Sunday, October 4, 2026
Home Blog Page 369

NATIONAL : आज हिंदू महासभा भवन, नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी ने सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

0

आज हिंदू महासभा भवन, नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी ने सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस अवसर पर स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के उत्थान, सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के लिए श्रीमती अपर्णा यादव जी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करते रहने का आशीर्वाद प्रदान किया।
भेंट के दौरान लगभग दो घंटे तक राष्ट्र, धर्म एवं समाज से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर गंभीर एवं सकारात्मक चिंतन-विमर्श हुआ। इस चर्चा में समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका तथा संस्कारयुक्त सामाजिक व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया।
स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि श्रीमती अपर्णा यादव जी एक धर्मनिष्ठ, संस्कारी एवं सनातन मूल्यों के प्रति समर्पित महिला हैं, जो समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
यह भी उल्लेखनीय है कि श्रीमती अपर्णा यादव जी जब भी दिल्ली आती हैं, स्वामी चक्रपाणि जी महाराज से आशीर्वाद लेना नहीं भूलतीं, और स्वामी जी भी उन्हें अपने परिवार के सदस्य एवं अपनी संतान के समान स्नेह प्रदान करते हैं।
अंत में श्रीमती अपर्णा यादव जी ने स्वामी जी से आशीर्वाद प्राप्त कर समाज एवं राष्ट्रहित में और अधिक सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया तथा आशीर्वाद लेकर प्रस्थान किया।

NATIONAL : समाधियों से चमत्कार नहीं, बल्कि रहस्य उजागर होते हैं: पू. मोरारीबापू

0

पूज्य मोरारीबापू की निम्बार्की परंपरा के मूल महापुरुष पूज्य ध्यान स्वामी बापा की पावन स्मृति में हर साल महा सुद पूनम के दिन होने वाला पाटोत्सव और ध्यान स्वामी बापा अवॉर्ड कार्यक्रम आज, 1 फरवरी को सेंजलधाम में संपन्न हुआ।


यह अवॉर्ड हर साल गुजरात के उन पूजा स्थलों को दिया जाता है जो भोजन, प्रार्थना और सेवा प्रदान करते हैं। जिसमें 1.25 लाख रुपये और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। इस साल यह अवॉर्ड भगतके गांव में प्रसिद्ध श्री पू. लालजी महाराज के स्थान को दिया गया। वहां के महंत पूज्य दुर्गादासजी बापू ने इसे सहर्ष स्वीकार किया।
इस समारोह में अपनी खुशी और गर्व व्यक्त करते हुए पू. श्री मोरारी बापू ने कहा कि इस प्रोग्राम के ज़रिए हम स्थान की तपस्या और साधना को नमन करते हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आप सब इसे स्वीकार करते हैं। सबसे बड़ा लक्ष्य है, अनंत समानता का आनंद लेना। अगर इसमें चार चीज़ें हों, तो ऐसी समानता का आनंद मिल सकता है। जिसमें साधु, शास्त्र, गुरु और समाधि की चार सेवाएं बहुत ज़रूरी और सार्थक हैं। हम समाधि को चेतन कहते हैं लेकिन हम इसे सत समाधि भी कह सकते हैं। इसलिए, समाधि चमत्कार नहीं करतीं बल्कि हम सबको एहसास कराती हैं।

प्रोग्राम का स्वागत श्री तुलसीदासबापू हरियाणी (गुरुधाम अखेगढ़) ने किया। मॉडरेटर, कवि और गायक श्री हरिश्चंद्र जोशी ने पूरे काम की शुरुआत की और रिपोर्ट पेश की। जानकारी के मुताबिक, यह अवॉर्ड समारोह 15वीं थी, अवॉर्ड्स की संख्या 18 थी। शुरुआत में साधु समाज की सेवा के लिए काम कर रहे दो महानुभावों, आदरणीय श्री बंसीबापू कंत्रोडी और भावनगर के डॉ. संजय रवि साहेब को उनकी अनोखी सेवा के लिए सम्मानित किया गया। 30 से 1 तारीख तक तीन दिन तक चले पाटोत्सव के आखिरी दिन, यानी 1 फरवरी को साधु समाज की 34 बेटियों और सेंजलधाम की एक बेटी समेत कुल 35 बेटियों का सामूहिक विवाह भी हुआ।
आज के सम्मान समारोह में श्री जानकीदास बापू (कमिजला), श्री जीनारामजी बापू (सीहोर), श्री रघुराम बापा (वीरपुर), श्री गणेशदासजी बापू आदि जगहों के महंत भी मौजूद थे। मंच और छबीकला का इंतज़ाम श्री नीलेशभाई वावड़िया ने किया।

वेलावदार (तखुभाई सांडसुर द्वारा)

BOLLYWOOD : रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग मामले में 5 गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच की 12 टीमें कर रही हैं जांच

0

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.

  • पहले आरोपी का नाम अमान आनंद मारोटे जिसकी उम्र 27 साल है वो मावले आळी कर्वेनगर पुणे के रहने वाला है.  दूसरे आरोप का नाम आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी जिसकी उम्र 19 साल है वो गल्ली न 2 कर्वेनगर पुणे.
  • तीसरे आरोपी का नाम सिद्धार्थ दीपक येनपुरे उम्र 20 त्रिमूर्ती हॉस्पिटल शेजारी फ्लॅट न 7 आम्रपाली बिल्डिंग धायरी पुणे के रहने वाला है.
  • चौथे आरोपी का नाम समर्थ शिवशरण पोमाजी उम्र 18 साल रहने वाला रायकर मळा गुलमोहर सोसायटी धायरी पुणे का है.
  • पांचवे आरोपी का नाम स्वप्नील बंडू सकट जिसकी उम्र 23 साल है वो धायरी पुणे के रहने वाला है.

ऑटो ड्राइवर का बयान दर्ज

एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर सुरज ओझा के सूत्रों ने बताया कि हमलावर ने क्राइम सीन के पास एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर से बात की. ऑटो-रिक्शा ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि हमलावर ने उससे पूछा, “क्या तुम कल्याण जाओगे?”. ड्राइवर ने जवाब दिया, “कल्याण बहुत दूर है, मैं तुम्हें जुहू के पास एक स्टेशन पर छोड़ सकता हूं.” पुलिस ने ऑटो ड्राइवर का बयान दर्ज कर लिया है.

कब हुई फायरिंग

आपको बता दें कि आज सुबह रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई. बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर मुंबई के जुहू इलाके में रहते हैं और ये इलाका हाई-प्रोफाइल क्षेत्र माना जाता है. इस एरिया में कई और हस्तियों के घर भी हैं.

मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. ये FIR अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में दर्ज की गई है. इस मामले को अब मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है. आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच ने 12 टीमें बनाई गई हैं. रोहित शेट्टी भी अपना बयान दर्ज करा चुके हैं. 

एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक रोहित शेट्टी के बाहर पांच राउंड फायरिंग हुई. घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को घर की बाहरी दीवारों पर इसके निशान भी दिखाई दिए. 

SPORTS : IND vs PAK: कैच छूटा, रन आउट भी बचे, फिर भी हो गए आउट; वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर झूम उठे पाकिस्तानी

0

अंडर-19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी एक अच्छी शुरुआत के बाद 30 रन बनाकर आउट हो गए. विकेट से पिछली गेंद पर ही उन्हें 2 जीवनदान एक साथ मिले थे. उनका आसान कैच पाकिस्तानी फील्डर ने छोड़ दिया था, फिर इसी गेंद पर वह रन आउट भी बचे. लेकिन वैभव इसका फायदा नहीं उठा पाए, वह अगली ही गेंद पर गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हो गए.

एक ही गेंद पर मिले 2 जीवनदान
वैभव सूर्यवंशी 20 गेंदों में 30 रन बनाकर खेल रहे थे. मोहम्मद सायम ने 8वें ओवर की तीसरी गेंद शार्ट पिच डाली, इस पर वैभव ने पुल शॉट मारा लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी भाग पर लगी और सिर्फ ऊंची गई. शॉर्ट मिड विकेट पर खड़े हुजैफा गेंद के नीचे आ गए थे, उनके लिए आसान सा कैच था लेकिन वो छूट गया.

वैभव सूर्यवंशी इस गेंद पर रन लेने के लिए दौड़े, लेकिन नॉन स्ट्राइकर आरोन जॉर्ज ने मना कर दिया तो वैभव को वापस लौटना पड़ा. कैच ड्राप करने के बाद फील्डर ने गेंद विकेट पर मारी, लेकिन वहां विकेटकीपर नहीं था और फील्डर थ्रो को डायरेक्ट मार भी नहीं पाए. इस तरह वैभव को एक ही गेंद पर 2 बार जीवनदान मिला. लेकिन अगली ही गेंद पर वह ऐसा ही एक शॉट मारने के प्रयास में आउट हो गए.47 के स्कोर पर गंवाए 3 विकेट
वैभव सूर्यवंशी 8वें ओवर की चौथी गेंद पर ऐसा ही शॉट लगाने गए, लेकिन गेंद बल्ले पर लगकर विकेटकीपर के पास गई. वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों में 1 छक्का और 5 चौकों की मदद से 30 रन बनाए. इसी ओवर की आखिरी गेंद पर सायम ने भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे को भी पवेलियन भेज दिया.

अगले ओवर की पहली गेंद पर अब्दुल सुभान ने आरोन जॉर्ज को बोल्ड कर भारत का तीसरा विकेट गिराया. जहां एक तरफ 47 पर भारत का कोई विकेट नहीं था, वहीं तीसरा विकेट भी 47 के स्कोर पर ही गिरा. भारत अगर आज जीत जाती है तो अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जहां उनका मैच अफगानिस्तान के साथ होगा. हालांकि पाकिस्तान के लिए सिर्फ जीत काफी नहीं होगी, उन्हें नेट रन रेट भारत से अच्छा करने के लिए बड़े अंतर से जीत चाहिए.

NATIONAL : बजट में वाराणसी और पटना के लिए बड़ा ऐलान, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया तोहफा?

0

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश किया. इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उत्तर प्रदेश के वाराणसी और बिहार के पटना के लिए भी बड़ा ऐलान किया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इन दोनों शहरों में अंतर्देशीय जलमार्गों के लिए एक शिप रिपेयर इकोसिस्टम की बात कही है.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “पर्यावरण के लिहाज़ से टिकाऊ कार्गो मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए, मैं पूर्व में डंकुनी को पश्चिम में सूरत से जोड़ने वाले नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव करती हूं, अगले 5 सालों में 20 नए जलमार्ग चालू किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत ओडिशा में नेशनल वॉटरवे 5 से होगी, जो तालचेर और अंगुल के खनिज-समृद्ध इलाकों और कलिंगनगर जैसे औद्योगिक केंद्रों को पारादीप और धमरा बंदरगाहों से जोड़ेगा. वाराणसी और पटना में भी अंतर्देशीय जलमार्गों के लिए एक शिप रिपेयर इकोसिस्टम स्थापित किया जाएगा.

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

वाराणसी और पटना के लिए हुआ ये ऐलान वहां के स्थानीय लोगों के लिए भी रोजगार देगा और इन दोनों शबरों के स्थानीय लोगों के लिए काम के अवसर भी खुलेंगे. इसके अलावा केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा 2026-27 में मैं पब्लिक कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव करती हूं.

महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल शुरू करने का प्रस्ताव

बता दें कि केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करते हुए, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा जब से हमने 12 साल पहले सत्ता संभाली है, देश की आर्थिक स्थिति स्थिरता, वित्तीय अनुशासन, लगातार विकास और कम महंगाई से पहचानी गई है. वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं चुनौती मोड में मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव करती हूं. मैं खादी और हथकरघा को मजबूत करने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल शुरू करने का प्रस्ताव करती हूं. मैं भविष्य के चैंपियन बनाने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का MSME ग्रोथ फंड बनाने का प्रस्ताव करती हूं.

BOLLYWOOD : आज 300 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लेगी ‘बॉर्डर 2’, 12 बजे तक हो चुका है बंपर कलेक्शन

0

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर आज संडे को अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म की रिलीज का आज दसवां दिन हैं. 9 दिनों में इस फिल्म ने इंडिया में नेट 252 करोड़ का कलेक्शन किया है. आपको बताते हैं कि आज संडे को फिल्म कितनी कमाई कर रही है.

‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘बॉर्डर 2’ थियेटर्स मे 23 जनवरी को रिलीज हई. इसने पहले दिन इसने 30 करोड़ रुपए, दूसरे दिन यानी शनिवार को 36.5 करोड़ रुपए,तीसरे दिन 54.5 करोड़ रुपए, चौथे दिन 59 करोड़ रुपए कमाए.
पांचवें दिन 20 करोड़, छठे दिन 13 करोड़, सातवें दिन 11.25 करोड़, आठवें दिन 10.75 करोड़ रुपए, नौवें दिन 17.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.
इसके साथ ही 9 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 252.75 करोड़ हो चुका है.
‘बॉर्डर 2’ का दसवें दिन का कलेक्शन

सैकनिक की डेटा के मुताबिक रविवार को दोपहर 12 बजे तक फिल्म ने *2.58 करोड़ का कलेक्शन किया है. कुल मिलाकर बॉर्डर 2 का 12 बजे तक कुल इंडिया कलेक्शन 255.33 करोड़ हो चुका है.

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (करोड़ में)
पहला दिन 30 करोड़
दूसरा दिन 36.5 करोड़
तीसरा दिन 54.5 करोड़
चौथा दिन 59 करोड़
पांचवां दिन 20 करोड़
छठां दिन 13.00 करोड़
सातवां दिन 11.25 करोड़
आठवां दिन 10.75 करोड़
नौवां दिन 17.75 करोड़
दसवां दिन 2.58 करोड़ (12 बजे तक का कलेक्शन)
टोटल कलेक्शन 255.33 करोड़
दसवें दिन ‘बॉर्डर 2’ की थियेटर में ऑक्यूपेंसी

‘बॉर्डर 2’ को देखने थियेटर्स में आज भारी भीड़ उमड़ी है. Sacnilk के मुताबिक मॉर्निंग शोज में रविवार की ऑक्यूपेंसी 18.28% दर्ज हुई है.

300 करोड़ क्लब में एंट्री मारेगी ‘बॉर्डर 2’

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने आज एक्स पर लिखा है, ‘दूसरे शनिवार को ‘बॉर्डर 2’ को कमाई में 60.97% की ग्रोथ मिली है. ज्यादातर लोगों की पहली च्वाइस अभी ‘बॉर्डर 2′ ही है. रविवार को भी फिल्म से शानदार कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है, अगर ऐसा रहा तो फिल्म 300 करोड़ के आस-पास पहुंच जाएगी.’

मेकर्स ने आज सोशल मीडिया के जरिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताया है. टीसीरीज ने एक ग्राफिक्स के जरिए बताया है कि फिल्म भारत में अब तक करीब 277 करोड़ की कमाई कर चुकी है. इनके मुताबिक शनिवार को फिल्म ने करीब 20 करोड़ की कमाई की है.

SPORTS : T20 वर्ल्ड कप अपडेट: टीम इंडिया की सबसे बड़ी टेंशन हुई खत्म! सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी की होगी वापसी

0

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब बस शुरू होने ही वाला है. दुनिया की 20 टीम आमने-सामने होंगी, टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे और ये सब होगा सिर्फ एक चमचमाती ट्रॉफी के लिए. भारत बतौर गत चैंपियन इस टूर्नामेंट में उतरेगा, लेकिन उसके लिए तिलक वर्मा की चोट बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है. अब उनकी फिटनेस को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है.

भारत की टी20 टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज तिलक वर्मा ने दोबारा से अभ्यास शुरू कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि तिलक ने बल्लेबाजी का अभ्यास शुरू कर दिया है. वायरल हो रहे वीडियो अनुसार तिलक अच्छे फुटवर्क के साथ शॉट्स लगा पा रहे हैं.

टीम इंडिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी

तिलक वर्मा टीम इंडिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिन्होंने दिसंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज की चार पारियों में 62.33 के औसत से 187 रन बना दिए थे. उनका फिट होना भारतीय टीम के लिए बहुत अच्छी खबर है. पिछली 3 टी20 पारियों में दो अर्धशतक लगा चुके हैं.

तिलक वर्मा ने अपनी परिपक्वता का उदाहरण तब दिया, जब एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने 3 विकेट जल्दी खो दिए थे. ऐसे में तिलक ने नाबाद 69 रनों की पारी खेल टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी.

उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन को नंबर-3 पर मौका मिला, जिसे भुनाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन को 3 पारियों में बैटिंग करने का अवसर मिला, जिनमें उन्होंने एक अर्धशतक समेत 112 रन बनाए हैं और अपने तूफानी स्ट्राइक रेट से भी उन्होंने सबको प्रभावित किया है.

सबसे भरोसेमंद तिलक

तिलक वर्मा नंबर-3 पर टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हुए हैं. उन्होंने अब तक तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 15 पारियों में 60.22 के बेहतरीन औसत से 542 रन बनाए हैं और उनके टी20 करियर की दोनों शतकीय पारी भी इसी बल्लेबाजी क्रम पर आई हैं. वहीं चौथे क्रम पर भी उनका बल्लेबाजी औसत 54.44 का है.

NATIONAL : बजट के बाद शेयर बाजार में हाहाकार, 1500 अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी भी 356 अंक नीचे

0

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट 2026 में जैसे ही फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) ट्रेड पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने का ऐलान किया, बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी दिन के निचले स्तर पर पहुंच गए.

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों धड़ाम
BSE सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 81,129 पर पहुंच गया, जिसमें 1,140 अंक या 1.39 परसेंट की बड़ी गिरावट आई. जबकि NSE निफ्टी 50 356 अंक या 1.41 परसेंट लुढ़ककर 24,965 पर ट्रेड करता नजर आया. अपने बजट भाषण के दौरान FM सीतारमण ने कहा कि फ्यूचर ट्रेड पर STT को 0.02 परसेंट से बढ़ाकर 0.05 परसेंट किया जाएगा. इसके अलावा, FM ने ऑप्शंस प्रीमियम पर STT को 0.1 परसेंट से बढ़ाकर 0.15 परसेंट करने का प्रस्ताव दिया. इसका शेयर बाजार पर बुरा असर पड़ा. ब्रॉडर मार्केट भी निचले स्तर पर ट्रेड करते दिखे. निफ्टी मिडकैप 100 में 2.7 परसेंट की गिरावट आई और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 3.4 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई है.

RASHIFAL : आज का राशिफल

0

मेष
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और जोश से भरपूर रहेगा। आप नए कामों की शुरुआत करने के लिए प्रेरित होंगे और आपके प्रयासों से सफलता के संकेत भी मिलेंगे। कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति लोगों को प्रभावित करेगी। परिवार में माहौल सुखद रहेगा और पुरानी गलतफहमियाँ दूर हो सकती हैं। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा, लेकिन अनावश्यक तनाव से बचें।

वृषभ
आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना आवश्यक है। कोई बड़ा निर्णय लेने की जल्दी न करें, क्योंकि जल्दबाज़ी में उठाया गया कदम नुकसान पहुँचा सकता है। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। कार्यक्षेत्र में गति धीमी रहेगी, लेकिन स्थिरता बनी रहेगी। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी, और शाम का समय शांति प्रदान करेगा। सेहत सामान्य रहेगी, पर आहार संतुलित रखें।

मिथुन
आज आपकी बातचीत और तर्कशक्ति आपको कई नए अवसर दिला सकती है। आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करेंगे और कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति आपसे जुड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं, और नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। मानसिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे, लेकिन अत्यधिक सोच के कारण हल्का तनाव संभव है। यात्रा लाभदायक हो सकती है।

कर्क
आज आप भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील महसूस कर सकते हैं, लेकिन परिवार की गर्माहट और सहयोग आपकी ताकत बनेगा। पुराने विवादों में सुधार और रिश्तों में मधुरता की संभावना है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी और कोई नया विचार आपको सफलता के मार्ग पर ले जा सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। दिन के अंत में शांति मिलेगी।

सिंह
आज आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल अपने चरम पर रहेगा। आप कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जिनका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। किसी नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी का भार आप पर आ सकता है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। सेहत अच्छी रहेगी, बस अत्यधिक काम से बचें।

कन्या
आज आपके विश्लेषण और निर्णय लेने की क्षमता शानदार रहेगी। अटके हुए काम पूरे होने के योग हैं, और पुराने प्रोजेक्ट्स में भी गति आएगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, खासकर पेट से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। दिन सकारात्मक रहेगा।

तुला
आज काम और परिवार के बीच अच्छा संतुलन बनाना आपके लिए जरूरी होगा। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन निवेश के अवसर भी मिल सकते हैं। रिश्तों में मधुर संवाद की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया अवसर आपके सामने आ सकता है, लेकिन उसे समझदारी से पकड़ना होगा। स्वास्थ्य में हल्की थकान संभव है, इसलिए आराम जरूरी है।

वृश्चिक
आज आपकी गहरी सोच और विश्लेषणात्मक क्षमता किसी महत्वपूर्ण समस्या का समाधान दे सकती है। धनलाभ के अवसर मिलेंगे, और कार्यक्षेत्र में आपकी दृढ़ता आपको आगे बढ़ाएगी। रिश्तों में भरोसा और समझ बढ़ेगी। आज मानसिक रूप से शांति बनी रहेगी, और आप सकारात्मक महसूस करेंगे। ध्यान और योग से लाभ मिलेगा।

धनु
आज यात्रा के योग प्रबल हैं, चाहे वह काम से हो या निजी कारणों से। नई जगह से कुछ महत्वपूर्ण सीख या अनुभव मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और आपको सहयोग भी मिलेगा। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा और आपका उत्साह बढ़ा रहेगा।

मकर
आज मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है। आपकी जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें पूरी कुशलता से निभाएंगे। अचानक धन लाभ या नया अवसर मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आप पर भरोसा करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आराम भी जरूरी है।

कुंभ
आज आपके नए विचार और क्रिएटिव सोच लाभदायक साबित हो सकती है। तकनीक, ऑनलाइन काम, और इनोवेशन से जुड़े क्षेत्रों में विशेष सफलता मिलेगी। परिवार में खुशहाली रहेगी और दोस्तों का साथ आपके दिन को बेहतर बनाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर दिमाग पर अधिक भार न डालें।

मीन
आज आपकी कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता उभरकर सामने आएगी। किसी शुभ समाचार की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में नई दिशा या अवसर मिल सकता है। भावनात्मक रूप से आप मजबूत रहेंगे, लेकिन संवेदनशीलता भी बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा संतुलित रहेगी।

NATIONAL : हाई स्कूल घिरघोली और प्राथमिक शाला पुरेना में नशा मुक्ति संकल्प कराया

0

खैरागढ़ छुईखदान गण्डई _शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी छत्तीसगढ़ में 30 जनवरी 2026 को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की तैल चित्र पर पूजन अर्चन किया गया और दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई उसके पश्चात उनके द्वारा गाये जाने वाले दो प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम और वैष्णव जन तो तेने कहिए पीड़ पराई जाने रे प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन के द्वारा गा कर बच्चों को दोहराने के लिए प्रेरित किए दोनों भजन के भाव को बच्चों को विस्तार से बताया उसके बाद भारत की आजादी में गांधी जी के योगदान को विस्तार से बताया गांधी जी अपने जीवन में छोटे छोटे संकल्प लेते थे और उन्हें पूरा करने का प्रयास करते थे दक्षिण अफ्रीका जाते वक्त अपनी माता पुतली बाई को जो दो वचन दिए थे उनका पालन उन्होंने किया जिनमें नशा न करना और पराई स्त्री से दूर रहना शामिल था गांधी जी अनुशासन प्रिय व्यक्ति थे सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा ने महात्मा गांधी जी जीवन परिचय को बताया अंतिम में उपस्थित बच्चों को नशा मुक्ति फ्लेक्स प्रदर्शनी दिखाते हुए अपने उद्वोधन नारों के माध्यम से जीवन में नशा मुक्त रहने के लिए संकल्प कराया आप सभी लोग न स्वयं नशा करोगे और न ही ऐसे लोगों प्रेरणा और सहयोग देंगे जो भी समय बचेगा उन्हें अपनी पढ़ाई लिखाई में उपयोग करते हुए श्रेष्ठ नागरिक बनोगे।


दोपहर में शासकीय हाई स्कूल घिरघोली में प्राचार्य अनिल कुमार जंघेल एवं व्याख्याता सुनील कुमार यादव के मार्ग दर्शन में शाला परिसर में एक घंटे का नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें वक्ता के रूप में राज्य पाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन प्रधान पाठक पुरेना को आमंत्रित किया गया सर्व प्रथम सभी लोग महात्मा गांधी जी की पूजा अर्चना करते हुए उनके जीवन उद्देश्यों पर चर्चा किए उसके बाद नशा मुक्ति फ्लेक्स प्रदर्शनी दिखाते हुए गीत कविता कहानी चुटकुलों और नारों की माध्यम से बच्चों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।हमारा यह मानव जीवन बहुत ही अनमोल है उसको व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण करते हुए राष्ट्र निर्माण में लगाए नशा पान करते हुए स्वयं के जीवन को नरक न बनाए अपने घर परिवार समाज को नशा से दूर रखे और आप सभी लोग फैशन परस्ती और फिजूल खर्ची से बिल्कुल ही दूर रहे आप सभी लोग हमारे आने वाले भारत के भविष्य हो।आज के कार्यक्रम प्राचार्य अनिल कुमार जंघेल, व्याख्याता सुनील
यादव ,ज्योति जडेजा ,पूजा सिंह
सुनीता सिन्हा ,यशिका यादव और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

- Advertisement -