीडियो वायरल होने से हंगामा मच गया. हिंदू संगठनों ने इसे ‘थूक जिहाद’ बताते हुए विरोध और बंद का आह्वान किया.पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

हाल में उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक रेस्टोरेंट कर्मचारी का बटर नान पर थूकते हुए वीडियो वायरल होने से बवाल मच गया है. हिंदू संगठनों ने इसे ‘थूक जिहाद’ बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

दरअसल, जिला मुख्यालय के सामने एक रेस्टोरेंट में थूक जिहाद का मामला सामने आया है जिसका एक वीडियो भी है जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें समुदाय विशेष का युवक तंदूरी रोटी में थूकता दिखाई दे रहा है. वह रोटी बनाकर पहले उसपर थूकता है और फिर तंदूर में डाल देता है किसी ने चुपके से ये वीडियो बना लिया है.

हालांकि, पुलिस उक्त मामले में तुरंत मुकदमा पंजीकृत कर विस्तृत जांच में जुट गई है. लेकिन इसको लेकर गुरुवार दोपहर 12 बजे हिंदू संगठन से जुड़े युवाओं ने विरोध में जिला मुख्यालय में मंडी व समस्त दुकाने बंद करवा दी. साथ ही थूक जिहाद जैसी घटना को अंजाम देने वाले समुदाय विशेष के युवक पर कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई. जिला मुख्यालय की शांत वादियों में थूक जिहाद जैसी घटना को अंजाम देने पर जनपद वासियों तथा विभिन्न धार्मिक संगठनों ने समुदाय विशेष के युवक के इस कृत्य की घोर निंदा की है.

बता दें कि ये कोई अपने तरह का पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें कुछ लोगों को इस तरह थूक जिहाद को अंजाम देते देखा गया.

NATIONAL : बेंगलुरु में इंजीनियरिंग कॉलेज के बाथरूम में सीनियर छात्रा से रेप, जूनियर छात्र गिरफ्तार

0

बेंगलुरु के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक जूनियर छात्र ने अपनी सीनियर छात्रा के साथ कैंपस के अंदर बाथरूम में दुष्कर्म किया है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली और जांच शुरू कर दी.

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले जूनियर छात्र ने अपनी सीनियर छात्रा से कैंपस के अंदर रेप किया. आरोपी छात्र जीवन गौड़ा को हनुमंथनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

एफआईआर के मुताबिक पीड़िता बीटेक की सातवें सेमेस्टर की छात्रा है और आरोपी जीवन गौड़ा उसी कॉलेज में जूनियर छात्र है. दोनों एक-दूसरे को करीब तीन महीने से जानते थे.

10 अक्टूबर को लंच ब्रेक के दौरान जीवन ने छात्रा को कई बार फोन कर आर्किटेक्चर ब्लॉक के पास मिलने के लिए बुलाया. जब छात्रा वहां पहुंची तो आरोपी ने पहले छात्रा के साथ नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की और जब उसने विरोध किया तो उसने जबरदस्ती शुरू कर दी. इसके बाद आरोपी उसे घसीटते हुए पुरुषों के वॉशरूम में ले गया. दरवाजा बंद किया और करीब 1:30 से 1:50 बजे के बीच उसके साथ रेप किया.

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह वहां से निकली और अपने दोस्तों दर्शन और तरुण को पूरी बात बताई. कुछ देर बाद उसने हिम्मत जुटाकर अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी. उसके बाद 15 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज करवाई गई.पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के बाद भी आरोपी जीवन गौड़ा ने पीड़िता को फोन कर पूछा कि क्या उसे पिल की जरूरत है. इससे पुलिस को यकीन हो गया कि आरोपी ने पूरी घटना के बाद भी उसे मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश की.

पुलिस के अनुसार, जिस फ्लोर पर यह घटना हुई वहां CCTV कैमरे नहीं थे, जिससे जांच थोड़ी जटिल हो गई है. हालांकि, फॉरेंसिक टीमें डिजिटल और फिजिकल सबूतों का एनालिसिस कर रही हैं ताकि घटना के हर पहलू का पता लगाया जा सके.

यह घटना कॉलेज कैंपस के भीतर हुई, जिससे छात्रों में नाराजगी है. चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही डिपार्टमेंट के स्टूडेंट हैं.
हनुमंथनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने कहा है कि हर एंगल पर जांच की जाएगी और जिम्मेदारों से पूछताछ की जाएगी.

ENTERTAINMENT : ‘किसी के बाप के अंदर ताकत नहीं है…’ सेट पर लेट पहुंचने की बात सुनकर भड़के गोविंदा

0

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा एक बार फिर सुर्खियों का हिस्सा बन गए हैं. वो हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो में गए थे जहां पर उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं.

बॉलीवुड स्टार गोविंदा अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं. उनकी पत्नी सुनीता कुछ ऐसे बयान देती रहती हैं जिसके बाद वो चर्चा में आ जाते हैं. गोविंदा के बारे में हमेशा से कहा जाता है कि वो सेट पर लेट पहुंचते थे. उन्होंने इस नेगेटिव पब्लिसिटी को लेकर अब रिएक्शन दिया है. वो हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल में गए थे जहां पर उन्होंने बताया कि उन्हें दुख होता है जब इंडस्ट्री में लोग उन्हें लेट आने को लेकर बदनाम करते हैं.

फिल्म सेट पर देर से पहुंचने की अपनी आदत के बारे में लंबे समय से चली आ रही अफवाहों पर रिएक्शन दिया. जिसने कुछ प्रोफेशनल रिलेशनशिप को खराब कर दिया था.गोविंदा ने एक क्लैरिफिकेशन दिया और ये अफवाह फैलाने वालों को खरी-खोटी सुनाई.

गोविंदा ने कहा- ‘मैं डीफेम हुआ हूं कि मैं टाइम पर नहीं आता हूं. मैंने कहा किसके बाप के अंदर ताकत है कि वो 5 शिफ्ट करे और टाइम पर आ जाए. पॉसिबल ही नहीं है, हो ही नहीं सकता है. इतनी ज्यादा शूटिंग कैसे करेगा आदमी? यहां तो एक पिक्चर के अंदर थक जाते हैं लोग.’

गोविंदा के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग और डांस मूव्स से सबका दिल जीता है. उन्हें 80-90 के दशक में खूब प्यार मिला है. वो टॉप एक्टर्स में से एक थे. उन्होंने इल्जाम, लव 86, इश्क में जीना इश्क में मरना जैसी फिल्मों में काम किया. उसके बाद डेविड धवन के साथ कुली नंबर 1, हीरो नंबर , राजा बाबू और पार्टनर जैसी कॉमेडी फिल्मों में काम किया. उनका फिल्मी करियर 3 दशक का रहा है. वो आखिरी बार फिल्म रंगीला राजू में नजर आए थे जो 2019 में रिलीज हुई थी. अब गोविंदा अक्सर रियलिटी शो में गेस्ट बनकर आते हैं. जहां पर वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बात करते हैं.

- Advertisement -

News of the Day